UPSC Prelims Question Paper 2026 in Hindi (सामान्य अध्ययन I)

UPSC Prelims Question Paper 2026 in Hindi: पिछले कुछ वर्षों में, यूपीएससी परीक्षा पत्रों की प्रकृति को समझने के लिए सबसे अनुशंसित सुझावों में से एक है यूपीएससी के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करना। केवल प्रामाणिक IAS प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से आपको UPSC प्रश्नों के पैटर्न और शैली का वास्तविक अनुभव मिलेगा।

इस लेख में, हम आपके लिए प्रीलिम्स परीक्षा के पिछले वर्ष 2026 के UPSC प्रश्न पत्र लेकर आए हैं। इन प्रश्नपत्रों में अच्छा प्रयास करने और स्कोर करने से उम्मीदवार का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें Civil Services Exam के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को इंगित करने में मदद मिलेगी ।

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन परीक्षा पेपर -1 General Studies (GS Paper – 1)
साल (Year): 2026
माध्यम (Medium): Hindi

UPSC Prelims Question Paper 2026

(a) भारत से प्रवाहित धन के प्रवाह में सहायता देने और भारत की ऋणपत्रता (creditworthiness) को बनाए रखने के लिए
(b) भारतीय आयातकों को समर्थन देने के लिए
(c) भारत से कपास उत्पाद के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए
(d) स्वर्ण के सापेक्ष रुपये के मूल्यह्रास को रोकने के लिए

I. पाली ग्रंथों में, कालयाण, निघटा, कंस और काकणिका जैसे सिक्कों के प्रथम स्पष्ट संदर्भ समाविष्ट हैं।

II. पाली ग्रंथों से प्राप्त साहित्यिक साक्ष्य की पुष्टि, अनेक स्थलों से प्राप्त आहत सिक्कों (punch-marked coins) के पुरातात्विक प्रमाण द्वारा होती है, इन सिक्कों में से अधिकांश चाँदी से बने हैं।

  1. शहरी जीवन के उदय से
  2. मुद्रा अर्थव्यवस्था की ओर संक्रमण से

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

  1. मालोजी शिवालय, बादामी
  2. हुचिमलिगुड़ी मंदिर, ऐहोल
  3. दशावतार मंदिर, देवगढ़
  4. विरुपाक्ष मंदिर, पट्टडकल

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 3 और 4

(a) देव (ईश्वर)
(b) यक्ष (अर्धदेव)
(c) मनुष्य (मानव)
(d) तिर्यंच (पशु और पादप)

(a) एक आनंदमय लोकनृत्य
(b) चिंतनशील मुद्रा में बुद्ध
(c) कैलाश पर शिव और पार्वती का चित्रण
(d) समुद्रमंथन (समुद्र का मंथन)

1. भारत में स्थानीय-मान पद्धति का सर्वप्रथम उत्कीर्ण-अभिलेखीय उपयोग गुजरात की मनकणी पट्टिकाओं (595–596 AD) में मिलता है।
2. नवमी शताब्दी में, संपूर्ण भारत में उत्कीर्ण लेखों में स्थानीय-मान सामान्य हो जाते हैं।
3. दक्षिण-पूर्व एशिया में संस्कृत के उत्कीर्ण लेखों में स्थानीय-मान सातवीं शताब्दी के प्रारंभ से ही मिलते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

I. घरों में तकली की प्रचुर उपलब्धता है किंतु चरखे अनुपलब्ध हैं।
II. अंशांकित बाट और मापन पैमानों की खोज हुई है।
III. अपेक्षाकृत रूप से विस्तृत प्रांगण के चारों ओर, अधिकतर पकी हुई ईंटों से निर्मित घर मिले हैं, जिनके अपने कुएँ हैं, स्नान करने के चबूतरे हैं, और बड़े कमरे हैं।

उपर्युक्त कथनों से निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं?

  1. कथन I संकेत करता है कि कढ़ाई घर पर किया जाने वाला एक श्रम-साध्य कार्य था।
  2. कथन II हड़प्पा के लोगों में वैज्ञानिक ज्ञान के प्रसार की ओर संकेत करता है।
  3. कथन III निजी संपत्ति व्यवस्था के उद्भव की ओर संकेत करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

(a) एका आंदोलन आध्यात्मिक कांग्रेस द्वारा समर्थित एवं संगठित था, जबकि बारडोली सत्याग्रह आरंभ में कांग्रेस के प्रभाव से मुक्त था और केवल अंतिम चरण में कांग्रेस द्वारा समर्थित था।
(b) एका आंदोलन का नेतृत्व अवध के ताल्लुकेदारों द्वारा किया गया था, जबकि बारडोली सत्याग्रह भूमिहीन श्रमिकों का आंदोलन था।
(c) बारडोली सत्याग्रह भू-राजस्व की वृद्धि के विरुद्ध एक अभियान था, जबकि एका आंदोलन लगान (rent) की अत्यधिक वसूली के विरोध में था।
(d) एका आंदोलन वर्तमान उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मिर्जापुर जिलों में केंद्रित था, जबकि बारडोली सत्याग्रह सौराष्ट्र में हुआ था।

I. कुओं से की जाने वाली सिंचाई ने कृषि को प्लावनीय मैदानों और नदी किनारों की पट्टियों से दूर वर्तमान पंजाब और हरियाणा के मैदानों में विस्तृत होने का अवसर दिया जहाँ भूमिगत जल स्तर सतह के पर्याप्त समीप था।
II. कुओं से पानी निकालने के लिए भारवाही-पशु शक्ति का प्रयोग किया गया।

  1. ऋग्वेद में, पानी निकालने के लिए अश्म चक्र (पत्थर की घिरनी) और आहाव (पहिये से कस्सा हुआ लकड़ी का डोल) के उपयोग के साक्ष्य हैं।
  2. ऋग्वेद में पशु/कुलिश (कुल्हाड़ी) और वृश्चुणी (हंसिया) जैसे उपकरणों के उपयोग का उल्लेख मिलता है।
  3. ऋग्वेद से पहले भी, भूमि को जोतने और गाड़ियों को खींचने के लिए बैलों के उपयोग का इतिहास मिलता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 2
(b) 1, 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) केवल 3

अत्यंत नूतन (प्लीस्टोसीन) काल में या तो यमुना, कभी सिंधु में प्रवाहित होती थी, या फिर सतलुज, यमुना में प्रवाहित होती थी तथा इनमें से किसी एक की प्रमुख सहायक नदी या तो गंगा से सिंधु में अथवा इसके विपरीत, स्थानांतरित हुई थी।

निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से, उपयुक्त अभिकथन का/के आधार हैं?

  1. ऋग्वेद का नदी-सूक्त
  2. रॉबर्ट ब्रूस फूट द्वारा किए गए सतलुज और यमुना के अन्वेषण
  3. सिंधु और गंगा, दोनों नदी प्रणालियों में डॉल्फिनों की समान प्रजातियों की उपस्थिति

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) 3

(a) बुद्ध का ध्यान
(b) बुद्ध का प्रथम धर्मोपदेश
(c) बुद्ध का महापरिनिर्वाण
(d) बुद्ध का महाभिनिष्क्रमण

वितस्ता : चिनाब
असिक्नी : झेलम
परुष्णी : रावी
यव्यवती : व्यास

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) 1 और 2
(b) 3 और 4
(c) केवल 3
(d) केवल 4

  1. यह निचली कृष्णा घाटी में स्थित था।
  2. भारत में, आकार की दृष्टि से, साँची स्तूप के बाद इसका ही स्थान था।
  3. अमरावती मूर्तिकला शैली का प्रभाव दक्षिण भारतीय मूर्तिकला पर गहरा पड़ा, और उसकी रचनाओं (products) को श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया ले जाया गया था।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

  1. सेनगुत्तुवन : चेर
  2. उदियनजेरल : चोल
  3. नेदुंजेलियन : पांड्य

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 1 और 3
(d) केवल 3

  1. बोस, महात्मा गांधी का विश्वास जीतने में विफल रहे।
  2. कांग्रेस वामपंथियों में एकता नहीं थी और वे बोस को समर्थन देने में विफल रहे।
  3. साम्यवादियों ने बोस के प्रयासों का समर्थन नहीं किया।
  4. एम.एन. रॉय के समर्थक और जयप्रकाश नारायण जैसे समाजवादी नेताओं ने बोस को समर्थन देने की अपेक्षा कांग्रेस की एकता को वरीयता दी।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) 1, 2 और 3
(b) 1, 2 और 4
(c) 1, 3 और 4
(d) केवल 2 और 4

  1. तालुकेदारों की संपत्ति जब्त कर ली गई, किंतु उन्हें अपने अस्त्र-शस्त्र और किले अधिकार में रखने दिए गए।
  2. तालुकेदारों को बाहरी व्यक्ति मानते हुए 1856 में संक्षिप्त राजस्व बंदोबस्त किया गया था।
  3. ब्रिटिश, तालुकेदारों को हटाकर, कृषकों से सीधे राजस्व लेने में विश्वास करते थे।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 2 और 3
(b) केवल 1 और 3
(c) 1, 2 और 3
(d) केवल 2

समुदाय पर आधारित राजनीतिक गठबंधनों की उत्पत्ति, 1919 के मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों के मूल स्वरूप में निहित थी।

निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन, उपयुक्त अभिकथन का समर्थन करता है/करते हैं?

  1. इन सुधारों ने पृथक निर्वाचक मंडलों के सिद्धांत को बनाए रखा और विस्तृत किया।
  2. पृथक निर्वाचक मंडलों का उद्देश्य सशक्त होते भारतीय राष्ट्रवाद का प्रतिरोध करना था।
  3. वंचित वर्ग पृथक निर्वाचक मंडलों में अंतर्निहित हितों के लिए एकजुट हुए।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3

(a) आगरा घराना
(b) ग्वालियर घराना
(c) पटियाला घराना
(d) जयपुर-अतरौली घराना

(a) ऋग्वेद
(b) अथर्ववेद
(c) अष्टाध्यायी
(d) अर्थशास्त्र

I. भारत की दीर्घकालिक निम्न उत्सर्जन विकास रणनीति (LT-LEDS), वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन को प्राप्त करने के लिए एक निर्णायक साधन है।
II. दिसंबर, 2024 में प्रस्तुत की गई भारत की चौथी द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट (BUR-4) में 2019 की तुलना में 2020 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनों में लगभग 8% कमी दर्ज की गई।
III. जलवायु-अनुकूल (क्लाइमेट-रेज़िलिएंट) विकास अनिवार्य रूप से उत्सर्जन न्यूनीकरण लक्ष्यों की त्वरित और अल्प-कालिक उपलब्धि पर निर्भर है।

उपर्युक्त कथनों के बीच के संबंधों में से निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही हैं?

  1. कथन I, कथन II द्वारा आनुभविक रूप से समर्थित है।
  2. कथन III, कथन I में निहित दृष्टिकोण का खंडन करता है।
  3. कथन I और कथन III सम्मिलित रूप से दीर्घकालिक स्थिरता (sustainability) की आधारिका (premise) को स्थापित करते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

  1. पूर्वोत्तर भारत में एक अभयारण्य इस वानर जाति (species) का घर है जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई.यू.सी.एन.) की लाल सूची में लुप्तप्राय (Endangered) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  2. उनके पास विशेष बाहु-गमन (ब्रैकिएशन) की क्षमता है और वे आसानी से पेड़ों के बीच झूल सकते हैं।
  3. गोरिल्ला की भाँति, वे मजबूत और स्थूलकाय होते हैं, तथापि वे असाधारण रूप से फुर्तीले वृक्षारोही हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

  1. गरान ज्वारीय ऊर्जा को कम करते हैं और लवणजल का संचयन करते हैं, जो उन्हें लवणीय ज्वारसम्भूति कटिबंधों में धान की खेती के लिए आदर्श स्थल बनाते हैं।
  2. उनकी लवण-सहिष्णु जड़ें समुद्रीजल को छानती हैं, इस प्रकार तटीय भूमि को अलवणीय जलोढ़ कृषि (पोषक-समृद्ध) क्षेत्रों में परिवर्तित करने में गरानों की मुख्य भूमिका होती है।
  3. ज्वारीय लहरों (टाइडल सर्ज) को सहन करने तथा जीवाश्म (बायोमास) संसाधनों को उपलब्ध करवाने के माध्यम से, गरान प्राकृतिक जैव-ढाल (बायोशील्ड) और ग्रामीण समुदायों के लिए जीविका के आधार, दोनों रूपों में कार्य करते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

  1. तटीय पोत परिवहन पर निर्भरता को कम करने और विदेशी सहयोग की आवश्यकता को समाप्त करने के लिए केवल एक घरेलू कार्गो केंद्र के रूप में कार्य करना ।
  2. मुख्यतः यात्री क्रूज पर्यटन और विरासत पोत परिवहन पर केंद्रित करते हुए एक समुद्री विरासत गंतव्य के रूप में केरल की पहचान (प्रोफाइल) को बढ़ाना ।
  3. अपनी प्राकृतिक गहराई (डीप ड्राफ्ट) और रणनीतिक अवस्थान का लाभ उठाते हुए विदेशी यानांतरण ( ट्रांस- शिपमेंट) पत्तनों पर निर्भरता को कम करना, राजस्व बनाए रखने को बढ़ाना, और क्षेत्रीय समुद्री व्यापार में भारत को पुन: स्थापित करना ।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

1. इसका एक पूर्ववर्ती अपवाह तंत्र है।
2. यह तीन देशों में से होकर बहती है।
3. इसका उद्गम तिब्बत के पठार में होता है और यह सिंचाई के लिए महत्त्वपूर्ण नदी है ।
4. इसकी कोई वितरिका नहीं है।

निम्नलिखित में से उत्तर चुनिए :

(a) ब्रह्मपुत्र
(b) सिंधु
(c) सतलुज
(d) तीस्ता

1. उत्तर प्रदेश सबसे अधिक संख्या में अन्य भारतीय राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है । है।
2. सभी भारतीय राज्यों में से राजस्थान सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है।
3. सिक्किम एकमात्र राज्य है जो केवल एक अन्य भारतीय राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

1. यह दर्शाता है कि कैसे निरंतर स्थानीय संरक्षण प्रयास अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षियों के आगमन और संरक्षण में योगदान दे सकते हैं।
2. यह उन उन्नत ट्रैकिंग प्रौद्योगिकियों की वैश्विक सफलता को दर्शाता है जो प्रवासी पक्षियों को अपने प्रवास स्थल (स्टॉपओवर साइट) पर वापस जाने का मार्ग दिखाती हैं।
3. यह पुष्टि करता है कि अमूर बाज़ों ने अनुकूल आवास संबंधी परिवर्तनों के कारण भारत को स्थायी निवास स्थल (रेजिडेन्सी) के रूप में अपना लिया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

  1. वर्षा सिंचित क्षेत्रों में एकल फसल कृषि (मोनोकल्चर) को प्रोत्साहित करना।
  2. सिंचित क्षेत्रों में धान की खेती को बढ़ाना।
  3. एकीकृत कृषि प्रणालियों (IFS) के माध्यम से उत्पादकता को बढ़ाना और जलवायु संबंधी जोखिमों का न्यूनीकरण करना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

  1. यह भारतीय निर्यातकों को रासायनिक उत्पादों को अधिक महत्व देने वाले उच्चस्तरीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है।
  2. यह पुष्टि करता है कि एरी रेशम अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरणीय, और गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है, जिससे प्रीमियम पर्यावरण-सचेत बाजारों में इसे प्रवेश का अधिकार मिलता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

  1. बहरीन
  2. सीरिया
  3. कतर
  4. मिस्र

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) 1 और 2
(b) 1 और 3
(c) 2 और 3
(d) 3 और 4

(a) इक्वाडोर
(b) पेरू
(c) बोलिविया
(d) कोलंबिया

  1. इसे वर्ष 2025 में भारत का बाघ अभयारण्य (टाइगर रिजर्व) घोषित किया गया था।
  2. साख्य सागर, जिसे रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है, इस राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है।
  3. इसका क्षेत्रफल मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच में साझा होता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

  1. इस जलवायु को आर्द्र, उष्णकटिबंधीय तटीय जलवायु के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
  2. यहाँ दक्षिण-पश्चिम मानसून और उत्तर-पूर्वी मानसून, दोनों से वर्षा होती है।
  3. दिसंबर और मई के बीच में अधिकतम वर्षा होती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

  1. विवर्तनिक क्रियाओं के कारण पश्चिमी तट के भागों का जलमग्न होना।
  2. अवशिष्ट पर्वत श्रृंखलाएँ, जैसे वेलीकोण्डा पहाड़ियाँ और महेंद्रगिरि पहाड़ियाँ की उपस्थिति।
  3. तेज बहाव वाली नदियों द्वारा गहरी, V-आकार की नदी-घाटियों का निर्माण।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

I. सागरमाला कार्यक्रम का उद्देश्य लागत-प्रभावी और संधारणीय तटीय अवसंरचना के माध्यम से पत्तन-आधारित आर्थिक विकास को प्राप्त करना है।
II. सागरमाला कार्यक्रम की सफलता वैश्विक पत्तन रैंकिंग में सुधार के साथ ही तटीय और अंतर्देशीय जलमार्गीय पोत परिवहन में हुई महत्वपूर्ण वृद्धि में परिलक्षित होती है।
III. सागरमाला 2.0 का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 की भविष्य-दृष्टि (विजन) के अनुरूप एक वैश्विक समुद्री नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

उपर्युक्त कथनों के बीच में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से संबंध सही हैं?

  1. कथन II, कथन I में परिकल्पित रणनीतियों की प्रभाविता को अभिपुष्ट करता है।
  2. कथन III, कथन I के लक्ष्यों को भविष्य-उन्मुख नवाचार ढाँचे में अंतःस्थापित करने के माध्यम से उन्हें विस्तारित करता है।
  3. आधुनिक नवाचार के स्थान पर केवल पारंपरिक अवसंरचना पर केंद्रित होने के कारण कथन I, कथन III का खंडन करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

  1. यह एक अधिपादपीय ऑर्किड है।
  2. यह पूर्वोत्तर भारत की स्थानिक जाति (स्पीशीज) है।
  3. यह अरुणाचल प्रदेश और असम का राज्य पुष्प है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) 1 और 3
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

  1. वे सैन्य दुर्गों के रूप में कार्य करते थे।
  2. वे राजाओं (रॉयल) और अभिजातों (नोबल) के मनोरंजन केंद्र (recreation centre) थे।
  3. वे राजाओं (रॉयल) और अभिजातों (नोबल) के समाधि स्थल (burial ground) थे।
  4. वे राजाओं (रॉयल) और अभिजातों (नोबल) के युद्धाभ्यास केंद्र (battle drill centres) थे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) 1 और 3
(c) केवल 3
(d) 2 और 4

खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा “ब्लू ट्रांसफॉर्मेशन” के लिए प्रस्तावित ‘बेहतर चार (Four Betters)’ के बारे में निम्नलिखित संयोजनों में से कौन-सा सही है?

(a) बेहतर उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर पर्यावरण और बेहतर महासागर
(b) बेहतर उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर पर्यावरण और बेहतर जीवन
(c) बेहतर प्रवाल भित्ति, बेहतर पोषण, बेहतर पर्यावरण और बेहतर जीवन
(d) बेहतर ज्वारसमुद्र, बेहतर पोषण, बेहतर पर्यावरण और बेहतर गरान (मैंग्रोव) वनस्पति

  1. यह विश्व की सबसे बड़ी मरुस्थलीय झील है।
  2. यह झील दक्षिण सूडान में सहारा मरुस्थल के पूर्वी सीमांत के साथ-साथ स्थित है।
  3. यह झील यूनेस्को (UNESCO) के विश्व धरोहर स्थल के रूप में संबद्ध है और इसे ‘जेड सागर’ (Jade Sea) के रूप में भी जाना जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

(a) उत्तराखंड REDD+ परियोजना
(b) उत्तर-पूर्वी हिमालय में ICFRE-ICIMOD सीमापारीय (ट्रांसबाउंड्री) REDD+ परियोजना
(c) खासी पहाड़ी समुदाय REDD+ परियोजना
(d) सिक्किम मामले कामरांग (Sikkim Mamley Kamrang) समुदाय REDD+ परियोजना

  1. आनुवंशिक चिकित्सा, रोग के लिए उत्तरदायी खराब जीन को सही करती है/की कमी को पूरा करती है।
  2. निर्मित विषाणुओं (engineered viruses) और लिपिड नैनोकणों का प्रयोग आनुवंशिक चिकित्सा के वाहक के रूप में किया जाता है।
  3. आनुवंशिक चिकित्सा संपूर्ण डीएनए (DNA) अनुक्रम को बदल देती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3

  1. LLMs निकटस्थ संभावित शब्दों के लिए प्रायिकताएँ निर्धारित करते हैं और तत्पश्चात सर्वाधिक प्रायिकता वाले शब्द को चुनते हैं।
  2. LLMs पूर्वानुमान संबंधी त्रुटियों को न्यूनतम करने के लिए गणितीय इष्टमीकरण के माध्यम से डेटा का संसाधन (process) करते हैं।
  3. LLMs निष्पक्ष निर्गम (unbiased outputs) उत्पन्न करते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

  1. स्टेल्थ वस्तुओं (objects) में अति-लघु रडार अनुप्रस्थ-परिच्छेद (क्रॉस-सेक्शन) होता है और उन्हें रडार अवशोषक पदार्थों से विलेपित किया जाता है।
  2. विशिष्ट आवृत्तियों का प्रयोग करके स्टेल्थ वस्तुओं (objects) का पता लगाया जा सकता है।
  3. स्टेल्थ वस्तुओं (objects) को मेटा-पदार्थों (metamaterials) से विलेपित किया जाता है ताकि विद्युत-चुंबकीय विकिरण के प्रकीर्णन में वृद्धि की जा सके।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3

  1. उनमें लाल प्रकाश स्पंद उत्सर्जित करने वाला एक बीकन होता है ताकि उनकी अंतर्जलीय खोज को सुकर बनाया जा सके।
  2. वे कॉकपिट वॉइस और फ्लाइट डेटा, दोनों को रिकॉर्ड करते हैं।
  3. उनके मेमोरी यूनिटों के निर्माण में या तो जंगरोधी इस्पात (स्टेनलेस स्टील) या टाइटेनियम का उपयोग किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3

  1. यह विकार्बनीकृत (decarbonized) हाइड्रोजन है जो प्राकृतिक गैस के पुनर्संस्करण द्वारा प्राप्त होती है जिसमें कार्बन अभिग्रहण और संचयन (CCS) भी सम्मिलित है।
  2. नवीकरणीय ऊर्जा से जनित विद्युत का उपयोग करके जल के विद्युत-अपघटन द्वारा इसका उत्पादन किया जाता है।
  3. भारत के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का लक्ष्य, वर्ष 2030 तक वार्षिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में लगभग 50 MMT की कमी लाना है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 2
(d) 1, 2 और 3

  1. भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) एक स्वायत्त अभिकरण है जिसकी स्थापना निजी संस्थाओं की भागीदारी को सुकर बनाने के लिए की गई है।
  2. अग्निकुल कॉसमॉस ने विश्व में पहली बार 3D-प्रिंटेड रॉकेट इंजन का उपयोग करके उड़ान (फ्लाइट) प्रक्षेपण किया।
  3. स्काईरूट एयरोस्पेस ने GSLV के लिए तरल ईंधन (Liquid fuel) विकसित किया।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3

  1. वे कमांड केंद्र के साथ संचार के लिए स्टाइलैंड बैंड आवृत्ति का प्रयोग करते हैं।
  2. झुंड (स्वार्म) में सम्मिलित कोई ड्रोन, झुंड के अन्य ड्रोनो के साथ संचार कर सकता है।
  3. ड्रोन झुंड के हमले को रोकने के लिए जीपीएस स्पूफिंग (GPS Spoofing) सामान्यतः प्रयोग में लाई जाने वाली तकनीक है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3

  1. यह मानव जीनोम परियोजना का एक भाग है।
  2. यह परियोजना भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) द्वारा वित्तपोषित है।
  3. इसका मुख्य लक्ष्य भारतीय जनसंख्या की आनुवंशिक विविधता की सूची तैयार करना है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3

  1. इसका उद्देश्य 50–1000 भौतिक क्यूबिट की क्षमता वाले मध्यमवर्गीय-स्तर के क्वांटम कंप्यूटर विकसित करना है।
  2. इसके कार्यान्वयन के अंतर्गत संपूर्ण भारत के शैक्षणिक और राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों (R&D institutes) में चार विषयगत (थीमैटिक) केंद्रों (T-Hubs) की स्थापना करना सम्मिलित है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

  1. इसे भारत सरकार के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया था।
  2. गहरे समुद्री खोज हेतु 3 लोगों को ले जाने के लिए मत्स्य-6000 को डिज़ाइन किया गया है।
  3. इस मिशन के अंतर्गत समुद्रयान एक परियोजना है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3

उन्होंने पाया कि टीके के वितरण के लिए उत्तरदायी एक निजी सेवा प्रदाता, लाभ अर्जित करने के लिए गुणवत्ता से समझौता कर रहा है। निहित स्वार्थों के कारण, इस मामले को निपटाने हेतु अत्यधिक दबाव होने के बावजूद, अपने जीविका (कैरियर) के विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भागीदारी के दौरान सीखे गए लोक प्रशासन के सिद्धांतों के आधार पर उन्होंने अपनी आवाज़ उठाई। उन्होंने इस मामले को समुचित सतर्कता प्राधिकारी को प्रतिवेदित किया और नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए उस संविदा को रोक दिया।

(a) दल भावना (Esprit de corps)
(b) समता
(c) उत्तरदायित्व
(d) प्रत्यायोजन

उपर्युक्त संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. तकनीकी विकल्पों पर चर्चा करने से पहले, विरोध करने वाले जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक चिंताओं को स्वीकार करने के साथ ही, एक सफल संघर्ष समाधान प्रक्रिया अवश्य आरम्भ की जानी चाहिए।
  2. शहरी स्वास्थ्य चिंताओं के समाधान के लिए, सरकार को अविलंब परियोजना को आगे बढ़ाना चाहिए, जो कि किसी लघु वर्ग की भावनाओं से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
  3. पारस्परिक समझ विकसित करने और तनावों को कम करने में सहायता के लिए जनजातीय नेताओं, पर्यावरण विशेषज्ञों, और नगर पालिका के प्रतिनिधियों को सम्मिलित करते हुए एक बहु-हितधारक संवाद मंच का गठन करना।
  4. साक्ष्य-आधारित निर्णय को सुकर बनाने के लिए एक स्वतंत्र पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन (ESIA) को संचालित करना और प्राप्त निष्कर्षों को दोनों पक्षों के साथ पारदर्शी रूप से साझा करना।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से, इस समाधान प्रक्रिया में योगदान देंगे?

(a) केवल 1, 3 और 4
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2, 3 और 4

अब, सुश्री X को निम्नलिखित में से क्या करना चाहिए?

  1. परियोजना समिति और जनता के समक्ष तत्काल सूचना को प्रकट करना चाहिए।
  2. परियोजना की संपूर्णता (integrity) के संरक्षण के लिए चयनित सूची से संविदाकार को हटाने की अनुशंसा करनी चाहिए।
  3. कुछ समय के लिए जनता से इस सूचना को गोपनीय रखते हुए, किसी निरीक्षण समिति को एक ‘सीमित प्रकटीकरण’ प्रस्तावित करना चाहिए।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उपर्युक्त के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही निष्कर्ष को चुनिए :

(a) विधि की व्याख्या में, ‘X’ सही है, जिसमें रूढ़ि को सम्मिलित न किए जाने के बारे में उसके विचार भी सम्मिलित हैं।
(b) ‘Y’ का यह विचार कि विधि में रूढ़ि सम्मिलित है, सही नहीं है।
(c) ‘X’ और ‘Y’ दोनों के विचार सही हैं।
(d) केवल ‘Y’ का विचार सही है।

  1. भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जो यह विनिर्दिष्ट करता हो कि भारत के संविधान को आधिकारिक रूप से ‘भारत का संविधान’ कहा जाएगा।
  2. भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जो यह विनिर्दिष्ट करता हो कि भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 (इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट, 1947) और भारत सरकार अधिनियम, 1935 (गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935) को निरसित किया गया।
  3. भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जिसमें भारत के संविधान के प्रारंभ होने की तारीख के रूप में 26 जनवरी, 1950 का उल्लेख हो।

उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित में से कौन-सा निष्कर्ष सही है?

(a) सभी तीन कथन सही हैं।
(b) कोई भी कथन सही नहीं है।
(c) दो कथन सही हैं, जिनमें कथन 3 सम्मिलित है।
(d) केवल एक कथन सही है।

  1. भारत की संसद द्वारा वर्ष 2018 में पारित दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, शिक्षा और नियोजन में आरक्षण अनिवार्य करता है, पहुँच और विभेद न करने को सुनिश्चित करने के सरकारों के विधिक कर्तव्य को स्थापित करता है।
  2. सुगम्य भारत अभियान तीन प्रमुख क्षेत्रों, यथा निर्मित बुनियादी ढाँचा, परिवहन प्रणाली और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में दिव्यांगजनों की सार्वभौमिक पहुँच प्राप्त करने पर केंद्रित है।
  3. राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम (NDFDC) कारपोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा स्थापित एक सार्वजनिक क्षेत्र संगठन है, जो दिव्यांगजनों (PwDs) में उद्यमिता के संवर्धन के लिए एक अलाभकारी कंपनी है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 1 और 3
(d) केवल 1

  1. भारत के संविधान की पाँचवीं अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों में जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के संबंध में उपबंध हैं।
  2. भारत की कुछ जनजातियाँ कतिपय आय पर आयकर के भुगतान से छूट का दावा करने की हकदार हैं।
  3. भारत के संविधान में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए पंचायतों में स्थानों (सीटों) के आरक्षण का उपबंध है।

उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा सही है?

(a) दो कथन सही हैं, जिनमें कथन 2 सम्मिलित है।
(b) दो कथन सही हैं, जो कि कथन 1 और कथन 3 हैं।
(c) केवल एक कथन सही है।
(d) सभी तीन कथन सही हैं।

  1. अतारांकित प्रश्न ऐसे प्रश्न हैं, जिन पर कोई सदस्य सदन में मौखिक उत्तर चाहता है।
  2. तारांकित प्रश्न ऐसे प्रश्न हैं, जिन पर कोई सदस्य लिखित उत्तर चाहता है।
  3. किसी अतारांकित प्रश्न पर कोई अनुपूरक प्रश्न नहीं पूछा जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा सही है?

(a) सभी तीन कथन सही हैं।
(b) दो कथन सही हैं, जिनमें कथन 2 सम्मिलित है।
(c) केवल एक कथन सही है।
(d) कोई भी कथन सही नहीं है।

  1. यद्यपि इस समिति के सदस्यों को संसद के दोनों सदनों से निर्वाचित किया जाता है, तथापि राज्य सभा के सभापति द्वारा इस समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है।
  2. राज्य सभा द्वारा बीस सदस्यों और लोक सभा द्वारा दस सदस्यों को निर्वाचित किया जाता है।
  3. केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री के अतिरिक्त, कोई अन्य मंत्री इस समिति का सदस्य होने का पात्र नहीं है।
  4. सदस्यों को उनके पद ग्रहण करने की तारीख से 2 वर्ष की अवधि के लिए निर्वाचित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा सही है?

(a) चारों कथन सही हैं।
(b) केवल एक कथन सही है, जो कि कथन 2 है।
(c) दो कथन सही हैं, जिनमें कथन 1 सम्मिलित है।
(d) कोई भी कथन सही नहीं है।

  1. इसका उद्देश्य भारत की वायु रक्षा, बैलिस्टिक मिसाइल सुरक्षा और हवाई आक्रमण क्षमताओं में वृद्धि करना है।
  2. इस मिशन को त्वरित, सटीक, और शक्तिशाली रक्षा (defence) प्रतिक्रियाओं में वृद्धि करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है, जो भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को सशक्त बनाएगी।
  3. इस मिशन के उद्देश्यों में से एक है – वर्ष 2035 तक, भारत के सभी सार्वजनिक स्थानों को एक विस्तारित राष्ट्रव्यापी सुरक्षा कवच के द्वारा सुरक्षा प्रदान करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 1

  1. फेनी नदी पर निर्मित ‘मैत्री सेतु’, भारत के रामगढ़ को बांग्लादेश के सबरूम से जोड़ता है।
  2. झूलाघाट का झूला सेतु (सस्पेंशन ब्रिज) भारत को म्यांमार से जोड़ता है।
  3. मेची सेतु और उसके पहुँच मार्ग, भारत के पानीटंकी बाइपास को नेपाल के काकरभिट्टा से जोड़ते हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) केवल 1
(d) केवल 3

  1. जीरो एफआईआर (Zero FIR) किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई जा सकती है, भले ही संज्ञेय/असंज्ञेय अपराध किए जाने का स्थान, उस पुलिस स्टेशन की क्षेत्रीय अधिकारिता से बाहर हो।
  2. किसी पुलिस स्टेशन, जहाँ जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज की गई है, वहाँ के प्रभारी अधिकारी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से प्राथमिक अन्वेषण आरंभ कर सकता है।
  3. जीरो एफआईआर (Zero FIR) के अंतर्गत, सूचना देने वाले के लिए यह अनिवार्य है कि वह सूचना इलेक्ट्रॉनिक प्ररूप में दे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1
(d) केवल 2

क्रम सं.संगठनकार्यनियंत्रक केंद्रीय मंत्रालय
1केंद्रीय आर्थिक आसूचना ब्यूरो (CEIB)विविध विधि प्रवर्तन अभिकरणों के बीच समन्वय करनागृह मंत्रालय
2गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (SFIO)जटिल निगमित कपटों का अन्वेषण करनावित्त मंत्रालय
3केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को परिरक्षित करना और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की दशा को सुनिश्चित करनाकार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय

उपर्युक्त कितनी पंक्तियों में, दिए गए विवरण सही सुमेलित हैं?

(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) कोई नहीं

  1. रोजगार नीति पर कन्वेंशन
  2. बलात्श्रम के अंत पर कन्वेंशन
  3. सभी प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों के अधिकारों के संरक्षण पर अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन
  4. युद्ध के समय सिविलियन व्यक्तियों के संरक्षण से संबंधित जिनेवा कन्वेंशन
  5. राज्यविहीनता (Statelessness) को कम करने पर कन्वेंशन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) 2 और 4
(b) 1 और 2
(c) केवल 3 और 4
(d) 3, 4 और 5

  1. शिखर सम्मेलन का बौद्धिक ढाँचा (फ्रेमवर्क) तीन बुनियादी सूत्रों : जन, आयोजन, और प्रगति पर आधारित था।
  2. शिखर सम्मेलन की प्रस्तावना में एआई संस्थानों के लोकतंत्रीकरण पर बल दिया गया है, जो राष्ट्रीय कानून का सम्मान करते हुए स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक नवाचार का समर्थन करने और लचीले एआई पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करने के लिए एक बाध्यकारी ढाँचे के रूप में एआई के लोकतांत्रिक प्रसार के लिए चार्टर को स्वीकार करती है।
  3. एआई प्रभाव पर नई दिल्ली घोषणा का प्रतिपादन सात चक्रों (स्तंभों) पर केंद्रित था, जिनमें सामाजिक सशक्तिकरण के लिए पहुँच, विज्ञान के लिए एआई, तथा सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई सम्मिलित हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 3

  1. कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट परियोजना
  2. आईएमटी ट्राइलेटरल हाईवे
  3. अगरतला-आखाउड़ा रेल लाइन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) केवल 2

सूची I (भारत से सहायता प्राप्त परियोजना)सूची II (देश)
A. मंगदेछु पनबिजली परियोजना1. मालदीव
B. स्टोर पैलेस का जीर्णोद्धार2. अफ़गानिस्तान
C. डिकोयाया का जिला अस्पताल3. भूटान
D. इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड लॉ एनफोर्समेंट स्टडीज4. श्रीलंका

कूट :

ABCD
(a)1423
(b)3241
(c)3421
(d)1243
  1. एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान (Su-30 MKI Fighter Jets)
  2. टी-90 एमके-III टैंक (T-90 MK-III Tanks)
  3. आकुला श्रेणी पनडुब्बी (Akula Class Submarine)

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) 1 और 2
(b) 1 और 3
(c) केवल 1
(d) केवल 2

  1. ‘कोलंबो प्रक्रिया’ (Colombo Process) एक क्षेत्रीय परामर्शदात्री प्रक्रिया है, जिसमें सदस्य देश सर्वसम्मति से बाध्यकारी निर्णय लेते हैं।
  2. ‘अबू धाबी संवाद (डायलॉग)’ संविदा श्रमिकों के आवागमन पर क्षेत्रीय सहयोग को सुदृढ़ बनाने के लिए श्रमिकों के मूल-स्थान और गंतव्य-स्थान से जुड़े एशियाई देशों के मध्य एक स्वैच्छिक गैर-बाध्यकारी परामर्शदात्री प्रक्रिया है।
  3. एक पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रस्ताव के अनुसार सृजित ‘प्रवास और विकास के लिए वैश्विक मंच’ (Global Forum for Migration and Development), एक स्वैच्छिक मंच है, जिसके निर्णय बाध्यकारी स्वरूप के नहीं हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 2

  1. विश्व खाद्य कार्यक्रम (वर्ल्ड फूड प्रोग्राम)
  2. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रन्स फंड)
  3. शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूनाइटेड नेशन्स हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजीज)
  4. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन)

उपर्युक्त में से कितनों को दो बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?

(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4

सूची I (संयुक्त राष्ट्र शांति-स्थापना अभियान) सूची II (अभियान की अवधि)

A. यू एन एम आई एल (UNMIL) 2007 – 2010
B. एम आई एन यू आर सी ए टी (MINURCAT) 2002 – 2005
C. एम आई एन यू एस टी ए एच (MINUSTAH) 2003 – 2018
D. यू एन एम आई एस ई टी (UNMISET) 2004 – 2017

कूट :

ABCD
(a)3412
(b)3142
(c)2143
(d)2413

सूची I (विस्मेटक केंद्र स्थापना) सूची II (स्थान)
A. विस्मेटक सांस्कृतिक उद्योग प्रक्षेत्र-शाला (ऑनबोर्डरी) 1. नोएडा (NOIDA)
B. विस्मेटक ऊर्जा केन्द्र 2. बेंगलुरु
C. मौसम और जलवायु के लिए विस्मेटक केन्द्र 3. कोलकाता
D. विस्मेटक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण केन्द्र 4. शिम्पु

कूट :
A B C D
(a) 3 2 1 4
(b) 3 1 2 4
(c) 4 2 1 3
(d) 4 1 2 3

(भारतीय सेना कोर) : (मुख्यालय)

(a) 3 कोर : दीमापुर
(b) 4 कोर : तेजपुर
(c) 14 कोर : लेह
(d) 33 कोर : श्रीनगर

  1. इसके कार्यान्वयन की अवधि 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2026 है।
  2. संशोधित RGSA का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पंचायती राज संस्थाओं की शासन क्षमताएं विकसित करना है।
  3. सभी राज्यों और संघ राज्य-क्षेत्रों के लिए संशोधित RGSA हेतु केंद्रीय वित्त पोषण का हिस्सा 100% है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 1 और 3
(d) 2 और 3

  1. बेलारूस
  2. पोलैंड
  3. जर्मनी
  4. स्विट्जरलैंड

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) 1, 2 और 4
(b) केवल 1 और 4
(c) 2 और 3
(d) केवल 2 और 4

सूची I (इंटरपोल नोटिस)

A. सिल्वर नोटिस
B. ब्लू नोटिस
C. ब्लैक नोटिस
D. ग्रीन नोटिस

सूची II (विवरण)

  1. अज्ञात शवों (मृतकों) के बारे में जानकारी माँगना
  2. किसी आपराधिक अन्वेषण के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान, अथवा गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करना
  3. किसी ऐसे व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों के बारे में चेतावनी देना, जहाँ उस व्यक्ति को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा माना जाता है
  4. आपराधिक संपत्तियों की पहचान करना और उनका पता लगाना

कूट :
A B C D
(a) 3 1 2 4
(b) 3 2 1 4
(c) 4 2 1 3
(d) 4 1 2 3

  1. इस मंच के अधीन, पारिस्थितिकी तंत्र संवर्धन और विश्लेषण एक कार्यक्षेत्र (vertical) है, जिसका अग्रणी संस्थान (lead institute) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, कोलकाता है।
  2. इस मंच के अधीन, पारिस्थितिकी तंत्र सेवा का अनुसंधान और प्रबंधन एक कार्यक्षेत्र है, जिसका अग्रणी संस्थान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली है।
  3. इस मंच के अधीन, क्षमता विकास सहायता एक कार्यक्षेत्र है, जिसका अग्रणी संस्थान भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2
(d) केवल 3

  1. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और हैम्बर्ग विश्वविद्यालय के बीच समझौता-ज्ञापन (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर
  2. हॉकी इंडिया और जर्मन हॉकी फेडरेशन के बीच युवा हॉकी के विकास पर समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर
  3. भारत-प्रशांत क्षेत्र पर द्विपक्षीय संवाद तंत्र की स्थापना में लम्बे समय का उद्घाटन
  4. लखनऊ में जर्मनी के मानद वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) 2 और 3
(b) 1 और 4
(c) 3 और 4
(d) केवल 1

  1. यह DIR-V कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित तृतीय चिप (chip) है, जिसका सम्यक उद्देश्य भारत के लिए माइक्रोप्रोसेसरों के निर्माण को समर्थ बनाना है
  2. यह भारत का प्रथम घरेलू 1.0 GHz, 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

  1. नए मानक को IS 19445 : 2025 के रूप में जाना जाता है
  2. इससे विभिन्न एजेंसियों के बीच उपकरण की अंतर-संचालनीयता (interoperability of equipment) में सुधार होगा
  3. DRDO के TBRL द्वारा 30वें सेंट्रल साइंटिफिक रिसर्च इंस्टिट्यूट, रूस के सहयोग से इसका विकास किया गया

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) केवल 1

(a) मिशेल एच. डेवरट
(b) रिचर्ड रॉबिन्सन
(c) जॉन क्लार्क
(d) जोएल मोक्रिर

  1. इन टूर्नामेंटों का एक सादा शासन ढांचा है जो चार ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंटों के बीच साझेदारी स्थापित करता है।
  2. ये टूर्नामेंट 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी अंतरराष्ट्रीय रैंक के टेनिस खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए खुले हैं।
  3. किसी ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए किसी खिलाड़ी को प्राप्त होने वाले ‘वाइल्ड कार्ड्स’ की संख्या की सीमा (limitation) है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1
(d) 1, 2 और 3

(a) सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, रेसास इलेक्ट्रॉनिक्स और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स की साझेदारी में : गुजरात
(b) टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड : असम
(c) एस एल फॉक्सकॉन ज्वाइंट वेंचर इंडिया चिप लिमिटेड : मध्य प्रदेश
(d) सिक्किम प्राइवेट लिमिटेड : ओडिशा

  1. इसका उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं के स्तर पर पूर्वानुमान सुनिश्चित करना है।
  2. इसे आईआईटी (IIT) दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

  1. हाल ही में, इस फिल्म ने बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) पुरस्कार जीता।
  2. इस फिल्म का निर्देशन लख्मीरिया देवी ने किया है।
  3. बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में BAFTA पुरस्कार जीतने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है।

उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही हैं ?
(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) केवल 3

  1. डेटाबेस में भंडारित अभिलेख परिवर्तित के जोखिम के बिना, संबंधित हितधारकों को दृष्टिगोचर करवाए जा सकते हैं।
  2. संपूर्ण डेटाबेस की प्रतियों को बहुत सारे कंप्यूटरों के एक नेटवर्क पर भंडारित किया जाता है, जिनका तुल्यकाल (sync) सेकेंडों के भीतर होता है।
  3. कंसोर्टियम ब्लॉकचेन (consortium blockchain) सार्वजनिक और निजी ब्लॉकचेन का मिश्रण है, जो चयनित डेटा पहुँच की अनुमति देता है।
  4. गणितीय एल्गोरिद्म एक बार अभिलिखित किए गए और स्वीकृत किए जा चुके किसी भी डेटा के परिवर्तन या विलोपन को असंभव बना देते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) 1 और 3
(b) केवल 2 और 4
(c) 1, 2 और 4
(d) केवल 1 और 4

(a) ड्रॉपशिपिंग मॉडल
(b) एफिलिएट रेवेन्यू मॉडल
(c) ट्रांजैक्शन की रेवेन्यू मॉडल
(d) एजेंसी रेवेन्यू मॉडल

(a) क्रेडिट पहुँच, बीमा गहनता, और पेंशन व्याप्ति
(b) बैंकिंग पहुँच, GDP अंशदान, और वित्तीय साक्षरता
(c) पहुँच, उपयोग, और गुणवत्ता
(d) पहुँच, वहनीयता (Affordability), और पारदर्शिता

(a) सभी डिजिटल वाणिज्य (कॉमर्स) लेनदेन पर सरकारी नियंत्रण की अनुमति देना
(b) निजी ई-कॉमर्स व्यापारियों (प्लेयरों) को प्रतिस्पर्धित करना
(c) सभी नेटवर्कों के बीच अंतर-संचालनीयता को सक्षम बनाकर बड़े ई-वाणिज्य प्लेटफॉर्मों के प्रभुत्व को समाप्त करना
(d) सभी ऑनलाइन लेनदेन के लिए UPI-आधारित भुगतान प्रणाली को अनिवार्य करना

(a) UPI एक त्वरित (real-time) भुगतान प्रणाली है, किंतु डिजिटल रुपया राष्ट्रीयकृत (sovereign) मुद्रा के सदृश है।
(b) UPI के माध्यम से धन को सीधे डेबिट या क्रेडिट किया जाता है, जबकि CBDC में लेनदेन सीधे केंद्रीय बैंक के डिजिटल लेजर पर दर्ज होता है।
(c) UPI लेनदेन ऑफलाइन भी संभव है, जबकि CBDC केवल ऑनलाइन नेटवर्क पर निर्भर है।
(d) दोनों प्रणालियाँ डिजिटल भुगतान को सरल और सुरक्षित बनाती हैं।

  1. टोकनाइजेशन एक प्रक्रिया है जिसमें ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके वास्तविक संपत्तियों को डिजिटल टोकन में बदला जाता है।
  2. RWA टोकनाइजेशन 24×7 वैश्विक व्यापार को सक्षम बनाता है, जिससे वित्तीय समावेशन बढ़ता है।
  3. यह टोकनाइजेशन भारत में लोगों को उच्च संपत्ति निवेश के अवसरों तक पहुंच प्रदान कर सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) केवल 1 और 3

(a) हरित (ग्रीन) बॉन्ड
(b) सामाजिक (सोशल) बॉन्ड
(c) संधारणीयता (सस्टेनेबिलिटी) बॉन्ड
(d) राष्ट्रिक (सॉवरेन) बॉन्ड

  1. M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को संपार्श्विक आधारित ऋण (collateral based loans) उपलब्ध कराता है।
  2. M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए इनवाइसों (invoices) और विनिमय पत्रों (Bills of exchange) के बट्टा काटने (discounting) को सुगम बनाता है।
  3. M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के रूप में कार्य करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 2
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 1

(a) एक ऐसी स्थिति जहाँ सरकारी व्यय बढ़ने के कारण निजी निवेश बढ़ जाता है।
(b) एक ऐसी स्थिति जहाँ सरकारी उधार के परिणामस्वरूप ब्याज दरें उच्च हो जाती हैं, जिससे निजी निवेश घट जाता है।
(c) एक ऐसी स्थिति जहाँ करों में वृद्धि होने के परिणामस्वरूप निजी क्षेत्र निवेश बढ़ जाता है।
(d) एक ऐसी स्थिति जहाँ सरकार द्वारा किए गए व्यय का समग्र मांग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

  1. कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष अन्वेषण सहित आधुनिक प्रौद्योगिकी नवाचारों में दुर्लभ मृदा तत्वों (REEs) का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
  2. दुर्लभ मृदा तत्वों (REEs) के खनन में चीन की हिस्सेदारी सर्वाधिक है, उसके बाद भारत की हिस्सेदारी है।
  3. भारत सरकार ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए एक मजबूत ढाँचा स्थापित करने हेतु वर्ष 2025 में राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (NCMM) आरंभ किया।
  4. दुर्लभ मृदा तत्व 13 धात्विक तत्वों का एक समूह हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 3
(c) 1, 3 और 4
(d) 1, 2 और 4

  1. ‘विमान हल बीमा’ (Aviation Hull Insurance) के अंतर्गत भौतिक वायुयान के साथ ही उसके मुख्य भाग (विंग), इंजन, और वायुयान पर विनिर्मित उपकरण सम्माविष्ट होते हैं।
  2. वर्ष 1999 में, भारत सहित, 130 से अधिक राष्ट्रों द्वारा अंगीकृत किए गए मॉन्ट्रियल कन्वेंशन के अधीन, एयरलाइंस प्रत्येक यात्री की क्षतिपूरण-सीमा को, उस परिवार के द्वारा दोष सिद्ध करने की आवश्यकता के बिना ही, क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए पूर्णतः उत्तरदायी हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

  1. किसी विशिष्ट परियोजना के लिए, किसी वेब-आधारित प्लेटफॉर्म या सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से अनेक निवेशकों से निधि (छोटी मात्रा) के लिए अनुरोध करना (solicitation), विविध समूह निधियन है।
  2. लघु एवं मध्यम उद्यम (SMEs) कठोर प्रक्रियाओं से गुज़रे बिना, पूंजी की निम्न लागत पर निधियाँ जुटाने में समर्थ हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

क्रम सं.समितिउद्देश्यसंगठन जिसके अंतर्गत उसे गठित किया गया था
1.आर. एन. मल्होत्रा समितिभारत में बीमा क्षेत्र का व्यापक सुधार करनाभारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
2.एल. सी. गुप्ता समितिभारत में व्युत्पन्न (डेरिवेटिव) व्यापार आरंभ करने के लिए रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करनाभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
3.उर्जित आर. पटेल समितिआवासीय क्षेत्र को बैंक ऋण प्रदान करने में सुधार लाने के लिए रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करनाभारतीय रिजर्व बैंक
4.वाई. एस. मालेगाम समितिभारत में सूक्ष्म-वित्त क्षेत्र में सुधार लाने के लिए रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करनाभारतीय रिजर्व बैंक

उपयुक्त में से किस पंक्ति/किन पंक्तियों में दिए गए सभी विवरण सही सुमेलित हैं?

(a) केवल 2
(b) 2 और 3
(c) 1, 3 और 4
(d) 2 और 4

  1. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ (NBFCs) मांग जमा (demand deposits) स्वीकार नहीं कर सकती हैं।
  2. भारत में संचालित सभी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में पंजीकृत होना चाहिए।
  3. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ (NBFCs) भुगतान और निपटान प्रणाली का भाग हैं और वे स्वयं के नाम आहरित चेक जारी कर सकती हैं।
  4. जमा लेने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के जमाकर्ताओं के लिए निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम (DICGC) की जमा बीमा सुविधा (deposit insurance facility) उपलब्ध नहीं है।

उपयुक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) 1 और 4
(b) 1, 2 और 3
(c) केवल 4
(d) 2, 3 और 4

  1. MPI का परिकलन अल्किरे-फोस्टर पद्धति (Alkire-Foster Methodology) से किया जाता है।
  2. नीति (NITI) आयोग द्वारा परिकलन किए जाने वाले MPI के कुल बारह संकेतक हैं।
  3. नीति (NITI) आयोग के MPI और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के MPI में मातृ स्वास्थ्य और बैंक खाता उपस्थिति संकेतक (common indicators) हैं।

उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) 1, 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) केवल 2


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted