UPSC Anthropology Optional Question Paper 2024 (मानवविज्ञान प्रश्न पत्र)

UPSC Anthropology Optional Question Paper 2024: प्रश्न पत्र I

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणी लिखिए : (10×5=50)

(a) संस्कृति की विशेषताएँ
(b) हड़प्पाकालीन समुद्री व्यापार
(c) परिहार एवं परिहास संबंधों पर समालोचनात्मक दृष्टिकोण
(d) घातक और उपघातक जीन
(e) स्वास्थ्य और बीमारी में हीमोग्लोबिन

2. (a) शास्त्रीय विकासवाद के आलोचनात्मक विकास के रूप में ऐतिहासिक विशिष्टतावाद पर चर्चा कीजिए। (20)
(b) मेहरगढ़ के विशेष संदर्भ में खाद्य उत्पादन और पशुओं को पालतू बनाने के साक्ष्यों का वर्णन कीजिए। इसके महत्व पर प्रकाश डालिए। (15)
(c) जीवन-शैली से जुड़ी बीमारियों और मानव स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव पर आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिए। (15)

3. (a) गुणसूत्री-रचना से आपका क्या तात्पर्य है? इसका विश्लेषण मनुष्य में गुणसूत्र विपथन के निदान में किस प्रकार सहायता करता है? (20)
(b) शहरीकरण को परिभाषित कीजिए तथा भारत में परिवार पर इसके प्रभाव की सोदाहरण विवेचना कीजिए। (15)
(c) मानवशास्त्रीय अनुसंधान में क्षेत्रीय कार्य-पद्धति में समकालीन चुनौतियों की विवेचना कीजिए। (15)

4. (a) रूथ बेनेडिक्ट द्वारा देवी गई अमेरिका की दक्षिण-पश्चिम की संस्कृतियों में मनोवैज्ञानिक प्रकारों की विशेषताओं पर समालोचनात्मक चर्चा कीजिए। (20)
(b) उपयुक्त उदाहरणों के साथ भारतीय पुरापाषाणिक संस्कृतियों की एशूलियन और ओल्डोवन परंपराओं की चर्चा कीजिए। (15)
(c) आनुवंशिक परामर्श क्या है? इसमें सम्मिलित विभिन्न चरणों की संक्षेप में चर्चा कीजिए। (15)

खण्ड – B

5. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणी लिखिए : (10×5=50)

(a) कालानुक्रमिक आयु-निर्धारण
(b) कुला की सांस्कृतिक प्रासंगिकता
(c) वंशागति और इसका अनुमान
(d) राजनीतिक संगठन के प्राधिकार और स्वरूप
(e) मनुष्य में एकल-जीन उत्परिवर्तन विकार

6. (a) होमो इरेक्टस के भौगोलिक वितरण की विवेचना कीजिए। इसकी भौतिक विशेषताओं के दृष्टिगत, मानव विकासक्रम रेखा में इसका उपयुक्त स्थान कहाँ होगा? (20)
(b) उपयुक्त उदाहरणों के साथ फॉरेंसिक मानव-विज्ञान के अनुप्रयोगों पर चर्चा कीजिए। (15)
(c) लेवी-स्ट्रॉस सिम्शी आस्दीवाल मिथक को कैसे देखते हैं? मिथकों के अध्ययन की रोशनी में लेवी-स्ट्रॉस के संरचनावाद के सिद्धान्त की आलोचनात्मक विवेचना कीजिए। (15)

7. (a) जाक देरिदा के उत्तर-आधुनिकतावादी कार्यों के आलोक में ‘विखंडन’ की धारणा की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए। (20)
(b) बहुघटकीय विशेषक क्या है? अपने उत्तर को उपयुक्त मानवीय उदाहरणों से स्पष्ट कीजिए। (15)
(c) अध्ययन समूह के चुनाव में विभिन्न प्रतिदर्शन तकनीकों की प्रयोज्यता की विवेचना कीजिए। (15)

8. (a) सामाजिक असमानता की निरन्तरता के आधार स्वरूप सामाजिक स्तरीकरण की अवधारणा का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (20)
(b) मनुष्य में ABO और Rh रक्त समूहों के आनुवंशिकी और वंशानुक्रम विन्यासों का वर्णन कीजिए। (15)
(c) मानव विकास में जैविक और सांस्कृतिक कारकों के सहक्रियात्मक प्रभाव की आलोचनात्मक चर्चा कीजिए। (15)


UPSC Anthropology Optional Question Paper 2024: प्रश्न पत्र II

खण्ड – A

1. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में लघु टिप्पणियाँ लिखिए :

(a) ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अंकीकरण
(b) राज्य समाजों की उत्पत्ति
(c) सीरो-मालाबार ईसाई
(d) झारखण्ड की कारीगर जनजातियाँ
(e) जनजातीय बच्चों में बौनेपन एवं क्षीणता के कारण

2 (a) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लिए सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की आलोचनात्मक विवेचना कीजिए। समीक्षा कीजिए कि पीवीटीजी को त्रुटिवश आदिम जनजातीय समूह (पीटीजी) क्यों कहा जाता था।
(b) पेसा अधिनियम कैसे स्थानीय स्वशासन को सशक्त बना रहा है और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को प्रभावित कर रहा है?
(c) स्वायत्तता बनाए रखने हेतु भारतीय मानवशास्त्रियों द्वारा निभाई गई आलोचनात्मक भूमिका के परिप्रेक्ष्य में भारतीय मानवशास्त्र के औपनिवेशिक इतिहास का विखण्डन कीजिए।

3 (a) राखीगढ़ी के पुरातात्त्विक एवं जैव-मानवशास्त्रीय साक्ष्यों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। हड़प्पा सभ्यता के अध्ययन में इसके महत्व का मूल्यांकन कीजिए।
(b) एम. एन. श्रीनिवास तथा एल. पी. विद्यार्थी द्वारा भारतीय ग्राम अध्ययन में दिए गए योगदानों का तुलनात्मक परीक्षण कीजिए।
(c) भारत की वन नीतियों ने जनजातीय समुदायों के भूमि अधिकारों एवं आजीविका को किस प्रकार प्रभावित किया है? उपयुक्त उदाहरणों सहित विवेचना कीजिए।

4 (a) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तथा आनुवंशिक अनुसंधान के वर्तमान विकास के संदर्भ में जैविक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक मानवशास्त्र के समक्ष उपस्थित नैतिक चुनौतियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(b) बिरसा मुंडा के जीवन, उनके आंदोलन तथा भारतीय जनजातीय समाज पर उनके योगदान का मूल्यांकन कीजिए।
(c) आगामी दशकों में भारत की बदलती जनसांख्यिकीय संरचना से उत्पन्न प्रमुख चुनौतियों की विवेचना कीजिए।

खण्ड – B

5. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में लघु टिप्पणियाँ लिखिए :

(a) बी. के. राय बर्मन की बफर ज़ोन की अवधारणा
(b) स्वदेशी एवं जनजातीय लोगों से संबंधित आई.एल.ओ. अभिसमय संख्या 169 (1989)
(c) आपातानी जनजाति की कृषि प्रणाली
(d) छठी अनुसूची क्षेत्र
(e) पिछड़े वर्गों के लिए संवैधानिक संरक्षण

6 (a) प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षक जनजातियाँ हैं, किन्तु वे सबसे अधिक वंचित समुदायों में भी हैं। सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में विवेचना कीजिए कि जलवायु परिवर्तन भविष्य में उनके अस्तित्व को किस प्रकार प्रभावित करेगा। (20)
(b) मानवशास्त्रीय दृष्टिकोण से धर्मनिरपेक्षता, धार्मिकता, धार्मिक कट्टरवाद तथा आध्यात्मिकता के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए। (15)
(c) पी. के. भौमिक द्वारा लोधा जनजाति के विमुक्तिकरण (Denotification) में दिए गए योगदान की चर्चा कीजिए। (15)

7 (a) कोविड-19 महामारी के संदर्भ में समाज के हाशिए पर स्थित वर्गों के लिए समग्र स्वास्थ्य के वर्तमान प्रतिमानों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (20)
(b) भारत में जाति व्यवस्था की उत्पत्ति के प्रमुख सिद्धान्तों का आलोचनात्मक विवेचन कीजिए तथा जाति, वर्ग एवं प्रजाति में अंतर स्पष्ट कीजिए। (15)
(c) मानवशास्त्रीय दृष्टिकोण से नृजातीय राष्ट्रवाद (Ethno-nationalism) के पुनरुत्थान की विवेचना कीजिए। (15)

8 (a) उपयुक्त उदाहरणों सहित दक्षिण भारत के प्रमुख पुरापाषाणकालीन स्थलों का वर्णन कीजिए। दक्षिण भारतीय पुरापाषाण संस्कृति के महत्व का मूल्यांकन कीजिए। (20)
(b) धर्मतांत्रिक राज्य तथा धर्मनिरपेक्ष, उदारवादी एवं लोकतांत्रिक राज्य में अंतर स्पष्ट कीजिए। अपने उत्तर को जनजातीय तथा समकालीन समाजों के उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए। (15)
(c) खनन के विशेष संदर्भ में जनजातीय समुदायों पर पड़ने वाले आर्थिक, सामाजिक तथा विकासात्मक प्रभावों की विवेचना कीजिए। (15)


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted