UPSC Geography Optional Question Paper 2025: प्रश्न पत्र I
खण्ड- A
1. निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए :
(a) हिमनद झील विस्फोट से बाढ़ के कारणों की व्याख्या कीजिए।
(b) मृदासर्पण क्या है? इसके प्रभाव क्या हैं?
(c) पर्वतीय पेटियों में ग्रीवाखण्ड निर्माण में अग्रसर भूगर्भिक एवं विवर्तनिक प्रक्रियाएँ क्या हैं?
(d) वायुराशियों एवं स्थानीय पवनों में संबंध की व्याख्या कीजिए ।
(e) समुद्री लहर, समुद्री जलधारा एवं ज्वार-भाटा में आधारभूत अंतर क्या हैं?
2. (a) भूदृश्यों एवं स्थलाकृतियों के क्रमिक विकास को समझने में अनाच्छादन कालानुक्रम किस प्रकार सहायक है ? स्पष्ट कीजिए।
(b) गहरे समुद्र में खनन क्या है ? इससे संबंधित संभाव्य लाभ एवं खतरे क्या हैं?
(c) मनुष्य एवं वन्यजीव संघर्ष निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारणों, परिणामों एवं सुधारों पर चर्चा कीजिए ।
3. (a) वायुमण्डल की त्रिकोशिकीय परिसंचरण प्रणाली के निर्माण का परीक्षण कीजिए । पृथ्वी को एक जीवित ग्रह बनाने में इसके महत्त्व का सोदाहरण वर्णन कीजिए ।
(b) ‘पारिस्थितिक तंत्र पुनर्बहाली संयुक्त राष्ट्र दशक’ क्या है? यह कैसे पारिस्थितिकीय लक्ष्यों को खाद्य सुरक्षा और विकास जैसी उभरती सामाजिक-आर्थिक जरूरतों के साथ संतुलित करता है ?
(c) “हिमालय अभी भी ऊँचा हो रहा है।” उपयुक्त चित्रों एवं उदाहरणों के माध्यम से इस कथन का विस्तार कीजिए तथा इसमें प्रयुक्त प्रक्रियाओं का वर्णन कीजिए।
4. (a) अमेज़न एवं कांगो बेसिन में कृषि के लिए वनों की कटाई के पारिस्थितिकीय परिणाम, विशेष रूप से जैव विविधता एवं जलवायु नियमन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, क्या हैं?
(b) पृथ्वी की वायुमण्डल प्रणाली में ऊर्जा के वितरण एवं संतुलन का परीक्षण कीजिए।
(c) बाधा द्वीपों की निर्माण प्रक्रिया का वर्णन कीजिए तथा इनके महत्त्व की व्याख्या कीजिए ।
खण्ड – B
5. निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए :
(a) मानव भूगोल में कल्याणकारी उपागम 1970 के दशक में एक महत्त्वपूर्ण दृष्टिकोण के रूप में क्यों उभरा ?
(b) महत्त्वपूर्ण (क्रिटिकल) खनिजों की निकासी एवं प्रसंस्करण से संबंधित मुख्य पर्यावरणीय एवं आर्थिक चुनौतियाँ क्या हैं?
(c) “आंतरिक प्रवासन में अपकर्ष (पुल) कारक अक्सर धारणाओं पर आधारित होते हैं वास्तविकता पर नहीं।” व्याख्या कीजिए ।
(d) ” प्रादेशिक असंतुलन यथास्थान एवं बहिर्स्थान कारकों के परिणाम हैं।” इसे उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिए ।
(e) नगरीय नियोजन में तंत्र विश्लेषण क्यों महत्त्वपूर्ण है और इसकी सीमाएँ क्या हैं?
6. (a) द्विभागीकरण एवं द्वैतवाद ने भूगोल के पद्धतिगत विकास को कैसे प्रभावित किया? वर्णन कीजिए ।
(b) विश्व के प्रमुख सांस्कृतिक प्रदेशों के परिसीमन में भाषा एवं धर्म की भूमिका का विश्लेषण कीजिए ।
(c) उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बागवानी फसलों के स्थानिक प्रतिरूपों एवं प्रादेशिक विशेषता का विश्लेषण कीजिए ।
7. (a) तेल, ऊर्जा सुरक्षा के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है ? स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में तेल की क्या भूमिका है?
(b) विकासशील देशों में नगरीय प्रभाव क्षेत्रों में सन्नगरों (प्राइमेट सिटी) के वर्चस्व का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए ।
(c) “वैश्विक जनसांख्यिकीय परिदृश्य कुछ स्थानों पर तेजी से जनसंख्या वृद्धि और अन्य स्थानों पर तेजी से वृद्धावस्था के साथ विकसित हो रहा है।” उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए ।
8. (a) प्रादेशिक विकास के मॉडल के रूप में एफ० पेरॉक्स के विकास ध्रुव सिद्धांत की आलोचना क्यों हुई ? उदाहरणों के साथ समझाइए ।
(b) विश्व में प्रजनन एवं मृत्यु दर की विषमता का वर्णन करने में जनसंख्या संक्रमण सिद्धांत की भूमिका का विश्लेषण कीजिए ।
(c) प्रादेशिक घटक कैसे भूस्थानिक व्यवस्था में प्रादेशिक संश्लेषण करते हैं? व्याख्या कीजिए ।
UPSC Geography Optional Question Paper 2025: प्रश्न पत्र II
खण्ड- A
आपको दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर, निम्नलिखित सभी की स्थिति को अंकित कीजिए । अपनी क्यू.सी.ए. पुस्तिका में इन स्थानों में से प्रत्येक का भौतिक / वाणिज्यिक /आर्थिक/ पारिस्थितिक/पर्यावरणीय / सांस्कृतिक महत्त्व अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए :
(i) रुशिकुल्या नदी
(ii) दातार हिल
(iii) किकरुमा
(iv) चोरीतंद तिलैया
(v) ब्यालालू
(vi) नेय्यार
(vii) उत्तरलाई
(viii) श्री विजयपुरम
(ix) धारवास
(x) गीताबीतान

1.(b) करेवा के स्थान और भौतिक निर्माण का उल्लेख करते हुए, उनके आर्थिक महत्व को रेखांकित कीजिए ।
1.(c) हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र भारत के हिमालयी क्षेत्र में फसल प्रणाली और कृषि गतिविधियों को कैसे नियंत्रित करता है ? चर्चा कीजिए ।
1.(d) भारत में समुद्री पर्यटन और इसके बुनियादी ढांचे पर एक आलोचनात्मक तार्किक निबन्ध लिखिए ।
2.(a) भारत के औषधीय उद्योग के विकास में योगदान करने वाले कारकों की व्याख्या विशेषतः भारत के पश्चिम क्षेत्र में इसके संकेन्द्रण के संदर्भ में कीजिए ।
2.(b) भारत में प्रवाल भित्तियाँ अपने गतिशील पारिस्थितिकी तंत्र के संबंध में सबसे महत्वपूर्ण क्यों हैं ? अन्वेषण कीजिए ।
2.(c) भारत का कृषि क्षेत्र किस प्रकार से देश के विभिन्न क्षेत्रों में समकालिक भौतिक और राजनीतिक- आर्थिक परिवर्तनों का सामना करता है ? स्पष्ट कीजिए ।
3.(a) भारत में अनुसूचित जातियों व अनुसूचित जनजातियों के जनसंख्या वितरण का प्रारूप भिन्न क्यों ? इनके सामाजिक-आर्थिक समस्याओं की तुलना उदाहरण सहित कीजिए ।
3.(b) भारत के पूर्वी घाट क्षेत्र में भू-उपयोग की विशेषताओं को रेखांकित कीजिए । क्षेत्र में भू-उपयोग पद्धति के लिए तात्कालिक खतरे क्या हैं ?
3.(c) भारत में डेयरी क्षेत्र की चुनौतियां क्या हैं ? गोजातीय जनसंख्या के योगदान का वर्णन कीजिए ।
4.(a) “भारत में सामाजिक – राजनीतिक परिदृश्य क्षेत्रीय चेतना का परिणाम है जो अंतर-राज्य विवाद पैदा करता है ।” क्षेत्र विशेष उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिए ।
4. (b) भारत में कुटीर उद्योग भारतीय सामाजिक-आर्थिक संरचना का अभिन्न अंग क्यों हैं ? ग्रामीण भारत में विभिन्न प्रकार के कुटीर उद्योंगों के संदर्भ में इसका आकलन कीजिए ।
4.(c) “भारत में ग्रामीण बस्तियों में भौतिक और सांस्कृतिक दोनों कारकों के कारण अत्यधिक विविधता है ।” उदाहरणों सहित कथन की पुष्टि कीजिए ।
खण्ड- B
5.(a) ग्रामीण-नगरीय उपान्त को कैसे निरूपित किया जा सकता है ? भारत से उपयुक्त उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए ।
5.(b) “भारत में धार्मिक समूहों का स्थानिक वितरण कोई विशिष्ट प्रारूप नहीं दर्शाता है ।” तर्कपूर्ण उदाहरणों सहित समझाइए ।
5.(c) “योजना के लिए जलोत्सारण क्षेत्र ( वाटरशेड ) सबसे उपयुक्त स्थानिक इकाई है ।” टिप्पणी कीजिए ।
5. (d) क्या पूर्वोत्तर भारत एक भू-राजनीतिक या भू-सांस्कृतिक क्षेत्र है ? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए ।
5.(e) मखाना की खेती के लिए आवश्यक परिस्थितियों की चर्चा कीजिए तथा भारत में इसके उत्पादक क्षेत्रों का वर्णन कीजिए ।
6.(a) नगरीय उष्मा द्वीप’ की परिघटना के कारणों का वर्णन कीजिए । भारत में इस परिघटना से निपटने के लिए प्रभावी उपाय क्या हैं ?
6.(b) भारत की परिवहन और संचार संपर्क प्रणाली के संदर्भ में सागरमाला परियोजना की समालोचनात्मक चर्चा कीजिए ।
6.(c) भारत में जनसंख्या के लिंग अनुपात की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं ? देश में सामान्य लिंग अनुपात पर बाल-लिंग अनुपात के प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए ।
7.(a) खाद्य उत्पादन, वितरण और उपलब्धता के विशिष्ट संदर्भ में भारत के सूखे में योगदान करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिए । क्या भारतीय कृषि नीतियाँ इस मुद्दे का समाधान कर सकती हैं ?
7.(b) भारत में मरुस्थलीकरण से होने वाले भू-क्षरण के क्या कारण और प्रभाव हैं ? विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों के संदर्भ में जांच कीजिए ।
7.(c) भारत के नीली अर्थव्यवस्था में कदम बढ़ाने के पहल की वैधता की जांच कीजिए । देश के विकास में इस अर्थव्यवस्था के प्रभावों की विस्तार से व्याख्या कीजिए ।
8.(a) हरित निर्माणकला (ग्रीन आर्किटेक्चर) को परिभाषित करते हुए, भारत में जलवायु परिवर्तन के प्रत्युत्तर में इसके सिद्धान्तों और चुनौतियों की चर्चा कीजिए ।
8.(b) विशेष उदाहरणों सहित, यह आकलन कीजिए कि भारत में प्रादेशिक नियोजन द्वीपीय प्रदेशों के सतत विकास के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ।
8.(c) भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के संदर्भ में, संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए उपयुक्त उदाहरण दीजिए ।
