Environment and Ecology UPSC Mains Questions (पर्यावरण एवं पारिस्थिकी)

2020

  • पर्यावरण प्रभाव आकलन ( ई ० आइ ० ए ०) अधिसूचना, 2020 प्रारूप मौजूदा ई ० आइ ० ए ० अधिसूचना, 2006 से कैसे भिन्न है?(150 शब्द)
  • जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा प्रवर्तित जल शक्ति अभियान की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं? (150 शब्द)
  • पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन के विपरीत सूर्य के प्रकाश से विद्युत ऊर्जा प्राप्त करने के लाभों का वर्णन कीजिए। इस प्रयोजनार्थ हमारी सरकार द्वारा प्रस्तुत पहल क्या है? (250 शब्द)
  • भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एन ० सी ० ए ० पी ०)की प्रमुख विशेषता क्या है? (250 शब्द)
  • आपदा प्रबंधन में पूर्ववर्ती प्रतिक्रियात्मक उपागम से हटते हुए भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए अभिनूतन उपायों की विवेचना कीजिए। (250 शब्द

2019

  •  पर्यावरण से संबंधित पारिस्थितिक तंत्र की वृहत क्षमता की संकल्पना की परिभाषा दीजिए। स्पष्ट कीजिए कि किसी प्रदेश के दीर्घोपयोगी विकास की योजना बनाते समय इस संकल्पना को समझना किस प्रकार महत्वपूर्ण है।
  • तटीय बालू खनन, चाहे वह वैध हो या अवैध हो, हमारे पर्यावरण के सामने सबसे बड़े खतरों में से एक है। भारतीय तटों पर हो रहे बालू खनन के प्रभाव का, विशिष्ट उदाहरणों का हवाला देते हुए विश्लेषण कीजिए।

2018

  • निरंतर उत्पन्न किए जा रहे फेंके गए ठोस कचरे की विशाल मात्राओं का निस्तारण करने में क्या-क्या बाधाएं हैं? हम अपने रहने योग्य परिवेश में जमा होते जा रहे जहरीले अपशिष्टों को सुरक्षित रूप से किस प्रकार हत्या सकते है? (150 शब्द)
  • आर्द्रभूमि क्या है? आर्द्रभूमि संरक्षण के संदर्भ में ‘बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग’ की रामसर संकल्पना को स्पष्ट कीजिए। भारत से रामसर स्थलों के दो उदाहरणों का उद्धरण दीजिए। (150 शब्द)
  • सिक्किम भारत में प्रथम ‘जैविक राज्य’ है। जैविक राज्य के पारिस्थितिक एवं आर्थिक लाभ क्या -क्या होते है? (150 शब्द)
  • भारत में जैव विविधता किस प्रकार अलग-अलग पी जाती है? वनस्पतिजात और प्राणिजात के संरक्षण में जैव विविधता अधिनियम, 2002 किस प्रकार सहायक है? (250 शब्द)

2017

  • यह बहुत वर्षों की बात है जब नदियों को जोड़ना एक संकल्पना थी, परंतु अब यह देश में एक वास्तविकता बनती जा रही है। नदियों को जोड़ने से होने वाले लाभों पर एवं पर्यावरण पर इसके संभावित प्रभाव पर चर्चा कीजिए। (150 शब्द)
  • जलवायु परिवर्तन’ एक वैश्विक समस्या है। भारत जलवायु परिवर्तन से किस प्रकार प्रभावित होगा? जलवायु परिवर्तन के द्वारा भारत के हिमलयी और समुद्रतटीय राज्य किस प्रकार प्रभावित होंगे? (250 शब्द)

2016

  • बड़ी परियोजनाओ के नियोजन के समय मानव बस्तियों का पुनर्वास एक महत्वपूर्ण परिस्थितिक संघात है, जिस पर सदैव विवाद होता है। विकास की बड़ी परियोजनाओ के प्रस्ताव के समय इस संघात को कम करने के लिए सुझाए गए उपायों पर चर्चा कीजिये।

2015

  • नामामि गंगे और स्वच्छ गंगा का राष्ट्रीय मिशन (एन.एम.सी.जी.) कार्यक्रमों पर और इससे पूर्व की योजनाओं से मिश्रित परिणामों के कारणों पर चर्चा कीजिए। गंगा नदी के परिरक्षण में कौन-सी प्रमात्र छलांगे, क्रमिक योगदानों की अपेक्षा ज्यादा सहायक हो सकती हैं?

2014

  • सरकार द्वारा किसी परियोजना को अनुमति देने से पूर्व, अधिकारिक पर्यावरणीय प्रभाव आकलन अध्ययन किय जा रहे है। कोयला गर्त-शिखरों पर अवस्थित कोयला-अग्नित तापीय संयंत्रों के पर्यावरणीय प्रभावों पर चर्चा कीजिए।

2013

  • अवैध खनन के क्या परिणाम होते हैं? कोयला खनन क्षेत्र के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्रलय के ‘हाँ’ या ‘नहीं’ की अवधारणा की विवेचना कीजिए। (200 शब्द 10 अंक)
  • भारत की राष्ट्रीय जल नीति की परिगणना कीजिए। गंगा नदी का उदाहरण लेते हुए, नदियों के जल प्रदूषण नियंत्रण व प्रबंधन के लिए अंगीकृत की जाने वाली रणनीतियों की विवेचना कीजिए। भारत में खतरनाक अपशेषों के प्रबंधन और संचालन के लिए क्या वैधानिक प्रावधान है? (200 शब्द 10 अंक)

Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments