UPSC History Optional Question Paper 2021: प्रश्न-पत्र -I

खण्ड -A

1. आपको दिए गए मानचित्र पर अंकित निम्नलिखित स्थानों की पहचान कीजिए एवं अपनी प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में उनमें से प्रत्येक पर लगभग 30 शब्दों की संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। मानचित्र पे अंकित प्रत्येक स्थान के लिए स्थान-निर्धारण संकेत क्रमानुसार नीचे दिए गए हैं :

(i) पुरापाषाणकालीन स्थल
(ii) मध्यपाषाणकालीन स्थल
(iii) नवपाषाणकालीन स्थल
(iv) नवपाषाणकालीन -ताम्राश्मयुगीन स्थल
(v) हड़प्पाकालीन स्थल
(vi) आद्य-ऐतिहासिक एवं ऐतिहासिक स्थल
(vii) अभिलेखीय स्थल
(viii) जैन विहार स्थल
(ix) सिक्कों का जखीरा
(x) पुरापाषाणकालीन स्थल
(xi) मृण्मूर्तिकला स्थल
(xii) शैल्यकृत गुफ़ाएं
(xiii) प्राचीन विद्या केंद्र
(xiv) राजनैतिक एवं सांस्कृतिक केंद्र
(xv) बौद्ध स्थल
(xvi) प्राचीन बंदरगाह
(xvii) प्रारम्भिक ऐतिहासिक स्थल
(xviii) हाथीदात का जखीरा
(xix) बौद्ध संघाराम केंद्र
(xx) मंदिर संकुल

2. (a) क्या आप सहमत हैं कि पारिस्थितिक कारकों ने हड़प्पीय सभ्यता के प्रवाह एवं ह्रास को प्रभावित किया? टिप्पणी कीजिए।
(b) क्या आप मानते हैं कि उपनिषदीय सिद्धांत वैदिक धार्मिक विचारों की उच्च स्थिति को मूर्त रूप देते हैं? टिप्पणी कीजिए।
(c) मौर्योत्तरकालीन कला पर ब्रह्म प्रभावों एवं देशज विकास के महत्व का विश्लेषण कीजिए।

3. (a) क्या महापाषाण को एकल, समरूप अथवा समकालीन संस्कृति का प्रतिनिधि मानना उपयुक्त होगा? महापाषाण -कालीन संस्कृतियों से किस प्रकार के भौतिक जीवन व सांस्कृतिक व्यवस्था का पता चलता है?
(b) कौटिल्य के अर्थशास्त्र के आधार पर आप मौर्य राज्य के स्वरूप का चित्रण कैसे करेंगे?
(c) ‘वर्णाश्रम धर्म’ कैसे गुप्त एवं गुप्तोंत्तर काल में सामाजिक एवं आर्थिक विकास से उत्पन्न होने वाली बढ़ती सामाजिक जटिलताओं को प्रदर्शित करता है?

4. (a) “शासकों की राजनैतिक व आर्थिक आवश्यकताओं ने व्यापारी वर्ग की आर्थिक व सामाजिक स्थिति की जरूरतों से मिलकर एकसाथ ग्रहणशील सांस्कृतिक वातावरण प्रदान किया जिसमें बौद्ध धर्म विकसित हुआ।” टिप्पणी कीजिए।
(b) प्रारम्भिक मध्यकालीन भारत में अब तक गैर-कृषियोग्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भूमि अनुदान निरपवाद रूप से कृषि-विस्तार के उद्देश्य से था। जल संसाधनों (विभिन्न प्रकार के सिंचाई कार्य) के प्रबंधन ने इस काल में कृषि-विस्तार को कैसे सुगम बनाया?
(c) प्रारम्भिक मध्यकाल भारत में स्थानीय भाषाओं में साहित्य के आविर्भाव एवं क्षेत्रीय पहचान के निर्माण के बीच संबंध की विवेचना कीजिए ।

खण्ड -B

निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) भारतीय सामंतवाद के विविध चरणों की विवेचना करते हुए भारतीय राजनैतिक व्यवस्था पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिए।
(b) क्या आप सुल्तान इल्तुतमिश को दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक मानते हैं? विवेचना कीजिए।
(c) दिल्ली सल्तनत काल में उभरकर आए विविध प्रकार के पारसी साहित्य की पहचान कीजिए।
(d) पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी के विरुद्ध बाबर की सफलता के कारणों का परीक्षण कीजिए।
(e) राज्य के प्रति चिश्ती संतों के रुख (ऐटीट्यूड) की विवेचना कीजिए। सरकार के प्रति अपने रवैये में सुहरावर्दी संत कैसे भिन्न थे?

6. (a) सिख समुदाय के निर्गुण भक्ति संप्रदाय से राजनीतिक-सैन्य संगठन में परिवर्तन की विवेचना कीजिए।
(b) अभिजात-वर्ग के साथ बहलोल लोदी के संबंध पर अपना आकलन प्रस्तुत कीजिए।
(c) ताजमहल के विशेष संदर्भ में मुगल मकबरा स्थापत्य की मौलिक विशेषताओं का परीक्षण कीजिए।

7. (a) ‘इक्ता’ प्रथा के महत्व की विवेचना कीजिए। दिल्ली सल्तनत के प्रशासन के केन्द्रीकरण में इसने कैसे मदद की?
(b) खिलजी शासनकाल ‘खिलजी क्रांति’ के रूप में क्यों जाना जाता है?
(c) सत्रहवीं सदी के उत्तरार्ध का मुगल भारत जागीरदारी संकट के काल के रूप में जाना जाता है। विवेचना कीजिए।

8. (a) “चोल शासक न केवल प्रबल विजेता, कुशल प्रशासक थे बल्कि उत्कृष्ट मंदिरों के निर्माता भी थे।” टिप्पणी कीजिए।
(b) अकबर और राजपूत राज्यों के बीच संबंधों की प्रासंगिक दृष्टांतों के साथ चर्चा कीजिए।
(c) बंगाल,अवध और हैदराबाद जैसे राज्यों को मुगल राज्य के ‘उत्तराधिकारी राज्य’ मानना कहाँ तक उचित है ?


UPSC History Optional Question Paper 2021: प्रश्न-पत्र -II

खण्ड -A

निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए :
(a) पाश्चात्य शिक्षा के लागू होने से भारत में अनपेक्षित परिवर्तन हुए।
(b) 18 वीं सदी की भारतीय राजनीति तथा समाज के संकट के सामान्य अनुभव, जहाँ जन-जीवन बारबार लूटपाट की व्यवस्था का शिकार होता था, से अलग बदलाव की व्यवस्था को स्थापित करने में टीपू सुल्तान को बहुत कम सफलता मिली।
(c) देशी प्रेस अधिनियम (वर्नाक्यूलर प्रेस ऐक्ट), 1878 को देशी प्रेस पर बेहतर नियंत्रण के लिए बनाया गया था जिससे सरकार और अधिक प्रभावी तरीकों से राजद्रोही लेखन को दंडित एवं दमित करने में सशक्त बन सके।
(d) 1920 के दशक में भारत में कम्युनिस्ट आन्दोलन के उदय ने ट्रेड यूनियन आन्दोलन को एक उग्रवादी तथा क्रांतिकारी सामग्री प्रदान की।
(e) 20 वीं सदी के प्रथम दशक में, देश के राजनीतिक फलक की खाली जगह को भरने हेतु क्रांतिकारी समूहों के उदय के लिए उपयुक्त वातावरण था।

2. (a) अनेक शताब्दियों से हाथ से कते एवं हाथ से बुने हुए सूत तथा कपड़े के क्षेत्र में भारत विश्व में अग्रणी था। अनेक राष्ट्रवादी तथा मार्क्सवादी आलोचकों का मानना है कि अंग्रेजी आधिक्य ने जानबूझ कर भारत के पारंपरिक तथा विश्व-प्रसिद्ध हस्तशिल्प को बर्बाद किया। टिप्पणी कीजिए।
(b) औपनिवेशिक शासन के दौरान भारत में राष्ट्रवाद ने किन विभिन्न तरीकों से अपने आप को प्रकट किया?
(c) ईस्ट इंडिया कंपनी का मानना था कि मीर कासिम के रूप में उन्हे एक आदर्श कठपुतली मिल गई है। हालांकि मीर कासिम कंपनी की अपेक्षाओं पर खरा नही उतरा । समालोचनात्मक विवेचना कीजिए।

3. (a) ब्रिटिश काल में अंग्रेजों की उपयोगितावादी सोच ने भारत को किस प्रकार प्रभावित किया?
(b) जिन गांधीजी ने चौरी-चौरा में हिंसा के मुद्दे पर असहयोग आन्दोलन वापस ले लिया था, उन्हीं ने भारत छोड़ो आँडिलन के दौरान लोगों द्वारा की गई हिंसा की भर्त्सना करने से इनकार कर दिया था। क्या आपको लगता है कि गांधीजी अहिंसा के प्रभावशाली होने के विश्वास को खो रहे थे तथा इसके पथ से अलग होने की सोच रहे थे? विशद व्याख्या कीजिए।
(c) हालाँकि मराठे व्यक्तिगत रूप से चतुर एवं बहादुर थे, पर उनमें राष्ट्रीय स्वतंत्रता के लिए आवश्यक सामुदायिक भावना की कमी थी। तर्कों सहित विवेचना कीजिए।

4. (a) भारत में 1858 के बाद हुए प्रमुख संवैधानिक सुधारों तथा समाज एवं राजनीति पर उनके प्रभाव की विवेचना कीजिए।
(b) बीसवीं सदी के भारत में दलित दावेदारी (assertion) की बदलती हुई प्रकृति की चर्चा कीजिए।
(c) विभाजन के पश्चात देशी रियासतों को किस प्रकार भारतीय संघ में शामिल किया गया था? इसमें सरदार पटेल ने क्या भूमिका निभाई?

खण्ड -B

5. निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए :

(a)इस बात के कई कारण थे जिनकी वजह से औद्योगिक क्रांति पहले इंग्लैंड में हुई।
(b) नेपोलियन की महाद्वीपीय व्यवस्था को सबसे बड़ी भूल माना जा सकता है तथा इसे “गलत निर्देशित ऊर्जा के स्मारक” के रूप में वर्णित किया जा सकता है।
(c) चार्टिस्ट आन्दोलन अपने घोषित उद्देश्यों को प्राप्त करने में असफल रहा, परंतु इस विचार का बीजारोपण करने में सफल रहा कि प्रतिनिधिक प्रजातन्त्र में सभी नागरिकों को शामिल किया जाना चाहिए।
(d) शीत युद्ध के दौरान, गुट-निपेक्ष आन्दोलन के कुछ महत्वपूर्ण नेता इस आन्दोलन को सैन्य गुटों से दूर रखना चाहते थे।
(e) अरब देशों ने नासिर को ऐसर नेता के रूप में देखा जो उस दबाव के सामने खड़ा रह सकता था जो पश्चिमी देश, मिस्र पर इजराइल के साथ शांति बनाने के लिए डाल रहे थे।

6. (a) प्रबुद्धता के युग के बारे में क्या “प्रबुद्ध” था?
(b) 1840 के दशक में यूरोप में आई क्रांतिकारी लहर के कारण एवं परिणाम क्या थे?
(c) दक्षिण अफ्रीका की श्वेत-अल्पमत की सरकार, रंगभेद की नीति को आधिकारिक नीति बनाकर वहाँ के मूल निवासियों को उनके आधारभूत अधिकारों से वंचित कर उनके साथ बुरा व्यवहार करती थी। वहाँ के लोग रंगभेद की नीति को समाप्त कर संक्रमणकालीन शासन लागू करने में कैसे सफल हुए?

7. (a) विभिन्न राष्ट्रों में राष्ट्रवाद के उदय ने उन शृंखलाओं को विखंडित कर दिया जो आधुनिक यूरोप के साम्राज्यों को एक साथ बाँधी हुई थीं। विवेचना कीजिए।
(b) अमेरिकी गृह युद्ध में उत्तर की विजय के अनेक परिणाम हुए। उनमें से कुछ प्रत्यक्ष तथा स्पष्ट थे। हालांकि, अमेरिका के विकास पर इसके अप्रत्यक्ष प्रभाव संभवतः ज्यादा महत्वपूर्ण थे।
(c) क्रांतियाँ चाहे वह रूस (1917) की हों या चीन (1949) की, एक देश में परिवर्तन लाने का खतरनाक रास्ता हैं। टिप्पणी कीजिए।

8. (a) बीसवीं सदी के पूर्वार्द्ध में, एक लम्बे युद्ध विराम के साथ, यूरोप लगातार अपने आप से युद्धरत था। टिप्पणी कीजिए।
(b) शीत युद्ध की समाप्ति तथा एकल महाशक्ति के रूप में अमेरिका के उदय के प्रभाव, अच्छे तथा बुरे, दोनों रहे हैं। समीक्षा कीजिए।
(c) क्या आप समझते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय विवादों के निपटारे तथा विश्व में शांति बनाए रखने में संयुक्त राष्ट्र संघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है?


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments