UPSC History Optional Question Paper 2014: प्रश्न पत्र I

खण्ड- A

1. आपको दिए गए मानचित्र पर अंकित निम्नलिखित स्थानों की पहचान कीजिए एवं अपनी प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में उनमें से प्रत्येक पर लगभग 30 शब्दों की संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। मानचित्र पे अंकित प्रत्येक स्थान के लिए स्थान-निर्धारण संकेत क्रमानुसार नीचे दिए गए हैं :
(i) एक प्राचीन राजधानी
(ii) एक पूर्व-पाषणिक स्थल
(iii)एक सांस्कृतिक केन्द्र
(iv)एक प्राचीन राजधानी
(v) एक पूर्व-पाषणिक स्थल
(vi)एक ऐतिहासिक स्थल
(vii)एक हड़प्पीय स्थल
(viii)एक प्राचीन राजधानी
(ix)एक राजनीतिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र
(x) एक महापाषणिक स्थल
(xi) एक मध्य-पाषणिक स्थल
(xii) एक ताम्राश्मकालीन स्थल
(xiii) एक प्रागैतिहासिक स्थल
(xiv) एक राजनीतिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र
(xv) एक प्राचीन राजधानी
(xvi) एक लुप्त पत्तन
(xvii) शिला-गुहा स्थापत्य केन्द्र
(xviii)एक प्राचीन राजधानी
(xix)एक राजनीतिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र
(xx) एक प्राचीन नगर

2. (a) “विदेशी लेखकों के विवरणों का उपयोग करते समय इतिहासकार के लिए किंवदंतियों एवं प्रत्यक्ष अवलोकन पर आधारित तथ्यों में भेद करना अति आवश्यक है।” सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
(b) “उपनिषदों के सिद्धान्त वैदिक चिन्तन का निष्कर्ष प्रस्तुत करते हैं।” विवेचना कीजिए।
(c) दूसरी शताब्दी ई ० पू ० से तीसरी शताब्दी ई ० के मध्य भारतीय उपमहाद्वीप में विभिन्न कला-शैलियों के विकास का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए तथा उनके विकास के लिए उत्तरदायी सामाजिक एवं धार्मिक कारणों का मूल्यांकन कीजिए।

3. (a) किन अर्थों में महाश्च संस्कृति को पराद्वीपीय भारत के इतिहास का आधारात्मक चरण माना जा सकता है?
(b) क्या आप यह मानते हैं कि हड़प्पा सभ्यता की उपजीविका के अनेक आधार थे?
(c) अशोक के ‘धम्म’ के स्वरूप के विषय में इतिहासकारों की विभिन्न व्याख्याओं का विवेचन कीजिए। क्या उसके ‘धम्म-विजय’ के सिद्धान्त ने मौर्य साम्राज्य को सैनिक दृष्टि से दुर्बल बना दिया था?

4. (a) महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं एक बड़ी सीमा तक वर्तमान समाज की समस्याओं को समझने एवं उनके निराकरण में सहायक हो सकती हैं। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
(b) गुप्त साम्राज्य की प्रांतीय और जिला प्रशासन की इकाइयों एवं उनके अधिकारियों के पदनामों व कर्तव्यों की विवेचना कीजिए।
(c) प्रारम्भिक भारत के भूमि अनुदान पत्रों में आदानी को क्या विशेषाधिकार दिए जाते थे?सामाजिक-राजनीतिक परिवेश के एकीकरण अथवा विघटन के लिए ये भूमि-अनुदान पत्र कहाँ तक उत्तरदायी थे?

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) वर्ष 750 से 1200 के मध्य कृषि अर्थव्यवस्था की आलोचनात्मक समीक्षा कीजिए।
(b) मध्यकालीन भक्ति साहित्य के विकास में वैष्णव संतों के योगदान का मूल्यांकन कीजिए।
(c) बर्नी द्वारा वर्णित उन अधिनियमों की समीक्षा कीजिए, जो अलाउद्दीन खिलजी द्वारा बाजार नियन्त्रण के लिए लागू किए गए थे।
(d) अहोम राज्य द्वारा मुगल सत्ता के विरुद्ध किए गए प्रतिरोध का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
(e) समुद्री व्यापार पर अपना नियन्त्रण बनाए रखने के लिए पूर्तगलियों ने कर्ताज (ढुलाई) व्यवस्था का प्रयोग किस प्रकार किया?

6. (a) चोल राज्य के विषय में विभिन्न मतों का मूल्यांकन करते हुए उसकी ग्राम सभाओं पर प्रकाश डालिए।
(b) सल्तनत काल की स्थापत्यकला के तकनीकी तथा शैलीगत विकास को अनुरेखित कीजिए।
(c) मुगल मौद्रिक व्यवस्था की समीक्षा कीजिए और सिक्कों के टंकण की उनकी नीति का परीक्षण कीजिए।

7. (a) अलबरूनी की ‘किताब अल-हिन्द’ का भारतीय इतिहास के एक स्रोत के रूप में मूल्यांकन कीजिए।
(b) सल्तनतकालीन राजस्व के सिद्धान्त का परीक्षण करते हुए विभिन्न सुल्तानों के काल में इसमें आये परिवर्तनों की विवेचना कीजिए।
(c) “प्लासी का युद्ध, जिसने बंगाल के भाग्य का निर्णय किया, क्लाइव ने षड्यंत्रों से जीता।” व्याख्या कीजिए।

8. (a) विजयनगर राज्य को परिभाषित करने के लिए ‘खण्डित राज्य’ का प्रतिरूप कहाँ तक प्रासंगिक है? आलोचनात्मक अमीक्षा कीजिए।
(b) सुल्तानों के काल की इक्ता व्यवस्था मुगलों के अधीन जागीर व्यवस्था से किस प्रकार भिन्न थी?
(c) “सैकड़ों वर्ष भारत पूर्वी विश्व का लंकाशायर रहा है।” इस विचार का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।


UPSC History Optional Question Paper 2014: प्रश्न पत्र II

खण्ड- A

1. निम्नलिखित प्रत्येक कथन का समालोचनात्मक परीक्षण लगभग 150 शब्दों में कीजिए :

(a) “अंग्रेजों की भारत की विजय प्लासी के साथ सम्पूर्ण नहीं हुई थी। अगर अंग्रेजों को भारत में किसी पश्चातकालीन युद्ध में पूरी तरह से पराजित कर दिया गया होता, तब प्लासी (का युद्ध) भारत के इतिहास में एक छोटा किस्सा बन कर रह जाता।”
(b) “मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार प्रस्तावों ने ‘द्विशासन’ प्रणाली लागू की, किन्तु इसने जिम्मेदारियों की रेखाओं को धुंधला कर दिया।”
(c) “1857 के विद्रोह के सैनिक, सामन्ती और परम्परागत अधिस्वरों को उसके राष्ट्रवादी या आद्य-राष्ट्रवादी चरित्र ने निष्प्रभ कर दिया था।”
(d) “1885 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के जन्म को ‘सेफ़्टी-वाल्व अभिधारणा’ पर्याप्त तौर पर स्पष्ट नहीं करती है।”
(e) “एम. के. गांधी द्वारा खिलाफत आन्दोलन का समर्थन एक बड़ी भूल थी, क्योंकि यह एक ऐसा अन्य-देशीय मुद्दा था जिसने भारतीय राष्ट्रीयता को जड़ों से ही काट दिया था।”

2. (a) “सरकार की द्विशासन प्रणाली प्रारंभ से ही पूर्ण रूप से असफल थी। प्रथमतः, निजी व्यापार का दुरुपयोग पहले की तुलना में ज्यादा ऊंचाइयों पर पहुँच गया था। द्वितीय, कंपनी की वृद्धि की मांगों ने किसानों के घोर उत्पीड़न का रास्ता खोल दिया।” परीक्षण कीजिए।
(b) “…योजना (केबिनेट मिशन योजना) को नकारने के बजाय, काँग्रेस ने अध-कचड़ी विधिक युक्ति का सहारा अपने हितों को दूरगामी प्रबंधों से साधने के लिए, इसके सीमित (अल्पकालीन) प्रावधानों को स्वीकार कर लिया।” समालोचनात्मक समीक्षा कीजिए।
(c) “स्वतंत्र भारत में सशक्तिकरण के लिए दलित आन्दोलन, अनिवार्यतः निर्वाचन राजनीति के माध्यम से राजनीति में अपना स्थान प्राप्ति के लिए बने रहे हैं।” विवेचन कीजिए।

3. (a) “नरमदलियों के अधिकांश के लिए राजनीति एक अंशकालिक कार्य था। काँग्रेस एक राजनीति एक अंशकालिक कार्य था। काँग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, किन्तु एक त्रिदिवसीय वार्षिक प्रदर्शन था।” सविस्तार स्पष्ट कीजिए।
(b) “बंगाल में विभाजन विरोधी आन्दोलन (1909) का एक आर्थिक चरित्र था, जो महाराष्ट्र के उग्रवादी आन्दोलन से भिन्न था जिसका एक धार्मिक चरित्र था।” परीक्षण कीजिए।
(c) “सरदार पटेल ने कहुँ की एक भी बूंद बहाए बिना, बहुसंख्य राज्यों के आमेलन और आत्मसात्करण को सुनिश्चित करने के द्वारा, एक मौन क्रान्ति को संपादित किया।” सविस्तार स्पष्ट कीजिए।

4. (a) “हालाँकि श्री रामकृष्ण नव हिन्दुवाद के एक पैगंबर बन गए थे, परंतु उन्होंने किसी नये धर्म की स्थापना का दावा कभी नहीं किया।” अविस्तार स्पष्ट कीजिए।
(b) “आखिरकार अंग्रेजों ने 15 अगस्त,1947 को भारत को क्यों छोड़ा ? साम्राज्यवादी उत्तर यह है कि स्वतंत्रता केवल अंग्रेजों के स्वनिर्धारित उद्देश्य को पूर्ण कर स्वशासन में भारतीयों की सहायता करना था।” परीक्षण कीजिए।
(c) भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन ने किस हद तक अफ्रीका में स्वाधीनता आन्दोलन को प्रभावित किया था?

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित प्रत्येक कथन का समालोचनात्मक परीक्षण लगभग 150 शब्दों में कीजिए :
(a) “रूसो का प्रयास व्यक्ति की स्वतंत्रता और सरकार की संस्था के बीच सरकार की संविदा थियोरी की नई दृष्टि के माध्यम से समन्वय स्थापित करना था।”
(b) “यूरोप में वाणिज्यिक और औद्योगिक हितों ने उपनिवेशों की स्थापना के लिए पक्का उष्णगृह वातावरण तैयार कर दिया था।”
(c) “प्रबुद्ध तानाशाह (यूरोप) आवश्यक तौर पर राजनीतिक रूप में उदारवादी नहीं थे।”
(d) “… इनलैंड में आधुनिक दलीय संगठन का वास्तविक प्रारंभ ‘रिफॉर्म ऐक्ट’ पास करने के साथ हुआ। … वास्तविक रूप में इंग्लैंड की वर्तमान राजनीतिक प्रणाली 1832 से चली आ रही है।”
(e) “रूसी-जापान युद्ध ने जापान को एक बड़ी शक्ति के रूप में उदय के लिए सहायता की थी।”

6. (a) “अमरीकी क्रान्ति विलक्षण आकस्मिकता के साथ घटित प्रतीत होती है। इसको सम्भव बनाने के लिए अनेक प्रतिभाशाली नेता 1763 से 1775 के बीच में उभरे।” सविस्तार स्पष्ट कीजिए।
(b) “अगर हमे राज्य की अपनी धरण को परिभाषित करना हो, तो हमारा उत्तर होगा कि राज्य गरीब लोगों का साहूकार है। सरकार उत्पादन के साजो-समान की खरीद करने और सामाजिक कार्यशालाओं की स्थापना करने के लिए वित्तीय सहायता देगी व पर्यवेक्षण करेगी।” लुई ब्लाँ के उपर्युक्त कथन के आलोक में, यूरोप में पूर्व-मार्क्सवादी समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डालिए।
(c) 19 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में यूरोपीय शक्तियों के विस्तार ने किस सीमा तक अफ्रीका के आधुनिकीकरण में सहायता प्रदान की थी?

7. (a) “अधिकारों की घोषणा विशेषाधिकारों की व्यवस्था के लिए और प्राचीन शासन के लिए मृत्यु का परवाना थी, फिर भी विचारों के इतिहास में, यह भविष्य की बजाय भूतकाल से संबंधित है।” परीक्षण कीजिए।
(b) 18 वीं व 19 वीं शताब्दियों में, यूरोप और एशिया में देशांतरण के सामाजिक-सांस्कृतिक व आर्थिक परिणामों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(c) 1956 के सवेज संकट की उत्तरदायी परिस्थितियों का विवेचन कीजिए और वैश्विक राजनीति पर इसके प्रभावों ल परीक्षण कीजिए।

8. (a) “दो विश्व युद्धों के कारण यूरोपीय मूर्खता के माध्यम से यूरोप को ग्रहण लग गया था।” अविस्तार स्पष्ट कीजिए।
(b) “फ्रैंक्फ़र्ट की संकुचित राष्ट्रवाद की भाषा ने जर्मन आन्दोलन को उसी प्रकार तबाह कर दिया था कि जिस प्रकार हाउस ऑफ सेवाय के विवर्धन के विनाशक विचार ने इतालवी क्रान्ति को नष्ट कर दिया था।” विवेचन कीजिए।
(c) एशिया में अमरीका के विदेशी विस्तार की प्रकृति का विवेचन कीजिए और इसके परिणामों को स्पष्ट कीजिए।


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments