UPSC Prelims Question Paper 2025 in Hindi: पिछले कुछ वर्षों में, यूपीएससी परीक्षा पत्रों की प्रकृति को समझने के लिए सबसे अनुशंसित सुझावों में से एक है यूपीएससी के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करना। केवल प्रामाणिक IAS प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से आपको UPSC प्रश्नों के पैटर्न और शैली का वास्तविक अनुभव मिलेगा।
इस लेख में, हम आपके लिए प्रीलिम्स परीक्षा के पिछले वर्ष 2025 के UPSC प्रश्न पत्र लेकर आए हैं। इन प्रश्नपत्रों में अच्छा प्रयास करने और स्कोर करने से उम्मीदवार का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें Civil Services Exam के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को इंगित करने में मदद मिलेगी ।
विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन परीक्षा पेपर -1 General Studies (GS Paper – 1)
साल (Year): 2025
माध्यम (Medium): Hindi
UPSC Prelims Question Paper 2025
1. निम्नलिखित प्रकार के वाहनों पर विचार कीजिए :
I. पूर्ण बैटरी विद्युत् वाहन
II. हाइड्रोजन ईंधन सेल वाहन
III. ईंधन सेल-विद्युत् हाइब्रिड वाहन
उपर्युक्त में से कितने वैकल्पिक पॉवरट्रेन वाहन माने जाते हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
2. मानव-रहित वायव वाहनों (UAV) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. सभी प्रकार के UAV ऊर्ध्वाधर अवतरण (लैंडिंग) कर सकते हैं।
II. सभी प्रकार के UAV स्वतः मंडरा सकते हैं।
III सभी प्रकार के UAV शक्ति पूर्ति के स्रोत के रूप में केवल बैटरी का प्रयोग कर सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
3. विद्युत् वाहन बैटरियों के संदर्भ में, निम्नलिखित तत्त्वों पर विचार कीजिए :
I. कोबाल्ट
II. ग्रेफाइट
III. लिथियम
IV. निकेल
उपर्युक्त में से कितने सामान्यतया बैटरी के कैथोड बनाने के लिए उपयुक्त होते हैं ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
4. निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
I. धूम्रपान के बाद सिगरेट के बचे हुए टुकड़े
II. चश्मे के लेंस
III. कार के टायर
उपर्युक्त में से कितनों में प्लास्टिक होता है ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
5. निम्नलिखित पदार्थों पर विचार कीजिए :
I. एथेनॉल
II. नाइट्रोग्लिसरीन
III. यूरिया
उपर्युक्त में से कितनों के उत्पादन में कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकी प्रयुक्त की जा सकती है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
6. कभी – कभी समाचार माध्यमों में चर्चित सामान्यतया CL-20, HMX और LLM 105 के रूप में ज्ञात रासायनिक पदार्थों में सर्वनिष्ठ अभिलक्षण क्या है?
(a) ये हाइड्रोफ्लुओरोकार्बन प्रशीतकों के विकल्प हैं
(b) ये सैन्य आयुधों के अंतर्गत विस्फोटक हैं
(c) ये क्रूज़ मिसाइलों के लिए उच्च ऊर्जा ईंधन हैं
(d) ये रॉकेट नोदन हेतु ईंधन हैं
7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. ऐसी अपेक्षा है कि मेजोराना 1 चिप, कंप्यूटिंग को सुकर बनाएगा ।
II. मेजोराना 1 चिप, ऐमेजॉन वेब सर्विसेज (AWS) द्वारा आरंभ किया गया है।
III. डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग का एक उप- समुच्चय है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
8. प्रायः समाचारों में चर्चित, एकक्लोनी प्रतिरक्षियों (मोनोक्लोनल ऐंटिबॉडी) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. वे मानव-निर्मित प्रोटीन हैं।
II. वे विशिष्ट प्रतिजनों (एंटीजेन) से बंधन बनाने की अपनी क्षमता के कारण प्रतिरक्षात्मक प्रकार्य को उद्दीपित करते हैं।
III. वे निपा विषाणु के संक्रमण जैसे विषाणु संक्रमणों के उपचार में प्रयुक्त होते हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. महासागरी जल में कोई विषाणु जीवित नहीं बच सकता।
II. कोई विषाणु, जीवाणुओं में संक्रमण नहीं कर सकता।
III. कोई विषाणु, परपोषी कोशिका में कोशिकीय अनुलेखनात्मक सक्रियता को परिवर्तित नहीं कर सकता ।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : सक्रियित कार्बन बहिःस्रावी धाराओं में से प्रदूषकों को हटाने और विभिन्न उद्योगों से आने वाले संदूषकों के उपचारण हेतु एक अच्छा और आकर्षक साधन है ।
कथन II : सक्रियित कार्बन का एक वृहत् पृष्ठ क्षेत्रफल होता है और उसमें भारी धातुओं को अधिशोषित करने की दमदार शक्यता है।
कथन III : सक्रियित कार्बन, उच्च कार्बन अंश वाले वातावरणीय अपशिष्टों में से आसानी से संश्लेषित किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
(a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
(b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
(c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
(d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : अध्ययनों से सूचित होता है कि सीमेंट उद्योग से उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड का वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में उसके 5% से अधिक का योगदान है।
कथन II : सीमेंट का निर्माण करते समय चूना पत्थर में सिलिका- का-युक्त मृत्तिका मिलाई जाती है।
कथन III : सीमेंट निर्माण हेतु क्लिंकर उत्पादन के दौरान चूना पत्थर, चूना में बदल जाता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
(b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
(c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
(d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : 28वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) में, भारत ने ‘जलवायु और स्वास्थ्य विषयक घोषणा’ पर हस्ताक्षर नहीं किया ।
कथन II : COP28 जलवायु और स्वास्थ्य विषयक घोषणा एक बाध्यकर घोषणा है; और इस पर हस्ताक्षर कर देने पर स्वास्थ्य सेक्टर का विकार्बनन करना अधिदेशात्मक हो जाता है।
कथन III : यदि भारत के स्वास्थ्य सेक्टर का विकार्बनन किया जाए, तो इसकी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के लचीलेपन पर संकट आ सकता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
(a) कथन II और कथन III दोनों सही है तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
(b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
(c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
(d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : वैज्ञानिक अध्ययन यह सुझाते हैं कि पृथ्वी के घूर्णन और अक्ष में परिवर्तन हो रहा है।
कथन II : सौर संस्फुरों (फ्लेयर्स) और उससे संबद्ध किरीटी द्रव्यमान निष्कासनों ने पृथ्वी के सबसे बाहरी वायुमंडल पर विशाल ऊर्जा – राशि की बौछार कर दी है।
कथन III : जैसे-जैसे पृथ्वी का ध्रुवीय हिम पिघलता है, जल की प्रवृत्ति विषुवत्-वृत्त की ओर जाने की होती है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
(a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
(b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
(c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
(d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 की चर्चा सतत विकास और जलवायु परिवर्तन विषयक वैश्विक चर्चाओं में बारम्बार आती है।
कथन II : जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6, कार्बन बाज़ारों के सिद्धांतों को निर्दिष्ट करता है।
कथन III : जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 का आशय देशों को अपने जलवायु लक्ष्य प्राप्त करने हेतु उनके बीच गैर – बाज़ारी रणनीतियों का संवर्धन करना है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
(b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
(c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
(d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
15. निम्नलिखित में से किस एक ने ‘एशिया और प्रशांत क्षेत्रों के लिए प्रकृति समाधान ( नेचर सॉल्यूशन्स) वित्त हब’ प्रारंभ किया?
(a) एशियाई विकास बैंक (ADB)
(b) एशियाई अवसंरचना ( इंफ्रास्ट्रक्चर) निवेश बैंक (AIIB)
(c) न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB)
(d) अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD)
16. ‘प्रत्यक्ष वात प्रग्रहण ( डाइरेक्ट एयर कैप्चर) ‘, जो नई उभरती प्रौद्योगिकी है, के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन – सा / कौन-से सही है/हैं?
I. इसे कार्बन प्रच्छादन की एक विधि के रूप में प्रयोग में ला सकते हैं।
II. यह प्लास्टिक उत्पादन हेतु और खाद्य प्रसंस्करण में एक बहुमूल्य उपागम हो सकता है।
III. विमानन में, यह संश्लिष्ट न्यून – कार्बन ईंधन जनन हेतु हाइड्रोजन में मिलाने के लिए कार्बन का स्रोत हो सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(a) केवल I और II
(b) केवल III
(c) I, II और III
(d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
17. पीकॉक रेंटुला ( गूटी टैंरेंटुला ) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. यह एक सर्वभक्षी परुष – कवची (क्रस्टेशियाई) है।
II. इसका प्राकृतिक आवास भारत में केवल कुछ वनों तक ही सीमित है।
III. अपने प्राकृतिक आवास में यह एक वृक्षीय जाति है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) I और III
(c) केवल II
(d) II और III
18. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन 0-5 t CO2 प्रति व्यक्ति से कम है।
II. ईंधन दहन से CO2 उत्सर्जन के आधार पर, भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है।
III. भारत में विद्युत् और ताप उत्पादक, CO2 उत्सर्जन के सबसे बड़े स्रोत हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I और III
(b) केवल II
(c) केवल II और III
(d) I, II और III
19. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
पादप वर्णन
I. कसावा : काष्ठीय झाड़ी
II. अदरक : आभासी – तनायुक्त शाक
III. मालाबार पालक : शाकीय आरोही लता
IV. पुदीना : वार्षिक झाड़ी
V. पपीता : काष्ठीय झाड़ी
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
(a) केवल दो
(b) केवल तीन
(c) केवल चार
(d) सभी पाँच
20. पृथ्वी ग्रह के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. वर्षा वन, महासागरों द्वारा उत्पादित ऑक्सीजन की तुलना में अधिक ऑक्सीजन उत्पादित करते हैं।
II. समुद्री पादप प्लवक और प्रकाश-संश्लेषी जीवाणु विश्व में ऑक्सीजन का लगभग 50% उत्पादित करते हैं।
III. वायुमंडलीय हवा में विद्यमान ऑक्सीजन की तुलना में, सुचारू रूप से ऑक्सीकृत पृष्ठ-जल में अनेक गुना अधिक ऑक्सीजन होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) I और II
(b) केवल II
(c) I और III
(d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
21. राजा राममोहन राय के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. उनमें प्राच्य विश्व के पारम्परिक दार्शनिक सिद्धांतों के प्रति अत्यंत अनुराग और समादर था।
II. उनकी कामना थी कि उनके देशवासी तर्कसंगत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सभी पुरुषों और महिलाओं की मानवीय गरिमा और सामाजिक समता के सिद्धांत को मानें।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
22. असहयोग कार्यक्रम के बारे में, निम्नलिखित विषयों पर विचार कीजिए :
I. न्यायालयों और विदेशी वस्त्र का बहिष्कार
II. अहिंसा का कठोर अनुपालन
III. उपाधियों और सम्मानों का, उनका सार्वजनिक उपयोग न करते हुए, प्रतिधारण
IV. विवादों के निपटारे के लिए पंचायतों की स्थापना
उपर्युक्त में से कितने असहयोग कार्यक्रम अवयव हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
23. सिंचाई में काम आने वाला ‘अरघट्टा’ नामक उपकरण क्या था ?
(a) एक घिरनी (पुली) से खींचा जाने वाला चमड़े का बना पानी का थैला
(b) एक बड़ा चक्का, जिसकी अराओं (स्पोक्स) के बाहरी छोरों पर मिट्टी के पात्र बँधे हों
(c) बैलों के द्वारा खींचा जाने वाला मिट्टी का एक अधिक बड़ा पात्र
(d) सीधे हाथों से ही रस्सी द्वारा खींचा जाने वाला बड़ा जल-डोल (वॉटर बकेट)
24. प्राचीन भारत में इनमें से किस शासक ने ‘मत्तविलास’, ‘विचित्रचित्त’ और ‘गुणभरा’ उपाधियाँ धारण की थीं?
(a) महेन्द्रवर्मन प्रथम
(b) सिंहविष्णु
(c) नरसिंहवर्मन प्रथम
(d) सिंहवर्मन
25. चीनी तीर्थयात्री फाह्यान ने इनमें से किसके शासनकाल में भारत की यात्रा की थी?
(a) समुद्रगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(c) कुमारगुप्त प्रथम
(d) स्कंदगुप्त
26. इनमें से किसने शक्तिशाली समुद्रवर्ती राज्य श्रीविजय के विरुद्ध, जिसका शासन मलय प्रायद्वीप, सुमात्रा, जावा और निकटवर्ती द्वीपों पर था, एक सफल सैन्य अभियान का नेतृत्व किया था?
(a) अमोघवर्ष ( राष्ट्रकूट )
(b) प्रतापरुद्र ( काकतीय)
(c) राजेन्द्र प्रथम (चोल)
(d) विष्णुवर्धन (होयसल )
27. प्राचीन भारत ( 600 – 322 ईसा पूर्व) के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
प्रादेशिक क्षेत्र – इस क्षेत्र में बहने वाली नदी
I. अश्मक : गोदावरी
II. कम्बोज : विपास
III. अवन्ती : महानदी
IV. कोसल : सरयू
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
28. प्रथम गन्धर्व महाविद्यालय, जो एक संगीत प्रशिक्षण विद्यालय था, विष्णु दिगंबर पलुस्कर द्वारा 1901 में कहाँ स्थापित किया गया था?
(a) दिल्ली
(b) ग्वालियर
(c) उज्जैन
(d) लाहौर
29. जैसा कि अशोक के अभिलेखों से ज्ञात होता है, ‘प्रादेशिक’, ‘राजुक’ और ‘युक्त’ किस स्तर पर महत्त्वपूर्ण अधिकारी थे ?
(a) ग्राम-स्तरीय प्रशासन
(b) ज़िला-स्तरीय प्रशासन
(c) प्रांतीय प्रशासन
(d) केन्द्रीय प्रशासन स्तर
30. असहयोग आंदोलन के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. काँग्रेस ने घोषणा की कि सभी वैध और शांतिपूर्ण तरीकों से ‘स्वराज’ प्राप्त करना उसका उद्देश्य है।
II. इसे चरणों में कार्यान्वित किया जाना था, जिसमें सविनय अवज्ञा और करों का भुगतान न करना अगले चरण के लिए थे, केवल तब, जब ‘स्वराज’ एक वर्ष में प्राप्त न होता और सरकार दमन पर उतर आती।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल i
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
31. निवेश के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
I. बॉन्ड
II. प्रतिरक्षा निधियाँ ( हेज फंड्स)
III. स्टॉक
IV. जोखिम पूँजी
उपर्युक्त में से कितनों को वैकल्पिक निवेश निधि माना जाता है ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
32. निम्नलिखित में कौन-कौन से, भारतीय रिज़र्व बैंक की आय के स्रोत हैं ?
I. सरकारी बॉन्डों का क्रय और विक्रय
II. विदेशी मुद्रा का क्रय और विक्रय
III. पेंशन निधि प्रबंधन
IV. निजी कंपनियों को ऋण देना
V करेंसी नोटों का मुद्रण और वितरण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(a) केवल I और II
(b) II, III और IV
(c) I, III, IV और V
(d) I, II और V
33. भारत सरकार के संदर्भ में, निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए :
| संगठन | इस संगठन के कुछ कार्य | यह संगठन किसके अधीन कार्य करता है | |
| 1. | प्रवर्तन निदेशालय | भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 का प्रवर्तन | आंतरिक सुरक्षा प्रभाग-I, गृह मत्रालय |
| 2. | राजस्व आसूचना निदेशालय | सीमा शुल्क अधिनियम,1962 के उपबंधों को प्रवर्तित करना | राजस्व विभाग,वित्त मंत्रालय |
| 3. | प्रणाली एवं आँकड़ा ( सिस्टम्स ऐंड डेटा) प्रबंधन महानिदेशालय | बेहतर नीति और कर- वंचकों को पकड़ने में कर अधिकारियों की सहायता के लिए वृहत्आँ कड़ा (डेटा) विश्लेषण का उपयोग करना | राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय |
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में सूचना सही सुमेलित है ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) किसी में नहीं
34. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारतीय रिज़र्व बैंक भारत में सभी सूचीबद्ध कंपनियों को व्यावसायिक उत्तरदायित्व और स्थिरता रिपोर्ट [बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी ऐंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट (BRSR ) ] प्रस्तुत करने का अधिदेश करता है।
II. भारत में, व्यावसायिक उत्तरदायित्व और स्थिरता रिपोर्ट (BRSR) प्रस्तुत करने वाली कोई कंपनी, इस रिपोर्ट में उनका प्रकटन करती है जो मुख्यतः गैर-वित्तीय स्वरूप के हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
35. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : भारत में, ग्रामीण क्षेत्रों में कुक्कुट पालन और ऊन उत्पादन जैसे संवर्गी कृषि कार्यकलाप से प्राप्त आय को किसी भी कर से छूट प्राप्त है।
कथन II : भारत में, आयकर अधिनियम, 1961 के उपबंधों के अधीन, ग्रामीण कृषि भूमि को पूँजीगत परिसंपत्ति नहीं माना जाता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
(a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है।
(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
(c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
(d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
36. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत, खनिज सुरक्षा भागीदारी में एक सदस्य के रूप में सम्मिलित हो गया है।
II. भारत अपने द्वारा चिह्नित सभी 30 अति आवश्यक खनिजों में साधन-संपन्न है ।
III. संसद ने 2023 में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन कतिपय अति आवश्यक खनिजों के लिए खनन पट्टा और संयुक्त (कम्पोजिट) लाइसेंस नीलामी से देने हेतु केन्द्रीय सरकार को अनन्य रूप से सशक्त किया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
37. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : जहाँ तक किसी कम्पनी में निवेश से प्राप्त प्रतिफलों का संबंध है, आमतौर पर यह माना जाता है कि स्टॉक-धारकों की तुलना में बॉन्ड धारकों को अपेक्षाकृत कम जोखिम रहता है।
कथन II : बॉन्ड धारक किसी कम्पनी के ऋणदाता होते हैं, जबकि स्टॉक-धारक उसके स्वामी होते हैं।
कथन III : पुनर्भुगतान के प्रयोजन के लिए, किसी कम्पनी द्वारा बॉन्ड धारकों को स्टॉक – धारकों की अपेक्षा प्राथमिकता दी जाती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं और कथन I, कथन II की व्याख्या करता है
(c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
(d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
38. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. वैश्विक स्तर पर किए गए सभी इक्विटी विकल्प संविदाओं के कारोबार में भारत का अत्यधिक वृहद् अंश होता है, इस प्रकार भारत सहसा अतिवृद्धि को दर्शाता है।
II. हाल के विगत समय में भारत का स्टॉक बाज़ार तेजी से बढ़ा है, यहाँ तक कि उसने एक समय इसमें हांगकांग को भी पीछे छोड़ दिया।
III. छोटे निवेशकों को या तो विकल्प व्यापार जोखिमों की चेतावनी देने या इस विषय में अपंजीकृत वित्तीय सलाहकारों पर कार्रवाई करने के लिए कोई नियामक निकाय नहीं है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
39. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : चक्रीय अर्थव्यवस्था ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करती है।
कथन II : चक्रीय अर्थव्यवस्था आगत के रूप में कच्चे माल के प्रयोग को कम करती है।
कथन III : चक्रीय अर्थव्यवस्था उत्पादन प्रक्रिया में अपव्यय को कम करती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
(a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं।
(b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
(c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है।
(d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
40. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. पूँजीगत प्राप्तियाँ देयता का सृजन करती हैं या सरकार की परिसंपत्तियों में कमी लाती हैं।
II. उधार-ग्रहण और विनिवेश पूँजीगत प्राप्तियाँ हैं।
III. ऋणों पर प्राप्त ब्याज सरकार की देयता का सृजन करता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और II
41. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
I. ऑस्ट्रिया
II. बुल्गारिया
III. क्रोएशिया
IV. सर्बिया
V. स्वीडेन
VI. उत्तरी मेसिडोनिया
उपर्युक्त में से कितने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के सदस्य देश हैं?
(a) केवल तीन
(b) केवल चार
(c) केवल पाँच
(d) सभी छः
42. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
I. बोलीविया
II. ब्राज़ील
III. कोलंबिया
IV. इक्वाडोर
V. पराग्वे
VI. वेनेजुएला
एन्डीज़ पर्वत शृंखला उपर्युक्त देशों में कितनों में से होकर गुजरती है ?
(a) केवल दो
(b) केवल तीन
(c) केवल चार
(d) केवल पाँच
43. निम्नलिखित जलाशयों पर विचार कीजिए :
I. तांगान्यीका झील
II. टोनले सैप झील
III. पाटोस लैगून
भूमध्यरेखा इनमें कितनों में से होकर गुजरती है ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
44. वर्ष 2022-23 के दौरान हल्दी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत विश्व में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।
II. भारत में हल्दी की 30 से अधिक किस्में उगाई जाती है।
III. भारत में महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रमुख हल्दी – उत्पादक राज्य हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
45. निम्नलिखित में से कौन-से महाद्वीपीय विस्थापन की घटना के साक्ष्य हैं ?
I. ब्राजील तट की प्राचीन शैलों की मेखला, पश्चिमी अफ्रीका तट की प्राचीन शैलों की मेखला से मिलती है।
II. घाना के स्वर्ण-निक्षेप ब्राज़ील पठार से व्युत्पन्न होते हैं, जब ये दोनों महाद्वीप अगल-बगल अवस्थित होते हैं। .
III. यह ज्ञात है कि भारत के गोंडवाना अवसाद तंत्र के प्रतिरूप दक्षिणी गोलार्ध के छः विभिन्न भूखंडों में मिलते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(a) केवल I और III
(b) केवल I और II
(c) I, II और III
(d) केवल II और III
46. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : वायुमंडल में विद्यमान धूल कणों की मात्रा, विषुवतीय और ध्रुवीय क्षेत्रों की अपेक्षा, उपोष्ण और शीतोष्ण क्षेत्रों में अधिक है।
कथन II : उपोष्ण और शीतोष्ण क्षेत्रों में कम शुष्क पवन चलती है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
(c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
(d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
47. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : जनवरी में, उत्तरी गोलार्ध में, समताप रेखाएँ भूखण्डों से गुजरती हुई विषुवत् वृत्त की ओर मुड़ती हैं, जबकि महासागरों से गुजरती हुई ध्रुवों की ओर मुड़ती हैं।
कथन II : जनवरी में, महासागरों के ऊपर की हवा, उत्तरी गोलार्ध के भूखण्डों के ऊपर की हवा से अधिक गर्म होती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
(c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
(d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
48. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : शैलों पर जल के प्रभाव के संदर्भ में, चॉक एक अत्यंत पारगम्य शैल के रूप में ज्ञात है, जबकि मृत्तिका एक नितांत अपारगम्य या न्यूनतम पारगम्य शैल के रूप में ज्ञात है।
कथन II : चॉक सरंध्र होता है, अतः जल अवशोषित कर सकता है।
कथन III : मृत्तिका बिल्कुल ही सरंध्र नहीं है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
(a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
(b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
(c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है।
(d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. वायुमंडल के बिना भूपृष्ठ पर सर्वत्र तापमान हिमांक बहुत नीचे होता है।
II. वायुमंडल के द्वारा अवशोषित और पाशित (ट्रैप्ड) ऊष्मा हमारे ग्रह के औसत तापमान को बनाए रखती है।
III. वायुमंडल की कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसें विकिरण को अवशोषित और पाशित करने के लिए विशेष रूप से उत्तम हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और III
(b) केवल I और II
(c) I, II और III
(d) केवल II और III
50. राष्ट्रीय गोकुल मिशन के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. यह ग्रामीण निर्धनों के उत्थान के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि अधिकांश न्यून उत्पादकता वाले देशज पशु छोटे और सीमान्त कृषकों तथा भूमिहीन श्रमिकों के पास होते हैं।
II. इसे वैज्ञानिक रूप में और साकल्यवादी रूप देशज गोपशु और भैंस के पालन और संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
51. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. मध्यवर्ती स्तर पर पंचायतें सभी राज्यों में विद्यमान हैं।
II. मध्यवर्ती स्तर पर किसी पंचायत में सदस्य होने हेतु पात्र होने के लिए किसी व्यक्ति को तीस वर्ष की आयु प्राप्त होनी चाहिए ।
III. किसी राज्य का मुख्यमंत्री मध्यवर्ती स्तरों पर पंचायतों की वित्तीय दशा के पुनरीक्षण के लिए और राज्य द्वारा उद्ग्रहीत करों और शुल्कों के निवल आगम को मध्यवर्ती स्तर पर राज्य और पंचायतों के बीच वितरित करने हेतु सिफारिशें करने के लिए एक आयोग का गठन करता है ।
उपर्युक्त में कौन-कौन से कथन सही नहीं है?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
52. BIMSTEC के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. यह जनवरी 2025 तक सात सदस्य देशों से मिलकर बना एक क्षेत्रीय संगठन है।
II. यह ढाका घोषणा, 1999 पर हस्ताक्षर होने के साथ अस्तित्व में आया ।
III. बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका, थाइलैंड और नेपाल BIMSTEC के संस्थापक सदस्य देश हैं।
IV. BIMSTEC में, ‘पर्यटन’ उप-क्षेत्र का नेतृत्व भारत कर रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) I और II
(b) II और III
(c) I और IV
(d) केवल I
53. निम्नलिखित में से किनसे मिलकर ‘गाँधी शांति पुरस्कार’ के प्राप्तकर्ता का चयन करने के लिए जूरी बनती है ?
I. भारत का राष्ट्रपति
II. भारत का प्रधानमंत्री
III. भारत का मुख्य न्यायमूर्ति
IV. लोक सभा में प्रतिपक्ष का नेता
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(a) केवल II और IV
(b) I, II और III
(c) II, III और IV
(d) केवल I और III
54. GPS – एइडेड जिओ ऑगमेंटेड नेविगेशन ( GAGAN) आवश्यक आवर्धन प्रदान करने हेतु भू-स्थित स्टेशनों की प्रणाली का उपयोग करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से कथन GAGAN के बारे में सही है/हैं?
I. इसे अतिरिक्त सटीकता और विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए अभिकल्पित किया गया है।
II. इससे और अधिक एकरूप और उच्च गुणवत्ता का वायु यातायात प्रबंधन प्राप्त होगा ।
III. इसके लाभ केवल विमानन में ही मिलेंगे, किन्तु परिवहन के अन्य प्रकारों में नहीं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(a) I, II और III
(b) केवल II और III
(c) केवल I
(d) केवल I और II
55. ग्रैंड पैले (Grand Palais), पेरिस में फरवरी 2025 में आयोजित AI ऐक्शन समिट ( शिखर सम्मेलन ) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत की सह-अध्यक्षता में इस शिखर सम्मेलन में 2023 में संपन्न ब्लेचली पार्क शिखर सम्मेलन और 2024 में संपन्न सियोल शिखर सम्मेलन में की गई पहलों को आगे विकसित किया गया ।
II. अन्य देशों के साथ – साथ US और UK ने भी समावेशी और सतत AI विषयक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है / हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
56. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
I. अंतर्राष्ट्रीय महिला कृषक वर्ष : 2026
II. अंतर्राष्ट्रीय सतत और समुत्थानशील(रेजिलियेंट) पर्यटन वर्ष : 2027
III. अंतर्राष्ट्रीय शांति और विश्वास वर्ष : 2025
IV. अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह जागरूकता और ग्रहीय रक्षा (प्लैनेटरी डिफेन्स) वर्ष : 2029
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
57. BRICS के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. 16वाँ BRICS शिखर सम्मेलन रूस की अध्यक्षता में कजान में संपन्न हुआ था ।
II. इंडोनेशिया BRICS का पूर्ण सदस्य बन गया है।
III. 16वाँ BRICS शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय न्यायपूर्ण वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुसंस्कृतिवाद को सशक्त करना था ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) I और II
(b) II और III
(c) I और III
(d) केवल I
58. लोकपाल के विषय में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. लोकपाल की शक्ति भारत के लोक सेवकों पर प्रयुक्त होती है किन्तु भारत से बाहर पदस्थापित भारतीय लोक सेवकों पर प्रयुक्त नहीं होती ।
II. संसद का कोई सदस्य या किसी राज्य या संघ राज्यक्षेत्र के विधान-मंडल का कोई सदस्य इसका अध्यक्ष या सदस्य नहीं होगा और केवल भारत का मुख्य न्यायमूर्ति, चाहे वो पदधारी हो या सेवानिवृत्त, इसका अध्यक्ष होगा।
III. इसका अध्यक्ष या सदस्य, अध्यक्ष या सदस्य के रूप में पद धारण करने की तारीख को पैंतालीस वर्ष से कम वय का व्यक्ति नहीं होगा ।
IV. लोकपाल भारत के पदासीन प्रधानमंत्री के विरुद्ध भ्रष्टाचार के अभिकथनों की जाँच नहीं कर सकता ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल III
(b) II और III
(c) I और IV
(d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
59. प्रथम खो-खो विश्व कप के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. इस विश्व कप का आयोजन दिल्ली, भारत में हुआ ।
II. भारतीय पुरुष फाइनल में नेपाल को 78-40 के स्कोर से हराकर पुरुष वर्ग में विश्व विजेता बने ।
III. भारतीय महिलाएँ फाइनल में नेपाल को 54-36 के स्कोर से हराकर महिला वर्ग में विश्व विजेता बनीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
60. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. 2024 में आयोजित 45वें चेस ओलंपियाड के फाइनल में गुकेश दोम्माराजू, रूस के इयान नेपोमनीयाच्ची को हराकर विश्व के सबसे कम आयु के विजेता बने।
II. अमरीकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा के पास विश्व का अभी तक का सबसे कम आयु का ग्रैंडमास्टर बनने का रिकार्ड है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
61. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I : कुछ दुर्लभ मृदा तत्त्व, सपाट टेलीविजन स्क्रीन और कम्प्यूटर मॉनीटर के निर्माण में प्रयुक्त होते हैं।
कथन II : कुछ दुर्लभ मृदा तत्त्वों में स्फुरदीप्त गुणधर्म होते हैं।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
(a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II कथन I की व्याख्या करता है
(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
(c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
(d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
62. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारतीय रेलवे ने 2028 तक ‘भविष्य के लिए तैयार’ रेलवे प्रणाली सृजित करने हेतु एक राष्ट्रीय रेल प्लान (NRP) तैयार किया है।
II. ‘कवच ( Kavach ) ‘ जर्मनी के सहयोग से विकसित एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है।
III. ‘कवच (Kavach ) ‘ प्रणाली में स्टेशन सेक्शन के ट्रैक पर लगे हुए RFID टैग होते हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही नहीं हैं?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
63. निम्नलिखित अंतरिक्ष मिशनों पर विचार कीजिए :
I. एक्सिओम-4
II. स्पाडेक्स
III. गगनयान
उपर्युक्त अंतरिक्ष मिशनों में से कितने सूक्ष्मगुरुत्व (माइक्रोग्रैविटी) विषयक अनुसंधान को प्रोत्साहित और समर्थित करते हैं ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
64. भारत की रक्षा के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
वायुयान प्रकार विवरण
I. डोर्नियर-228 : समुद्री गश्ती वायुयान
II. IL-76 : पराध्वनिक युद्धक वायुयान
III. C-17 ग्लोबमास्टर III : सैन्य परिवहन वायुयान
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
65. वायु प्रदूषण कम करने हेतु कृत्रिम वर्षा कराने के तरीके में किनका प्रयोग होता है ?
(a) सिल्वर आयोडाइड और पोटैशियम आयोडाइड
(b) सिल्वर नाइट्रेट और पोटैशियम आयोडाइड
(c) सिल्वर आयोडाइड और पोटैशियम नाइट्रेट
(d) सिल्वर नाइट्रेट और पोटैशियम क्लोराइड
66. भारत के राष्ट्रपति की क्षमा प्रदान करने की शक्ति के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. राष्ट्रपति द्वारा इस शक्ति का प्रयोग सीमित न्यायिक पुनर्विलोकन के अधीन लाया जा सकता है।
II. राष्ट्रपति इस शक्ति का प्रयोग केन्द्र सरकार की सलाह के बगैर कर सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
67. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. लोक सभा का विघटन होने पर विघटन के पश्चात् होने वाले लोक सभा के पहले अधिवेशन के ठीक पहले तक अध्यक्ष अपने पद को रिक्त नहीं करेगा।
II. भारत के संविधान के उपबंधों के अनुसार, लोक सभा का कोई सदस्य अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर अपने राजनीतिक दल से तुरंत त्यागपत्र दे देगा।
III. लोक सभा के अध्यक्ष को लोक सभा के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत से पारित संकल्प द्वारा अपने पद से हटाया जा सकेगा, किन्तु कोई संकल्प तब तक प्रस्तावित नहीं किया जाएगा जब तक कि उस संकल्प को प्रस्तावित करने के आशय की कम-से-कम चौदह दिन की सूचना न दे दी गई हो।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
68. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. यदि कोई प्रश्न उठता है कि लोक सभा का कोई सदस्य 10वीं अनुसूची के अधीन निरर्हता से ग्रस्त हो गया है या नहीं, तब संघ की मंत्रिपरिषद् की राय के अनुसार राष्ट्रपति का निर्णय अंतिम होगा।
II. भारत के संविधान में शब्द ‘राजनीतिक दल’ का कोई उल्लेख नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
69. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : भारत राज्य सरकारों के पास गौण खनिजों के निष्कर्षण के बारे में रियायत देने के लिए नियम बनाने की कोई शक्ति नहीं है, भले ही ऐसे खनिज उनके अपने भूभाग में अवस्थित हों।
कथन II : भारत में केन्द्र सरकार के पास प्रासंगिक विधि के अधीन गौण खनिजों को अधिसूचित करने की शक्ति है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
(a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
(c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
(d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
70. किस संस्था ने जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता की हानि के नियंत्रण हेतु प्रकृति पुनःस्थापन विधि [ नेचर रेस्टोरेशन लॉ (NRL)] अधिनियमित की ?
(a) यूरोपीय संघ
(b) विश्व बैंक
(c) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन
(d) खाद्य और कृषि संगठन
71. मान लीजिए सरकार का राजस्व व्यय ₹80,000 करोड़ है और राजस्व प्राप्ति ₹60,000 करोड़ है। सरकारी बजट ₹ 10,000 करोड़ के उधार ग्रहण और ₹ 6,000 करोड़ के ब्याज भुगतान को भी प्रदर्शित करता है। निम्नलिखित कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
I. राजस्व घाटा ₹ 20,000 करोड़ है ।
II. राजकोषीय घाटा ₹10,000 करोड़ है।
III. प्राथमिक घाटा ₹4,000 करोड़ है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
72. भारत, अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कॉरिडोर (INSTC), जो एक बहु-मोडल परिवहन कॉरिडोर है, के संस्थापक सदस्यों में से एक है। यह कॉरिडोर किन्हें जोड़ेगा?
(a) भारत से मध्य एशिया से यूरोप को, ईरान होते हुए
(b) भारत मध्य एशिया को, चीन होते हुए
(c) भारत से दक्षिण – पूर्व एशिया को, बांग्लादेश और म्यांमार होते हु
(d) भारत से यूरोप को, अज़रबैजान होते हुए
73. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : विश्व के दो प्रमुख एथेनॉल उत्पादकों, ब्राज़ील और संयुक्त राज्य अमेरिका, में से संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में ब्राज़ील अधिक एथेनॉल उत्पादित करता है।
कथन II : जहाँ संयुक्त राज्य अमेरिका में एथेनॉल उत्पादन के लिए प्रधान भरण- सामग्री (फीडस्टॉक) मक्का है, इसके विपरीत ब्राज़ील में एथेनॉल उत्पादन के लिए प्रधान भरण – सामग्री गन्ना है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
(a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II कथन I की व्याख्या करता है
(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है।
(c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
(d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही
74. विश्व बैंक ने यह चेतावनी दी है कि भारत ऐसे प्रथम स्थानों में से एक बन सकता है, जहाँ आर्द्र- बल्ब तापमान (वेट – बल्ब टेम्परेचर ) नेमी तौर पर 35°C से अधिक होगा । निम्नलिखित कथनों में से कौन – सा / कौन-से उपर्युक्त रिपोर्ट के निहितार्थ को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिम्बित करता है / करते हैं?
I. सर्वाधिक संभावना है कि प्रायद्वीपीय भारत बाढ़, उष्णकटिबंधीय चक्रवात और सूखे से ग्रस्त होता रहेगा।
II. मानव समेत सभी प्राणियों की उत्तरजीविता प्रभावित होगी क्योंकि उनके लिए पसीने के माध्यम से अपने शरीर के ताप को निकालना मुश्किल होता जाएगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
75. किसी देश का राजकोषीय घाटा ₹50,000 करोड़ है। इसे गैर-ऋण सर्जक पूँजीगत प्राप्तियों के माध्यम से ₹ 10,000 करोड़ प्राप्त हो रहे हैं। उस देश की ब्याज देयताएँ ₹ 1,500 करोड़ हैं। उसका सकल प्राथमिक घाटा कितना है?
(a) ₹48,500 करोड़
(b) ₹51,500 करोड़
(c) ₹58,500 करोड़
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
76. भारत के 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के संदर्भ में, निम्नलिखित में कौन-कौन से कथन सही हैं ?
I. इसने राज्यों द्वारा शिक्षा परिणामों में उन्नयन लाने हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए वर्ष 2022-23 से वर्ष 2025-26 तक ₹ 4,800 करोड़ के अनुदान की अनुशंसा की है।
II. संघ के करों के निवल आगम का 45%, राज्यों के साथ बाँटा जाना चाहिए ।
III. सभी राज्यों के लिए कृषि सुधारों के क्रियान्वयन हेतु निष्पादन आधारित प्रोत्साहन के रूप में ₹ 45,000 करोड़ रखे जाएँ ।
IV. इसने राजकोषीय निष्पादन को पुरस्कृत करने हेतु कर प्रयास निकष (टैक्स एफर्ट क्राइटेरिया) को फिर से आरम्भ किया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(a) I, II और III
(b) I, II और IV
(c) I, III और IV
(d) II, III और IV
77. अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. यह मध्यम आय वाले देशों को ऋण और गारंटी प्रदान करता है।
II. यह गरीबी कम करने में विकासशील देशों की सहायता के लिए अकेले ही कार्य करता है।
III. इसकी स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत यूरोप के पुनर्निर्माण में सहायता हेतु की गई थी। उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
78. RTGS और NEFT के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. RTGS में भुगतान उसी क्षण हो जाता है, जबकि NEFT के मामले में भुगतान करने में कुछ समय लगता है।
II. RTGS में ग्राहक से आवक लेनदेन के लिए प्रभार लिया जाता है जबकि NEFT में ऐसा नहीं होता।
III. RTGS के लिए कतिपय दिनों में प्रचालन के घंटे सीमित हैं जबकि NEFT में ऐसा नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) I और II
(c) I और III
(d) केवल III
79. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
I. संयुक्त अरब अमीरात
II. फ्रांस
III. जर्मनी
IV. सिंगापुर
V. बांग्लादेश
उपर्युक्त में भारत के अलावा ऐसे कितने देश हैं, जहाँ UPI के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वणिक भुगतान (इंटरनैशनल मर्चेंट पेमेंट) स्वीकार किए जाते हैं?
(a) केवल दो
(c) केवल चार
(b) केवल तीन
(d) सभी पाँच
80. ‘पी० एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. इसका लक्ष्य आवासीय सेक्टर में एक करोड़ घरों की छतों पर सौर पैनल लगाना 1
II. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का लक्ष्य छतों पर सौर पैनल लगाने, उनके प्रचालन, अनुरक्षण और मरम्मत करने के विषय में आधार- स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करना है।
III. इसका लक्ष्य, क्षमता निर्माण के स्कीम घटक के अंतर्गत, नए कौशल सिखाकर और कौशल का उन्नयन कर तीन लाख से अधिक कुशल जनशक्ति सृजित करना है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और II
(b) केवल I और III
(c) केवल II और III
(d) I, II और III
81. भारतीय राज्य-व्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. अध्यादेश किसी केन्द्रीय अधिनियम को संशोधित कर सकता है।
II. अध्यादेश किसी मूल अधिकार को न्यून कर सकता है।
III. अध्यादेश किसी पिछली तारीख से प्रभावी हो सकता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
82. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
राज्य वर्णन
I. अरुणाचल प्रदेश : एक किले से राजधानी का नाम पड़ा और राज्य में दो राष्ट्रीय उद्यान (नैशनल पार्क) हैं
II. नागालैंड : यह राज्य एक संविधान संशोधन अधिनियम के आधार पर अस्तित्व में आया
III. त्रिपुरा : प्रारंभ में यह भाग ‘ग’ (पार्ट ‘सी’ ) राज्य था, यह 1956 में राज्यों का पुनर्गठन होने पर केन्द्र – शासित राज्यक्षेत्र बना और बाद में इसने एक पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त किया
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
83. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
I. अंतर-राज्य परिषद्
II. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद्
III. क्षेत्रीय परिषदे
उपर्युक्त में से कितनी भारत के संविधान के उपबंधों के अनुसार स्थापित हुईं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(a) कोई भी नहीं
84. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत के संविधान में स्पष्ट रूप से उल्लिखित है कि कतिपय बातों में किसी राज्य का राज्यपाल अपने विवेकानुसार कार्य करता है ।
II. भारत का राष्ट्रपति, अपने-आप, किसी राज्य विधान-मंडल द्वारा पारित विधेयक को भले ही वह संबंधित राज्य के राज्यपाल द्वारा न भेजा गया हो, अपने विचार के लिए आरक्षित कर सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
85. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
भारत के संविधान में उपबंध – किसके अधीन कथित
I. राज्य की लोक सेवा में न्याय- पालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण : राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
II. हमारी सामासिक संस्कृति की समृद्ध विरासत का महत्त्व समझना और उसका परिरक्षण करना : मूल कर्तव्य
III. कारखानों में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के नियोजन का निषेध : मूल अधिकार
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
86. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
भारत के संविधान के संदर्भ में, यदि पाँचवीं अनुसूची के अधीन किसी राज्य में कोई क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र घोषित कर दिया जाता है, तो
I. ऐसे क्षेत्रों में राज्य सरकार अपनी कार्यपालिका शक्ति खो देती है और एक स्थानीय निकाय पूर्ण प्रशासन ग्रहण कर लेता है
II. संघ की सरकार कतिपय परिस्थितियों में राज्यपाल की सिफारिश पर ऐसे क्षेत्रों के पूर्ण प्रशासन को अपने हाथ में ले सकती है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
87. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
संगठन संघ का मंत्रालय
I. राष्ट्रीय ऑटोमोटिव बोर्ड : वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
II. कॉयर बोर्ड : भारी उद्योग मंत्रालय
III. राष्ट्रीय व्यापार सूचना केन्द्र : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
88. भारत के संविधान के अधीन निम्नलिखित विषयों पर विचार कीजिए :
I. सातवीं अनुसूची में सूची I-संघ सूची
II. किसी राज्य की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार
III. राज्यपाल के पद के लिए शर्तें
उपर्युक्त में से किसके संबंध में संविधान संशोधन के लिए भारत के राष्ट्रपति को अनुमति के लिए विधेयक प्रस्तुत किए जाने से पूर्व, कम-से-कम आधे राज्यों के विधान-मंडलों द्वारा अनुसमर्थन अपेक्षित है?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
89. भारतीय राज्य-व्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. किसी राज्य का राज्यपाल अपने पद की शक्तियों और दायित्वों के प्रयोग और निष्पादन के लिए किसी न्यायालय के प्रति उत्तरदायी नहीं है।
II. राज्यपाल के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान कोई दांडिक कार्यवाही संस्थित नहीं की जाएगी या जारी नहीं रखी जाएगी।
III. किसी राज्य विधान मंडल के सदस्य सदन के अंदर कही गई किसी भी बात के लिए किसी भी न्यायालय में कार्यवाही के लिए दायी नहीं हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
90. निम्नलिखित क्रियाकलापों पर विचार कीजिए :
I. कच्चे तेल का उत्पादन
II. पेट्रोलियम का परिष्करण, संग्रहण और वितरण
III. पेट्रोलियम उत्पादों का विपणन और विक्रय
IV. प्राकृतिक गैस का उत्पादन
उपर्युक्त क्रियाकलापों में से कितने हमारे देश में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा विनियमित हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
91. गाँधीजी ने विख्यात वक्तव्य “राजद्रोह मेरा धर्म हो गया है” कब दिया था ?
(a) चंपारण सत्याग्रह के समय
(b) दांडी में नमक कानून का सार्वजनिक रूप से उल्लंघन करने के समय
(c) लंदन में द्वितीय गोलमेज सम्मेलन (सेकंड राउंड टेबल कांफ्रेंस) में शामिल होने के समय
(d) भारत छोड़ो आंदोलन के प्रारंभ के समय
92. मोहनजोदड़ो से प्राप्त ‘नाचती हुई लड़की (डांसिंग गर्ल ) ‘ नामक प्रख्यात नारी लघुमूर्ति किस पदार्थ की बनी है ?
(a) इन्द्रगोप मणि (कार्नीलियन)
(b) मृत्तिका (क्ले)
(c) कांस्य
(d) स्वर्ण
93. चौरी-चौरा घटना के परिणामस्वरूप बंदी बनाए गए लोगों को किसने विधिक प्रतिरक्षा (लीगल डिफेन्स) प्रदान की ?
(a) सी० आर० दास
(b) मदन मोहन मालवीय और कृष्णकांत
(c) डॉ० सैफुद्दीन किचलू और ख्वाज़ा हसन निज़ामी
(d ) एम० ए० जिन्ना
94. निम्नलिखित में से किस एक घटना के उपरांत, गाँधीजी ने, जो अस्पृश्यता का सतत विरोध करते रहे और सभी क्षेत्रों में से उसके उन्मूलन के लिए अपील करते रहे, अपने राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम में ‘हरिजनों’ के उत्थान को शामिल करने का निश्चय किया?
(a) पूना समझौता
(b) गाँधी-इरविन समझौता (दिल्ली समझौता)
(c) भारत छोड़ो आंदोलन के समय काँग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी
(d) भारत सरकार अधिनियम, 1935 की प्रख्यापना (प्रॉमल्गेशन)
95. निम्नलिखित फलों पर विचार कीजिए :
I. पपीता
II. अनन्नास
III. अमरूद
उपर्युक्त में से कितने सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्दियों में पुर्तगालियों द्वारा भारत में लाए गए ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
96. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
I. युनाइटेड किंगडम
II. डेनमार्क
III. न्यूज़ीलैंड
IV. ऑस्ट्रेलिया
V. ब्राज़ील
उपर्युक्त देशों में से कितनों में चार से अधिक काल-क्षेत्र (टाइम ज़ोन) हैं?
(a) सभी पाँच
(b) केवल चार
(c) केवल तीन
(d) केवल दो
97. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. साइबेरिया में अनादिर और अलास्का में नोम एक-दूसरे से कुछ ही किलोमीटर दूर हैं, किन्तु जब इन शहरों में लोग जागते हैं और नाश्ते के लिए तैयार होते हैं, तब अलग-अलग दिन होते हैं ।
II. जब अनादिर में सोमवार होता है, तब नोम में मंगलवार होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
98. इनमें से कौन ‘आत्म-सम्मान आंदोलन (सेल्फ-रेस्पेक्ट मूवमेंट)’ का संस्थापक था ?
(a) ‘पेरियार’ ई० वी० रामास्वामी नायकर
(b) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर
(c) भास्करराव जाधव
(d) दिनकरराव जवलकर
99. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
देश किस संसाधन में समृद्ध है
I. बोत्सवाना : हीरा
II. चिली : लिथियम
III. इंडोनेशिया : निकेल
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गई जानकारी सही सुमेलित है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) किसी में भी नहीं
100. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
क्षेत्र देश
I. मैलोर्का : इटली
II. नॉर्मंडी : स्पेन
III. सार्डिनिया : फ्रांस
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गई जानकारी सही सुमेलित है ?
(a) केवल एक
(b) केवल
(c) सभी तीन
(d) किसी में भी नहीं
