UPSC History Optional Question Paper 2016: प्रश्न पत्र I

खण्ड- A

1. आपको दिए गए मानचित्र पर अंकित निम्नलिखित स्थानों की पहचान कीजिए एवं अपनी प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में उनमें से प्रत्येक पर लगभग 30 शब्दों की संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। मानचित्र पे अंकित प्रत्येक स्थान के लिए स्थान-निर्धारण संकेत क्रमानुसार नीचे दिए गए हैं :
(i) एक मध्यपाषाणकालीन स्थल
(ii) एक नवपाषाणकालीन स्थल
(iii)एक महापाषाण ताम्रपाषाणकालीन स्थल
(iv) एक नवपाषाणकालीन स्थल
(v) एक नवपाषाणकालीन स्थल
(vi)एक महापाषाणकालीन स्थल
(vii)बौद्ध पुरावशेषों के लिए ज्ञात एक स्थल
(viii)एक हड़प्पाकालीन स्थल
(ix) एक हड़प्पाकालीन स्थल
(x) एक हड़प्पाकालीन स्थल
(xi) एक नवपाषाणकालीन स्थल
(xii) एक हड़प्पाकालीन स्थल
(xiii) एक राजधानी
(xiv) एक शैलकृत गुहा स्थल
(xv) एक परवर्ती हड़प्पाकालीन स्थल
(xvi) एक शिक्षा केन्द्र
(xvii) एक मृण्-कला केन्द्र
(xviii)एक बन्दरगाह
(xix) एक राजधानी
(xx) एक राजधानी

2. (a) भारत में नवपाषाणकाल की प्रादेशिक विशिष्टताओं की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए और उनका कारण भी बताइए ।
(b) समझाइए कि क्या कारण है कि अधिकांश ज्ञात हड़प्पाकालीन बस्तियाँ लवणीय भू-जल वाले अर्ध-शुशक क्षेत्रों में अवस्थित हैं।
(c) पूर्व वैदिक समाज के समतावादी स्वरूप में, उत्तर वैदिककाल के दौरान किस प्रकार से परिवर्तन हुए थे?

3. (a) लगभग सातवीं शताब्दी ई ० पू ० तक आर्थिक संवृद्धि, नगरीकरण एवं राज्य गठन के बीच सम्बन्धों का परीक्षण कीजिए।
(b) कुषाणों एवं सातवाहनों के आर्थिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण को समकालीन मौद्रिक साक्ष्य किस प्रकार प्रतिबिम्बित करता हैं?
(c) “कुषाणकाल से पूर्व मध्यकाल तक कला के क्षेत्र में हुए परिवर्तन, केवल परिवर्तनशील दृष्टिकोण के प्रतिबिम्ब हैं।” टिप्पणी कीजिए।

4. (a) प्राचीन भारत में भू-राजस्व प्रणाली के सिद्धान्त और व्यवहार का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
(b) “अभिलेखों में प्रशस्तित राजाओं द्वारा वर्णाश्रम व्यवस्था के परिरक्षण के प्रचुर उल्लेख स्मृति परम्परा का प्रतिबिम्ब मात्र हैं।” विवेचना कीजिए।
(c) वित्तीय संस्थानों के रूप में दक्षिण भारतीय मंदिरों का पूर्व मध्यकालीन सामाजिक संस्थाओं पर किस प्रकार गहरा प्रभाव पड़ा? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. (a) ‘तबन्कात -ए-नासिरी’ की विषयवस्तु का मध्यकालीन इतिहास के स्रोत के रूप में मूल्यांकन कीजिए।
(b) चोल शासक परांतक प्रथम के उत्तरमेरुर अभिलेखों के महत्व का विश्लेषण कीजिए।
(c) जाइन-उल्-अबिदीन के शासनकाल के जोनराज के वृत्तान्त का मूल्यकन कीजिए।
(d) अलबेरुनी द्वारा किए गए भारतीय समाज के वृत्तान्त की सत्यवादिता पर टिप्पणी कीजिए।
(e) जहांगीर के शासन के दौरान मुगल चित्रकारी के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।

6. (a) पूर्व मध्यकालीन भारत के अस्थायी स्वरूप के संघटकों को स्पष्ट कीजिए।
(b) दिल्ली सल्तनत के सुदृढीकरण के लिए सुल्तानों के किन-किन उपायों की पहल की थी? विवेचना कीजिए।
(c) मुगल विदेश नीति की व्यापक रूपरेखाओं की और मुगल साम्राज्य पर उनके प्रभावों की पहचान कीजिए।

7. (a) “शंकर के अद्वैत सिद्धान्त ने भक्तिवाद की जड़ों को ही काट दिया।” क्या आप इससे सहमत हैं?
(b) क्या आपके विचार में सल्तनत शासकों द्वारा चालू किए गए आर्थिक उपाय सामान्य जनमानस के लिए भी लाभदायक थे? उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट कीजिए।
(c) फिरोजशाह बहमनी और महमूद गाँव के शिक्षा क्षेत्र में योगदान का मूल्यांकन कीजिए।

8. (a) क्या आपके विचार में 17 वीं शताब्दी के कृषि-भूमि संबंधी संकट के फलस्वरूप मुगल साम्राज्य का विघटन हुआ था? विवेचना कीजिए।
(b) क्या मुगल साम्राज्य के कमजोर हो जाने या क्षेत्रीय शक्तियों के उदय हो जाने के फलस्वरूप अंग्रेजों को भारत की विजय प्राप्त हुई थी? विवेचना कीजिए।
(c) क्या यह सत्य है कि राजदरबार की षड्यन्त्रकारी गतिविधियों और कमजोर लगान व्यवस्था की वजह से मराठा साम्राज्य का विघटन हुआ था? टिप्पणी कीजिए।


UPSC History Optional Question Paper 2016: प्रश्न पत्र II

खण्ड- A

1. निम्नलिखित प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए:
(a) भारत में क्षेत्रीय साम्राज्य स्थापित करने की फ्रांसीसी महत्वाकांक्षा पर टिप्पणी कीजिए।
(b) प्लासी के युद्ध के पश्चात भारत ने किस प्रकार मध्य युग से आधुनिक युग में प्रवेश किया?
(c) क्या आप इस मत से सहमत हैं कि भारत में 19 वीं व 20 वीं शताब्दियों में मातृभाषा साहित्य के विकास ने सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का मार्ग प्रशस्त किया?
(d) “1857 का गदर, सिपाहियों के गदर से कहीं अधिक तथा राष्ट्रीय विद्रोह से कहीं कम था।” टिप्पणी कीजिए।
(e) आत्मशक्ति से अभिलक्षित ‘रचनात्मक स्वदेशी’ की व्याख्या कीजिए, जिसने बंगाल में स्वदेशी आन्दोलन को प्रेरित किया।

2. (a) यह कहना कहाँ तक षि होगा कि भारत में क्लाइव यद्यपि अंग्रेजी साम्राज्य के संस्थापक थे, तो वारेन हेस्टिग्स इसके प्रशासनिक आयोजक थे?
(b) “शांति की जीतें संग्रामों की जीतों से किसी भी तरह से कम ख्याति प्राप्त नहीं।” इस कथन का लार्ड विलियम बैटिंक के संदर्भ में परीक्षण कीजिए।
(c) “भारत के लिए संघ प्रणाली राजनीतिक विकल्प की तुलना में कहीं अधिक अनिवार्य थी।” क्या आप इस तर्क से सहमत हैं?

3. (a) 19 वीं शताब्दी के दौरान भारत में एक महत्वपूर्ण घटना घटी जो ‘वि-औद्योगीकरण’ कहलाई। इस घटना के लिए उत्तरदायी कारणों का आलोचनात्मक परीक्षण प्रस्तुत कीजिए।
(b) यह कहना कहाँ तक सही है कि 19 वीं शताब्दी के आदिवासी विद्रोह उपाश्रित राष्ट्रीयता का ही हिस्सा हैं?
(c) डॉ. बी। आर. अंबेडकर ने भारत की जाति समस्या का राजनीतिक हल किस प्रकार से निकालने का प्रयत्न किया?

4. (a) “प्लासी के बाद के दशकों (1773 – 1853) के दौरान कम्पनी मामलों के कार्यों पर संसदीय नियन्त्रण लागू करने की आवश्यकता बढ़ गई थी।” स्पष्टीकरण कीजिए।
(b) भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में महिलाओं ने कौन-सी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
(c) स्वतंत्र भारत में पर्यावरणीय आन्दोलनों के स्वरूप और प्रयोजन का आलोचनात्मक परीक्षण प्रस्तुत कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए :
(a) “कार्ल मार्क्स ने वेल्थ ऑफ नेशन पर अपनी आलोचनात्मक बुद्धि लगाई जबकि स्मिथ ने केवल सूर्यप्रकाश देखा था, मार्क्स ने केवल मानस मंचसज्जा पर वैयक्तिक स्वतंत्रता के अनवरुद्ध पालन की परछाइयों को पड़ते देखा ” इस पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।
(b) मेटर्निक प्रणाली क्या है? यूरोप पर पड़े इसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।
(c) “राष्ट्र संघ केवल धारणाओं का संघ है।” टिप्पणी प्रस्तुत कीजिए।
(d) अमरीका के संघीय संविधान के मुख्य लक्षणों की व्याख्या कीजिए।
(e) एकध्रुवी विश्व के निर्गमन में किन कारकों ने सहयोग दिया?

6. (a) फ्रांसीसी क्रान्ति का कारण फ्रांसीसी दार्शनिक नहीं थे किन्तु क्रान्ति देशव्यापी दशा और सरकार की गलतियों का परिणाम थी। इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण प्रस्तुत कीजिए।
(b) “अपने आप में बँटा घर खड़ा नहि रह सकता। मेरा विश्वास है कि यह सरकार, आधी गुलाम और आधी आजाद, स्थायी रूप से टिकी नहीं रह सकती।” अब्राहम लिंकन का परिप्रेक्ष्य समझाइए।
(c) वियतनाम के स्वतंत्रता संग्राम में हो चि मिन द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का वर्णन कीजिए।

7. (a) लेनिन ने किस प्रकार राजतंत्रीय एकतंत्र से समाजवादी राज्य के आकस्मिक परिवर्तन को लाने में सफलता प्राप्त की?
(b) क्या आप इस विचार से सहमत हैं कि वर्साय संधि बल पर आधारित संधि और आदर्शों पर आधारित संधि के बीच एक बुरा समझौता था?
(c) अंग्रेजी साम्राज्यवाद की दक्षिणी अफ्रीका में 1800 से 1907 तक हुई वृद्धि का विवरण प्रस्तुत कीजिए।

8. (a) प्रथम विश्व युद्ध के बाद अरब राष्ट्रवाद के विकास पर प्रकाश डालिए। किस हद तक यह तेल साम्राज्यवाद के विरुद्ध प्रतिक्रिया थी?
(b) 20 वीं शताब्दी के अंतिम दशकों में सोवियत संघ में आए राजनीतिक परिवर्तनों ने किस रूप में पूर्वी यूरोप की घटनाओं को प्रभावित किया?
(c) वैमनस्य शैथिल्य की ओर बढ़ती हुई परिस्थितियों की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments