UPSC Sociology Optional Question Paper 2019: प्रश्न पत्र I

खण्ड- A

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:

(a) एक अनुशासन के रूप में समाजशास्त्र के आविर्भाव के ऐतिहासिक पूर्ववृत्तों की विवेचना कीजिए।
(b) डेविस और मूर ने यह स्पष्ट किया कि सामाजिक संस्तरण एक प्रकार्यात्मक आवश्यकता और अचेतन युक्ति भी है। विवेचना कीजिए।
(c) ‘फिटीशिज्म ऑफ कमोडिटीज’ की मार्क्सवादी संकल्पना क्या है?
(d) ‘नव मध्यम-वर्ग’ पर एक समजशास्त्रीय समीक्षा प्रस्तुत कीजिए।
(e) प्रायिकता नमूना-चयन रणनीतियों की सोदाहरण व्याख्या कीजिए।

2. (a) मीड के अनुसार, “हम अपने स्वयं के समाजीकरण में एक मुख्य भूमिका अदा करते हैं ।” व्याख्या कीजिए।
(b) सामाजिक शोध में नृजाति वर्णन (Ethnography) के महत्व को दर्शाइए।
(c) ‘आरक्षित श्रमिक सेना’ क्या है? इस पर स्त्रीवादी विद्वानों के दृष्टिकोण को प्रस्तुत कीजिए।

3. (a) सामाजिक घटनाओं के व्याख्यात्मक ज्ञान के महत्व की विवेचना कीजिए तथा इसकी सीमाओं की व्याख्या कीजिए।
(b) क्या सभी विश्व धर्म पितृसत्तात्मक हैं? अपने उत्तर को सोदाहरण प्रमाणित कीजिए।
(c) मर्टन के अनुसार ‘अप्रत्याशित परिणामों’ तथा ‘अव्यक्त प्रकार्यों’ में क्या अंतर है? विस्तारणार्थ उदाहरण दीजिए।

4. (a) आधुनिकीकरण वर्गगत समाज की पूर्वकल्पना करता है; किन्तु जाति, नृजतीयता एवं प्रजाति अभी भी प्रभुत्वशाली हैं । व्याख्या कीजिए।
(b) पूंजीवादी समाज में सामाजिक संस्तरीकरण पर मार्क्स और वेबर के योगदानों में तुलना और भेद कीजिए।
(c) इरावती कर्वे के अनुसार उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय नातेदारी तंत्रों के मध्य प्रमुख अंतर क्या हैं?

खण्ड ‘B’


5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:

(a) ‘जीवन-अवसरों’ और ‘जीवन-शैली’ के मध्य उपयुक्त उदाहरणों सहित विभेद कीजिए।
(b) भारत में उच्चतर शिक्षा में पहुँच एवं बहिष्करण संबंधी विषयों की विवेचना कीजिए।
(c) नागरिक समाज क्या है? भारत में नागरिक समाज का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति के साथ आबंधन पर एक टिप्पणी प्रस्तुत कीजिए।
(d) ए. जी. फ्रैंक के ‘अल्पविकास का विकास’ की समालोचना कीजिए।
(e) आपके विचार से टॉनिस, दुर्खीम,वेबर और मार्क्स ने आधुनिक समाज के चरित्र की कितनी ठीक भविष्यवाणी की? समालोचना कीजिए।

6. (a) जेंडर सामाजिक संस्तरीकरण का एक आयाम क्यों है? जेंडर जाति, वर्ग, प्रजाति और नृजातीयता पर आधारित असमानता के अन्य आयामों को कैसे प्रतिच्छेदित करता है?
(b) सामाजिक शक्ति के सैद्धांतिक प्रतिमान क्या हैं? उनमें से कौन उन्नत औद्योगिक समाजों पर अर्वाधिक लागू होता है?
(c) सकारात्मक क्रिया क्या है? सकारात्मक क्रियाओं पर सैद्धांतिक दृष्टिकोणों को उदाहरणों सहित प्रमाणित कीजिए।

7. (a) ‘अनौपचारिक श्रम’ क्या है? औद्योगिकोत्तर समाज में अनौपचारिक श्रम को विनियमित करने की आवश्यकता एवं उसकी चुनौतियों की विवेचना कीजिए।
(b) स्त्रीवादी विद्वान तर्क करते हैं कि ‘नया मीडिया’ मरदाना है और इसीलिए पुनर्सरूपण के बजाय संरचनात्मक पदानुक्रमों को पुनर्बलित करता है। टिप्पणी कीजिए।
(c) संभ्रांत वर्ग के संचरण की संकल्पना की विवेचना कीजिए।

8. (a) ‘सह-संबंधवास’ पर न्यायिक हस्तक्षेप के आलोक में, भारत में विवाह एवं परिवार के भविष्य की विवेचना कीजिए।
(b) मर्टन के अनुसार विचलित उपसंस्कृतियाँ किस प्रकार उत्पन्न होती हैं?
(c) आतंकवाद किस प्रकार से विषम युद्ध का एक नया रूप है? आतंकवाद से युद्ध जीतने के प्रयास में कुछेक चुनौतियाँ क्या हैं?


UPSC Sociology Optional Question Paper 2019: प्रश्न पत्र II

खण्ड- A

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का संक्षिप्त उत्तर लगभग 150 शब्दों में एक समजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य में लिखिए:

(a) कुर्गों के धर्म और समाज पर श्रीनिवास के विचारों का विस्तारण कीजिए।
(b) भारत में कृषक संघर्ष में तेभागा आंदोलन के योगदानों को स्पष्ट कीजिए।
(c) भारत में पट्टेदारी प्रणाली की परिवर्तनशील पहलों का परीक्षण कीजिए।
(d) भारत में जाति का घुर्ये के संकल्पन पर एक टिप्पणी लिखिए।
(e) भारत में स्वायत्तता हेतु जनजातीय समुदाय के बढ़ते स्वाग्रहों पर टिप्पणी कीजिए।

2. (a) भारतीय ग्रामों के अध्ययन में दुबे के योगदानों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(b) जाति राजनीतिक क्या है? अपने उत्तर की पुष्टि सोदाहरण कीजिए कि कैसे पहचान जाति गत्यात्मकता द्वारा परिभाषित होती हैं ।
(c) क्या आप सोचते हैं कि भारतीय संत भारतीय समाज में सामाजिक सुधार एवं जागरूकता लाए हैं? व्याख्या कीजिए।

3. (a) नृजातीय राष्ट्रवाद क्या है? भारत में जनजातीय असंतोष हेतु उत्तरदायी समीक्षात्मक कारकों का परीक्षण कीजिए।
(b) कृषिक वर्ग संरचना के लिए भारत में औद्योगिक विकास एक अभिशाप है या एक वरदान? अपने उत्तर की पुष्टि उपयुक्त उदाहरणों सहित कीजिए।
(c) ‘सबाल्टर्ण वर्ग’ के अध्ययन में रणजीत गुहा के उपागम का एक विवरण दीजिए।

4. (a) पितृसत्ता को परिभाषित कीजिए। क्या भारतीय परिवार प्रथा में महिलाओं की हकदारी पर इसका प्रभावोत्पादन है? व्याख्या कीजिए।
(b) ‘अल्पसंख्यक’ प्रश्न को आप कैसे समझते हैं? भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसा और भेदभाव का परीक्षण कीजिए।
(c) एल ० जी ० टी ० क्यू ० से आप क्या समझते हैं? उनके विवाह अधिकारों से संबंधित विषयों पर टिप्पणी कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का संक्षिप्त उत्तर लगभग 150 शब्दों में एक समजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य में लिखिए:

(a) भारत में उच्चतर शिक्षा के वाणिज्यिकरण के समीक्षात्मक विषयों पर टिप्पणी कीजिए।
(b) भारत में ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में चुनौतियों की विवेचना कीजिए।
(c) भारत में नागरवाद का एक जीवन-पद्धति के रूप में विस्तारण कीजिए।
(d) भारत की परिवर्तनशील लोकतान्त्रिक रूपरेखा पर टिप्पणी कीजिए।
(e) भारत में बढ़ती नगरीय विस्थापन गत्यात्मकता के सरोकारों की व्याख्या कीजिए।

6. (a) भारतीय मिश्रित अर्थव्यवस्था में विकास नियोजन के महत्व का परीक्षण कीजिए तथा इसकी समस्याओं व संभावनाओं का विश्लेषण कीजिए।
(b) भारत में ‘नदियों के अन्तःसंबंधन’ परियोजना की मुख्य विशिष्टताओं को आलोकित कीजिए। भारतीय कृषि को उससे क्या-क्या संभावित लाभ मिल सकते हैं?
(c) क्या हरित आवरण में ह्रास ने पारिस्थितिकी अवनयन को प्रभावित कर भूमंडलीय तापन को अग्रगमित किया है? अपने उत्तर का दृष्टांतों सहित विस्तारण कीजिए।

7. (a) क्या आप सोचते हैं कि ‘विमुद्रीकरण’ ने भारत में आर्थिक वृद्धि को गतिमानित किया है? इस संदर्भ में श्रम के अनौपचारिकरण, अल्परोजगारी और लैंगिक (जेंडर) भेदभाव को आप कैसे समझते हैं?
(b) ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के निहितार्थों की विवेचना कीजिए। क्या आप सोचते हैं कि इसमें नागरिक समाज की कोई भूमिका है? अपने उत्तर की पुष्टि सोदाहरण कीजिए।
(c) क्या आप सहमत हैं कि सामाजिक आंदोलन मीडिया द्वारा उत्पन्न अवसर संरचनाओं से प्रेरित होते हैं? क्यों?

8. (a) ‘सक्रिय आयुर्वृद्धि’ एक भूस्थानीय लक्ष्य क्यों बन गया है? क्या आप सहमत हैं कि विकासशील देशों में बुजुर्गी देखभाल का दायित्व लैंगिक अनुपातहीनता से घिरा है? क्यों?
(b) पी ० ओ ० एस ० एच ० अधिनियम क्या है? “आज भी कार्यस्थल पर उत्पीड़क की पहचान महिलाओं द्वारा सरलता से नहीं हो पाती है।” इस कथन का वास्तविक भारतीय उदाहरणों सहित परीक्षण कीजिए।
(c) ‘सामाजिक सुरक्षा’ क्या है? भारत में सरकार द्वारा अपनाए गए अभिनव सुरक्षा उपायों का परीक्षण कीजिए।


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments