UPSC Mains Indian Society Questions in Hindi (भारतीय समाज)
ByHindiArise
UPSC Mains Indian Society Questions: भारतीय समाज प्रश्न
2024
लैंगिक समानता, लैंगिक निष्पक्षता एवं महिला सशक्तिकरण के बीच अंतर को स्पष्ट कीजिए । कार्यक्रम की परिकल्पना और कार्यान्वयन में लैंगिक सरोकारों को ध्यान में रखना क्यों महत्त्वपूर्ण है ? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
समान सामाजिक-आर्थिक पक्ष वाली जातियों के बीच अंतरजातीय विवाह कुछ हद तक बढ़े हैं, किन्तु अंतरधार्मिक विवाहों के बारे में यह कम सच है। विवेचना कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
विकास के सामाजिक-आर्थिक मुद्दों से निपटने में सरकार, गैर-सरकारी संगठनों एवं निजी क्षेत्रों के बीच किस प्रकार का सहयोग सर्वाधिक उपयोगी होगा ? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
क्षेत्रीय असमानता क्या है? यह विविधता से किस प्रकार भिन्न है ? भारत में क्षेत्रीय असमानता का मुद्दा कितना गंभीर है ? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
समानता और सामाजिक न्याय की व्यापक नीतियों के बावजूद, अभी तक वंचित वर्गों को संविधान द्वारा परिकल्पित सकारात्मक कार्रवाई का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। टिप्पणी कीजिए । (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
वैश्वीकरण ने विभिन्न वर्गों की कुशल, युवा एवं अविवाहित महिलाओं द्वारा शहरी प्रवास में वृद्धि की है। इस प्रवृत्ति ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता एवं परिवार के साथ संबंधों पर क्या प्रभाव डाला है? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
इस अभिमत का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक-आर्थिक सीमांतताओं के बीच एक गहरा सहसंबंध है। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
2023
भारतीय समाज में नवयुवतियों में आत्महत्या क्यों बढ़ रही है? स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
बच्चे को दुलारने की जगह अब मोबाइल फोन ने ले ली है। बच्चों के समाजीकरण पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
वैदिक समाज और धर्म की मुख्य विशेषताएँ क्या है? क्या आप सोचते हैं कि उनमें से कुछ विशेषताएँ भारतीय समाज में अभी भी प्रचलित हैं? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
क्या भारतीय महानगरों में शहरीकरण गरीबों को और भी अधिक पृथक्करण और / या हाशिए पर ले जाता है? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
भारत में जातीय अस्मिता गतिशील और स्थिर दोनों ही क्यों है? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
संजातीय पहचान एवं सांप्रदायिकता पर उत्तर-उदारवादी अर्थव्यवस्था के प्रभाव की विवेचना कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
2022
भारत के जनजातीय समुदायों की विविधताओं को देखते हुए किस विशिष्ट सन्दर्भ के अंतर्गत उन्हें किसी एकल श्रेणी में माना जाना चाहिए? (150 शब्द, 10 अंक)
क्या सहिष्णुता, सम्मिलन एवं बहुलता मुख्य तत्व हैं जो धर्मनिरपेक्षता के भारतीय रूप का निर्माण करते हैं? तर्कसंगत उत्तर दें। (250 शब्द, 15 अंक)
भारतीय समाज में जाति, क्षेत्र तथा धर्म के समानांतर ‘पंथ’ की विशेषता की विवेचना कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
2021
मुख्यधारा के ज्ञान और सांस्कृतिक प्रणालियों की तुलना में आदिवासी ज्ञान प्रणाली की विशिष्टता की जांच कीजिए। (150 शब्द)
भारतीय समाज पारंपरिक सामाजिक मूल्यों में निरन्तरता कैसे बनाए रखता है? इनमें होने वाले परिवर्तनों का विवरण दीजिए। (250 शब्द)
2020
बहु-सांस्कृतिक भारतीय समाज को मझने में क्या जाति की प्रासंगिकता समाप्त हो गई है? उदाहरणों सहित विस्तृत उत्तर दीजिए।
कोविड-19 महामारी ने भारत में वर्ग असमानताओं एवं गरीबी को गति दे दी है टिप्पणी कीजिए।
क्या आप सहमत हैं कि भारत में क्षेत्रीय बढ़ती हुई सांस्कृतिक मुखरता का परिणाम प्रतीत होती है? तर्क कीजिए
क्या भारत में विविधता एवं बहुलवाद वैश्वीकरण के कारण संकट में हैं? औचित्यपूर्ण उत्तर दीजिए।
रीति-रिवाओं एवं परम्पराओं द्वारा तर्क को दबाने से प्रगतिविरोध उत्पन्न हुआ है। क्या आप इससे सहमत हैं?
भारत में डिजिटल पहल ने किस प्रकार से देश की शिक्षा व्यवस्था के संचालन में योगदान किया है? विस्तृत उत्तर दीजिए।
2019
‘‘महिला सशक्तिकरण जनसंख्या संवृद्धि को नियंत्रित करने की कुंजी है।’’ चर्चा कीजिए
धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हमारी सांस्कृतिक प्रथाओं के सामने क्या-क्या चुनौतियाँ हैं?
क्या हमारे राष्ट्र में सर्वत्र लघु भारत के सांस्कृतिक क्षेत्र हैं? उदाहरणों के साथ सविस्तार स्पष्ट कीजिए।
भारत में महिलाओं के समक्ष समय और स्थान संबंधित निरंतर चुनौतियाँ क्या-क्या हैं?
क्या हम वैश्विक पहचान के लिए अपनी स्थानीय पहचान को खोते जा रहे हैं? चर्चा कीजिए
2018
जाति व्यवस्था नई-नई पहचानों और सहचारी रूपों को धारण कर रही है । अतः, भारत में जाति व्यवस्था का उन्मूलन नहीं किया जा सकता है।” टिप्पणी कीजिये ।
‘भारत की सरकार द्वारा निर्धनता उन्मूलन के विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बावजूद, निर्धनता अभी भी विद्यमान है।’ कारण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट कीजिए ।
धर्मनिरपेक्षतावाद की भारतीय संकल्पना, धर्मनिरपेक्षतावाद के पाश्चात्य माडल से किन-किन बातों में भिन्न है ? चर्चा कीजिए ।
‘भारत में महिलाओं के आंदोलन ने, निम्नतर सामाजिक स्तर की महिलाओं के मुद्दों को संबोधित नहीं किया है। अपने विचार को प्रमाणित सिद्ध कीजिए ।
आम तौर पर कहा जाता है कि वैश्वीकरण सास्कृतिक समागकिरण को बढ़ावा देता है प्रतीत होता है कि भारतीय समाज में उसके कारण सास्कृतिक विशिष्टताए सुदृढ़ हो गई हैं। सुस्पष्ट कीजिये ।
‘सांप्रदायिकता या तो शक्ति संघर्ष के कारण उभर कर आती है या आपेक्षिक वंचन के करण उभरती है ।’ उपयुक्त उदाहरणों को प्रस्तुत करते हुए तर्क दीजिए।
2017
भारत की विविधता के संदर्भ में, क्या यह कहा जा सकता है कि राज्यों की अपेक्षा प्रदेश सांस्कृतिक इकाइयों को रूप प्रदान करते हैं? अपने दृष्टिकोण के लिए उदाहरणों सहित कारण बताइए।
स्वतंत्रता के बाद सनुसूचित जनजातियों (एस. टी . ) के प्रति भरदभाव को दूर करने के लिए, राज्य द्वारा की गई दो मुख्य विधिक पहले क्या हैं?
सहिष्णुता एवं प्रेम की भावना न केवल अति प्राचीन समय से ही भारतीय समाज का एक रोचक अभिलक्षण रही है, अपितु वर्तमान में भी यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सविस्तर स्पष्ट कीजिए।
आधुनिक भारत में, महिलाओं से संबंधित प्रश्न 19 वी शताब्दी के सामाजिक सुधार आंदोलन के भाग के रूप में उठे थे। उस अवधि में महिलाओं से संबद्ध मुख्य मुद्दे और विवाद क्या थे?
स्वतंत्र भारत में धार्मिकता किस प्रकार सांप्रदायिकता में रूपांतरित हो गई, इसका एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए धार्मिकता एवं सांप्रदायिकता के मध्य विभेदन कीजिए।
2016
क्या भाषाई राज्यों के गठन नें भारतीय एकता के उद्देश्य को मजबूती प्रदान की है?
वैश्वीकरण नें भारत में सांस्कृतिक विविधता के आंतरक (कोर) को किस सीमा तक प्रभावित किया है? स्पष्ट कीजिए।
“गरीबी उन्मूलन की एक अनिवार्य शर्त गरीबों को वंचितता के प्रक्रम से विमुक्त कर देना है।” उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस कथन को पुष्ट कीजिए।
क्या कारण है कि भारत में जनजातियों को अनुसूचित जनजातियाँ कहा जाता है? भारत के संविधान में प्रतिष्ठापित उनके उत्थापन के लिए प्रावधानों को सूचित कीजिए।
भारत में नगरीय जीवन कि गुणता कि संक्षिप्त पृष्ठभूमि के साथ, ‘स्मार्ट नगर कार्यक्रम’ के उद्देश्य और रणनीति बताइये।
प्रादेशिकता का क्या आधार है? क्या ऐसा प्रादेशिक स्तर पर विकास के लाभों के असमान वितरण से हुआ, जिसने कि अंततः प्रादेशिकता को बढ़ावा दिया? अपने उत्तर को पुष्ट कीजिए।
2015
भारत में विविधता के किन्हीं चार सांस्कृतिक तत्वों का वर्णन कीजिये और एक राष्ट्रीय पहचान के निर्माण में उनके आपेक्षिक महत्व का मूल्य निर्धारण कीजिये।
समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिये कि क्या बढ़ती हुई जनसंख्या निर्धनता का मुख्य कारण है या कि निर्धनता जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण है।
आप उन आंकड़ों को किस प्रकार स्पष्ट करते हैं, जो दर्शाते हैं कि भारत में जनजातीय लिंगानुपात, अनुसूचित जातियों के बीच लिंगानुपात के मुकाबले, महिलाओं के अधिक अनुकूल हैं।
पिछले चार दशकों में, भारत के भीतर और भारत के बाहर श्रमिक प्रवसन की प्रवृत्तियों में परिवर्तनों पर चर्चा कीजिये।
भारत में महिलाओं पर वैश्वीकरण के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर चर्चा कीजिये।
इस मुद्दे पर चर्चा कीजिये कि क्या और किस प्रकार दलित प्राख्यान (ऐसर्शन) के समकालीन आंदोलन जाति विनाश की दिशा में कार्य करते हैं।
2014
भारत में एक मध्यम-वर्गीय कामकाजी महिला की अवस्थिति को पितृतंत्र किस प्रकार प्रभावी करता है?
क्या कारण है कि भारत के कुछ अत्यधिक समृद्ध प्रदेशों में महिलाओं के लिए प्रतिकूल स्त्री-पुरूष अनुपात है? अपने तर्क पेश कीजिए।
संयुक्त परिवार का जीवन चक्र सामाजिक मूल्यों के बजाय आर्थिक कारकों पर निर्भर करता है। चर्चा कीजिए।
धर्मनिपेक्षता पर भारतीय वाद-विवाद, पश्चिम में वाद-विवादों से किस प्रकार भिन्न है?
2013
भारत में तीव्र शहरीकरण प्रक्रिया ने जिन विभिन्न सामाजिक समस्याओं को जन्म दिया, उनकी विवेचना कीजिए।
“महिला संगठनों को लिंग-भेद से मुक्त करने के लिए पुरुषों की सदस्यता को बढ़ावा मिलना चाहिए।” टिप्पणी कीजिए।
भारत में वृद्ध जनसमूह पर वैश्वीकरण के प्रभाव का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
प्रादेशिकता की बढ़ती हुई भावना, पृथक राज्य की माँग का प्रमुख कारण है। विवेचना कीजिए।