Science and Technology UPSC Mains Questions (विज्ञान एवं तकनीक प्रश्न)

Science and Technology UPSC Mains Questions (विज्ञान एवं तकनीक प्रश्न)

2024

  • जीवन सामग्रियों के संदर्भ में बौद्धिक संपदा अधिकारों का वर्तमान विश्व परिदृश्य क्या है? यद्यपि भारत पेटेंट दाखिल करने के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है, फिर भी केवल कुछ का ही व्यवसायीकरण किया गया है। इस कम व्यवसायीकरण के कारणों को स्पष्ट कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • राजमार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक पथ-कर संग्रह करने के लिए कौन-सी प्रौद्योगिकी अपनाई जा रही है? उसके क्या-क्या लाभ और क्या-क्या सीमाएँ हैं? वे कौन-से परिवर्तन प्रस्तावित हैं जो इस प्रक्रिया को निर्बाध बना देंगे? क्या यह परिवर्तन कोई संभावित खतरे लेकर आएगा ? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • विश्व को स्वच्छ एवं सुरक्षित मीठे पानी की अत्यधिक कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट का समाधान करने के लिए कौन-सी वैकल्पिक तकनीकें ऐसी किन्हीं तीन तकनीकों के मुख्य गुणों और दोषों का उल्लेख करते हुए संक्षेप में चर्चा कीजिए । (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
  • क्षुद्रग्रह क्या हैं? इनसे जीवन के विलुप्त होने का खतरा कितना वास्तविक है? ऐसे विध्वंस को रोकने के लिए क्या रणनीतियाँ विकसित की गई हैं? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

2023

  • कृत्रिम बुद्धि (ए० आइ० ) की अवधारणा का परिचय दीजिए ए० आइ० क्लिनिकल निदान में कैसे मदद करता है? क्या आप स्वास्थ्य सेवा में ए० आइ० के उपयोग में व्यक्ति की निजता को कोई खतरा महसूस करते हैं? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • उन विभिन्न तरीकों पर चर्चा कीजिए जिनसे सूक्ष्मजीवी इस समय हो रही ईंधन की कमी से पार पाने में मदद कर सकते हैं। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • भारत के तीसरे चंद्रमा मिशन का मुख्य कार्य क्या है जिसे इसके पहले के मिशन में हासिल नहीं किया जा सका? जिन देशों ने इस कार्य को हासिल कर लिया है उनकी सूची दीजिए। प्रक्षेपित अंतरिक्ष यान की उपप्रणालियों को प्रस्तुत कीजिए और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र के ‘आभासी प्रक्षेपण नियंत्रण केन्द्र’ की उस भूमिका का वर्णन कीजिए जिसने श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण में योगदान दिया है। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

2022

  • 25 दिसम्बर, 2021 को छोड़ा गया जेम्स वेब अंतरिक्ष टेलीस्कोप तभी से समाचारों में बना हुआ है। उसमें ऐसी कौन-कौन सी अनन्य विशेषताएँ हैं जो उसे इससे पहले के अंतरिक्ष टेलीस्कोपों से श्रेष्ठ बनाती है? इस मिशन के मुख्य ध्येय क्या है? मानव जाति के लिए इसके क्या संभावित लाभ हो सकते हैं? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)
  • वैक्सीन विकास का आधारभूत सिद्धांत क्या है? वैक्सीन कैसे कार्य करते हैं? कोविड-19 टीकों के निर्माण हेतु भारतीय वैक्सीन निर्माताओं ने क्या-क्या पद्धतियाँ अपनाई हैं? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

2021

  • S-400 हवाई रक्षा प्रणाली, विश्व में इस समय उपलब्ध अन्य किसी प्रणाली की तुलना में किस प्रकार से तकनीकी रूप से श्रेष्ठ है? (150 शब्द)
  • अनुपयुक्त जैव-प्रौद्योगिकी में शोध तथा विकास संबंधी उपलब्धियां क्या है? ये उपलब्धियां समाज के निर्धन वर्गों के उत्थान में किस प्रकार सहायक होगी ? (250 शब्द)
  • वर्ष 2014 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से आकासाकी, अमानो तथा नाकामुरा को 1990 के दशक में नीली एल. ई. डी. के आविष्कार के लिए प्रदान किया गया था। इस आविष्कार ने मानव-जाति के दैनंदिन जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया है। (250 शब्द)

2020

  • नैनोटेक्नोलॉजी से आप क्या समझते हैं और यह स्वास्थ्य क्षेत्र में कैसे मदद कर रहा है? (150 शब्द)
  • विज्ञान हमारे जीवन में गहराई तक कैसे गूथ हुआ है? विज्ञान-आधारित प्रौद्योगिकियों द्वारा करिद्धी में उत्पन्न हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन क्या हैं? (150 शब्द)
  • कोविड-19 महामारी ने विश्वभर में अभूतपूर्व तबाही उत्पन्न की है। तथापि, इस संकट पर विजय पाने के लिए प्रौद्योगिकीय प्रगति का लाभ स्वेच्छा से लिया जा रहा है। इस महामारी के प्रबंधन के सहायतार्थ प्रौद्योगिकी की खोज कैसे की गई, उसका एक विवरण दीजिए। (250 शब्द)

2019

  • भारत की अपना स्वयं का अंतरिक्ष केंद्र प्राप्त करने की क्या योजना है और हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम को यह किस प्रकार लाभ पहुँचाएगी?
  • किसानों के जीवन मानकों को उन्नत करने के लिए जैव प्रौद्योगिकी किस प्रकार सहायता कर सकती है।
  • भारत की अपना स्वयं का अंतरिक्ष केंद्र प्राप्त करने की क्या योजना है और हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम को यह किस प्रकार लाभ पहुँचाएगी?
  • भैषजिक कंपनियों के द्वारा आयुर्विज्ञान के पारंपरिक ज्ञान को पेटेंंट कराने से भारत सरकार किस प्रकार रक्षा कर रही है।

2018

  • प्रो ० सत्येन्द्र नाथ बोस द्वारा किए गए ‘बोस-आइन्स्टाइन सांख्यिकी’ के कार्य पर चर्चा कीजीए और दर्शाइए की इसने किस प्रकार भौतिकी के क्षेत्र में क्रांति ला डी थी। (150 शब्द)
  • क्या कारण है कि हमारे देश में जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अत्यधिक सक्रियता है? इस सक्रियता ने बायोफ़ार्मों के क्षेत्र को कैसे लाभ पहुँचाता है? (250 शब्द)
  • ऊर्जा की बढ़ती हुई जरूरतों के परिप्रेक्ष्य में क्या भारत को अपने नाभिकीय ऊर्जा कार्यक्रम का विस्तार करना जारी रखना चाहिए? नाभिकीय ऊर्जा से संबंधित तथ्यों एवं भयो की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)

2017

  • लयुकीमिया, थैलसिमिया,क्षतिग्रस्त कार्निया व गंभीर दाह सहित सुविस्तृत चिकित्सीय दशाओं में उपचार करने के लिए भारत में सटाईं कोशिका चिकित्सा लिकप्रिय होती जा रही है। संक्षेप मे वर्णन कीजीए की सटाईं कोशिका उपचार क्या होता है और अन्य उपचारों की तुलना में उसके क्या लाभ है? (150 शब्द)
  • भारत ने चंद्रयान व मंगल कक्षीय मिशनों सहित मानव-रहित अंतरिक्ष मिशनों में असाधारण सफलता प्राप्त की है, लेकिन मानव-सहित अंतरिक्ष मिशनों में प्रवेश का साहस नही किया है। मानव-सहित अंतरिक्ष मिशन लांच करने में प्रौद्योगिकी व सुप्रचालनिक सहित मुख्य रुकावटें क्या हैं? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)

2016

  • एलीलोपैथी क्या है? सिंचित कृषि-क्षेत्रें की प्रमुख फसल पद्धतियों में इसकी भूमिका का वर्णन कीजिए।
  • अन्तरिक्ष विज्ञान और प्रौधौगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की चर्चा कीजिये। इस प्रौधौगिकी का प्रयोग भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में किस प्रकार सहायक हुआ है?
  • अतिसूक्ष्म प्रौधौगिकी (नैनो टेक्नोलॉजी) 21वी शताब्दी की प्रमुख प्रौधौगिकियों में से एक क्यो है? अतिसूक्ष्म विज्ञान और प्रौद्यौगिकी पर भारत सरकार के मिशन की प्रमुख विशेषताओं तथा देश के विकास के प्रक्रम में इसके प्रयोग के क्षेत्र का वर्णन कीजिए।

2015

  • ‘डिजिटल भारत’ कार्यक्रम खेत उत्पादकता और आय को बढ़ाने में किसानों की किस प्रकार सहायता कर सकता है? सरकार ने इस संबंध में क्या कदम उठाए हैं?
  • सौर ऊर्जा की उपकरण लागतों और टैरिफ में हाल के नाटकीय पतन के क्या कारक बताए जा सकते हैं? इस प्रवृत्ति के तापीय विद्युत उत्पादकों और संबंधित उद्योग के लिए क्या निहितार्थ हैं?
  • जी.पी.एस युग में ‘मानक स्थिति-निर्धारण प्रणालियों’ और ‘परिशुद्ध स्थिति-निर्धारण प्रणालियों’ से आप क्या समझते हैं? केवल सात उपग्रहों का इस्तेमाल करते हुए अपने महत्वाकांक्षी आई.आर.एन.एस.एस. कार्यक्रम से भारत किन लाभों को देखता है, इस पर चर्चा कीजिए।
  • निषेधात्मक श्रम के कौन-से क्षेत्र हैं, जिनका रोबोटों के द्वारा धारणीय रूप से प्रबंधन किया जा सकता है? ऐसी पहलों पर चर्चा कीजिए, जो प्रमुख अनुसंधान संस्थानों में मौलिक और लाभप्रद नवाचार के लिए अनुसंधान को आगे बढ़ा सकें।
  • सरकारी कार्यकलापों के लिए, सर्वरों की क्लाउड होस्टिंग बनाम स्वसंस्थागत मशीन-आधारित होस्टिंग के लाभों और सुरक्षा निहितार्थों पर चर्चा कीजिए।
  • भारत की पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (टी.के.डी.एल.) जिसमें 20 लाख से ज्यादा औषधीय फॉमूलेशनों पर संरूपित जानकारी है, त्रुटिपूर्ण पेटेंटों के प्रति देश की लड़ाई में एक शक्तिशाली हथियार साबित हो रही है। मुक्त-स्रोत लाइसेंसिंग के अधीन इस आंकड़ा-संचय (डेटाबेस) को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने के पक्ष और विपक्ष पर चर्चा कीजिए।

2014

  • क्या ऐन्टीबायोटिकों का अति-उपयोग और डॉक्टरी नुस्ख़े के बिना मुक्त उपलब्धता, भारत में औषधि-प्रतिरोधी रोगों के आविर्भाव के अंशदाता हो सकते हैं? अनुवीक्षण और नियंत्रण की क्या क्रियाविधियां उपलब्ध है? इस संबंध में विभिनन मुद्दों पर समालोचनापूर्वक चर्चा कीजिए।
  • भारतीय विश्वविद्यालयों में वैज्ञानिक अनुसंधान का स्तर गिरता जा रहा है, क्योंकि विज्ञान में कैरियर उतना आकर्षक नहीं है जितना कि वह कारोबार संव्यवसाय, इंजीनियरी या प्रशासन में है, और विश्वविद्यालय उपभोक्ता-उन्मुखी होते जा रहे हैं। समालोचनात्मक टिप्पणी कीजिए।
  • वैश्वीकृत संसार में, बौद्धिक अधिकारों का महत्व हो जाता है और वे मुकद्दमेबाजी का एक स्रोत हो जाते हैं। कॉपीराइट, पेटेंट और व्यापार गुप्तियों के बीच मोटे तौर पर विभेदन कीजिए।

2013

  • भारतीय एकस्व अधिकार नियम (Patent Law) 1970 की धारा 3(क) में वर्ष 2005 ने बलात् संशोधन कराने वाली परिस्थितियों को स्पष्ट करते हुए यह विवेचना कीजिए कि इसके कारण सर्वोच्च न्यायालय ने नावराटिस की ग्लाइवेक (Glivec) के एकस्व अधिकार आवेदन को किस प्रकार अस्वीकार किया।
  • ‘निश्चित मात्र औषध संयोगों’ (FDCs) से आप क्या समझते हैं? उनके गुण-दोषों विवेचना कीजिए। (200 शब्द 10 अंक)
  • ‘आंगुलिक हस्ताक्षर’ (Digital Signature) क्या होता है? उसके द्वारा प्रमाणीकरण का क्या अर्थ है? ‘आंगुलिक हस्ताक्षर’ की प्रमुख विविध अंतस्थ विशेषताएँ बताइए।
  • 3-आयामी (3D) मुद्रण तकनीक किस प्रकार कार्य करती है? इस तकनीक की लाभ-हानियाँ सुचीबद्ध कीजिए।
  • FRP मिश्रित पदार्थ क्या होता है? उनका उत्पादन कैसे होता है? विमानन और कार उद्योग में उनके उपयोग की विवेचना कीजिए।

Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments