UPSC History Optional Question Paper 2022: प्रश्न-पत्र -I

खण्ड -A

1. आपको दिए गए मानचित्र पर अंकित निम्नलिखित स्थानों की पहचान कीजिए एवं अपनी प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में उनमें से प्रत्येक पर लगभग 30 शब्दों की संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। मानचित्र पे अंकित प्रत्येक स्थान के लिए स्थान-निर्धारण संकेत क्रमानुसार नीचे दिए गए हैं :
(i) पुरापाषाणकालीन स्थल
(ii) शवाधान-युक्त मध्यपाषाणकालीन स्थल
(iii) नवपाषाणकालीन गर्तावास
(iv) प्रारम्भिक ग्रामीण बस्ती
(v) नवपाषाणकालीन स्थल
(vi) नवपाषाणकालीन -ताम्रपाषाणकालीन स्थल
(vii) हड़प्पन यूनेस्को स्थल
(viii) महापाषाणकालीन शवाधान स्थल
(ix) द्वितीय संगम का स्थल
(x) प्रारम्भिक सातवाहन राजधानी
(xi) अशोक का अभिलिखित प्रतिमा स्थल
(xii) प्रथम गुप्तकालीन मुद्रा – निधि
(xiii) धात्विक प्रतिमा-निधि
(xiv) प्राचीन बंदरगाह
(xv) प्राचीनतम जेसुइट चर्च
(xvi) गांधार कला-केंद्र
(xvii) बौद्ध विहार
(xviii) प्रारम्भिक विष्णु मंदिर स्थल
(xix) शैव एवं बौद्ध मंदिर संकुल
(xx) प्रारम्भिक चैत्य गृह

2. (a) हड़प्पीय सभ्यता का नगरीय चरित्र न तो किसी बाहरी प्रभाव का परिणाम था और न ही कोई अचानक होने वाली घटना अपितु यह स्थानीय सामाजिक-आर्थिक कारकों का क्रमिक विकास था। टिप्पणी कीजिए।
(b) प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत के रूप में विदेशी विवरण के कुछ लाभ हो सकते हसीन, परंतु इनमें कतिपय कमियाँ भी थी। उपयुक्त उदाहरणों का हवाला देते हुए इस कथन का परीक्षण कीजिए।
(c) बौद्ध धर्म के कुछ विचारों की उत्पत्ति भले ही वैदिक-उपनिषदीय परम्परा में रही हो, परंतु अपने विशिष्ट सिद्धांत और संस्थाओं के साथ यह पुर्न रूप से एक नया धर्म था। विवेचना कीजिए।

3. (a) गुप्त शासकों की आर्थिक उपलब्धियाँ एक ऐसी प्रक्रिया की परिणति थी जो कुषाण शासकों के समय शुरू हुई थी। टिप्पणी कीजिए।
(b) अशोक के धम्म का प्रचार-प्रसार न केवल नैतिक उत्थान और सामाजिक समरसता के लिए अपितु राज्य की शक्ति के विस्तार के लिए भी किया गया था। इस कथन का विश्लेषण कीजिए।
(c) प्रतिनिधि उदाहरणों की मदद से मंदिर स्थापत्यकला की नागर और द्रविण शैलीयों के बीच की प्रमुख भिन्नताओं का निरूपण कीजिए।

4. (a) आठवीं तथा नौवीं शताब्दी के दौरान उत्तर भारत पर प्रभुत्व हेतु त्रिकोणीय संघर्ष के महत्व का मूल्यांकन कीजिए।
(b) पूर्व मध्यकाल में तमिल भक्ति आंदोलन की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
(c) कल्हण की राजतरंगिणी प्रारम्भिक भारत में इतिहास लेखन परम्परा का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। विवेचना कीजिए।

खण्ड -B

5. निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) ‘ब्रह्मदेव’ अनुदान क्या थे? पूर्व मध्यकाल में बड़ी संख्या में दिए गए इस तरह के अनुदानों का विवरण आप कैसे देंगे?
(b) तेरहवीं शताब्दी के उत्तर भारत में अधिक संख्या में शहरी बस्तियों की स्थापना मुख्य रूप से तुर्की सैन्य टुकड़ियों की समस्त भू-भाग में तैनाती के कारण हुई थी। टिप्पणी कीजिए।
(c) इल्तुतमिश की मृत्यु के उपरांत अधिकांश राजनैतिक अस्थिरता चहलगान की करतूत का परिणाम थी। स्पष्ट कीजिए।
(d) राजपूत चित्रकला, शैली में मुगल थी पर विषयवस्तु में राजपूत। टिप्पणी कीजिए।
(e) अट्ठारहवीं शताब्दी में मराठा शक्ति के उत्थान की व्याख्या कीजिए।

6. (a) अलाउद्दीन खिलजी के बाजार नियंत्रण सुलतान की सैन्य शक्ति के लिए उपयोगी थे, परंतु सल्तनत की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक। टिप्पणी कीजिए।
(b) अकबर के राज्यकाल में मनसबदारी व्यवस्था की प्रकृति का परीक्षण कीजिए।
(c) चोल शासकों का सामुद्रिक विस्तार प्रमुखतया उनके विदेशी वाणिज्यिक हितों से प्रेरित था। स्पष्ट कीजिए।

7. (a) बारहवीं शताब्दी के दक्षिणी दक्कन में वीरशैव आन्दोलन वास्तव में एक समाज सुधार का प्रयास था। विवेचना कीजिए।
(b) हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विभिन्न घराने केन्द्रीय राजशाही के बजाय क्षेत्रीय रियासतों के संरक्षण के परिणाम थे। विवेचना कीजिए।
(c) विजयनगर राज्य और बहमनी के उत्तराधिकारी राज्यों के मध्य दीर्घकालीन संघर्ष सांस्कृतिक कारणों से कम और सामरिक तथा आर्थिक कारणों से ज्यादा प्रभावित था। टिप्पणी कीजिए।

8. (a) मुगल काल में व्यापार एवं वाणिज्य ने भारतीय उपमहाद्वीप का एकल बाजार में एकीकरण किया। टिप्पणी कीजिए।
(b) औरंगजेब की दक्कन नीति मुगलों के पतन का एक प्रमुख कारण थी। विवेचना कीजिए।
(c) पंद्रहवीं शताब्दी की वैष्णव भक्ति परम्परा ने प्रादेशिक साहित्य के उत्कर्ष में योगदान दिया। उपयुक्त उदाहरणों के साथ विवेचना कीजिए।


UPSC History Optional Question Paper 2022: प्रश्न-पत्र -II

खण्ड -A

1. निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए :
(a) ‘प्लासी की लड़ाई (1757) एक झड़प थी जबकि बक्सर की लड़ाई (1764) एक असली युद्ध था’।
(b) ‘अमृतसर की सन्धि (1809) अपने तात्कालिक तथा संभावित प्रभावों के कारण महत्वपूर्ण थी’।
(c) ‘अकाल केवल अनाज की कमी ही नहीं बल्कि औपनिवेशिक आर्थिक नीतियों के प्रत्यक्ष परिणाम थे’।
(d) ‘बाहरी तत्वों की धूसपैठ – जिन्हें संथाल दिकू कहते थे – ने संथालों के ज्ञात संसार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया तथा उन्हें अपना खोया क्षेत्र प्राप्त करने के लिए कार्यवाही करने पर मजबूर कर दिया’।
(e) ‘सीमित दायरे के अन्दर भारतीय वैज्ञानिकों ने, औपनिवेशिक भारत में मूल वैज्ञानिक अनुसंधान जारी रखा’।

2. (a) व्याख्या कीजिए कि किस प्रकार स्थायी बंदोवस्त ने बंगाल में एक संपत्ति नियम प्रारंभ किया तथा इसके क्या परिणाम थे?
(b) क्या पश्चिमी शिक्षा सांस्कृतिक जागृति की अग्रदूत थी या औपनिवेशिक प्रभुत्व का एक उपकरण था ? व्याख्या कीजिए।
(c) क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि कैसे, दीवानी प्राप्त करने के बाद, ईष्ट इंडिया कंपनी की सरकार ‘एक भारतीय शासक’ की तरह कार्य कर रही?

3. (a) क्या आप समझते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन एक ‘बहुवर्गीय आन्दोलन’ था जिसमें सभी वर्गों तथा स्तरों के साम्राज्यवाद-विरोधी हितों का प्रतिनिधित्व था? अपने उत्तर के समर्थन में कारण दीजिए।
(b) भारतीय समाज पर अंग्रेजी शासन का विभेदीय प्रभाव पड़ा। वर्णन कीजिए कि सन 1857 के विद्रोह का भारतीयों नें किन तरीकों से जवाब दिया?
(c) विश्लेषण कीजिए कि क्रांतिकारियों ने लोगों को किस प्रकार आत्म-विश्वास सिखाया तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सामाजिक आधार को व्यापक किया।

4. (a) आरंभिक राष्ट्रवादियों (नरमपंथियों) की नीतियों तथा कार्यक्रमों की व्याख्या कीजिए। वे किस सीमा तक लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति करने में सक्षम थे?
(b) मैकमोहन लाइन पर विवाद के प्रकाश में, 1950 तथा 1960 के दशक में भारत-चीन सम्बन्धों का विश्लेषण कीजिए।
(c) उत्तर औपनिवेशिक भारत में लोकप्रिय आंदोलनों ने पर्यावरणीय संकट की प्रकृति को समझने में किस प्रकार हमारी सहायता की है?

खण्ड -B

5. निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए :

(a) ‘रूसो ने एक आशा प्रज्वलित की जो प्रबोधन की आत्मा बन गई’।
(b) ‘फ्रांसीसी कानूनों का संहिताकरण, नेपोलियन की उपलब्धियों में सम्भवतः सबसे स्थायी था’।
(c) मार्क्सवाद के विचारों को लोकप्रिय बनाने में ऐन्जेल्स ने मार्क्स से ज्यादा कार्य किया ।
(d) यूरोप तथा अमेरिका में ‘गरजते बीस के दशक’ के अनेकों सकारात्मक बिन्दु थे। इसने महिलाओं को इन इलाकों में अपने उत्थान करने में सहायता की।
(e) ‘प्रथम सुधार अधिनियम (1832) ब्रिटेन के संवैधानिक विकास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है’।

6. (a) क्या आप सहमत हैं कि औद्योगिक क्रांति के आर्थिक प्रभावों के कारण जहाँ एक ओर धन और पूंजी में अत्यधिक वृद्धि हुआ वहीं दूसरी ओर आम जनता को स्थायी रूप से गरीब बना कर नीचा कर दिया गया? स्पष्ट कीजिए।
(b) चर्चा कीजिए कि किस प्रकार फासीवाद, युद्ध पश्चात स्थिति के प्रति एक उत्तर था जो राजनीतिक अस्थिरता, विफल राष्ट्रवादी उम्मीदों तथा साम्यवाद के विस्तार के भय से पैदा हुई थी।
(c) क्या आपको लगता है कि अपनी मुक्ति तथा अपने देश के एकीकरण के लिए वियतनाम के लोगों ने 20 वीं सदी का सबसे लम्बा तथा खूनी युद्ध लड़ा ? विश्लेषण कीजिए।

7. (a) क्या आप समझते हैं कि 1760 तथा 1770 के दशक के दौरान लंदन में शासन कौशल की कमी अमेरिकी क्रांति को शीघ्र घटित कराने में एक महत्वपूर्ण सहयोगी कारक थी? विश्लेषण कीजिए।
(b) व्याख्या कीजिए कि किस प्रकार मिखाइल गोर्वाचेव द्वारा अपनाई गई नीतियाँ सोवियत संघ के विघटन के लिए उत्तरदायी थीं?
(c) 1945 में जापानी प्रभुत्व से मुक्त होने के बाद मलाया के साथ क्या हुआ ? व्याख्या कीजिए।

8. (a) गुट निरपेक्ष आन्दोलन की शुरुआत का वर्णन कीजिए। क्यों छोटे राष्ट्र शक्तिशाली राष्ट्रों से अलग रहना चाहते थे?
(b) दक्षिण अफ्रीका में पृथक्कता की नीति क्यों लागू की गई? इसकी मुख्य विशेषताएं क्या थी?
(c) लैटिन अमेरिकी देशों ने सदियों की अधीनता तथा विदेशी हस्तक्षेप से किस हद तक पार पाया?


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments