UPSC Mains Economy Questions: भारतीय अर्थव्यवस्था

2022

  • बुनियादी ढाँचागत परियोजनाओं में सार्वजनिक निजी साझेदारी (पी.पी.पी.) की आवश्यकता क्यों है? भारत में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में पी.पी.पी. मॉडल की भूमिका का परीक्षण कीजिए । (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)
  • क्या बाज़ार अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत समावेशी विकास संभव है? भारत में आर्थिक विकास की प्राप्ति के लिए वित्तीय समावेश के महत्त्व का उल्लेख कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)
  • भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) की प्रमुख चुनौतियों क्या हैं? इसे किस प्रकार प्रभावी तथा पारदर्शी बनाया जा सकता है? (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)
  • देश में आयु संभाविता में आई वृद्धि से समाज में नई स्वास्थ्य चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं यह नई चुनौतियाँ कौन-कौन सी हैं और उनके समाधान हेतु क्या-क्या कदम उठाए जाने आवश्यक हैं? (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)
  • “हाल के दिनों का आर्थिक विकास श्रम उत्पादकता में वृद्धि के कारण संभव हुआ है ।” इस कथन को समझाइए । ऐसे संवृद्धि प्रतिरूप को प्रस्तावित कीजिए जो श्रम उत्पादकता से समझौता किए बिना अधिक रोजगार उत्पत्ति में सहायक हो। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

2021

  • देश के कुछ भागों मे भूमि सुधारों ने सीमांत और लघु किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किस प्रकार सहायता की है? (150 शब्द)
  • पूंजी बजट तथा राजस्व बजट के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए। इन दोनों बजटों के संघटकों को समझाइए। (150 शब्द)
  • चर्चा कीजिए की किस प्रकार उभरती प्रौद्योगिकीय और वैश्वीकरण मनी लॉनड्रिंग मे योगदान करते हुए हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर मनी लॉनड्रिनग की समस्या से निपतन के लिए किए जाने वाले उपायों को विस्तार से समझाइए। (150 शब्द)
  • क्या आप सहमत है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने हाल ही में व-आकार के पुनरुत्थान का अनुभव किया है? कारण सहित अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। (250 शब्द)
  • “तीव्रतर एवं समावेशी आर्थिक संवृद्दि के लिए आधारिक-अवसंरचना में निवेश आवश्यक है।” भारतीय अनुभव के परिप्रेक्ष्य में विवेचना कीजिए। (250 शब्द)

2020

  • समावेशी संवृद्धि एवं संपोषणीय विकास के परिप्रेक्ष्य में, आंतपीढ़ी एवं अंतपीढ़ी साम्या के विषयों की व्याख्या कीजिए। (150 शब्द)
  • संभाव्य स ० प ० उ ० (जी ० डी ० पी ०) को परिभाषित कीजीए तथा उसके निर्धारकों की व्याख्या कीजिए। वे कौन-से कारक हैं, जो भारत को अपने संभाव्य स ० प ० उ ० (जी ० डी ० पी ०) को साकार करने से रोकते रहे हैं? (150 शब्द)
  • एक अर्थव्यवस्था में पूंजी निर्माण के रूप में विनियोग के अर्थ की व्याख्या कीजिए। उन कारकों की विवेचना कीजिए, जिन पर एक सार्वजनिक एवं एक निजी निकाय के मध्य रिआयत अनुबंध (कॉन्सेशन एग्रीमेंट) तैयार करते समय विचार किया जाना चाहिए। (250 शब्द)
  • वस्तु एवं सेवा कर (राज्यों को क्षतिपूर्ति) अधिनियम, 2017 के तर्काधार की व्याख्या कीजिए। कोविड-19 में कैसे वस्तु एवं सेवा कर क्षतिपूर्ति निधि (गई ० एस ० टी ० कॉमपेन्सेशन फन्ड) को प्रभावित और नए संघीय तनावों को उत्पन्न किया है? (250 शब्द)

2019

  • उन अप्रत्यक्ष करों को गिनाइए जो भारत में वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) में सम्मिलित किए गए हैं। भारत में जुलाई 2017 से क्रियान्वित जी-एस-टी- के राजस्व निहितार्थों पर भी टिप्पणी कीजिए।
  • क्या आप इस मत से सहमत हैं कि सकल घरेलू उत्पाद (जी-डी-पी-) की स्थायी संवृद्धि तथा निम्न मुद्रास्फीति के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है? अपने तर्कों के समर्थन में कारण दीजिए।
  • यह तर्क दिया जा सकता है कि समावेशी संवृद्धि की रणनीति का आशय एकसाथ समावेशिता और धारणीयता के उद्देश्यों को प्राप्त किया जाना है। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए।
  • उत्तर-उदारीकरण अवधि के दौरान, बजट निर्माण के संदर्भ में, लोक व्यय प्रबंधन भारत सरकार के समक्ष एक चुनौती है।

2018

  • “वहनीय (ऐफ़ोर्डेबल), विश्वसनीय, धारणीय तथा आधुनिक ऊर्जा तक पहुच संधारणीय (सस्टेनबल) विकास लक्ष्यों (एस ० डी ० जी ०) को प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है।” भारत में इस संबंध में हुई प्रगति पर टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)
  • केन्द्रीय बजट, 2018-2019 में दीर्घकालिक पूंजी अभिलाभ कर (एल० सी ० जी ० टी ०) तथा लाभांश वितरण कर (डी ० डी ० टी ०) के संबंध में प्रारंभ किए गए महत्वपूर्ण परिवर्तनों पर टिप्पणी कीजीए। (150 शब्द)
  • चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सी ० पी ०ई ० सी ०) को चीन की अपेक्षाकृत अधिक विशाल ‘एक पट्टी एक सड़क’ पहल के एक मूलभूत भाग के रूप में देखा जा रहा है। सी ० पी ०ई ० सी ० का एक संक्षिप्त वर्णन प्रस्तुत कीजीए और भारत द्वारा उससे किनारा करने के कारण गिनाइए। (150 शब्द)
  • भारत में नीति आयोग द्वारा अनुसरण किए जा रहे सिद्धांत इससे पूर्व के योजना आयोग द्वारा अनुसारित सिद्धांतों से किस प्रकार भिन्न है? (250 शब्द
  • विश्व व्यापार में संरक्षणवाद और मुद्रा चालबाजियों की हाल की परिघटनाएं भारत की समष्टि-आर्थिक स्थिरता को किस प्रकार से प्रभावित करेंगी? (250 शब्द)

2017

  • भारत की संभाव्य संवृद्धि के अनेक कारकों में बचत दर, सर्वाधिक प्रभावी है। क्या आप इससे सहमत है? संवृद्धि संभाव्यता के अन्य कौन से कर्क उपलब्ध हैं? (150 शब्द)
  • श्रम-प्रधान निर्यातों के लक्ष्य को प्राप्त करने में विनिर्माण क्षेत्रक की विफलता के कारण बताइए। पूंजी -प्रधान निर्यातों की अपेक्षा अधिक श्रम-प्रधान निर्यातों के लिए, उपायों को सुझाइए। (150 शब्द)
  • सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) माडल के अधीन संयुक्त उपक्रमों के माध्यम से भारत में विमानपत्तनो न के विकास का परीक्षण कीजिए। इस संबंध में प्राधिकरणों के समक्ष कौन सी चुनौतियाँ हैं? (150 शब्द)
  • 2017-18 के संघीय बजट के अभीष्ट उद्देश्यों ‘भारत को रूपांतरित करना, ऊर्जावान बनाना और भारत को अवच्छ करना’ है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए बजट 2017-18 में सरकार द्वारा प्रस्तावित उपायों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
  • “सुधरोत्तर अवधि मे सकल-घरेलू-उत्पाद (जी. डी . पी.) की समग्र संवृद्धि में औद्योगिक संवृद्धि दर पिछड़ती गई है।” कारण बताइए। औद्योगिक-नीति में हाल में किए गए परिवर्तन औद्योगिक दर को बढ़ाने में कहा तक सक्षम है? (250 शब्द)
  • ‘समावेशी संवृद्धि’ के प्रमुख अभिलक्षण क्या है? क्या भारत इस प्रकार के सिवरिद्धी प्रक्रम का अनुभव करता रहा है?विश्लेषण कीजिए एवं समावेशी संवृद्धि हेतु उपाय सुझाइए। (250 शब्द)

2016

  • भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्वीकरण के परिणामस्वरूप औपचारिक क्षेत्र में रोजगार कैसे कम हुए? क्या बढ़ती हुई अनोपचारिकता देश के विकास के लिए हानिकारक है?
  • भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए जेंडर बजटिंग अनिवार्य है। भारतीय प्रसंग में जेंडर बजटिंग की क्या आवश्यकताएँ एवं स्थिति है?
  • प्रधान मंत्री जन धन योजना (पी. एम. जे. डी. वाई.) बैंकरहितों को संस्थागत वित्त में लाने के लिए आवश्यक है।क्या आप सहमत है कि इससे भारतीय समाज के गरीब तबके के लोंगों का वित्तीय समावेश होगा? अपने मत की पुष्टि के लिए तर्क प्रस्तुत कीजिये।
  •  ‘स्मार्ट शहरों’ से क्या तात्पर्य है? भारत के शहरी विकास में इनकी प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए। क्या इससे ग्रामीण तथा शहरी भेदभाव में बढ़ोत्तरी होगी? पी- यू- आर- ए- एवं आर- यू- आर- बी- ए- एन- मिशन के संदर्भ में ‘स्मार्ट गाँव’ के लिए तर्क प्रस्तुत कीजिये?
  •  भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में एफ. डी. आई. की आवश्यकता की पुष्टि कीजिए। हस्ताक्षरित समझौता-ज्ञापनों तथा वास्तविक एफ. डी. आई. के बीच अंतर क्यो है? भारत में वास्तविक एफ. डी. आई. को बढ़ाने के लिए सुधारात्मक कदम सुझाइये।
  • भारतीय संदर्भ में समवेशी विकास में निहित चुनौतियों, जिनमे लापरवाह और बेकार जनशक्ति शामिल है, पर टिप्पणी कीजिये। इन चुनौतियों का सामना करने के उपाय सुझाइये।

2015

  •  हाल के समय में भारत में आर्थिक संवृद्धि की प्रकृति का वर्णन अक्सर नौकरीहीन संवृद्धि के तौर पर किया जाता है। क्या आप इस विचार से सहमत हैं? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क प्रस्तुत कीजिए।
  • प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी.बी.टी.) के द्वारा कीमत सहायिकी का प्रतिस्थापन भारत में सहायिकियों के परिदृश्य का किस प्रकार परिवर्तन कर सकता है? चर्चा कीजिए।
  •  भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का विकास करने की राह में विपणन और पूर्ति शृंखला प्रबंधन में क्या बाधाएँ हैं? क्या इन बाधाओं पर काबू पाने में ई-वाणिज्य सहायक हो सकता है?
  • सोने के लिए भारतीयों के उन्माद ने हाल के वर्षों में सोने के आयात में प्रोत्कर्ष (उछाल) उत्पन्न कर दिया है और भुगतान-संतुलन और रुपए के बाह्य मूल्य पर दबाव डाला है। इसको देखते हुए, स्वर्ण मुद्रीकरण योजना के गुणों का परीक्षण कीजिए।
  • “भारत में बनाइए’ कार्यक्रम की सफलता, ‘कौशल भारत’ कार्यक्रम और आमूल श्रम सुधारों की सफलता पर निर्भर करती है।” तर्कसम्मत दलीलों के साथ चर्चा कीजिए।
  • इसकी स्पष्ट स्वीकृति है कि विशेष आर्थिक जोन (एस.इ.जैड.) औद्योगिक विकास, विनिर्माण और निर्यातों के एक साधन हैं। इस संभाव्यता को मान्यता देते हुए, एस.इ.जैड. के संपूर्ण करणत्व एस.ई.जैडों. की सफलता को परेशान करने वाले मुद्दों पर चर्चा कीजिए।

2014

  • सामान्यतः देश कृषि से उद्योग और बाद में सेवाओं को अन्तरित होते है पर भारत सीधे ही कृषि से सेवाओं को अन्तरित हो गया है। देश में उद्योग के मुकाबले सेवाओं की विशाल संवृद्धि के क्या कारण है? क्या भारत सशक्त औद्योगिक आधार के बिना एक विकसित देश बन सकता है?
  •  ‘‘जिस समय हम भारत के जनसांख्किीय लाभांश को शान से प्रर्दशित करते है, उस समय हम रोजगार-योग्यता की पतनशील दरों को नजरअंदाज कर देते है।’’ क्या हम ऐसा करने में कोई चूक कर रहे है? भारत को जिन जॉबों की बेसबरी से दरकार है, वे जॉब कहां से आएंगे? स्पष्ट कीजिए।
  • भूमि अर्जन, पुनरूद्वार और पुनर्वासान में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 पहली जनवरी, 2014 से प्रभावी हो गया है। इस अधिनियम के लागू होने से कौन-से महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकलेगा? भारत में उद्योगीकरण और कृषि पर इसके क्या परिणाम होंगे?
  • पूंजीवाद ने विश्व अर्थव्यवस्था का अभूतपूर्व स्मृद्धि तक दिशा-निर्देशन किया है। परंतु फिर भी, वह अक्सर अदूरदर्शिता को प्रोत्साहित करता है तथा धनवानों और निर्धनों के बीच विस्तृत असमताओं को बढ़ावा देता है। इसके प्रकाश में, भारत में समावेशी संवृद्धि को लाने के लिए क्या पूंजीवाद में विश्वास करना और उसको अपना लेना सही होगा? चर्चा कीजिए।
  • रक्षा क्षेत्रक में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को अब उदारीकृत करने की तैयारी है। भारत की रक्षा और अर्थव्यवस्था पर अल्पकाल और दीर्घकाल में इसके क्या प्रभाव अपेक्षित हैं?
  •  समझाइए कि दीर्घकालिक पक्वनावधि आधारिक संरचना परियोजनाओं में निजी लोक भागीदारी किस प्रकार अधारणीय देयताओं को भविष्य पर अन्तरित कर सकती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उत्तरोतर पीढि़यों की सक्षमताओं के साथ कोई समझौता न हो, क्या व्यवस्थाएं स्थापित की जानी चाहिए?
  •  राष्ट्रीय नगरीय परिवहन नीति ‘वाहनों की आवाजाही’ के बजाय लोगों की आवाजाही पर बल देती है? इस संबंध में सरकार की विविध रणनीतियों की सफलता की आलोचनात्मक चर्चा कीजिए।

2013

  • समावेशी विकास की रणनीति को ध्यान में रखते हुए नए कम्पनी बिल 2013 ने ‘सामूहिक सामाजिक उत्तरदायित्व’ को अप्रत्यक्ष रूप से अनिवार्य कर्त्तव्य बना दिया है। इसके गंभीरता से पालन कराने में अपेक्षित चुनौतियों की विवेचना कीजिए। इस बिल की अन्य व्यवस्थाओं और उनकी उलझनों की भी चर्चा करें। (200 शब्द 10 अंक)
  • वित्तीय दायित्व और बजट प्रबंधन (FRBM) अधिनियम 2003 को प्रारम्भ करने के क्या कारण थे? उसके प्रमुख प्रावधानों और उनकी प्रभाविकता का समालोचनात्मक विवेचन कीजिए। (200 शब्द 10 अंक)
  • ‘कर खर्च’ (Tax Expenditure) का क्या अर्थ है? गृह क्षेत्र का उदाहरण लेते हुए विवेचना कीजिए कि यह शासन की बजट-संबंधी नीतियों को कैसे प्रभावित करता है। (200 शब्द 10 अंक)
  • भारतीय स्वामित्व वाली कम्पनियों पर उदारीकरण के प्रभाव का परीक्षण कीजिए। क्या वे बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से संतोषजनक ढंग से प्रतिस्पर्धा कर रही है? विवेचना कीजिए। (200 शब्द 10 अंक)
  • अर्थव्यवस्था के माल व्यापार पद्धति में बहुव्यापार खुदरा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के प्रवेश के प्रभाव की विवेचना कीजिए। (100 शब्द 5 अंक)
  • यद्यपि भारत ने सितम्बर 2012 में संयुक्त संधि मार्ग द्वारा बहुमार्का खुदरा कहलाने वाले व्यापार में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को स्वीकृति दे दी थी, पर इस निवेश में एक वर्ष पश्चात् भी कोई उन्नति नहीं हुई है। कारणों की विवेचना कीजिए। (100 शब्द 5 अंक)
  • रत में माल व सेवा कर (GST) प्रारम्भ करने के मूलाधार की विवेचना कीजिए। इस व्यवस्था को लागू करने में विलम्ब के कारणों का समालोचनात्मक वर्णन कीजिए। (200 शब्द 10 अंक)
  • परम्परागत ऊर्जा की कठिनाइयों को कम करने के लिए भारत की ‘हरित ऊर्जा पट्टी’ पर एक लेख लिखिए। (200 शब्द 10 अंक)
  • देश में आधारभूत संरचना के विकास में गैर-सरकारी भागीदारी योजना (PPP) मॉडल अंगीकरण आलोचना मुक्त नहीं है। इस मॉडल के पक्ष-विपक्ष की समालोचनात्मक विवेचना कीजिए। (200 शब्द 10 अंक)
  • क्रिकेट में ‘खेल-पंच निर्णय पुनरीक्षण प्रणाली’ से आप क्या समझते है? उसके विविध अवयव की विवेचना कीजिए। सिलिकॉन टेप में बल्ले का किनारा किस प्रकार भ्रम पैदा कर सकता है? समझाइए। (200 शब्द 10 अंक)
  • जल वृष्टि पोषित नदी (Run-of-river) जल विद्युत परियोजना से आप क्या समझते है? यह किसी अन्य जल विद्युत परियोजना से किस प्रकार भिन्न होती है? (100 शब्द 5 अंक)

Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments