UPSC Geography Optional Question Paper 2021: प्रश्न पत्र I

खण्ड- A

1. निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) उच्चस्थ समतलन (आल्टीप्लेनेसन) अवधारणा का वर्णन कीजिए।
(b) वायु संहति रूपांतरण हेतु उत्तरदायी महत्वपूर्ण कारक क्या हैं?
(c) सागर-सतह के तापमान में वृद्धि से संबंधित संकटों की विवेचना कीजिए.
(d) जीन कोश केंद्र जैवविविधता संरक्षण के लिए ‘अच्छी आशा’ हैं। स्पष्ट कीजिए।
(e) एशिया में उच्चभूमि-निम्नभूमि की स्थिरता के लिए हिमालय की पारिस्थितिकीय सेवाएं कैसे जरूरी हैं, वर्णन कीजिए।

2. (a) प्लेट विवर्तनिकी की संकल्पना, समस्थिति और महाद्वीपीय अपवाह सिद्धांत (ड्रिफ्ट थ्योरी) से लिया गया है। उपयुक्त उदाहरण देते हुए विस्तार से बताइए।
(b) प्रशांत महासागर की तली स्थलाकृति का विस्तार से वर्णन कीजिए।
(c) मृदा अपरदन तथा मृदा निम्नीकरण खाद्य आपूर्ति में खतरा है। विवेकना कीजिए ।

3. (a) महाद्वीपों के वर्षण के विविध प्रतिरूपों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों का परीक्षण कीजिए।
(b) सामुद्रिक सुरक्षा की उपेक्षा हो रही है। प्रमुख चुनौतियों को इंगित कीजिए और समुद्र नियम के संदर्भ में उपाय सुझाइए।
(c) कार्बन तटस्थता अवधारणा की व्याख्या करते हुए, कार्बन धनात्मक और ऋणात्मक राष्ट्रों द्वारा किए गए उपायों का वर्णन कीजिए।

4. (a) मानव के पारिस्थितिकीय अनुकूलनों का उपयुक्त उदाहरणों सहित विस्तृत विवरण दीजिए। विश्व के विभिन्न भागों में पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण पर इसके प्रभावों की व्याख्या कीजिए।
(b)जलसंभर क्षेत्र के निरूपण में सरिता बेसिन और अपवाह विभाजक महत्वपूर्ण अवयव हैं। व्याख्या कीजिए ।
(c) तड़ित (लाइटनिंग) के कारणों को इंगित करते हुए, इससे संबंधित खतरों का वर्णन कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) सामाजिक और स्थानिक संरचना के मध्य अन्तःसंबंध जटिल हैं। सामाजिक-स्थानिक द्वन्द्व के संदर्भ में व्याख्या कीजिए।
(b) सन् 2050 तक शून्य कार्बन को प्राप्त करने हेतु ऊर्जा संक्रमण को एक साधन के रूप में कैसे देखा जाता है?
(c) संरक्षित कृषि स्वस्थ और बृहद उत्पाद में सहायता करती है। उदाहरण की साठ सही सिद्ध कीजिए।
(d) प्रादेशिक विषमता सम्बोधन हेतु संसर्ग एवं पदानुक्रमीय विसरण प्रक्रियाओं की व्याख्या कीजिए।
(e) वर्तमान काल के संदर्भ में क्रिस्टालर के केंद्रस्थल सिद्धांत की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए।

6. (a) विकास -जनित विस्थापन गंभीर चुनौतियों को प्रस्तुत करता है। इसके कारणों, परिणामों एवं समाधानों का उल्लेख कीजिए।
(b)विकासशील विश्व की खाद्य सुरक्षा में अभिगम्यता और सामर्थ्य की भूमिका का वर्णन कीजिए।
(c) प्रादेशिक नियोजन में पर्यावरणीय मुद्दों को पर्याप्त रूप से संबोधित नहीं कीय जाता है। टिप्पणी कीजिए।

7. (a) औपचारिक प्रदेशों के सीमांकन के मानकों, सूचकों तथा तकनीकों को सुझाएं।
(b) भूराजनीति में सीमायें महत्वपूर्ण हैं, व्याख्या कीजिए। सीमाओं के समावेशी एवं अपवर्जी पहलू से क्या मुद्दे विकसित होते हैं?
(c)वैश्विक आर्थिक तंत्र एवं संस्कृति के संगठन में कुछ विशाल (मेगा) शहर प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। व्याख्या कीजिए।

8.(a) भूगोल में प्रमुख प्रतिमान बदलाव के रूप में अतिवाद को क्यों देखा जाता है ? इसके कारणों, उपगमों तथा आलोचनाओं की व्याख्या कीजिए।
(b) वृद्ध होती आबादी के प्रतिकूल सामाजिक एवं आर्थिक परिणाम होते हैं। उदाहरणों के साथ व्याख्या कीजिए।
(c)ऐल्फ़्रेड वेबर के औद्योगिक अवस्थिति के सिद्धांत का अमलोचनात्मक विवरण प्रस्तुत कीजिए।


UPSC Geography Optional Question Paper 2021: प्रश्न पत्र II

खण्ड- A

1. (a) आपको दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित सभी की स्थिति को अंकित कीजिए। अपनी क्यू. सी. ए. पुस्तिका में इन स्थानों में से प्रत्येक का भौतिक/ वाणिज्यिक/ आर्थिक/ पारिस्थितिक/ पर्यावरणीय/ सांस्कृतिक महत्व अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए :

(i) जीरो घाटी
(ii) खेचेओपलरी झील
(iii) तोरणमाल
(iv) सुवर्णरेखा नदी
(v) कोडरमा
(vi) सर क्रीक
(vii) पेरियार वन्यजीव अभ्यारण
(viii) पीची डैम
(ix) दीघा बीच
(x) पम्बन द्वीप

(b) भारत और भूटान के बीच द्विपक्षीय सम्बन्ध के भू-राजनीतिक प्रभाव की विवेचना कीजिए।
(c) भारत की ज्वालामुखीय मिट्टियों के आर्थिक महत्व की विवेचना कीजिए।
(d) उत्तरी और प्रायद्वीपीय भारत के चीनी उद्योग के बीच अंतर का तर्क सहित वर्णन कीजिए।

2. (a) हिमालयी क्षेत्र में भूस्खलन एक बड़ी समस्या है। इसके कारणों एवं अल्पीकरण के उपायों की विवेचना कीजिए।
(b) क्यों सूखा भारत में सबसे आम जलवायु चरम विषमताओं में से एक है? मूल्यांकन कीजिए।
(c) भारत में नदी जोड़ने की पारिस्थितिक और आर्थिक चुनौतियों की विवेचना कीजिए।

3. (a) भारत के भावी आर्थिक विकास में सौर ऊर्जा के महत्व की विवेचना कीजिए।
(b) भारत में शहरी समस्या के समाधान के लिए स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के महत्व का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
(c) भारत में सामाजिक-आर्थिक विकास एवं जैव विविधता संरक्षण के सम्बन्ध में पारिस्थितिकी पर्यटन के महत्व का परीक्षण कीजिए।

4. (a) भारत में सभी प्रकार के कोयले के भंडार, वितरण और उत्पादन की विवेचना कीजिए।
(b) भारत की पूर्व-वाहिनी नदियों की उल्लेखनीय विशिष्टाओं का वर्णन कीजिए।
(c) भारत में यंत्रराज्यीय सीमा-विवादों की समस्याओं का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में लिखिए :
(a) भारत की बाघ परियोजना की मुख्य विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
(b) भारत में बदल फटने की समस्याओं का वर्णन उपयुक्त उदाहरणों सहित कीजिए।
(c) भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में मृदा और जल संरक्षण के लिए जलविभाजन (वाटरशेड) प्रबंधन की भूमिका की विवेचना कीजिए।
(d) भारत के संदर्भ में जनसंख्या देशान्तरगमन (प्रवसन) के रैवेंस्टीन के नियम की प्रासंगिकता का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
(e) भारतीय शहरों की अशोक मित्र के वर्गीकरण विधि की विवेचना कीजिए।

6. (a) भारतीय जलवायु पर उष्णकटिबंधीय चक्रवातों और पश्चिमी विक्षोभो के प्रभाव की व्याख्या कीजिए।
(b) भारत में भू जल संसाधनों के महत्वपूर्ण मुद्दों का परीक्षण कीजिए।
(c) दक्कन के पठार की संरचना और उच्चावच लक्षणों का वर्णन कीजिए।

7. (a) समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए कि कैसे पंचायती राज प्रणाली, भारत में विकेंद्रीकृत योजनाओं में उत्प्रेरक है।
(b) भारत के प्रमुख औद्योगिक गलियारों की पहचान कीजिए और बैगलुरु-मुंबई गलियारे की विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
(c) भारत के उदारीकृत आर्थिक माहौल में बहुराष्ट्रीय निगमों के विकास का आकलन कीजिए।

8. (a) सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ने भारत के कुछ क्षेत्रों के विकास को कैसे बढ़ावा दिया है, परीक्षण कीजिए।
(b) कमांड क्षेत्र विकास कार्यक्रम और भारत में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिए।
(c) भारत में व्यापार -संतुलन की स्थिति का समालोचनात्मक आकलन कीजिए और मुद्दों से निपटने के लिए कुछ उपाय सुझाइए।


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments