Agriculture UPSC Mains Questions (कृषि)

2022

  • भारत में कृषि उत्पादों के विपणन की ऊर्ध्वमुखी और अधोमुखी प्रक्रिया में मुख्य बाधाएँ क्या हैं? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)
  • समेकित कृषि प्रणाली क्या है? भारत में छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह कैसे लाभदायक हो सकती है? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)
  • भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के कार्यक्षेत्र और महत्त्व का सविस्तार वर्णन कीजिए । (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

2021

  • देश के कुछ भागों मे भूमि सुधारों ने सीमांत और लघु किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किस प्रकार सहायता की है? (150 शब्द)
  • भारत के जल संकट के समाधान में, सूक्ष्म-सिचाई कैसे और किस सीमा तक सहायक होगी? (150 शब्द)
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम; 2013 की मुख्य विशेषताएं क्या हैं? खाद्य सुरक्षा विधेयक ने भारत में भूख तथा कुपोषण को दूर करने में किस प्रकार सहायता की है? (250 शब्द)
  • फसल विविधता के समक्ष मौजूदा चुनौतियाँ क्या हैं? उभरती प्रौद्योगिकियाँ फसल विविधता के लिए किस प्रकार अवसर प्रदान करती हैं? (250 शब्द)

2020

  • भारत में कृषि उत्पादों के परिवहन एवं विपणन में मुख्य बाधाये क्या हैं? (150 शब्द)
  • देश में खाद्य प्रसंशकरण क्षेत्र की चुनौतियाँ एवं अवसर क्या हैं? खाद्य प्रसंशकरण को प्रोत्साहित कर कृषकों की आय में पर्याप्त वृद्धि कैसे की जा सकती है? (150 शब्द)
  • धन-गेहूं प्रणाली को सफल बनाने के लिए कौन -से प्रमुख कारक उत्तरदायी हैं? इस सफलता के बावजूद यह प्रणाली भारत में अभिशाप कैसे बन गई है? (250 शब्द)
  • रिक्तिकरण परिदृश्य में विवेकी जल उपयोग के लिए जल भंडारण और सिचाई प्रणाली में सुधार के उपायों को सुझाइए। (250 शब्द)

2019

  • एकीकृत कृषि (आई-एफ-एस-) किस सीमा तक कृषि उत्पादन को संधारित करने में सहायक है?
  • जल-प्रतिबलित क्षेत्रें से कृषि उत्पादन में वृद्धि करने में राष्ट्रीय जल-विभाजक परियोजना के प्रभाव को सविस्तार स्पष्ट कीजिए।
  • जल इंजीनियरी और कृषि विज्ञान के क्षेत्रें में क्रमशः सर एम- विश्वेश्वरैया और डा- एम-एस- स्वामीनाथन के योगदानों से भारत को किस प्रकार लाभ पहुँचा था?
  • अनाज वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने हेतु सरकार द्वारा कौन-कौन से सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं?
  • खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रक की चुनौतियों के समाधान हेतु भारत सरकार द्वारा अपनाई गई नीति को सविस्तार स्पष्ट कीजिए।

2018

  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम ० एस ० पी ०) से आप क्या समझते है? न्यूनतम समर्थन मूल्य कृषकों का निम्न आय फंदे से किस प्रकार बचाव करेगा? (150 शब्द)
  • फलों, सब्जियों और खाद्य पदार्थों के आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में सुप्रबजरों की भूमिका की जांच कीजीए। वे बिचौलियों की संख्या को किस प्रकार खत्म कर देते है।? (150 शब्द)
  • बागवानी फ़र्मों के उत्पादन, उसकी उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करने मे राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एन ० एच ० एम ०) की भूमिका का आकलन कीजिए। ह किसानों की आय बढ़ाने में कहाँ तक सफल हुआ है?
  • गत वर्षों में कुछ विशेष फसलों पर जीर ने सस्यन पैटर्नों में किस प्रकार परिवर्तन ला दिए है? मोटे अनाजों (मिलटों) के उत्पादन और उपभोग पर बाल को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

2017

  • भारत में स्वतंत्रता के बाद कृषि मे आइ विभिन्न प्रकारों की क्रांतियों को स्पष्ट कीजिए। इन क्रांतियों ने भारत में गरीबी उन्मूलन और खाद्य सुरक्षा मे किस प्रकार सहायता प्रदान की है? (150 शब्द)
  • लागत प्रभावी छोटी प्रक्रमण इकाई की अल्प स्वीकारिता के क्या कारण है? खड़ी प्रक्रमण इकाई गरीब किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने में किस प्रकार आहेत होगी? (150 शब्द)
  • सस्यन तंत्र में धन और गेहूं की गिरती हुई उपज के लिए क्या-क्या मुख्य कारण हैं? तंत्र में फसलों की उपज के स्थिरीकरण में, सस्य विविधीकरण किस प्रकार मददगार होता है? (250 शब्द)
  • सहायिकीयाँ सस्यन प्रतिरूप,सस्य विविधता और कृषकों की आर्थिक स्थिति को किस प्रकार प्रभावित करती है? लघु और सीमांत कृषकों के लिए, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य और खाद्य प्रसंस्करण का क्या महत्व है? (250 शब्द)

2016

  • जल-उपयोग दक्षता से आप क्या समझते है? जल-उपयोग दक्षता को बढ़ाने में सूक्ष्म सिचाई की भूमिका का वर्णन कीजिए।
  • कृषि विकास में भूमि सुधारों की विवेचना कीजिए। भारत में भूमि सुधारों की सफलता के लिए उत्तरदायी कारकों को चिन्हित कीजिए।
  •  भारतीय कृषि की प्रकृति की अनिश्चितताओं पर निर्भरता के मद्देनजर, फसल बीमा की आवश्यकता की विवेचना कीजिए और प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (पी. एम. एफ. बी. वाई.) की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

2015

  • ग्रामीण क्षेत्रों में कृषीतर रोजगार और आय का प्रबंधन करने में पशुधन पालन की बड़ी संभाव्यता है। भारत में इस क्षेत्रक की प्रोन्नति करने के उपयुक्त उपाय सुझाते हुए चर्चा कीजिए।
  • भारत में कृषि-भूमि धारणों के पतानोन्मुखी औसत आकार को देखते हुए, जिसके कारण अधिकांश किसानों के लिए कृषि अलाभकारी बन गई है, क्या संविदा कृषि को और भूमि को पट्टे पर देने को बढ़ावा दिया जाना चाहिए? इसके पक्ष-विपक्ष का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

2014

  • एक दृष्टिकोण यह भी है कि अधिनियमों के अधीन स्थापित कृषि उत्पादन समितियों ने भारत में न केवल कृषि के विकास को बाधित किया है, बल्कि खाद्यवस्तु महंगाई का कारण भी रही हैं। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
  • ‘‘गाँवों में सहकारी समिति को छोड़कर, ऋण संगठन का कोई भी अन्य ढांचा उपयुक्त नही होगा।’’ – अखिल भारतीय ग्रामीण ऋण सर्वेक्षण।
    भारत में कृषि वित की पृष्ठभूमि में, इस कथन पर चर्चा कीजिए। कृषि वित्त प्रदान करने वाली वित्तीय संस्थाओं को किन बाध्यताओं और कसौटियों का सामना करना पड़ता है? ग्रामीण सेवार्थियों तक बेहतर पहुंच और सेवा के लिए प्रौद्योगिकी का किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है?

2013

  • खाद्य सुरक्षा बिल से भारत में भूख व कुपोषण के विलोपन की आशा है। उसके प्रभावी कार्यान्वयन में विभिन्न आशंकाओं का समालोचनात्मक विवेचना कीजिए। साथ ही यह भी बताएं कि विश्व व्यापार संगठन (WTO) में इससे कौनसी चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं? (200 शब्द 10 अंक)
  •  राष्ट्रीय व राजकीय स्तर पर कृषकों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायताएँ कौन-कौन-सी है? कृषि आर्थिक सहायता व्यवस्था का उसके द्वारा उत्पन्न विकृतियों के संदर्भ में आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (200 शब्द 10 अंक)
  • भारत में बेहतर पोषण व स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए खाद्य उद्योग में गुलाबी क्रांति प्रोन्नति हेतु उपायों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इस कथन पर आलोचनात्मक प्रकाश डालिए। (200 शब्द 10 अंक)
  •  भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार, कृषि उत्पादकता और गरीबी उन्मूलन के बीच संबंध स्थापित कीजिए।। भारत में कृषि अनुकूल भूमि सुधारों के रूपांकन व अनुपालन में कठिनाइयों की विवेचना कीजिए। (200 शब्द 10 अंक)

Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments