Internal Security UPSC Mains Questions – आंतरिक सुरक्षा प्रश्न

2022

  • संगठित अपराधों के प्रकारों की चर्चा कीजिए । राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मौजूद संगठित अपराध और आतंकवादियों के बीच संबंधों का वर्णन कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)
  • भारत में समुद्री सुरक्षा चुनौतियाँ क्या हैं ? समुद्री सुरक्षा में सुधार के लिए की गई संगठनात्मक, तकनीकी और प्रक्रियात्मक पहलों की विवेचना कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)
  • साइबर सुरक्षा के विभिन्न तत्त्व क्या हैं? साइबर सुरक्षा की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए समीक्षा कीजिए कि भारत ने किस हद तक एक व्यापक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति सफलतापूर्वक विकसित की है। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)
  • 20. नक्सलवाद एक सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक मुद्दा है जो एक हिंसक आन्तरिक सुरक्षा खतरे के रूप में प्रकट होता है। इस संदर्भ में उभरते हुए मुद्दों की चर्चा कीजिए और नक्सलवाद के खतरे से निपटने की बहुस्तरीय रणनीति का सुझाव दीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

2021

  • भारत की आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सीमा-पार से होने वाले साइबर हमलों के प्रभाव का विश्लेषण कीजिए। साथ ही , इन परिष्कृत हमलों के विरुद्ध रक्षात्मक उपायों की चर्चा कीजिए। (150 शब्द)
  • भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए बाह्य राज्य और गैर-राज्य कारकों द्वारा प्रस्तुत बहुआयामी चुनौतियों का विश्लेषण कीजिए। इन संकटों का मुकाबला करने के लिए आवश्यक उपायों की भी चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
  • आतंकवाद की जटिलता और तीव्रता, इसके कारणों, संबंधों तथा अप्रिय गठजोड़ का विश्लेषण कीजिए। आतंकवाद के खतरे के उन्मूलन के लिए उठाए जाने वाले उपायों का भी सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

2020

  • साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों और इस खतरे से लड़ने के आवश्यक उपायों की विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  • प्रभावी सीमावर्ती क्षेत्र प्रबंधन हेतु हिंसावादियों को स्थानीय समर्थन से वंचित करने के आवश्यक उपायों की विवेचना कीजिए और स्थानीय लोगों में अनुकूल धारणा प्रबंधन के तरीके भी सुझाइए। (150 शब्द)
  • भारत के पूर्वी भाग में वामपंथी उग्रवाद के निधारक क्या है ? प्रभावित क्षेत्रों में खतरों के प्रतिकारार्थ भारत सरकार, नागरिक प्रशासन एवं सुरक्षा बलों को किस सामरिकी को अपनाना चाहिए? (250 शब्द)
  • आंतरिक सुरक्षा खतरों तथा नियंत्रण रेखा साहित म्यामार, बांग्लादेश और पाकिस्तान सीमाओ पर सीमा-पार अपराधों का विश्लेषण कीजिए । विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा इस संदर्भ में निभाई गई भूमिका की विवेचना भी कीजिए। (250 शब्द)

2019

  • भारत सरकार ने हाल ही में विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यू-ए-पी-ए-) 1967 और एन-आई-ए- अधिनियम के संशोधन के द्वारा आतंकवाद रोधी कानूनों को मजबूत कर दिया है। मानवाधिकार संगठनों द्वारा विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम का विरोध करने के विस्तार और कारणों पर चर्चा करते समय वर्तमान सुरक्षा परिवेश के संदर्भ में, परिवर्तनों का विश्लेषण कीजिए।
  • जम्मू और कश्मीर में ‘जमात ए इस्लामी’ पर पाबंदी लगाने से आतंकवादी संगठनों को सहायता पहुंचाने में भूमि उपरि कार्यकर्ताओं (ओ-जी-डब्ल्यू-) की भूमिका ध्यान का केन्द्र बन गई है। उपप्लव (बगावत) प्रभावित क्षेत्रें में आतंकवादी संगठनों को सहायता पहुंचाने में भूमि उपरि कार्यकर्ताओं द्वारा निभाई जा रही भूमिका का परीक्षण कीजिए। भूमि उपरि कार्यकर्ताओं के प्रभाव को निष्प्रभावित करने के उपायों की चर्चा कीजिए।
  • उत्तर-पूर्व भारत में उपप्लवियों की सीमा के आरपार आवाजाही, सीमा की पुलिसिंग के सामने अनेक सुरक्षा चुनौतियों में से केवल एक है। भारत-म्यांमार सीमा के आरपार वर्तमान में आरंभ होने वाली विभिन्न चुनौतियों का परीक्षण कीजिए। साथ ही चुनौतियों का प्रतिरोध करने के कदमों पर चर्चा कीजिए।
  •  साइबरडोम परियोजना क्या है? स्पष्ट कीजिए कि भारत में इंटरनेट अपराधों को नियंत्रित करने में यह किस प्रकार उपयोगी हो सकता है।

2018

  • चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सी ० पी ०ई ० सी ०) को चीन की अपेक्षाकृत अधिक विशाल ‘एक पट्टी एक सड़क’ पहल के एक मूलभूत भाग के रूप में देखा जा रहा है। सी ० पी ०ई ० सी ० का एक संक्षिप्त वर्णन प्रस्तुत कीजीए और भारत द्वारा उससे किनारा करने के कारण गिनाइए। (150 शब्द)
  • वामपंथी उग्रवाद में अधोमुखी प्रवृति दिखाई डे रही है, परंतु अभी भी देश के अनेक भाग इससे प्रभावित है। वामपंथी उग्रवाद द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों का विरोध करने के लिए भारत सरकार के दृष्टिकोण को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)
  • अंकीयकृत (डिजिटाइज्ड) दुनिया में बढ़ते हुए साइबर अपराधों के कारण डाटा सुरक्षा का महत्व बहुत बढ़ गया है। जस्टिस बी ० एन ० श्रीकृष्ण समिति रिपोर्ट में डाटा की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर सोच-विचार किया गया है। आपके विचार में साइबर स्पेस में निजी डाटा की सुरक्षा से संबंधित इस रिपोर्ट की खूबियाँ और खामियाँ क्या -क्या हैं? (250 शब्द)
  • संसार के दो सबसे बड़े अवैध अफीम उगाने वाले राज्यों से भारत की आंतरिक सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। नशीली दवाओं के अवैध व्यापार एवं बंदूक बेचने, गुपचुप धन निवेश भेजने और मानव तस्करी जैसी आव्हाइध गतिविधियों के बीच कड़ियों को स्पष्ट कीजिए। इन गतिविधियों को रोकने के लिए क्या- क्या प्रतिरोधी उपाय किए जाने चाहिए? (250 शब्द)

2017

  • साइबर आक्रमण के संभावित खतरों की एवं इन्हे रिकने के लिए सुरक्षा ढांचे की विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  • भारत का उत्तर-पूर्वी प्रदेश बहुत लंबे समय से विद्रोह-ग्रसित है। इस प्रदेश में सशस्त्र विद्रोह की अतिजीविता के मुख्य कारणों का विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द)
  • भारत में भीड़ हिंसा एक गंभीर कानून और व्यवस्था समस्या के रूप मे उभर रही है। उपर्युक्त उदाहरण देते हुए, इस प्रकार की हिंसा के कारणों एवं परिणामों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
  • आतंकवाद की महाविपत्ति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती है। इस बढ़ते हुए संकट का नियंत्रण करने के लिए आप क्या-क्या हाल सुझाते है? आतंकी निधियाँ के प्रमुख स्रोत क्या है ? (250 शब्द)

2016

  • “उग्र अनुसरण” एवं “शल्यक प्रहार” पदों का प्रयोग प्रायः आतंकी हमलों के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही के लिए किया जाता है। इस प्रकार की कार्यवाहियो के युद्धनीतिक प्रभाव की विवेचना कीजिए।
  • “पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद एक प्रतिस्पर्धात्मक उद्योग के रूप में उभर रहा है।” उपर्युक्त कथन का विश्लेषण कीजिए।
  •  दुर्गम क्षेत्र एवं कुछ देशों के साथ शत्रुतापूर्ण संबंधो के कारण सीमा प्रबंधन एक कठिन कार्य है। प्रभावशाली सीमा प्रबंधन की चुनौतियों एवं रणनीतियों पर प्रकाश डालिए।
  •  गैर-राज्यों अभिकर्ताओं द्वारा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का विध्वंसकारी गतिविधियों हेतु प्रयोग सुरक्षा के लिए एक वृहद चिंता का विषय है। हाल ही में इनका दुष्प्रयोग किस प्रकार हुआ है? उपर्युक्त खतरे को नियंत्रित करने के लिए प्रभावकारी सुझाव सुझाइये।

2015

  • सरकारी कार्यकलापों के लिए, सर्वरों की क्लाउड होस्टिंग बनाम स्वसंस्थागत मशीन-आधारित होस्टिंग के लाभों और सुरक्षा निहितार्थों पर चर्चा कीजिए।
  • मानवाधिकार सक्रियतावादी लगातार इस विचार को उजागर करते हैं कि सशस्त्र बल (विशेष शक्तियाँ) अधिनियम, 1958 (ए.एफ.एस.पी.ए.) एक क्रूर अधिनियम है, जिससे सुरक्षा बलों के द्वारा मानवाधिकार दुरुपयोगों के मामले उत्पन्न होते हैं। इस अधिनियम की कौन-सी धाराओं का सक्रियतावादी विरोध करते हैं? उच्चतम न्यायालय के द्वारा व्यक्त विचार के संदर्भ में इसकी आवश्यकता का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
  • डिजिटल मीडिया के माध्यम से धार्मिक मतारोपण का परिणाम भारतीय युवकों को आई.एस.आई.एस. में शामिल हो जाना रहा है। आई.एस.आई.एस. क्या है और उसका ध्येय (लक्ष्य) क्या है? आई.एस.आई.एस. हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए किस प्रकार खतरनाक हो सकता है?
  • पिछड़े क्षेत्रें में बडे़ उद्योगों का विकास करने के सरकार के लगातार अभियानों का परिणाम जनजातीय जनता और किसानों, जिनको अनेक विस्थापनों का सामना करना पड़ता है, का विलगन (अलग करना) है। मल्कानगिरि और नक्सलबाड़ी पर ध्यान केंद्रित करते हुए, वामपंथी उग्रवादी विचारधारा से प्रभावित नागरिकों को सामाजिक और आर्थिक संवृद्धि की मुख्य धारा में फिर से लाने की सुधारक रणनीतियों पर चर्चा कीजिए।
  • विचार करते हुए कि साइबरस्पेस देश के लिए खतरा प्रस्तुत करता है, भारत को ऐसे अपराधों को रोकने के लिए एक फ्डिजिटल सशस्त्र बलय् की आवश्यकता है। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति, 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन में दिखाई देने वाली चुनौतियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए, इस नीति का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

2014

  •  ‘‘बहुधार्मिक व बहुजातिय समाज के रूप में भारत की विविध प्रकृति, पड़ोस में दिख रहे अतिवाद के संघात के प्रति निरापद नहीं है।’’ ऐसे वातावरण के प्रतिकार के लिए अपनाए जाने वाली रणनीतियों के साथ विवेचाना कीजिए।
  • अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन नियम सभी देशों को अपने भूभाग के ऊपर के आकाशी क्षेत्र पर पूर्ण और अनन्य प्रभुता प्रदान करते हैं। आप ‘आकाशी क्षेत्र’ से क्या समझते है? इस आकाशी क्षेत्र के ऊपर के आकाश के लिए इन नियमों के क्या निहितार्थ हैं? इससे प्रसूत चुनौतियों पर चर्चा कीजिए और ऽतरे को नियंत्रण करने के तरीके सुझाइए।
  • भारत की सुरक्षा को गैर-कानूनी सीमापार प्रवसन किस प्रकार एक खतरा प्रस्तुत करता है? इसे बढ़ावा देने के कारणों को उजागर करते हुए ऐसे प्रवसन को रोकने की रणनीतियों का वर्णन कीजिए।
  • 2012 में समुद्री डकैती के उच्च-जोखिम क्षेत्रों के लिए देशांतरी अंकन अन्तर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन द्वारा अरब सागर में 65° पूर्व से 78° पूर्व तक खिसका दिया गया था। भारत के समुद्री सुरक्षा सरोकारी पर इसका क्या परिणाम है?
  • चीन और पाकिस्तान ने एक आर्थिक गलियारे के विकास के लिए समझौता किया है। यह भारत की सुरक्षा के लिए क्या खतरा प्रस्तुत करता है? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

2013

  • अवैध धन स्थांतरण देश की आर्थिक प्रभुसत्ता के लिए एक गंभीर सुरक्षा जोख़िम होता है। भारत के लिए इसका क्या महत्त्व है और इस ऽतरे से बचने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? (200 शब्द 10 अंक)
  •  ‘सामाजिक संजाल स्थल’ (Social Networking Sites) क्या होती है और इन स्थलों से क्या सुरक्षा उलझने प्रस्तुत होती हैं? (200 शब्द 10 अंक)
  • कुछ रक्षा विश्लेषक इलेक्ट्रॉनिकी संचार माध्यम द्वारा युद्ध के अलकायदा और आतंकवाद से भी बड़ा खतरा मानते है। आप इलेक्ट्रॉनिकी संचार माध्यम युद्ध’ (Cyber Warfare) से क्या समझते हैं? भारत ऐसे जिन खतरों के प्रति संवेदनशील है उनकी रूप-रेखा खींचिए और देश की उनसे निपटने की तैयारी को भी स्पष्ट कीजिए। (200 शब्द 10 अंक)
  •  भारत के संविधान की धारा 244 अनुसूचित व आदिवासी क्षेत्रें के प्रशासन से संबंधित है। उसकी पाँचवीं सूची के कार्यान्वित न करने से वामपंथी पक्ष के चरम पंथ पर प्रभाव का विश्लेषण कीजिए। (200 शब्द 10 अंक)
  • दक्षिण एशिया के अधिकतर देशों तथा म्यांमार से लगी विशेषकर लम्बी छिद्रित सीमाओं की दृष्टि से भारत की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियाँ सीमा प्रबंधन से कैसे जुड़ी है? (200 शब्द 10 अंक)

Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments