Art and Culture Questions for UPSC Mains (कला और संस्कृति प्रश्न)

Art and Culture Questions for UPSC Mains (कला और संस्कृति)

2025

  • हड़प्पा कालीन वास्तुकला के विशेष लक्षणों को स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • ‘मूर्तिकारों ने चन्देल कला रूपों को जीवन की व्यापकता और लचकदार ओज से भर दिया।’ स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

2024

  • ऋग्वैदिक से उत्तर वैदिक काल तक सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में घटित परिवर्तनों को रेखांकित कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • दक्षिण भारत में कला व साहित्य के विकास में काँची के पल्लवों के योगदान का मूल्यांकन कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • “ हालाँकि महान चोल शासक अभी मौजूद नहीं हैं लेकिन उनकी कला व वास्तुकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के कारण अभी भी उन्हें बहुत गर्व से याद किया जाता है।” टिप्पणी कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

2023

  • प्राचीन भारत के विकास की दिशा में भौगोलिक कारकों की भूमिका को स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • क्या आप सोचते हैं कि, आधुनिक भारत में विवाह एक संस्कार के रूप में अपना मूल्य खोता जा रहा है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • सल्तनत काल के दौरान किये गये बड़े तकनीकी बदलाव क्या थे? उन तकनीकी बदलावों ने भारतीय समाज को कैसे प्रभावित किया था? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

2022

  • स्पष्ट करें कि मध्यकालीन भारतीय मंदिरों की मूर्तिकला उस दौर के सामाजिक जीवन का प्रतिनिधित्व करती है। 
  • उपभोक्ता संस्कृति के विशेष परिप्रेक्ष्य में नव मध्यवर्ग के उभार से टीयर 2 शहरों का विकास किस तरह सम्बन्धित है?
  • भारतीय परम्परा और संस्कृति में गुप्त-काल और चोल-काल के योगदान पर चर्चा करें। 
  • भारतीय मिथक, कला और वास्तुकला में सिंह एवं वृषभ की आकृतियों के महत्व पर विचावर करें।

2021

  • भक्ति साहित्य की प्रकृति का मूल्यांकन करते हुए भारतीय संस्कृति में इसके योगदान का निर्धारण कीजिए।
  • भारतीय रियासतों के एकीकरण की प्रक्रिया में मुख्य प्रशासनिक मुद्दों एवं सामाजिक-सांस्कृतिक समस्याओं का आकलन कीजिए।
  • मुख्यधारा के ज्ञान और सांस्कृतिक प्रणालियों की तुलना में आदिवासी ज्ञान प्रणाली की विशिष्टता की जांच कीजिए।

2020

  • शैलकृत स्थापत्य प्रारंभिक भारतीय कला एवं इतिहास के ज्ञान के अति महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक का प्रतिनिधित्व करता है। विवेचना कीजिए ।
  •  भारत में बौद्ध धर्म के इतिहास में पाल काल अति महत्वपूर्ण चरण हैं विश्लेषण कीजिए। 
  • भारतीय दर्शन एवं परम्परा ने भारतीय स्मारकों की कल्पना और आकार देने एवं उनकी कला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विवेचना कीजिए।
  • मध्यकालीन भारत के फ्रारसी साहित्यिक स्रोत उस काल के युगबोद्ध का प्रतिबिंब हैं। टिप्पणी कीजिए। 

2019

  • गांधाराई कला में मध्य एशियाई एवं यूनानी-बैक्ट्रियाई तत्त्वों को उजागर कीजिए।

2018

  • भारतीय कला विरासत का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए ।
  • भारत के इतिहास की पुनर्रचना में चीनी और अरबी यात्रियों के वृत्तांन्तों के महत्व का आकलन कीजिए।
  • श्री चैतन्य महाप्रभु के आगमन से भक्ति आंदोलन को एक असाधारण नई दिशा मिली थी । चर्चा करें ।

2017

  • आप इस विचार को, कि गुप्तकालीन सिक्काशास्त्रीय कला की उत्कृष्टता का स्तर बाद के समय में नितांत दर्शनीय नही है, किस प्रकार सही सिद्ध करेंगे?
  • परीक्षण कीजिए की औपनिवेशिक भारत में पारस्परिक कारीगरी उद्योग के पतन ने किस प्रकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अपंग बना दिया।

2016

  • प्रारम्भिक बुद्धा स्तूप कला, लोक वर्ण्य-विषयो एवं कथानको को चित्रित करते हुए बौद्ध आदर्शों की सफलतापूर्वक व्याख्या करती है? विशदीकरण कीजिए।
  •  विजयनगर नरेश कृष्णदेव रॉय न केवल स्वयं एक कुशल विद्वान थे अपितु विद्या एवं साहित्य के महान संरक्षक भी थे? विवेचना करिए।

2015

  • “भारत की प्राचीन सभ्यता, मिस्र, मीसोपोटमिया और ग्रीस की सभ्यताओं से, इस बात से भिन्न है कि भारतीय उपमहाद्वीप की परंपराएं आज तक भंग हुए बिना परिरक्षित की गई हैं।” टिप्पणी कीजिये।
  • “भारत की मध्यपाषाण शिला-कला न केवल उस काल के सांस्कृतिक जीवन की, बल्कि आधुनिक चित्रकला से तुलनीय परिष्कृत सौंदर्य-बोध को भी, प्रतिबिंबित करती है।” इस टिप्पणी का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।

2014

  • सिंधु घाटी सभ्यता की नगरीय आयोजना और संस्कृति ने किस सीमा तक वर्तमान युगीन नगरीकरण को निवेश (इनपुट) प्रदान किए हैं? चर्चा कीजिए।
  • गांधार मूर्तिकला रोमनिवासियों की उतनी ही ऋणी थी जितनी कि वह यूनानियों की थी। स्पष्ट कीजिए।
  • तक्षशिला विश्वविद्यालय विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में से एक था जिसके साथ विभिन्न शिक्षण-विषयों के अनेक विख्यात विद्वानी व्यक्तित्व संबंधित थे। उसकी रणनीतिक अवस्थिति के कारण उसकी कीर्ति फैली, लेकिन नालन्दा के विपरीत, उसे आधुनिक अभिप्राय में विश्वविद्यालय नहीं समझा जाता। चर्चा कीजिए।
  • सूफी और मध्यकालीन रहस्यवादी सिद्ध पुरूष हिन्दु/मुसलमान समाजों के धार्मिक विचारों, और रीतियों को या उनकी बाह्य संरचना को पर्याप्त सीमा तक रूपांतरित करने में विफल रहे। टिप्पणी कीजिए।

2013

  •  दक्षिण भारत के राजनैतिक इतिहास की दृष्टि से अधिक उपयोगी न होते हुए भी संगम साहित्य उस समय की सामाजिक व आर्थिक स्थिति का अत्यंत प्रभावी शैली में वर्णन करता है। टिप्पणी कीजिए।
  • आरम्भिक भारतीय शिलालेखों में अंकित ‘ताण्डव’ नृत्य की विवेचना कीजिए।
  • मन्दिर वास्तुकला के विकास में चोल वास्तुकला का उच्च स्थान है। विवेचना कीजिए।

Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
3 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Shivam

Ok

Akanksha sINGH

kya ye upsc me notes kaam ayega