पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-2 सामान्य अध्ययन-1: (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर -1) General Studies (GS) Paper -1
साल (Year): 2017
माध्यम (Medium): Hindi

  1. आप इस विचार को, कि गुप्तकालीन सिक्काशास्त्रीय कला की उत्कृष्टता का स्तर बाद के समय में नितांत दर्शनीय नही है, किस प्रकार सही सिद्ध करेंगे? (150 शब्द)
  2. सुस्पष्ट कीजिए कि मध्य-अठारहवीं शताब्दी का भारत विखंडित राज्यतंत्र की छाया से किस प्रकार ग्रसित था। (150 शब्द)
  3. क्या कारण था कि उन्नीसवीं शताब्दी के अंत तक आते-आते ‘नरमदलीय’ अपनी घोषित विचारधारा एवं राजनीतिक लक्ष्यों के प्रति राष्ट्र के विश्वास को जगाने में असफल हो गए थे? (150 शब्द )
  4. मलय प्रायद्वीप में उपनिवेश उन्मूलन प्रक्रम में सन्निहित क्या-क्या समस्याएं थी? (150 शब्द)
  5. ‘नासा’ का जूनों मिशन पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास को समझने में किस प्रकार सहायता करता है? (150 शब्द)
  6. “प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभाव के बावजूद, कोयला खनन विकास के लिए अभी भी अपरिहार्य है।”विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  7. दलहन की कृषि के लाभों का उल्लेख कीजिए जिसके कारण संयुक्त राष्ट्र के द्वारा वर्ष 2016 को अंतर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष घोषित किया गया था। 150 शब्द)
  8. हिमांक-मंडल (क्रोमोस्फेयर ) वैश्विक जलवायु को किस प्रकार प्रभावित करता है? (150 शब्द)
  9. भारत की विविधता के संदर्भ में, क्या यह कहा जा सकता है कि राज्यों की अपेक्षा प्रदेश सांस्कृतिक इकाइयों को रूप प्रदान करते हैं? अपने दृष्टिकोण के लिए उदाहरणों सहित कारण बताइए। (150 शब्द)
  10. स्वतंत्रता के बाद सनुसूचित जनजातियों (एस. टी . ) के प्रति भरदभाव को दूर करने के लिए, राज्य द्वारा की गई दो मुख्य विधिक पहले क्या हैं? (150 शब्द)
  11. सहिष्णुता एवं प्रेम की भावना न केवल अति प्राचीन समय से ही भारतीय समाज का एक रोचक अभिलक्षण रही है, अपितु वर्तमान में भी यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सविस्तर स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
  12. परीक्षण कीजिए की औपनिवेशिक भारत में पारस्परिक कारीगरी उद्योग के पतन ने किस प्रकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अपंग बना दिया। (250 शब्द)
  13. पिछली शताब्दी के तीसरे दशक में भारतीय स्वतंत्रता की स्वप्न दृष्टि के साथ सम्बद्ध हो गए नए उद्देश्यों के महत्व को उजागर कीजिए। (250 शब्द)
  14. महसागरिय लवणता में विभिन्नताओं के कारण बताइए तथा इसके बहु-आयामी प्रभावों की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)
  15. पेट्रोलियम रिफाइनरियाँ आवश्यक रूप से कच्चा तेल उत्पादक क्षेत्रों के समीप अवस्थित नही है, विशेषकर अनेक विकासशील देशों में। इसके निहितार्थों को स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
  16. भारत में बाढ़ों को सिचाई के और सभी मौसम में अन्तर्देशीय नौसंचालन के एक धारणीय स्रोत में किस प्रकार परिवर्तित किया जा सकता है? (250 शब्द)
  17. मानसून एशिया में रहने वाली संसार की 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या के भरण-पोषण में सफल मानसून जलवायु को क्या अभिलक्षण समनुदेशित किए जा सकते हैं? (250 शब्द)
  18. आधुनिक भारत में, महिलाओं से संबंधित प्रश्न 19 वी शताब्दी के सामाजिक सुधार आंदोलन के भाग के रूप में उठे थे। उस अवधि में महिलाओं से संबद्ध मुख्य मुद्दे और विवाद क्या थे? (250 शब्द)
  19. स्वतंत्र भारत में धार्मिकता किस प्रकार सांप्रदायिकता में रूपांतरित हो गई, इसका एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए धार्मिकता एवं सांप्रदायिकता के मध्य विभेदन कीजिए। (250 शब्द)
  20. “सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रों के रूप में संवृद्धि ने रोजगार के नए मार्ग खोल दिए हैं, परंतु साथ में नई समस्याएं भी पैदा कर दी हैं।” उदाहरणों सहित इस कथं की पुष्टि कीजिए। (250 शब्द)

पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-3: सामान्य अध्ययन-2: (शासन व्यवस्था, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 2) General Studies (GS) Paper – 2
साल (Year): 2017
माध्यम (Medium): Hindi

  1. “भारत में स्थानीय स्वशासन पद्धति, शासन का प्रभावी साधन साबित नही हुई है।” इस कथं का समलीचनात्मक परीक्षण कीजीए तथा स्थिति में सुधार के लिए अपने विचार प्रस्तुत कीजिए। (150 शब्द)
  2. भारत में उच्चतर न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति के संदर्भ में ‘राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम, 2014’ पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का समालोचनात्मक परीक्षण कीजीए। (150 शब्द)
  3. “लोकसभा और राज्य विधानसभाओ के एक ही समय में चुनाव, चुनाव-प्रचार की अवधि और व्यय को तो सीमित कर देंगे, परंतु ऐसा करने से लोगों के प्रति सरकार की जवाबदेही कम हो जाएगी।” (150 शब्द)
  4. भारतीय राजनीतिक प्रक्रम को दबाव समूह किस प्रकार प्रभावित करते हैं? क्या आप इस मत से सहमत हैं की हाल के वर्षों में अनौपचारिक दबाव समूह, औपचारिक दबाव समूह की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली रूप में उभरे है? (150 शब्द)
  5. जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही स्थापित करने में लीक लेख समिति की भूमिका की विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  6. “जल, सफाई एवं स्वच्छता की आवश्यकता को लक्षित करने वाली नीतियों के प्रभावी क्रियान्यवन को सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थी वर्गों की पहचान को प्रत्याशित परिणामों के साथ जोड़ना होगा।” ‘वाश’ योजना के संदर्भ में इस कथं का परिक्सन कीजिए। (150 शब्द )
  7. क्या निःशक्त व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 समाज में अभीष्ट लाभार्थियों के सशक्तिकरण और समावेशन की प्रभावी क्रियानिधि को सुनिश्चित करता है? चर्चा कीजिए। (150 शब्द)
  8. अब तक भी गरीबी भारत में सुशां के समक्ष सबसे बड़ी चुनौतियाँ हैं। मूल्यांकन कीजिए की इन भारी समस्याओं से निपटने में क्रमिक सरकारों ने किस सीमा तक प्रगति की है। सुधार के लिए उपाय सुझाइए। (150 शब्द)
  9. “चीन अपने आर्थिक संबंधों एवं सकारात्मक व्यापार अधिशेष को, एशिया में संभाव्य सैनिक शक्ति हैसियत को विकसित करने के लिए, उपकरणों के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।” इस कथं के प्रकाश में, उसके पड़ोसी के रूप में भारत पर इसके प्रभाव पर चर्चा कीजिए। (150 शब्द)
  10. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामाजिक परिषद (इकोसॉक) के प्रमुख प्रकार्य क्या है? इसके साथ संलग्न विभिन्न प्रकार्यात्मक आयोगों को स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)
  11. संविधान (एक सौ एक संशोधन) अधिनियम, 2016 के प्रमुख अभिलक्षणों को समझाइए। क्या आप समझते है यह “करों के सोपाणिक प्रभाव को समाप्त करने में और माल तथा सेवाओं के लिए साझा राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध करने में” काफी प्रभावकारी है? (250 शब्द)
  12. निजता के अधिकार पर उच्चतम न्यायालय के नवीनतम निर्णय के आलोक में, मौलिक अधिकारों के विस्तार का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
  13. भारतीय संविधान में संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र बुलाने का प्रावधान है। उन अवसरों को गिनाइए जब सामान्यतः यह होता है तथा उन अवसरों को भी जब यह नही किया जा सकता, और इसके कारण भी बताइए। (250 शब्द)
  14. भारत मे लोकतंत्र की गुणता को बढ़ाने के लिए भारत के चुनाव आयोग ने 2016 में चुनावी सुधारों का प्रस्ताव दिया है। सुझाए गए सुधार क्या हैं और लिकतंत्र को सफल बनाने में वे किस सीमा तक महत्वपूर्ण है?
  15. महिलायें जिन समस्याओं का सार्वजनिक एवं निजी दोनों स्थलों पर सामना कर रही है,क्या राष्ट्रीय महिला आयोग उनका समाधान निकालने की रणनीति बनाने में सफल रहा है? अपने उत्तर के समर्थन में ट्रक प्रस्तुत कीजिए। (250 शब्द )
  16. “वर्तमान समय में स्वयं-सहायता समूहों का उद्भव राज्य के विकसात्मक गतिविधियों से धीरे परंतु निरंतर पीछे हटने का संकेत है।” विकसात्मक गतिविधियों मे स्वयं-सहायता समूहों की भूमिका का एवं भारत सरकार द्वारा स्वयं-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए उपायों का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
  17. “भारत में निर्धनता न्यूनीकरण कार्यक्रम तब तक केवल दर्शनीय वस्तु बने रहेंगे जब तक की उन्हे राजनैतिक इच्छाशक्ति का सहारा नही मिलता है।” भारत में प्रमुख निर्धनता न्यूनीकरण कार्यक्रमों के निष्पादन के संदर्भ में चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
  18. प्रारम्भिक तौर पर भारत में लोक सेवाएं तटस्थता और प्रभावशीलता के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अभिकल्पित की गई थी, जिनका वर्तमान संदर्भ मे अभाव दिखी देता है । क्या आप इस मत से सहमत है की लीक सेवाओं में कड़ी सुधारों की आवशक्त है? टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
  19. भारत की ऊष्मा सुरक्षा का प्रश्न भारत की आर्थिक प्रगति का स्वाधिक भाग है। पश्चिम एशियाई देशों के साथ भारत के ऊर्जा नीति सहयोग का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
  20. दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था एवं समाज में भारतीय प्रवासियों को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। इस संदर्भ में, दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय प्रवासियों की भूमिका का मूल्यनिरूपण कीजिए। (250 शब्द)

पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-4: सामान्य अध्ययन-3: (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा- प्रबंधन)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 3) General Studies (GS) Paper – 3
साल (Year): 2017
माध्यम (Medium): Hindi

  1. भारत की संभाव्य संवृद्धि के अनेक कारकों में बचत दर, सर्वाधिक प्रभावी है। क्या आप इससे सहमत है? संवृद्धि संभाव्यता के अन्य कौन से कर्क उपलब्ध हैं? (150 शब्द)
  2. श्रम-प्रधान निर्यातों के लक्ष्य को प्राप्त करने में विनिर्माण क्षेत्रक की विफलता के कारण बताइए। पूंजी -प्रधान निर्यातों की अपेक्षा अधिक श्रम-प्रधान निर्यातों के लिए, उपायों को सुझाइए। (150 शब्द)
  3. सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) माडल के अधीन संयुक्त उपक्रमों के माध्यम से भारत में विमानपत्तनो न के विकास का परीक्षण कीजिए। इस संबंध में प्राधिकरणों के समक्ष कौन सी चुनौतियाँ हैं? (150 शब्द)
  4. भारत में स्वतंत्रता के बाद कृषि मे आइ विभिन्न प्रकारों की क्रांतियों को स्पष्ट कीजिए। इन क्रांतियों ने भारत में गरीबी उन्मूलन और खाद्य सुरक्षा मे किस प्रकार सहायता प्रदान की है? (150 शब्द)
  5. लागत प्रभावी छोटी प्रक्रमण इकाई की अल्प स्वीकारिता के क्या कारण है? खड़ी प्रक्रमण इकाई गरीब किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने में किस प्रकार आहेत होगी? (150 शब्द)
  6. लयुकीमिया, थैलसिमिया,क्षतिग्रस्त कार्निया व गंभीर दाह सहित सुविस्तृत चिकित्सीय दशाओं में उपचार करने के लिए भारत में सटाईं कोशिका चिकित्सा लिकप्रिय होती जा रही है। संक्षेप मे वर्णन कीजीए की सटाईं कोशिका उपचार क्या होता है और अन्य उपचारों की तुलना में उसके क्या लाभ है? (150 शब्द)
  7. भारत ने चंद्रयान व मंगल कक्षीय मिशनों सहित मानव-रहित अंतरिक्ष मिशनों में असाधारण सफलता प्राप्त की है, लेकिन मानव-सहित अंतरिक्ष मिशनों में प्रवेश का साहस नही किया है। मानव-सहित अंतरिक्ष मिशन लांच करने में प्रौद्योगिकी व सुप्रचालनिक सहित मुख्य रुकावटें क्या हैं? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
  8. यह बहुत वर्षों की बात है जब नदियों को जोड़ना एक संकल्पना थी, परंतु अब यह देश में एक वास्तविकता बनती जा रही है। नदियों को जोड़ने से होने वाले लाभों पर एवं पर्यावरण पर इसके संभावित प्रभाव पर चर्चा कीजिए। (150 शब्द)
  9. साइबर आक्रमण के संभावित खतरों की एवं इन्हे रिकने के लिए सुरक्षा ढांचे की विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  10. भारत का उत्तर-पूर्वी प्रदेश बहुत लंबे समय से विद्रोह-ग्रसित है। इस प्रदेश में सशस्त्र विद्रोह की अतिजीविता के मुख्य कारणों का विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द)
  11. 2017-18 के संघीय बजट के अभीष्ट उद्देश्यों ‘भारत को रूपांतरित करना, ऊर्जावान बनाना और भारत को अवच्छ करना’ है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए बजट 2017-18 में सरकार द्वारा प्रस्तावित उपायों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
  12. “सुधरोत्तर अवधि मे सकल-घरेलू-उत्पाद (जी. डी . पी.) की समग्र संवृद्धि में औद्योगिक संवृद्धि दर पिछड़ती गई है।” कारण बताइए। औद्योगिक-नीति में हाल में किए गए परिवर्तन औद्योगिक दर को बढ़ाने में कहा तक सक्षम है? (250 शब्द)
  13. ‘समावेशी संवृद्धि’ के प्रमुख अभिलक्षण क्या है? क्या भारत इस प्रकार के सिवरिद्धी प्रक्रम का अनुभव करता रहा है?विश्लेषण कीजिए एवं समावेशी संवृद्धि हेतु उपाय सुझाइए। (250 शब्द)
  14. सस्यन तंत्र में धन और गेहूं की गिरती हुई उपज के लिए क्या-क्या मुख्य कारण हैं? तंत्र में फसलों की उपज के स्थिरीकरण में, सस्य विविधीकरण किस प्रकार मददगार होता है? (250 शब्द)
  15. सहायिकीयाँ सस्यन प्रतिरूप,सस्य विविधता और कृषकों की आर्थिक स्थिति को किस प्रकार प्रभावित करती है? लघु और सीमांत कृषकों के लिए, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य और खाद्य प्रसंस्करण का क्या महत्व है? (250 शब्द)
  16. भारत में नाभिकीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की संवृद्धि और विकास का विवरण प्रस्तुत कीजीए। भारत में तीव्र प्रजनक रिएक्टर कार्यक्रम का क्या लाभ है? (250 शब्द)
  17. जलवायु परिवर्तन’ एक वैश्विक समस्या है। भारत जलवायु परिवर्तन से किस प्रकार प्रभावित होगा? जलवायु परिवर्तन के द्वारा भारत के हिमलयी और समुद्रतटीय राज्य किस प्रकार प्रभावित होंगे? (250 शब्द)
  18. दिसंबर 2004 को सुनामी भारत सहित चौदह देशों में तबाही लाई थी। सुनामी के हों के लिए जिम्मेदार कारकों पर एवं जीवन तथा अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले उसके प्रभावों पर चर्चा कीजिए। एन. डी. एम. ए. के दिशा निर्देशों (2010) के प्रकाश मे, इस प्रकार की घटनाओं के दौरान जोखिम को कम करने की तैयारियों की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए। (250 शब्द)
  19. भारत में भीड़ हिंसा एक गंभीर कानून और व्यवस्था समस्या के रूप मे उभर रही है। उपर्युक्त उदाहरण देते हुए, इस प्रकार की हिंसा के कारणों एवं परिणामों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
  20. आतंकवाद की महाविपत्ति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती है। इस बढ़ते हुए संकट का नियंत्रण करने के लिए आप क्या-क्या हाल सुझाते है? आतंकी निधियाँ के प्रमुख स्रोत क्या है ? (250 शब्द)

पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-5: सामान्य अध्ययन-4: (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिवृत्ति)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 4) General Studies (GS) Paper – 4
साल (Year): 2017
माध्यम (Medium): Hindi

खंड -A
(SECTION -A)

  1. सार्वजनिक क्षेत्र में हित -संघर्ष तब उत्पन्न होता है, जब निम्नलिखित की एक-दूसरे के ऊपर प्राथमिकता रखते हैं:
    • सार्वजनिक हित
    • व्यक्तिगत हित
  2. सिविल सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए : (150 शब्द)
    • पारदर्शिता
    • जवाबदेही
    • निष्पक्षता तथा न्याय
    • दृढ़ विश्वास का साहस
    • सेवा भाव

3. नैतिक आचरण वाले तरुण लोग सक्रिय राजनीति में शामिल होने के लिए उत्सुक नही होते हैं। उनको सक्रिय राजनीति में अभिप्रेरित करने के लिए उपाय सुझाइए। (150 शब्द)

4. (a) समझौते से पूर्ण रूप से इनकार करना सत्यनिष्ठा की एक परख यही। इस संदर्भ में वास्तविक जीवन से उदाहरण देते हुए व्याख्या कीजिए। (150 शब्द)

(b) कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कंपनियों को अधिक लाभदायक तथा चिरस्थायी बनाता है। विश्लेषण कीजीए। (150 शब्द)

5. (a) “बड़ी महत्वाकांक्षा महान चरित्र का भावावेश (जुनून) है। जो इससे संपन्न है वे या तो बहुत अच्छे अथवा बहुत बुरे कार्य कर सकते हैं। ये सब कुछ उन सिद्धांतों पर आधारित है जिनसे वे निर्देशित होते हैं।”-नेपोलियन बोनापार्ट।

उदाहरण देते हुए उन शासकों का उल्लेख कीजिए जिन्होंने (i) समाज व देश का अहित किया है, (ii) समाज व देश के विकास के लिए कार्य किया है। (150 शब्द)

(b) “मेरा दृढ़ विश्वास है की यदि किसी राष्ट्र को भ्रस्टाचार मुक्त और सुंदर मनों वाला बनाना है, तो उसमें यमज के तीन प्रमुख लोग अंतर ला सकते है। वे हैं पिता, माता एवं शिक्षक।” -ए. पी. जे. अब्दुल कलाम । विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द)

6. (a) प्रशासनिक पद्धतियों में भावनात्मक बुद्धि का आप किस तरह प्रयोग करेंगे? (150 शब्द)

(b) शक्ति, शांति एवं सुरक्षा अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के आधार पर माने जाते है। (150 शब्द)

7. (a) वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों का संकट, सद-जीवन की संकीर्ण धारणा से जुड़ा हुआ है। विवेचना कीजिए। (150 शब्द)

(b) वर्धित राष्ट्रीय संपत्ति के लाभों का न्यायोचित वितरण नही हो सका है। इसने “बहुमत के नुकसान पर केवल छोटी अल्पसंख्या के लिए ही आधुनिकता और वैभव के एंक्लेव” बनाए हैं। इसका औचित्य सिद्ध कीजिए। (150 शब्द)

8. (a) अनुशासन मे सामान्यतः आदेश पालन और अधीनता निहित है। फिर भी यह संगठन के लिए प्रति-उत्पादक हो सकता है। चर्चा कीजिए। (150 शब्द)

(b) सामान्यतः साझा किए गए तथा व्यापक रूप से मोरचाबंद नैतिक मूल्यों और दायित्वों के बिना न तो कानून, न तो लोकतंत्रीय सरकार, न ही बाजार अर्थव्यवस्था ठीक से कार्य कर पाएंगे। इस कथं से आप क्या समझते है? समकालीन समय के उदाहरण द्वारा समझाइए। (150 शब्द)

खंड- B
(SECTION -B)

9. आप एक ईमानदार और जिम्मेदार सिविल सेवक हैं। अप प्रायः निम्नलिखित को प्रेक्षित करते हैं:

  • एक सामान्य धरण है की नैतिक आचरण का पालन करने से स्वयं को भी कठिनाइयों का सामना करना पद सकता है और परिवार के लिए भी समस्याएं पैदा हो सकती है, जबकि अनुचित आचरण जीविका लक्ष्यों टन पहुचने में सहायक हो सकता है।
  • जब अनुचित साधनों को अपनाने वाले लोगों की संख्या बड़ी होती है, तो नैतिक साधन अपनाने वाले अल्पसंख्यक लोगों से कोई फरक नहीं पड़ता।
  • नैतिक तरीकों का पालन करना बृहत विकसात्मक लक्ष्यों के लिए हानिकारक है।
  • चाहे कोई बड़े अनैतिक आचरण में सम्मिलित न हो, लेकिन छोटे-मोटे उपहारों का आदान-प्रदान प्रणाली को अधिक कुशल बनाता है।

उपर्युक्त कथनों की, उनके गुणों और दोषों सहित जांच कीजिए। (250 शब्द)

10. आप आई. ए. एस. अधिकारी बनने के इच्छुक है और आप विभिन्न चरणों को पर करने के बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए चुन लिए गए है। साक्षात्कार के दिन जब आप साक्षात्कार स्थल की ओर जा रहे थे तब आपने एक दुर्घटना देखी जहां एक माँ और बच्चा जो की आपके रिस्तेदार थे, दुर्घटना के कारण बुरी तरह से घायल हुए थे। उन्हे तुरंत सहायता की आवश्यकता थी।

आपने ऐसी परिस्थिति में क्या किया होता ? अपनी कार्यवाही का औचित्य समझाइए। (250 शब्द)

11. आप किसी संगठन के मानव संसाधन विभाग के अध्यक्ष हैं। एक दिन कर्मचारियों में से एक का ड्यूटी करते हुए देहांत हो गया। उसका परिवार मुआवजे की मांग कर रहा था किन्तु कंपनी ने इस कारण से मुआवजा देने से इनकार कर दिया है क्योंकि कंपनी को जांच द्वारा ज्ञात हुआ की कर्मचारी दुर्घटना के समय नशे में था। कंपनी के कर्मचारी मृतक कर्मचारी के परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए हड़ताल पर चले गए । प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने आपसे इस संबंध में सलाह देने को कहा। प्रबंधन मण्डल को आप क्या सलाह देंगे?

अपनी डी गई सलाहों में से प्रत्येक के गुणों और दोषों की चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

12. आप एक स्पेयर पार्ट कंपनी ए के मैनेजर है और आपको एक बड़ी उत्पादक कंपनी बी के मैनेजर से सौदे के लिए बातचीत करनी है। सौदा अत्यधिक प्रतिस्पर्धात्मक है तथा आपकी कंपनी के लिए यह सौदा प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। दिनार पर सौदा किया जा रहा है। डिनर के पश्चात उत्पादक कंपनी बी के मैनेजर ने आपको आपके होटल अपनी गाड़ी से छोड़ने का प्रस्ताव किया। होटल जाते समय कंपनी बी के मैनेजर से एक मोटरसाइकिल को टक्कर लग गई जिससे मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया । विधि-प्रवर्तन अधिकारी इस घटना की जांच करने के लिए आते हैं और आप इस घटना के एकमात्र प्रत्यक्षसाक्षी है। सड़क दुर्घटनाओ के कड़ी कानूनों को जानते हुए आप इस बात से अवगत है की आपके इस घटना के सच्चे बयान से कंपनी बी के मैनेजर पर अभियोग चलाया जा सकता है जिसके परिणामस्वरूप सौदा होना खतरे मे पद सकता है और आपकी कंपनी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आप किस प्रकार कि दुविधाओं का सामना करेंगे? इस परिस्थिति के बारे में आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? (250 शब्द)

13. एक मकान जिसे तीन मंजिल बनाने की अनुमति मिली थी, uसे अवैध रूप से निर्माणकर्ता द्वारा छः मंजिला बनाया जा हा था और वह ढह गया। इसके कारण कई निर्दोष मजदूर जिनमे महिलायें व बच्चे भी शामिल थे, मारे गए। ये सब मजदूर भिन्न-भिन्न स्थानों से आए हुए थे। सरकार द्वारा तुरंत मृतक परिवारों को नकद-मुआवजा घोषित किया गया और निर्माणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

देश में होने वाली इस प्रकार के घटनाओं के कारण बताइए। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए अपने सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

14. आप एक सरकारी विभाग में सार्वजनिक जन सूचना अधिकारी (पी. आइ. ओ. ) हैं। आप जानते हैं की 2005 का आर. टी. आइ. अधिनियम प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही की परिकल्पना करता है। अधिनियम आमतौर पर कदाचित मनमाना पेशासनिक व्यवहार एवं कार्यों पर रॉक लगाने में कार्यरत है। किन्तु पी. आइ. ओ. के स्वरूप में आपने देखा है की कुछ ऐसे नागरिक है जो अपने लिए याचिका फ़ाइल करने के बजे दूसरे हित धारकों के लिए याचिका फ़ाइल करते हैं और इसके द्वारा अपने स्वार्थ को आगे करते है। साथ -साथ ऐसे आर. टी. आइ. भरने वाले कुछ लोग भी हैं जो नियमित रूप से आर. टी. आइ. याचिकाये भरते रहते है और निर्णयकर्ताओं से पैसा निकलवाने का प्रयास करते है और इस प्रकार की आर. टी. आइ. गतिविधियों ने प्रशासन के कार्यकलापों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और संभवतः विशुद्ध याचिकाओ को जोखिम में डाल दिया है जिनका लक्ष्य न्याय प्राप्त करना है।

वास्तविक और अवास्तविक याचिकाओं को अलग करने के लिए आप क्या उपाय सुझाएंगे? अपने सुझाओं के गुणों और दोषों का वर्णन कीजिए। (250 शब्द)


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments