UPSC Geography Optional Question Paper 2014: प्रश्न पत्र I

खण्ड- A

1. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्नों का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(a) शब्द ‘विसर्प’ (मिएन्डर) की परिभाषा दीजिए तथा गंभीरीभूत विसर्प (इंट्रेंच्ड़ मिएन्डर) और अन्तःकर्तिक विसर्प (ईंग्रोन मिएन्डर) के बुनियादी अभिलक्षणो का वर्णन कीजिए।
(b) ‘सिरोको’ और ‘मिस्ट्रल’ के प्रमुख लक्षणों की विवेचना कीजिए।
(c) पारिस्थितिक तंत्र के रूप में जीवमंडल की प्रकृति का एक विवरण दीजिए।
(d) यूरेशियाई स्टेपी जीवोम (बायोम) की अद्वितीयता को स्पष्ट कीजिए।
(e) सारगैसों सागर और लैगून की उत्पत्ति तथा प्रकृति को सुस्पष्ट कीजिए।

2.(a) प्लेट विवर्तनिकी (प्लेट टेक्टोनिक्स)की संकल्पना को स्पष्ट कीजिए। यह हिमालय और अपलेशियन पर्वतों के विरचन की व्याख्या करने में किस प्रकार सहायक है?
(b) तड़ित-झंझा (ठंडरस्टार्म ) की उत्पत्ति तथा विकास का सोदाहरण वर्णन कीजिए।
(c) पहाड़ियों में और पहाड़ी ढालों पर बढ़ते पर्यावरण निम्नीकरण के प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए और निम्नवर्ती घाटी में इसके प्रभाव को स्पष्ट कीजिए।

3.(a) भारतीय मानसून की प्रकृति तथा उत्पत्ति और इसके पूर्वानुमान करने की अभिनव तकनीकों की विवेचना कीजिए।
(b) अपरदन पृष्टों की संकल्पना को स्पष्ट कीजिए और उनके विकास के उत्तरदायी कारकों पर प्रकाश डालिए।
(c) समुद्री प्रदूषण के कारणों और परिणामों का एक समालोचनात्मक विवरण दीजिए।

4.(a) अपक्षय (वेदरिंग) और बृहत क्षरण (मास वेस्टिंग) की व्याख्या कीजिए तथा उनके भू-आकृतिक महत्व का वर्णन कीजिए।
(b) प्राणि-भौगोलिक प्रदेश को परिभाषित कीजिए। नव-आर्कटिक प्राणि-भौगोलिक प्रदेश की मौलिक प्राणिसमूह रचना का भी वर्णन कीजिए।
(c) क्लाइव विल्किन्सन रिपोर्ट के संदर्भ में प्रवाल विरंजन (कोरल ब्लीचिंग) पर हाल के प्रेक्षणों का एक विवरण दीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्नों का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(a) मानसिक मानचित्र (मेंटल मैप) की संकल्पना को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए।
(b) विकासशील देशों में खाद्य सुरक्षा के मुद्दों का एक विवरण दीजिए।
(c) प्रति-नगरीकरण (काउंटर-अर्बनाइजेशन) के लिए उत्तरदायी कारकों की विवेचना कीजिए।
(d) कृषि-भूमि अर्थव्यवस्था के विकास में ऊर्ध्वोन्मुखी (बॉटम-अप) तथा अधोमुखी (टॉप-डाउन) उपगमों की प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिए।
(e) भूगोल में प्रतिमानों (मॉडलों) के अनुप्रयोग का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

6.(a) रोस्टोव द्वारा प्रतिपादित एक राष्ट्र के विकास की उत्प्रस्थान (टेकऑफ ) और अनुवर्ती अवस्थाओं की आवश्यक शर्तों की व्याख्या कीजिए।
(b) कोयला उत्पादन से सम्बन्धित पर्यावरणीय तथा आर्थिक समस्याओं की विवेचना कीजिए।
(c) रैडिकल भूगोल के विकास में भूगोलवेत्ताओं के योगदान की विवेचना कीजिए।

7.(a) उपयुक्त उदाहरण देते हुए भौगोलिक अध्ययनों में तंत्र विश्लेषण (सिस्टम अनैलिसिस) के महत्व का वर्णन कीजिए।
(b) “नगरीय पोषणीयता (सस्नेबिलिटी ) के लिए ग्रामीण पोषणीयता आवश्यक है।” समाकलित विकास उपागम की पृष्ठभूमि में इस कथन की विवेचना कीजिए।
(c) “सिंधु-गंगा हृदयप्रदेश (हर्थ) विश्व के सर्वाधिक समृद्ध सांस्कृतिक परिमंडलों में से एक माना जाता है।” परीक्षण कीजिए।

8.(a) नगरीय प्रभाव के दायरे के सीमांकन की गुणात्मक तथा मात्रात्मक विधियों की व्याख्या कीजिए
(b) “संसार वैश्विक संसाधन दुविधा के दौर से गुजर रहा है।” समीक्षा कीजिए।
(c) “खाद्य उत्पादकता के साथ पारिस्थितिक तंत्र की शुद्धता आज की आवश्यकता है।” विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए।


UPSC Geography Optional Question Paper 2014: प्रश्न पत्र II

खण्ड- A

1. (a) आपको दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित सभी की स्थिति को अंकित कीजिए। अपनी क्यू. सी. ए. पुस्तिका में इन स्थानों में से प्रत्येक का भौतिक/ वाणिज्यिक/ आर्थिक/ पारिस्थितिक/ पर्यावरणीय/ सांस्कृतिक महत्व अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए :

(i) गुरु शिखर
(ii) भोर घाट
(iii) श्रावणबेलगोला
(iv) कलीबंगन
(v) गंगासागर

(b) समझाइए कि किस प्रकार पारिस्थितिक-पर्यटन कार्यकलाप देश के हिमलयी और उत्तर-पूर्वी प्रदेशों में एक महत्वपूर्ण जीविका-विकल्प हो सकते हैं। (150 शब्द)
(c) अपवाह प्रतिरूप किस प्रकार जल-विभाजक (वाटर डिवाइड) के द्वारा निर्धारित होता है? (150 शब्द)
(d) भारत में ताप विद्युत संयंत्रों और कोयला क्षेत्रों की अवस्थिति एक दूसरे की साधक नहीं है। विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द)
(e) क्या कारण है कि कृषि और सामाजिक वानिकी अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सफल नहीं हो पाई है? (150 शब्द)

2.(a) भारत में लैटेराइट मिट्टी के वितरण पर और कृषि के लिए इसके विशिष्ट उपयोग पर प्रकाश डालिए।
(b) दुर्लभ स्पिशीज के विलोपन का उल्लेख करते हुए वन्य-प्राणी संरक्षण के उपाय सुझाइए।
(c) भारत में कृषि-आधारित उद्योगों की समस्याओं का सामान्य रूप से और कपास वस्त्र उद्योग की समस्याओं का विशेष रूप से वर्णन कीजिए।

3. (a) कावेरी नदी के अपने नदीय क्षेत्र में, उसकी सामाजिक-आर्थिक और पारिस्थितिक भूमिकाओं को उजागर कीजिए।
(b) राष्ट्रीय जल मार्ग सं. 1 की समस्याओं और संभावनाओं की विवेचना कीजिए।
(c) ‘भारत में निर्माण करो’ संकल्पना की व्याख्या कीजिए एवं उसकी सफलता के लिए अत्यावश्यक तत्वों (इनपुटों) को इंगित कीजिए।

4.(a) रायलसीमा प्रदेश के प्रमुख जलवायवी अभिलक्षणो का वर्णन कीजिए।
(b) ‘हरित क्रांति के विभिन्न नकारात्मक प्रभावों के बावजूद, नई हरित क्रांति के लिए मांग हो रही है।’ स्पष्ट कीजिए।
(c) कुटीर उद्योग के विकास की प्रोन्नति करने के लिए हमारी व्यापार नीति में कौन-से वांछित संभव परिवर्तन हैं?

खण्ड ‘B’

5. (a) आपको दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित सभी की स्थिति को अंकित कीजिए। अपनी क्यू. सी. ए. पुस्तिका में इन स्थानों में से प्रत्येक का भौतिक/ वाणिज्यिक/ आर्थिक/ पारिस्थितिक/ पर्यावरणीय/ सांस्कृतिक महत्व अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए :

(i) मूँदरा पत्तन
(ii)चाँदीपुर
(iii) महेंद्रगिरि
(iv) हजीरा
(v) वेम्बनाड झील

(b) भारत में ह्रासोन्मुखी शिशु लिंगानुपात के निहितार्थों पर प्रकाश डालिए। (150 शब्द)
(c) भारत में ‘स्मार्ट नगरों’ के विकास की साध्यता का विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द)
(d) भारत में अनावृष्टि प्रवण क्षेत्रों की पहचान करने की कसौटियों पर टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)
(e) पड़ोसी देशो पर, भारत के राजनैतिक प्रभाव के निर्धारण में, भू-भाग (टैरेन ) की भूमिका पर प्रकाश डालिए। (150 शब्द)

6. (a) उत्प्रवासन (ऐमिग्रेशन) में प्रवृत्तियों पर, उसके प्रमुख दबाव पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए, चर्चा कीजिए।
(b) शहरी संकुलनों (अर्बन ऐग्लोमरेशन्स ) की बहुविध समस्याओं के कारण बताइए।
(c) पिछड़े प्रदेश अनुदान निधि कार्यक्रम का मूल्यांकन कीजिए।

7. (a) एक अर्थपूर्ण कौशल विकास कार्यक्रम पहाड़ी क्षेत्रों की आर्थिक संवृद्धि में किस प्रकार योगदान डे सकता है?
(b) भूकंप की ‘तीव्रता’ और उसके ‘परिमाण’ में विभेदन कीजिए और भारत के विभिन्न भागों में इसके भिन्न-भिन्न प्रभाव को स्पष्ट कीजिए।
(c) हिन्द महासागर के उल्लेख के साथ भारत की रणनीतिक अवस्थिति के निहितार्थों पर चर्चा कीजिए।

8. (a) भारत कई सीमा-विवादों में उलझा हुआ है। इसके कारणों और उपचारों की व्याख्या कीजिए।
(b) कमान क्षेत्र विकास (कमांड एरिया डेवलपमेंट) की संकल्पना की विवेचना कीजिए और इंदिरा गांधी नहर के संदर्भ में इसकी सफलता का मूल्यांकन कीजिए।
(c) अनुपयुक्त नगरीय भूमि उपयोग नीति, किस प्रकार से महानगरों के अन्दर और उनके आस-पास अवांछित विकास का कारण बन चुकी है?


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments