पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-2 सामान्य अध्ययन-1: (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर -1) General Studies (GS) Paper -1
साल (Year): 2018
माध्यम (Medium): Hindi

1. भारतीय कला विरासत का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दें) 10 Marks

2. भारत के इतिहास की पुनर्रचना में चीनी और अरबी यात्रियों के वृत्तांन्तों के महत्व का आकलन कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दें)। 10 Marks

3. वर्तमान समय में महात्मा गाँधी के विचारों के महत्व पर प्रकाश डालिए । (उत्तर 150 शब्दों में दें) 10 Marks

4. भारतीय प्रादेशिक नौपरिवहन उपग्रह प्रणाली (आई. आर. एन. एस. एस.) की आवश्यकता क्यों है ? यह नौपरिवहन में किस प्रकार सहायक है ? (उत्तर 150 शब्दों में दें) 10 Marks

5. भारत आर्कटिक प्रदेश के संसाधनों मे किस कारण गहन रुचि ले रहा है ? (उत्तर 150 शब्दों में दें) 10 Marks

6. ‘मेंटल प्लूम’ को परिभाषित कीजिए और प्लेट विवर्तनिकी में इसकी भूमिका को स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दें) 10 Marks

7. समुद्री पारिस्थितिकी पर ‘मृतक्षेत्रों’ (डैड ज़ोन्स) के विस्तार के क्या-क्या परिणाम होते है ? (उत्तर 150 शब्दों में दें) 10 Marks

8. जाति व्यवस्था नई-नई पहचानों और सहचारी रूपों को धारण कर रही है । अतः, भारत में जाति व्यवस्था का उन्मूलन नहीं किया जा सकता है।” टिप्पणी कीजिये । (उत्तर 150 शब्दों में दें) 10 Marks

9. ‘भारत की सरकार द्वारा निर्धनता उन्मूलन के विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बावजूद, निर्धनता अभी भी विद्यमान है।’ कारण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दें) 10 Marks

10. धर्मनिरपेक्षतावाद की भारतीय संकल्पना, धर्मनिरपेक्षतावाद के पाश्चात्य माडल से किन-किन बातों में भिन्न है ? चर्चा कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दें) 10 Marks

11. श्री चैतन्य महाप्रभु के आगमन से भक्ति आंदोलन को एक असाधारण नई दिशा मिली थी । चर्चा करें । (उत्तर 250 शब्दों में दें) 15 Marks

12. चर्चा करें कि क्या हाल के समय में नये राज्यों का निर्माण, भारत की अर्थव्यवस्था के लिए लाभप्रद है या नहीं है। (उत्तर 250 शब्दों में दें) 15 Marks

13. अंग्रेज़ किस कारण भारत से करारबद्ध श्रमिक अन्य उपनिवेशों में ले गए थे ? क्या वे वहां पर अपनी सांस्कृतिक पहचान को परिरक्षित रखने में सफल रहे हैं ? (उत्तर 250 शब्दों में दें) 15 Marks

14. भारत में अवक्षयी (डिप्लीटिंग) भौम जल संसाधनों का आदर्श समाधान जल संरक्षण प्रणाली है।” शहरी क्षेत्रों में इसको किस प्रकार प्रभावी बनाया जा सकता है ? (उत्तर 250 शब्दों में दें) 15 Marks

15. नीली क्रांति’ को परिभाषित करते हुए भारत में मत्स्यपालन की समस्याओं और रणनीतियों को समझाइये । (उत्तर 250 शब्दों में दें) 15 Marks

16. भारत में औद्योगिक गलियारों का क्या महत्व है ? औद्योगिक गलियारों को चिन्हित करते हुए उनके प्रमुख अभिलक्षणों को समझाइये । (उत्तर 250 शब्दों में दें) 15 Marks

17. भारत में ‘महत्त्वाकांक्षी जिलों के कायाकल्प’ के लिए मूल रणनीतियों का उल्लेख कीजिए और इसकी सफलता के लिए, अभिसरण, सहयोग व प्रतिस्पर्धा की प्रकृति को स्पष्ट कीजिए । (उत्तर 250 शब्दों में दें) 15 Marks

18. ‘भारत में महिलाओं के आंदोलन ने, निम्नतर सामाजिक स्तर की महिलाओं के मुद्दों को संबोधित नहीं किया है। अपने विचार को प्रमाणित सिद्ध कीजिए । (उत्तर 250 शब्दों में दें) 15 Marks

19. आम तौर पर कहा जाता है कि वैश्वीकरण सास्कृतिक समागकिरण को बढ़ावा देता है प्रतीत होता है कि भारतीय समाज में उसके कारण सास्कृतिक विशिष्टताए सुदृढ़ हो गई हैं। सुस्पष्ट कीजिये । (उत्तर 250 शब्दों में दें) 15 Marks

20. ‘सांप्रदायिकता या तो शक्ति संघर्ष के कारण उभर कर आती है या आपेक्षिक वंचन के करण उभरती है ।’ उपयुक्त उदाहरणों को प्रस्तुत करते हुए तर्क दीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दें) 15 Marks


पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-3: सामान्य अध्ययन-2: (शासन व्यवस्था, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 2) General Studies (GS) Paper – 2
साल (Year): 2018
माध्यम (Medium): Hindi

  1. इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ई ० वी ० एम ०) के इस्तेमाल संबंधी हाल के विवाद के आलोक में, भारत में चुनावों की विश्वस्यता सुनिश्चित करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग के समक्ष क्या-क्या चुनौतियाँ हैं?(150 शब्द)
  2. क्या राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एन ० सी ० एस ० सी ०) धार्मिक अल्पसंख्यक संस्थानों में अनुसूचित जातियों के लिए संवैधानिक आरक्षण के क्रियान्यवन का प्रवर्तन करा सकता है? परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
  3. किन परिस्थितियों में भारत के राष्ट्रपति के द्वारा वित्तीय आपातकाल की उद्घोषणा की जा यक्ति है? ऐसी उद्घोषणा के लागू रहने तक, इसके अनुसरण के क्या-क्या परिणाम होते है? (150 शब्द)
  4. आप यह क्यों सोचते है कि समितियाँ संसदीय कार्यों के लिए उपयोगी मानी जाती है?इस संदर्भ में प्राक्कलन समिति की भूमिका की विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  5. “नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (सी ० ए ० जी ०) को एक अत्यावश्यक भूमिका निभानी होती है।” व्याख्या कीजिए की यह किस प्रकार उसकी नियुक्ति की विधि और शर्तों और साथ ही साथ उन अधिकारों के विस्तार से परिलक्षित होती है, जिनका प्रयोग वह कर सकता है। (150 शब्द)
  6. “विभिन्न प्रतियोगी क्षेत्रों और साझेदारों के मध्य नीतिगत विरोधाभासों के परिणामस्वरूप पर्यावरण के संरक्षण तथा उसके निम्नीकरण की रोकथाम’ अपर्याप्त रही है।” सुसंगत उदाहरणों सहित टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)
  7. भारत में सभी के लिए स्वास्थ्य को प्राप्त कारणे के लिए समुचित स्थानीय सामुदायिक स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल का मध्यक्षेप एक पूर्वापेक्षा है। व्याख्या कीजीए। (150 शब्द)
  8. ई-शासन केवल नवीन प्रौद्योगिकी की शक्ति के उपयोग के बारे में नही है, अपितु इससे अधिक सूचना के ‘उपयोग मूल्य’ के क्रांतिक महत्व के बारे में है। स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)
  9. “भारत के इजराइल के साथ संबंधों ने हाल में एक ऐसी गहराई एवं विविधता प्राप्त कर ली है, जिसकि पुनर्वपसी नही की जा सकती है।” विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  10. मध्य एशिया, जो भारत के लिए एक हित क्षेत्र है, में अनेक बाह्य शक्तियों ने अपने-आप को संस्थापित कर लिया है। इस संदर्भ में, भारत द्वारा अश्गाबात करार, 2018 में शमिल होने के निहितार्थों पर चर्चा कीजिए। (150 शब्द)
  11. क्या उच्चतम न्यायालय का निर्णय (जुलाई 2018) दिल्ली के उप-राज्यपाल और निर्वाचित सरकार के बीच राजनैतिक कशमकश को निपटा सकता है? परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
  12. आप इस मत से कहा तक सहमत है कि अधिकरण सामान्य न्यायालयों की अधिकारिता को कम करते है? उपर्युक्त को दृष्टिगत रखते हुए भारत में अधिकरणों की संवैधानिक वैधता तथा सक्षमता की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)
  13. भारत एवं यू ० एस ० ए ० दो विशाल लोकतंत्र है। उन आधारभूत सिद्धांतों का परीक्षण कीजिए जिन पर ये दो राजनीतिक तंत्र आधारित है।
  14. भारत के वित्तीय आयोग का गठन किस प्रकार किया जाता है? हाल में गठित वित्तीय आयोग के विचारार्थ विषय (टर्म्स ऑफ रेफरेंस) के बारे में आप क्या जानते है? विवेचना कीजीए। (250 शब्द)
  15. भारत मे स्थानीय शासन के एक भाग के रूप में पंचायत प्रणाली के महत्व का आकलन कीजिए। विकास परियोजनाओ के वित्तीयन के लिए पंचायतें सरकारी अनुदानों के अलावा और किन स्रोतों को खोज सकती है? (250 शब्द)
  16. समाज के कमजोर वर्गों के लिए विभिन्न आयोगों की बहुलता, अतिव्यापी अधिकारिता और प्रकार्यों के दोहरेपन की समस्याओं की ओर ले जाती है। क्या यह अच्छा होगा कि सभी आयोगों को एक व्यापक मानव अधिकार आयोग के छत्र में विलय कर दिया जाए? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए। (250 शब्द)
  17. आप इस मत से कहा तक सहमत है कि भूख के मुख्य कारण के रूप में खाद्य की उपलब्धता में कमी पर फोकस, भारत में अप्रभावी मानव विकास नीतियों से ध्यान हत्या देता है? (250 शब्द)
  18. नागरिक चार्टर संगठनात्मक पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व का एक आदर्श उपकरण है, परंतु इसकी परिसीमाएं है। परिसीमाओं की पहचान कीजीए तथा नागरिक चार्टर की अधिक प्रभावित के लिए उपायों का सुझाव डिजीए। (250 शब्द)
  19. यदि ‘व्यापार युद्ध’ के वर्तमान परिदृश्य में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू ० टी ० ओ ०) को जींद बने रहना है, तो उसके सुधार के कौन-कौन से प्रमुख क्षेत्र है, विशेष रूप से भारत के हित को ध्यान में रखते हुए? (250 शब्द)
  20. इस समय जारी अमरीका-ईरान नाभिकीय समझौता विवाद भारत के राष्ट्रीय हितों को किस प्रकार प्रभावित करेगा? भारत को इस स्थित के प्रति क्या रवैया अपनाना चाहिए? (250 शब्द)

पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-4: सामान्य अध्ययन-3: (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा- प्रबंधन)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 3) General Studies (GS) Paper – 3
साल (Year): 2018
माध्यम (Medium): Hindi

  1. “वहनीय (ऐफ़ोर्डेबल), विश्वसनीय, धारणीय तथा आधुनिक ऊर्जा तक पहुच संधारणीय (सस्टेनबल) विकास लक्ष्यों (एस ० डी ० जी ०) को प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है।” भारत में इस संबंध में हुई प्रगति पर टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)
  2. केन्द्रीय बजट, 2018-2019 में दीर्घकालिक पूंजी अभिलाभ कर (एल० सी ० जी ० टी ०) तथा लाभांश वितरण कर (डी ० डी ० टी ०) के संबंध में प्रारंभ किए गए महत्वपूर्ण परिवर्तनों पर टिप्पणी कीजीए। (150 शब्द)
  3. न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम ० एस ० पी ०) से आप क्या समझते है? न्यूनतम समर्थन मूल्य कृषकों का निम्न आय फंदे से किस प्रकार बचाव करेगा? (150 शब्द)
  4. फलों, सब्जियों और खाद्य पदार्थों के आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में सुप्रबजरों की भूमिका की जांच कीजीए। वे बिचौलियों की संख्या को किस प्रकार खत्म कर देते है।? (150 शब्द)
  5. प्रो ० सत्येन्द्र नाथ बोस द्वारा किए गए ‘बोस-आइन्स्टाइन सांख्यिकी’ के कार्य पर चर्चा कीजीए और दर्शाइए की इसने किस प्रकार भौतिकी के क्षेत्र में क्रांति ला डी थी। (150 शब्द)
  6. निरंतर उत्पन्न किए जा रहे फेंके गए ठोस कचरे की विशाल मात्राओं का निस्तारण करने में क्या-क्या बाधाएं हैं? हम अपने रहने योग्य परिवेश में जमा होते जा रहे जहरीले अपशिष्टों को सुरक्षित रूप से किस प्रकार हत्या सकते है? (150 शब्द)
  7. आर्द्रभूमि क्या है? आर्द्रभूमि संरक्षण के संदर्भ में ‘बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग’ की रामसर संकल्पना को स्पष्ट कीजिए। भारत से रामसर स्थलों के दो उदाहरणों का उद्धरण दीजिए। (150 शब्द)
  8. सिक्किम भारत में प्रथम ‘जैविक राज्य’ है। जैविक राज्य के पारिस्थितिक एवं आर्थिक लाभ क्या -क्या होते है? (150 शब्द)
  9. चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सी ० पी ०ई ० सी ०) को चीन की अपेक्षाकृत अधिक विशाल ‘एक पट्टी एक सड़क’ पहल के एक मूलभूत भाग के रूप में देखा जा रहा है। सी ० पी ०ई ० सी ० का एक संक्षिप्त वर्णन प्रस्तुत कीजीए और भारत द्वारा उससे किनारा करने के कारण गिनाइए। (150 शब्द)
  10. वामपंथी उग्रवाद में अधोमुखी प्रवृति दिखाई डे रही है, परंतु अभी भी देश के अनेक भाग इससे प्रभावित है। वामपंथी उग्रवाद द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों का विरोध करने के लिए भारत सरकार के दृष्टिकोण को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)
  11. भारत में नीति आयोग द्वारा अनुसरण किए जा रहे सिद्धांत इससे पूर्व के योजना आयोग द्वारा अनुसारित सिद्धांतों से किस प्रकार भिन्न है? (250 शब्द)
  12. विश्व व्यापार में संरक्षणवाद और मुद्रा चालबाजियों की हाल की परिघटनाएं भारत की समष्टि-आर्थिक स्थिरता को किस प्रकार से प्रभावित करेंगी? (250 शब्द)
  13. बागवानी फ़र्मों के उत्पादन, उसकी उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करने मे राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एन ० एच ० एम ०) की भूमिका का आकलन कीजिए। ह किसानों की आय बढ़ाने में कहाँ तक सफल हुआ है?
  14. गत वर्षों में कुछ विशेष फसलों पर जीर ने सस्यन पैटर्नों में किस प्रकार परिवर्तन ला दिए है? मोटे अनाजों (मिलटों) के उत्पादन और उपभोग पर बाल को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
  15. क्या कारण है कि हमारे देश में जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अत्यधिक सक्रियता है? इस सक्रियता ने बायोफ़ार्मों के क्षेत्र को कैसे लाभ पहुँचाता है? (250 शब्द)
  16. ऊर्जा की बढ़ती हुई जरूरतों के परिप्रेक्ष्य में क्या भारत को अपने नाभिकीय ऊर्जा कार्यक्रम का विस्तार करना जारी रखना चाहिए? नाभिकीय ऊर्जा से संबंधित तथ्यों एवं भयो की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)
  17. भारत में जैव विविधता किस प्रकार अलग-अलग पी जाती है? वनस्पतिजात और प्राणिजात के संरक्षण में जैव विविधता अधिनियम, 2002 किस प्रकार सहायक है? (250 शब्द)
  18. भारत में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डी ० आर ० आर ०) के लिए ‘सेंड़ाई आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रारूप (2015 -2030)’ हस्ताक्षरित करने से पूर्व एवं उसके पश्चात किए गए विभिन्न उपायों का वर्णन कीजीए। यह प्रारूप ‘ह्योगों कार्रवाई प्रारूप, 2005’ से किस प्रकार भिन्न है? (250 शब्द)
  19. अंकीयकृत (डिजिटाइज्ड) दुनिया में बढ़ते हुए साइबर अपराधों के कारण डाटा सुरक्षा का महत्व बहुत बढ़ गया है। जस्टिस बी ० एन ० श्रीकृष्ण समिति रिपोर्ट में डाटा की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर सोच-विचार किया गया है। आपके विचार में साइबर स्पेस में निजी डाटा की सुरक्षा से संबंधित इस रिपोर्ट की खूबियाँ और खामियाँ क्या -क्या हैं? (250 शब्द)
  20. संसार के दो सबसे बड़े अवैध अफीम उगाने वाले राज्यों से भारत की आंतरिक सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। नशीली दवाओं के अवैध व्यापार एवं बंदूक बेचने, गुपचुप धन निवेश भेजने और मानव तस्करी जैसी आव्हाइध गतिविधियों के बीच कड़ियों को स्पष्ट कीजिए। इन गतिविधियों को रोकने के लिए क्या- क्या प्रतिरोधी उपाय किए जाने चाहिए? (250 शब्द)

पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-5: सामान्य अध्ययन-4: (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिवृत्ति)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 4) General Studies (GS) Paper – 4
साल (Year): 2018
माध्यम (Medium): Hindi

खंड -A
(SECTION -A)

  1. (a) सिविल सेवाओं के संदर्भ में सार्विक प्रकृति के, तीन आधारिक मूल्यों का कथं कीजिए और उनके महत्व को उजागर कीजिए। (150 शब्द)
    (b) उपयुक्त उदाहरणों सहित “सदाचार-संहिता” और “आचार-संहिता” के बीच विभेदन कीजिए। (150 शब्द)
  2. (a) लोकहित से क्या अभिप्राय है? सिविल कर्मचारियों द्वारा लोकहित में कौन-कौन से सिद्धांतों और कार्यविधियों का अनुसरण किया जाना चाहिए। (150 शब्द)
    (b) “सूचना का अधिकार अधिनियम केवल नागरिकों के सशक्तिकरण के बारे में ही नही है, अपितु यह आवश्यक रूप से जवाबदेही की संकल्पना को पुनःपरिभाषित करता है।” विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  3. (a) हित-विरोधित से क्या तात्पर्य है? वास्तविक और संभावित हित-विरोधिताओं के बीच के अंतर को उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)
    (b) “नियुक्ति के लिए व्यक्तियों की खोज करते समय आप तीन गुणों को खोजते है: सत्यनिष्ठा, बुद्धिमत्ता और ऊर्जा। यदि उन्मे पहला गुण नही है, तो अन्य दो गुण आपको समाप्त कर देंगे।” -वारेन बफेट
    वर्तमान परिदृश्य में इस कथं से आप क्या समझते है? स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)
  4. (a) “अच्छा कार्य करने में, वह सब कुछ अनुमत होता है जिसको अभिव्यक्ति के द्वारा या स्पष्ट निहितार्थ के द्वारा निषिद्ध न किया गया हो।” एक लोक सेवक द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के संदर्भ में, इस कथं का उपयुक्त उदाहरणों सहित परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
    (b) कार्यवाहियों की नैतिकता के संदर्भ में एक दृष्टिकोण तो यह है, की साधन सर्वोपरि महत्व के होते हैं और दूसरा दृष्टिकोण यह है कि परिणाम साधनों को उचित सिद्ध करते हैं। आपके विचार में इनमें से कौन-सा दृष्टिकोण अपेक्षाकृत अधिक उपयुक्त है? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क पेश कीजिए। (150 शब्द)
  5. (a) मान लीजिए कि भारत सरकार एक ऐसी पर्वतीय घाटी में एक बांध का निर्माण करने की सोच रही है, जो जंगलों से घिरी है और जहां नृजातीय समुदाय रहते हैं। अप्रत्याशित आकस्मिकताओं से निपटने के लिए सरकार को कौन-सी तर्कसंगत नीति का सहारा लेना चाहिए? (150 शब्द)
    (b) लोक प्रशासन में नैतिक सुविधाओ का समाधान करने के प्रक्रम को स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)
  6. वर्तमान संदर्भ में निम्नलिखित में से प्रत्येक उद्धरण का आपके विचार से क्या अभिप्राय है?
    (a) “किसी भी बात को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का निर्धारण करने में सही नियम यह नही है की उसमे कोई बुराई है या नही; बल्कि यह है की उसमें अच्छाई से अधिक बुराई है। ऐसे बहुत कम विषय होते है जो पूरी तरह बुरे या अच्छे होते हैं। लगभग सभी विषय, विशेषकर सरकारी नीति से संबंधित, अच्छाई और बुराई दोनों के अविच्छेदनीय हमेशा बनी रहती है।” – अब्राहम लिंकन (150 शब्द)
    (b) “क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के शत्रु हैं।” – महात्मा गांधी (150 शब्द)
    (c) “असत्य भी सत्य का स्थान ले लेता है यदि उसका परिणाम निष्कलंक सार्वजनिक कल्याण हो।”-तिरुक्कुरल (150 शब्द)

खंड -B
(SECTION -B)

7. राकेश जिला स्तर का एक जिम्मेदार अधिकारी है, जिस पर उसके उच्च अधिकारी भरोसा करते हैं। उसकी ईमानदारी को डयन में रखते हुए सरकार ने उसे वरिष्ठ नागरिक के लिए एक स्वास्थ्य देखभाल योजना के लाभार्थियों की पहचान करने का दायित्व सौंपा है।
लाभार्थी होने के लिए निम्नलिखित कसौटियाँ हैं :
(अ) 60 वर्ष की या उससे अधिक आयु हो।
(ब) किसी आरक्षित समुदाय से संबंधित हो।
(स) परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम हो.
(द) इलाज के बाद लाभार्थी के जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक अंतर होने की परबाल संभावना हो।
एक दिन एक वृद्ध दंपति राकेश के कार्यालय में योजना के लाभ के लिए आवेदन-पत्र ले कर आया। वे उसके जिले के एक गाँव में जन्म से रहते आए हैं। वृद्ध व्यक्ति की बड़ी आंत में एक ऐसे विरले विकार का पता लगा जिससे उसमें रुकावट पैदा होती है । परिणामस्वरूप, उसके पेट में बार-बार तीव्र पीड़ा होती है जिससे वह कोई शारीरिक श्रम नही कर सकता है । वृद्ध दंपति की देखरेख करने के लिए कोई संतान नही है । एक विशेषज्ञ शल्य चिकित्सक, जिससे वे मिले है, बिना फीस के उनकी शल्य चिकित्सा करने को तैयार है। फिर भी, उस वृद्ध दंपति को आकस्मिक व्यय, जैसे दवाइयाँ, अस्पताल का खर्च, आदि जो लगभग 1 लाख होगा, स्वयं ही वाहन करना पड़ेगा। दंपति मानक ‘ब’ के अलावा योजना का लाभ प्राप्त करने की सारी कसौटियाँ पूरी करता है। फिर भी, किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता निश्चित तौर पर उनके जीवन की गुणवत्ता में काफी अंतर पैदा करेगी। राकेश को इस परिस्थिति में क्या अनुक्रिया करनी चाहिए? (250 शब्द)

8. अपने मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते आपकी पहुँच महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों तथा आने वाली बड़ी घोषणाओं, जैसे सड़क निर्माण परियोजनाएं, तक जनता के अधिकार-क्षेत्र में जाने से पहले हो जाती है । मंत्रालय एक बड़ी सड़क निर्माण योजन की घोषणा करने वाला है जिसके लिए खाके तैयार हो चुके है। नियोजकों ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि सरकारी भूमि का अधिक-से-अधिक उपयोग किया जाए ताकि निजी भूमि का कम-से-कम अधिग्रहण करना पड़े। निजी भूमि के मालिकों के लिए क्षतिपूर्ति की दरें भी सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित कर ली गई है। निर्वनीकरण कम-से-कम हो इसका भी ध्यान रखा गया है। ऐसी आशा है कि परियोजना की घोषणा होते ही उस क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र की भूमि की कीमतों में भारी उछाल आएगी।
इसी बीच, संबंधित मंत्री ने आपसे आग्रह किया की सड़क का पुनःसंरेखन इस प्रकार किया जाए जिससे सड़क मंत्री के 20 एकड़ के फार्म हाउस के पास से निकले। इसके साथ ही मंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि वह आपकीपत्नी के नाम, प्रस्तावित बड़ी सड़क परियोजना के आसपास एक बड़ा भूखंड प्रचलित दरों पर जो कि नाममात्र की है, करी करने में सहायता करेंगे। मंत्री ने आपको यह भी विश्वास दिलाने का प्रयास किया कि इसमें कोई नुकसान नही है क्योंकि भूमि वैधानिक रूप से खरीदी जा रही है। वह आपसे यह भी वादा करता है कि यदि आपके पास पर्याप्त धनराशि नही है, तो उसकी पूर्ति में भी आपकी सहायता करेगा। लेकिन सड़क के पुनःसंरेखन में बहुत-सी कृषि-योग्य भूमि का अधिग्रहण करना पड़ेगा, जिससे सरकार पर काफी वित्तीय भर पड़ेगा, तथा किसान भी विस्थापित होंगे । केवल यह ही नही, इसके चलते बहुत सारे पेड़ों को भी कटवाना पड़ेगा, जिससे पूरे क्षेत्र का हरित आवरण समाप्त हो जाएगा।
इस परिस्थिति का सामना होने पर आप क्या करेंगे? विभिन्न प्रकार के हित-द्वंद्वों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए तथा स्पष्ट कीजिए कि एक लोक सेवक होने के नाते आपके क्या दायित्व हैं। (250 शब्द)

9. यह एक राज्य है जिसमे शराबबंदी लागू है। अभी-अभी आपको इस राज्य के एक ऐसे जीके में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है जो अवैध शराब बनाने के लिए कुख्यात है। अवैध शराब से बहुत मौतें हो जाती है, कुछ रिपोर्ट की जाती है और कुछ नही, जिससे जिला अधिकारियों को बड़ी समस्या होती है।
अभी तक इसे कानून और व्यवस्था की समस्या के दृष्टिकोण से देखा जाता रहा है और उसी तरह इसका सामना किया जाता रहा है । छपे, गिरफ्तारियों, पुलिस के मुकदमे, आपराधिक मुकड़में – इन सभी का केवल सीमित प्रभाव रहा है। समस्या हमेशा की तरह अभी भी गंभीर बनी हुई है।
आपके निरक्षणों से पता चलता है कि जिले के जिन क्षेत्रों में शराब बनाने का कार्य फल-फूल रहा है, वे आर्थिक, औद्योगिक तथा शैक्षणिक रूप से पिछड़े हैं। अपर्याप्त सिचाई सुविधाओं का कृषि पर बुरा प्रभाव पडत है। विभिन्न समुदायों में बार-बार होने वाले टकराव अवैध शराब निर्माण को बढ़ावा देते हैं। अतीत में लोगों के हालत में सुधार लाने के लिए न तो सरकार के द्वारा और न ही सामाजिक संगठनों के द्वारा कोई महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। (250 शब्द)

10. एक बड़ा औद्योगिक परिवार बड़े पैमाने पर औद्योगिक रसायनों के उत्पादन में संलग्न है। यह परिवार एक अतिरिक्त इकाई स्थापित करना चाहता है। पर्यावरण पर दुष्प्रभाव के कारण अनेक राज्यों ने इसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। किन्तु एक राज्य सरकार ने, सारे विरोध को द्रनीकर करते हुए, औद्योगिक परिवार की प्रार्थना को स्वीकार कर लिए और एक नगर के समीप इकाई स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी ।
इकाई को 10 वर्ष पूर्व स्थापित कर दिया था और अभी तक बहुत सुचारु रूप से चल रही थी। औद्योगिक बहिःस्रावों से पैदा हुए प्रदूषण से क्षेत्र में भूमि, जल और फसलों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा था। इससे मनुष्यों तथा पशुओं में गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आ रही थी। परिणामस्वरूप, इकाई को बंद करने की मांग को ले कर श्रृंखलाबद्ध आँडिलन होने लगे। अभी-अभी एक आंदोलन में हजारों लोगों ने भाग लिया जिससे पैदा हुई गंभीर कानून और व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए पुलिस को सख्त कदम लेने पड़े। जनाक्रोश के पश्चात राज्य सरकार ने फैक्ट्री को बंद करने का आदेश डे दिया।
फैक्ट्री के बंद होने के परिणामस्वरूप न केवल वहाँ काम करने वाले श्रमिक ही बेरोजगार हुए अपितु सहायक इकाइयों के कामगार भी बेरोजगार हो गए। इससे उन उद्योगों पर भी बुरा प्रभाव पड़ा जो उस इकाई द्वारा उत्पादित रसायनों पर निर्भर थे।
इस मुद्दे को सम्हालने के उत्तरदायित्व सौपे गए एक वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते, आप इस उत्तरदायित्व का निर्वहन किस प्रकार करेंगे? (250 शब्द)

11. डॉ. ‘एक्स’ शहर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं। उन्होंने एक धर्मार्थ न्यास स्थापित कर लिया है जिसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए, वे एक उच्च-विशेषज्ञता अस्पताल स्थापित करना चाहते हैं। संयोग से, राज्य के उस क्षेत्र की वर्षों से उपेक्षा रही है। प्रस्तावित अस्पताल उस क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगा।
आप उस क्षेत्र की कर अन्वेषण इकाई के प्रमुख हैं। डॉक्टर के क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान आपके अधिकारियों को कुछ बड़ी अनियमितताएं ज्ञात हुई हैं। उनमें से कुछ बहुत गंभीर हैं जिनके कारण बड़ी मात्रा में करों से प्राप्य धनराशि रुकी रही, जिसका भुगतान डॉक्टर को अब करना चाहिए। डॉक्टर सहयोग के लिए तैयार है। वे तुरंत कर की राशि को अदा करने का वायदा करते हैं।
लेकिन उनके कर भुगतान में कुछ और भी खमियाँ हैं जो पुर्न रूप से तकनीकी है। यदि अभिकरण द्वारा इन तकनीकी खमियों का पीछा किया जाता है, तो डॉक्टर का बहुत सारा समय और उसकी ऊर्जा कुछ ऐसे मुद्दों की तरफ मुड़ जाएगी जो न तो बहुत गंभीर है, न ही अत्यावश्यक और न ही कर भुगतान कराने में सहायक हैं। इसके अतिरिक्त, पूरी संभावना है कि इसके कारण अस्पताल के खोले जाने की प्रक्रिया भी बाधित होगी।
आपके समक्ष दो विकल्प है :
(i) व्यापक दृष्टिकोण रखते हुए, आधिकारिक कर भुगतान अनुपालन सुनिश्चित करें और ऐसी कमियों को नजरंदाज करें जो केवल तकनीकी प्रकृति की हों।
(ii) मामले को सख्ती से देखे और सभी पहलुओं पर आगे बढ़ें, चाहे वे गंभीर हों या केवल तकनीकी।
कर अभिकरण के प्रमुख होने के नाते, आप कौन-से कार्य दिशा का विकल्प अपनाएंगे और क्यों? (250 शब्द)

12. एडवर्ड स्नोडन, एक कंप्यूटर विशेषज्ञ तथा सी. आइ. ए. के पूर्व व्यवस्था प्रशासक, ने सरकार के निगरानी कार्यक्रमों के अस्तित्व के बारे में गोपनीय सरकारी दस्तावेजों का खुलासा प्रेस को कर दिया। अनेक विधि विशेषज्ञों और अमेरिकी सरकार के अनुसार, उसके इस कार्य से गुप्तचर्या अधिनियम 1917 का उल्लंघन हुआ, जिसके अंतर्गत राज्य गुप्त बातों का सर्वजनिकरण राजद्रोह माना जाता है। इसके बावजूद कि स्नोडन ने कानून तोड़ा था, उसने तर्क दिया कि ऐसा करना उसका एक नैतिक दायित्व था। उसने अपने “जानकारी सार्वजनिक करने को (व्हिसल ब्लोइंग )” यह कह कर उचित ठहराया कि “जनता को यह सूचना देना कि उसके नाम पर क्या किया जाता है और उसके विरुद्ध क्या किया जाता है”, बताना उसका कर्तव्य है।
स्नोडन के अनुसार, सरकार द्वारा निजता के उल्लंघन को वैधानिकता की प्रवाह किए बिना उसको उजागर करना चाहिए क्योंकि इसमें सामाजिक क्रिया तथा सार्वजनिक नैतिकता के अधिक महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। अनेक व्यक्ति स्नोडन से सहमत थे। केवल कुछ ने यह तर्क दिए की स्नोडन ने कानून तोड़ा है और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया है, जिसके लिए uसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
क्या आप इससे सहमत हैं कि स्नोडन का कार्य कानूनी रूप से प्रतिबंधित होते हुए भी नैतिकता की दृष्टि से उचित था? क्यों या क्यों नही? इस विषय में परस्पर स्पर्धी मूल्यों को तोलते हुए अपना तर्क दीजिए। (250 शब्द)


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments