विषय (Subject) : पेपर – II: सामान्य अध्ययन- I: भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज )

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर -1) General Studies (GS) Paper -1
साल (Year): 2021
माध्यम (Medium): Hindi

  1. भक्ति साहित्य की प्रकृति का मूल्यांकन करते हुए भारतीय संस्कृति में इसके योगदान का निर्धारण कीजिए। (150 शब्द)
  2. यंग बंगाल एवं ब्रह्मों समाज के विशेष संदर्भ में सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलनो के उत्थान तथा विकास को रेखांकित कीजिए। (150 शब्द)
  3. भारतीय रियासतों के एकीकरण की प्रक्रिया में मुख्य प्रशासनिक मुद्दों एवं सामाजिक-सांस्कृतिक समस्याओं का आकलन कीजिए। (150 शब्द)
  4. हिमालय क्षेत्र तथा पश्चिमी घाटों में भू-स्खलनों के विभिन्न कारणों का अंतर स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)
  5. गोंडवानालैंड के देशों में से एक होने के बावजूद भारत के खनन उद्योग अपने सकल घरेलू उत्पाद (जी. डी . पी. ) में बहुत कम प्रतिशत का योगदान देते हैं। विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  6. शहरी भूमि उद्योग के लिए जल निकायों से भूमि-उद्धार के पर्यावरणीय प्रभाव क्या हैं? उदाहरणों सहित समझाइए। (150 शब्द)
  7. 2021 में घटित ज्वालामुखी विस्फोटों की वैश्विक घटनाओं का उल्लेख करते हुए क्षेत्रीय पर्यावरण पर उनके द्वारा पड़े प्रभाव को बताइए। (150 शब्द)
  8. भारत को एक उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है? विस्तारपूर्वक उत्तर दीजिए। (150 शब्द)
  9. मुख्यधारा के ज्ञान और सांस्कृतिक प्रणालियों की तुलना में आदिवासी ज्ञान प्रणाली की विशिष्टता की जांच कीजिए। (150 शब्द)
  10. भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रक्रिया में गिग इकोनॉमी ‘ की भूमिका का परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
  11. नरमपंथियों की भूमिका ने किस सीमा तक व्यापक स्वतंत्रता आंदोलन का आधार तैयार किया? टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
  12. असहयोग आंदोलन एवं सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के रचनात्मक कार्यक्रमों को स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
  13. “दोनों विश्वयुद्धों के बीच लोकतंत्रीय राज्य प्रणाली के लिए एक गंभीर चुनौती उत्पन्न हुई है।” इस कथं का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)
  14. विश्व की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं के संरेखण का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए तथा उनके स्थानीय मौसम पर प्यासे प्रभावों का सोदाहरण वर्णन कीजिए। (250 शब्द)
  15. आर्कटिक की बर्फ और अंटार्कटिक के ग्लेशियरों का पिघलना किस तरह अलग-अलग ढंग से पृथ्वी पर मौसम के स्वरूप और मनुष्य की गतिविधियों पर प्रभाव डालते है? स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
  16. विश्व में खनिज तेल के असमान वितरण के बहुआयामी प्रभावों की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)
  17. भारत के प्रमुख शहरों में आइ. टी. उद्योगों के विकास से उत्पन्न होने वाले मुख्य सामाजिक-आर्थिक प्रभाव क्या हैं ? (250 शब्द)
  18. जनसंख्या शिक्षा के प्रमुख उद्देश्यों की विवेचना करते हुए भारत में इन्हे प्राप्त करने के उपायों पर विस्तृत प्रकाश डालिए। (250 शब्द)
  19. क्रिप्टोकरेंसी क्या है? वैश्विक समाज को यह कैसे प्रभावित करती हु? क्या यह भारतीय समाज को भी भी प्रभावित कर रही है? (250 शब्द)
  20. भारतीय समाज पारंपरिक सामाजिक मूल्यों में निरन्तरता कैसे बनाए रखता है? इनमें होने वाले परिवर्तनों का विवरण दीजिए। (250 शब्द)

विषय (Subject) : पेपर – III: सामान्य अध्ययन- II: शासन व्यवस्था, संविधान शासन-प्रणाली, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 2) General Studies (GS) Paper – 2
साल (Year): 2021
माध्यम (Medium): Hindi

  1. ‘संवैधानिक नैतिकता ‘ की जड़ संविधान में ही निहित ही और इसके तात्विक फलकों पर आधारित है। ‘संवैधानी नैतिकता’ के सिद्धांत की प्रासंगिक न्यायिक निर्णयों की सहायता से विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  2. विविधता, समता और समवेशिता सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर न्यायपालिका में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की वांछनीयता पर चर्चा कीजिए। (150 शब्द)
  3. भारत के 14 वें वित्त आयोग की संस्तुतियों ने राज्यों को अपनी राजकोषीय स्थिति सुधारने में कैसे सक्षम किया है? (150 शब्द)
  4. आपकी दृष्टि में, भारत में कार्यपालिका की जवाबदेही को निश्चित करने में संसद कहा तक समर्थ है ? (150 शब्द)
  5. “भारत में सार्वजनिक नीति बनाने में दबाव समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” समझाइए की व्यवसाय संघ, सार्वजनिक नीतियों एन किस प्रकार योगदान करते हैं। (150 शब्द)
  6. “एक कल्याणकारी राज्य की नैतिक अनिवार्यता के अलावा, प्राथमिक स्वास्थ्य संरचना धारणीय विकास की एक आवश्यक पूर्व शर्त है।” विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द)
  7. “व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को सार्थक बनाने के लिए ‘सीखते हुए कमाना (अर्न व्हाइल यू लर्न )’ की योजना को सशक्त करने की आवश्यकता है।” टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)
  8. क्या लैंगिक असमानता, गरीबी और कुपोषण के दुष्चक्र को महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सूक्ष्म वित्त (माइक्रोफाइनेंस) प्रदान करके तोड़ा जा सकता है? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)
  9. “यदि विगत कुछ दशक एशिया के विकास की कहानी के रहे, तो परवर्ती कुछ दशक अफ्रीका के हो सकते है।” इस कथं के आलोक में, हाल के वर्षों में भारत के प्रभाव का परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
  10. “संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन के रूप में एक ऐसे अस्तित्व के खतरे का सामना कर रहा है जो तत्कालीन सोवियत संघ की तुलन में कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण है।” विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  11. एक राज्य विशेष के अंदर प्रथम सूचना रिपोर्ट दायर करने तथा जांच करने के केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ० बी ० आइ ०) के क्षेत्राधिकार पर कई राज्य प्रश्न उठा रहे हैं। हालांकि, सी ० बी ० आइ ० जांच के लिए राज्यों द्वारा दि गई सहमति को रोके सक्ने की शक्ति अत्यानतिक नही है। भारत के संघीय ढांचे के विशेष संदर्भ में विवेचना कीजिए। (250 शब्द)
  12. यद्यपि मानवाधिकार आयोगों ने भारत में मानव अधिकारों के संरक्षण में काफी हद तक योगदान दिया है, फिर भी वे ताकतवर और प्रभावशालियों के विरुद्ध अधिकार जताने में असफल रहे हैं। इनकी संरचनात्मक और व्यावहारिक सीमाओं का विश्लेषण करते हुए सुधारात्मक उपायों के सुझाव दीजिए। (250 शब्द)
  13. संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के संविधानों में, समता के अधिकार की धारणा की विशिष्ट विशेषताओ का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
  14. उन संवैधानिक प्रावधानों को समझाइए जिनके अंतर्गत विधान-परिषदें स्थापित होती हैं। उपयुक्त उदाहरणों के साथ विधान-परिषदों के कार्य और वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)
  15. क्या विभागों से संबंधित संसदीय स्थायी समितियाँ प्रशासन को अपने पैर की अंगुलियों पर रखती हैं और संसदीय नियंत्रण के लिए सम्मान-प्रदर्शन हेतु प्रेरित कड़ी हैं? उपयुक्त उदाहरणों के साथ ऐसी समितियों के कार्यों का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)
  16. क्या ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से, डिजिटल निरक्षरता ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आइ ० सी ० टी ०) की अल्प-उपलब्धता के साथ मिलकर सामाजिक-आर्थिक विकास में बढ़ उत्पन्न किया है ? औचित्य सहित परीक्षण कीजिए । (250 शब्द)
  17. “यद्यपि स्वतंत्रयोत्तर भारत में महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है, इसके बावजूद महिलाओं और नारीवादी आंदोलन के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण पितरसत्तात्मक रहा है।” महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के अतिरिक्त कौन- से हस्तक्षेप इस परिवेश के परिवर्तन में सहायक हो सकते हैं? (250 शब्द)
  18. क्या नागरिक समाज और गैर-सरकारी संगठन, आम नागरिक को लाभ प्रदान करने के लिए लोक सेवा प्रदायगी का वैकल्पिक प्रतिमान प्रस्तुत कर सकते है? इस वाकल्पिक प्रतिमान की चुनौतियों की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)
  19. एस ० सी ० ओ ० के लक्ष्यों और उद्देश्यों का विश्लेषणात्मक परीक्षण कीजिए। भारत के लिए इसका क्या महत्व है? (250 शब्द)
  20. भारत-प्रशांत महासागर क्षेत्र में चीन की महत्वाकांक्षाओं का मुकाबला करना नई त्रि – राक्षत्र साझेदारी AUKUS का उद्देश्य है। क्या यह इस क्षेत्र में मौजूदा साझेदारी का स्थान लेने जा रहा है? वर्तमान परिदृश्य में, AUKUS की शक्ति और प्रभाव की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)

विषय (Subject) : पेपर – IV: सामान्य अध्ययन- III: प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 3) General Studies (GS) Paper – 3
साल (Year): 2021
माध्यम (Medium): Hindi

  1. भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जी. डी. पी. ) के वर्ष 2015 के पूर्व तथा वर्ष 2015 के पश्चात परिकलन विधि में अंतर की व्याख्या कीजिए। (150 शब्दों)
  2. पूंजी बजट तथा राजस्व बजट के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए। इन दोनों बजटों के संघटकों को समझाइए। (150 शब्द)
  3. देश के कुछ भागों मे भूमि सुधारों ने सीमांत और लघु किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किस प्रकार सहायता की है? (150 शब्द)
  4. भारत के जल संकट के समाधान में, सूक्ष्म-सिचाई कैसे और किस सीमा तक सहायक होगी? (150 शब्द)
  5. S-400 हवाई रक्षा प्रणाली, विश्व में इस समय उपलब्ध अन्य किसी प्रणाली की तुलना में किस प्रकार से तकनीकी रूप से श्रेष्ठ है? (150 शब्द)
  6. नवंबर, 2021 में ग्लासगो में विश्व के नेताओं के शिखर सम्मेलन में सी. ओ. पी. 26 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में, आरंभ की गई हरित ग्रिड पहल का प्रयोजन स्पष्ट कीजिए।
    अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आइ. एस. ए. ) में यह विचार पहली बार कब दिया गया था? (150 शब्द)
  7. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू. एच. ओ.) द्वारा हाल ही में जारी किए गए संशोधित वैश्विक वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों (ए. क्यू. जी. )के मुख्य बिंदुओं का वर्णन कीजिए। विगत 2005 के अद्यतन से, ये किस प्रकार भिन्न है? इन संशोधित मानकों को प्राप्त करने के लिए, भारत के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में किन परिवर्तनों की आवश्यकता है? (150 शब्द)
  8. भूकंप संबंधित संकटों के लिए भारत की भेद्यता की विवेचना कीजीए। पिछले तीन दशकों में, भारत के विभिन्न भागों में भूकंप द्वारा उत्पन्न बड़ी आपदाओं के उदाहरण प्रमुख विशेषताओं के साथ दीजिए। (150 शब्द)
  9. चर्चा कीजिए की किस प्रकार उभरती प्रौद्योगिकीय और वैश्वीकरण मनी लॉनड्रिंग मे योगदान करते हुए हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर मनी लॉनड्रिनग की समस्या से निपतन के लिए किए जाने वाले उपायों को विस्तार से समझाइए। (150 शब्द)
  10. भारत की आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सीमा-पार से होने वाले साइबर हमलों के प्रभाव का विश्लेषण कीजिए। साथ ही , इन परिष्कृत हमलों के विरुद्ध रक्षात्मक उपायों की चर्चा कीजिए। (150 शब्द)
  11. क्या आप सहमत है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने हाल ही में व-आकार के पुनरुत्थान का अनुभव किया है? कारण सहित अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। (250 शब्द)
  12. “तीव्रतर एवं समावेशी आर्थिक संवृद्दि के लिए आधारिक-अवसंरचना में निवेश आवश्यक है।” भारतीय अनुभव के परिप्रेक्ष्य में विवेचना कीजिए। (250 शब्द)
  13. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम; 2013 की मुख्य विशेषताएं क्या हैं? खाद्य सुरक्षा विधेयक ने भारत में भूख तथा कुपोषण को दूर करने में किस प्रकार सहायता की है? (250 शब्द)
  14. फसल विविधता के समक्ष मौजूदा चुनौतियाँ क्या हैं? उभरती प्रौद्योगिकियाँ फसल विविधता के लिए किस प्रकार अवसर प्रदान करती हैं? (250 शब्द)
  15. अनुपयुक्त जैव-प्रौद्योगिकी में शोध तथा विकास संबंधी उपलब्धियां क्या है? ये उपलब्धियां समाज के निर्धन वर्गों के उत्थान में किस प्रकार सहायक होगी ? (250 शब्द)
  16. वर्ष 2014 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से आकासाकी, अमानो तथा नाकामुरा को 1990 के दशक में नीली एल. ई. डी. के आविष्कार के लिए प्रदान किया गया था। इस आविष्कार ने मानव-जाति के दैनंदिन जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया है। (250 शब्द)
  17. संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन (यू. एन. एफ. सी. सी. सी. ) के सी. ओ. पी. के 26 वें सत्र के प्रमुख परिणामों का वर्णन कीजिए। इस सम्मेलन में भारत द्वारा की गई वचंबद्धताएं क्या हैं? (250 शब्द)
  18. भू-स्खलन के विभिन्न कारणों और प्रभावों का वर्णन कीजिए। राष्ट्रीय भू-स्खलन जोखिम प्रबंधन रणनीति के महत्वपूर्ण घटकों का उल्लेख कीजिए। (250 शब्द)
  19. भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए बाह्य राज्य और गैर-राज्य कारकों द्वारा प्रस्तुत बहुआयामी चुनौतियों का विश्लेषण कीजिए। इन संकटों का मुकाबला करने के लिए आवश्यक उपायों की भी चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
  20. आतंकवाद की जटिलता और तीव्रता, इसके कारणों, संबंधों तथा अप्रिय गठजोड़ का विश्लेषण कीजिए। आतंकवाद के खतरे के उन्मूलन के लिए उठाए जाने वाले उपायों का भी सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

विषय (Subject) : पेपर – V: सामान्य अध्ययन- IV: नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 4) General Studies (GS) Paper – 4
साल (Year): 2021
माध्यम (Medium): Hindi

खंड -A

(SECTION -A)
  1. (a) उन पाँच नैतिक लक्षणों की पहचान कीजिए, जिनके आधार पर लोक सेवक के कार्य-निष्पादन का आकलन किया जा सकता है। मेट्रिक्स में उनके समावेश का औचित्य सिद्ध कीजिए। (150 शब्द)
    (b) उन दस आधारभूत मूल्यों की पहचान कीजिए, जो एक प्रभावी लोकसेवक होने के लिए आवश्यक है। लोक सेवकों में गैर-नैतिक व्यवहार के निवारण के तरीकों और साधनों का वर्णन कीजिए। (150 शब्द)
  2. (a) तर्कसंगत निर्णय लेने के लिए निवेश (इनपुट) के विश्वसनीय स्रोत के रूप में डिजिटल प्रौद्योगिकी का प्रभाव एक बहस का मुद्दा है। उपयुक्त उदाहरण के साथ आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिय। (150 शब्द)
    (b) नैतिक दुविधाओ का समाधान करते समय एक लोक अधिक का कर क्षेत्र के ज्ञान के अलावा नव-परिवर्तनशीलता और उच्च क्रम की रचनात्मकता की भी आवश्यकता होती है। उपयुक्त उदाहरण सहित विवेचन कीजिए। (150 शब्द)
  3. निम्नलिखित में से प्रत्येक उद्धरण का आपके विचार से क्या अभिप्राय है?
    (a) “प्रत्येक कार्य की सफलता से पहले उसे सैकड़ों कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। जो दृढ़निश्चयी है वे ही देर-सबेर पेकश को देख पाएंगे।” – स्वामी विवेकानंद (150 शब्द)
    (b) “हम बाहरी दुनिया में तब तक शांति प्राप्त नही कर सकते जब तक की हम अपने भीतर शांति प्राप्त नही कर लेते।” – दलाई लामा (150 शब्द)
    (c) “परस्पर निर्भरता के बिना जीवन का कोई अर्थ नही है। हमें एक-दूसरे की जरूरत है और जितनी हम जल्दी इसे सिख लें यह हम सबके लिए उतना ही अच्छा है।” – एरिक एरिकूसन (150 शब्द)
  4. (a) अभिवृत्ति एक महत्वपूर्ण घटक है, जो मानव के विकास में निवेश (इनपुट) का काम करता है। ऐसी उपयुक्त अभिवृत्ति का विकास कैसे करण, जो एक लोक सेवक के लिए आवश्यक है? (150 शब्द)
    (b) उस नैतिकता अथवा नैतिक आदर्श, जिसको आप अंगीकार करते है, से समझौता किए बिना क्या भावात्मक बुद्धि अंतरात्मा के संकट की स्थिति से उबरने में सहायता करती है? आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
  5. (a) “शरणार्थियों को उस देश में वापस नहीं लौटाया जाना चाहिए जहां उन्हे उत्पीड़न अथवा मानवाधिकारों के उल्लंघन का सामना करना पड़ेगा।” खुले समाज और लोकतान्त्रिक होने का दावा करने वाले किसी राष्ट्र के द्वारा नैतिक आयाम के उल्लंघन के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
    (b) क्या सफल लोक सेवक बनने के लिए निष्पक्ष और गैर-पक्षपाती होना अनिवार्य गुण माना जाना चाहिए? दृष्टांत सहित चर्चा कीजिए। (150 शब्द)
  6. (a) न्यायपालिका सहित सार्वजनिक सेवा के हर क्षेत्र में निष्पादन, जवाबदेही और नैतिक आचरण सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र और सशक्त सामाजिक अंकेक्षण तंत्र परम आवश्यक है। सविस्तर समझाइए। (150 शब्द)
    (b) “सत्यनिष्ठा ऐसा मूल्य है, जो मनुष्य को सशक्त बनाता है।” उपयुक्त दृष्टांत सहित औचित्य सिद्ध कीजिए। (150 शब्द)

खंड -B

(SECTION -B)

7. सुनील एक युवा लीक सेवक है तथा सक्षमता, ईमानदारी, समर्पण तथा मुश्किल और दुर्वह कामों के लिए अथक प्रयास हेतु उसकी प्रतिष्ठा है। उसकी प्रोफ़ाइल को देखते हुए उसके अधिकारियों ने उसे एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील कार्यभार को संभालने के लिए चुना था। uसे अवैध बालू खनन के लिए कुख्यात आदिवासी-बहुल जिले में तैनात किया गया। नदी पट्टी से, अनियंत्रित रूप से बालू उत्खनन करके ट्रकों से ढोकर उसको काला बाजार में बेचा जा रहा था। यह अवैध बालू खनन माफिया स्थानीय कार्यक्रमों और आदिवासी बाहुबलियों के सहयोग से काम कर रहा था जो बदले में चुनिंदा गरीब आदिवासियों को रिश्वत देते रहते थे तथा उनको डरा और धमका कर रखते थे।
सुनील ने एक तेज और ऊर्जावान अधिकारी होने के नाते जमीनी हकीकत पहचानकर और माफिया के द्वार कुटिल तथा संदिग्ध तंत्र के माध्यम से अपनाए गए उनके तौर-तरीकों को तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने पाया की उसके अपने कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की उनसे मिलीभगत है और उन्होंने उनके साथ घनिष्ठ अवांछनीय गठजोड़ विकसित कर लिया है। सुनील ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की और उनके बालू से भरे ट्रकों की आवाजाही के अवैध संचालन पर छापे मारना शुरू कर दिया। माफिया भड़क गया क्योंकि पहले बहुत अधिकारियों ने उनके विरुद्ध इतने बड़े कदम नही उठाए थे। कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने जो कथित तौर पर संचालन को साफ करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और उन्हे अपुरणीय क्षति हो सकती है।
माफिया शत्रुतापूर्ण हो गया और जवाबी हमला शुरू किया। आदिवासी बाहुबली और माफिया ने उसको गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देना शुरू कर दिया। उसके परिवार (पत्नी और वृद्ध माता ) का पीछा किया जा रहा था वे उनकी वास्तविक निगरानी में थे जिससे की उन सभी को मानसिक यातना, यंत्रणा और तनाव हो रहा था। उस समय मामले ने गंभीर रूप धरण कर लिया जब एक बाहुबली उसके कार्यालय में आया और उसको छापे मारना इत्यादि बंद करने की धमकी दी और कहा कि उसका हाल उसके पूर्व अधिकारियों से अलग नही होगा (दस वर्ष पूर्व माफिया द्वारा एक अधिकारी की हत्या कर डी गई थी)।
(a) इस स्थिति को संभालने में सुनील के लिए उपलब्ध विभिन्न विकल्पों की पहचान कीजिए।
(b) आपके द्वारा सूचीबद्ध विकल्पों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
(c) आपके विचा से उपर्युक्त में से कौन-सा विकल्प सुनील के लिए सबसे उपयुक्त होगा और क्यों? (250 शब्द)

8. आप एक मध्यवर्गीय शहर में डिग्री कॉलेज के उप-प्रधानाचार्य है। प्रधानाचार्य है। प्रधानाचार्य हाल ही में सेवानिवृत्त हुए है और प्रबंधन उनके प्रतिस्थापन की तलाश कर रहा है। यह भी माना जाता है की प्रबंधन आपको प्रधानाचार्य के रूप में पदोन्नत कर सकता है। इस बीच वार्षिक परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय से आए उड़नदस्ते ने दो छात्रों को अनुचित तरीकों का उपयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कॉलेज का वरिष्ठ व्याख्याता व्यक्तिगत रूप से इन छात्रों को इस कार्य में मदद कर रहा था। एक वरिष्ठ व्याख्याता प्रबंधन का करीबी भी माना जाता था। उनमें से एक छात्र स्थानीय राजनेता का बीटा था, जो कॉलेज को वर्तमान प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से संबंधन कराने में मददगार रहा था । दूसरा छात्र एक स्थानीय व्यवसायी का बीटा था, जिसने कॉलेज चलाने के लिए अधिकतम धन दान दिया था। आपने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में तुरंत प्रबंधन को सूचित किए । प्रबंधन ने आपको किसी भी कीमत पर उड़नदस्ते के साथ इस मुद्दे को हल करने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा की इस घटना से न केवल कॉलेज की छवि खराब होगी बल्कि राजनेता और व्यवसायी भी कॉलेज के कामकाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति है। आपको यह भी संकेत दिया गया था की प्रधानाचार्य के रूप में आपकी आगे की पदोन्नति उड़नदस्ते के साथ मुद्दे को हल कारणे की आपकी क्षमता पर निर्भर करती है। इस दौरान आपकी प्रशासन अधिकारी ने सूचित किया की छात्र संघ के कुछ सदस्य इस घटना में शामिल वरिष्ठ व्याख्याता और छात्रों के खिलाफ कॉलेज के गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
(a) इस मामले से संबंधित नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
(b) उप-प्रधानाचार्य के रूप में आपके पास उपलब्ध विकल्पों का आलोचनात्मक रूप से परीक्षण कीजिए। आप कौन – सा विकल्प अपनाएंगे और क्यों। (250 शब्द)

9. किसी राज्य-विशेष की राजधानी में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए एक एलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। आपकी पेशेवर क्षमता और अनुभव के आधार पर आपको इस प्रतिष्ठित परियोजना के परियोजना प्रबंधन के रूप में चुना गया है। अगले दो वर्षों में परियोजना को पूरा करने की समय-सीमा 30 जून 2021 है क्योंकि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा जुलाई 2021 के दूसरे सप्ताह में चुनाव की घोषणा से पहले होना है। निरीक्षण दल द्वारा औचक निरीक्षण करते समय, संभवतः खराब सामग्री के इस्तेमाल के कारण एलिवेटेड कॉरीडोर के एक पाए में एक छोटी सी दरार देखी गई थी। आपने तुरंत मुख्य अभियंता को सूचित किया और आगे का आरोक दिया । आपके द्वारा यह आकलन किया गया था की एलिवेटेड कॉरीडोर के कम-से-कम चार से छः महीने की देरी कर देगी । किन्तु मुख्य अभियंता ने निरीक्षण दल के अवलोकन को इस आधार पर निरस्त कर दिया कि यह एक छोटी सी दरार है जो किसी भी तरह से पल की क्षमता और टिकाऊपन को प्रभावित नही करेगी। उसने आपको निरीक्षण दल के अवलोकन की अनदेखी कर उसी गति तथा लय के साथ काम जारी रखने का आदेश दिया । उसने आपको सूचित किया कि मंत्री कोई देरी नही चाहते हैं क्योंकि वे एलिवेटेड कॉरीडोर का उद्घाटन मुख्यमंत्री से चुनाव की घोषणा हिने से पहले करवाना चाहते हैं। यह भी सूचित किया कि ठेकेदार मंत्री का दूर का रिस्तेदार है और वे चाहते है की वह इस परियोजना को पूरा करे। उसने आपको इशारा भी किया कि अतिरिक्त मुख्य अभियंता के रूप में आपकी आगे की पदोन्नति मंत्रालय के विचाराधीन है। तथापि आपने दृढ़ता से महसूस किया कि एलिवेटेड कॉरीडोर के पाए में छोटी-सी दरार पल की क्षमता और जीवनकल पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी और इसलिए एलिवेटेड कॉरीडोर की मरम्मत न करना बहुत खतरनाक होगा।
(a) दी गई शर्तों के तहत परियोजना प्रबंधक के रूप में आपके पास कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं?
(b) वे कौन-सी नैतिक दुविधाएं हैं, जिनका परियोजना प्रबंधक सामना कर रहा है?
(c) परियोजना प्रबंधक द्वारा सामना की जाने वाली व्यावसायिक चुनौतियाँ क्या हैं और उन चुनौतियों से पर पाने के लिए उसकी प्रतिक्रिया क्या है?
(d) निरीक्षण दल द्वारा उठाए गए अवलोकन की अनदेखी के परिणाम क्या हो सकते हैं? (250 शब्द)

10. कोरोनावायरस रोग (कोविड-19) महामारी तेजी से विभिन्न देशों में फैली है। 8 मई 2020 तक भारत में कोरोना के 56342 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। भारत को, जिसकि जनसंख्या 1.35 बिलियन से अधिक है, जनसंख्या में कोरोनावायरस के संचरण को नियंत्रित करने में कठिनाई आई थी। इस प्रकोप से निपटने के लिया कई रणनीतियाँ आवश्यक हो गई थी। भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस प्रकोप के बारे में जागरूकता बढ़ाई और कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की । भारत सरकार ने वायरस के संचरण को कम करने के लिए पूरे देश में 55 दिनों का लॉकडाउन लागू किया। स्कूल और कॉलेज में शिक्षण-सीखना मूल्यांकन और प्रमाणीकरण के वैकल्पिक तरीके सामने आए। इन दिनों अनलाइन मोड लोकप्रिय हो गया।
भारत इस तरह के संकटपूर्ण अचानक हुए हमले के लिए तैयार नही था क्योंकि मानव संसाधन, धन और ऐसी स्थिति में सेकहभाल करने के लिए बुनियादी ढांचे के रूप में अन्य सुविधाओं की कमी थी। इस बीमारी ने एक तरफ तो जाति, पंथ, धर्म की परवाह किए बिना किसी को नही बख्शा और दूसरी तरफ ‘अमीर – गरीब’ दोनों को भी नही छोड़ा । अस्पताल में बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर, एम्बुलेंस, अस्पताल-कर्मचारी और श्यमशान की कमी सबसे महत्वपूर्ण पहलू थे।
आप ऐसे समय एक सार्वजनिक अस्पताल में अस्पताल प्रशासक हैं जब कोरोनावायरस ने बड़ी संख्या में लोगों पर हमला किया और अस्पताल में मरीजों का दिन-रात आना-जाना लगा रहता था।
(a) पूरी तरह से जानते हुए की यह अत्यधिक संक्रमण रोग है और संसाधन तथा बुनियादी ढांचे सीमित है, अपने नैदानिक और गैर-नैदानिक कर्मचारियों को रोगियों की देख-भाल करने में लगाने के लिए आपके मानदंड और औचित्य क्या हैं?
(b) यदि आपका निजी अस्पताल है, तो क्या आपका औचित्य और निर्णय वैसा ही होता जैसा की सार्वजनिक अस्पताल में? (250 शब्द)

11. भारत मे स्थित एक प्रतिष्ठित खाद्य उत्पाद कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लिए एक खाद्य उत्पाद विकसित किया और आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद उसका निर्यात शुरू कर दिया। कंपनी ने इस उपलब्धि की घोषणा की और यह संकेत भी दिया की जल्द ही यह उत्पाद घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लगभग समान गुणवत्ता और स्वास्थ्य लाभ के साथ उपलब्ध कराया जाएगा । तदनुसार, कंपनी ने अपने उत्पाद को घरेलू सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित कराया और उत्पाद को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। कंपनी ने समय के साथ बाजार में अपनी जिम्मेदारी को बढ़ाया और घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्याप्त लाभ अर्जित किया। हालांकि,निरीक्षण दल द्वारा किए गए यादृक्षिक नमूनों (रैंडम सैंपल) के परीक्षण में पाया गया की सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त अनुमोदन से भिन्न उत्पाद को घरेलू स्तर पर बेचा जा रहा है। आगे की जांच में यह भी पता चला की खाद्य कंपनी न केवल ऐसे उत्पादों को बेच रही थी जो देश को स्वास्थ्य मानकों को पूरा नही कर रहे थे बल्कि अस्वीकृत निर्यात उत्पाद को भी घरेलू बाजार में बेंच रही थी। इस प्रकरण ने खाद्य कंपनी की प्रतिष्ठा और लाभदायकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला।
(a) घरेलू बाजार के लिए निर्धारित खाद्य मानकों का उलंधन करने और अस्वीकृत निर्यात उत्पादों को घरेलू बाजार में बेचने के लिए खड़ी कंपनी के खिलाफ सक्षम प्राधिकारी द्वारा आप क्या कार्रवाई की कल्पना करते हैं?
(b) संकट को हल करने और अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने के लिए खाद्य कंपनी के पास क्या क्रियाविधि उपलब्ध है?
(c) मामले में निहित नैतिक दुविधा की जांच कीजिए। (250 शब्द)

12. पवन पिछले दस वर्षों से राज्य सरकार में अधिकारी के पद पर कार्यरत है। नियमित स्थानांतरण के अंतर्गत uसे दूसरे विभाग में तैनात किया गया। उसने अन्य पाँच साथियों के साथ एक नए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यालय का प्रमुख एक वरिष्ठ अधिकारी था जो अपने कार्यालय की कार्य प्रणाली में निपुण था । सामान्य पूछताछ के दौरान पवन को पता चला की वरिष्ठ अधिकारी का खुद का पारिवारिक जीवन अशांत होने के साथ-साथ वह कठोर और संवेदन शील छवि वाला है । शुरू में लगा की सब ठीक चल रहा है। हालांकि कुछ समय बाद ही पवन ने महसूस किया की उसका वरिष्ठ अधिकारी आमतौर पर उसको अपमानित करता था। और कभी-कभी अविवेकी था। बैठकों में पवन जो कुछ भी सुझाव देता था उन्हे सिरे से खारिज कर दिया जाता था और दूसरों की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिकारी नाराजगी व्यक्त करता था। यह वरिष्ठ अधिकारी के कामकाज की शैली का तरीका बन गया जिसमें उसको गलत ढंग से दिखाया जाता, उसकी कमजोरियों को उजागर किया जाता और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता था। यह स्पष्ट हो गया कि यद्यपि ये काम से संबंधित कोई गंभीर समस्या/कमियाँ नही थी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी हमेशा किसी न किसी बहाने से uसे डटता और उस पर चिल्लाता। पवन के लगातार उत्पीड़न और सार्वजनिक आलोचना के परिणामस्वरूप उसके आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और समभाव को नुकसान पहुंचा । पवन ने महसूस किया कि वरिष्ठ अधिकारी के साथ उसके संबंध और अधिक विषाक्त होते जा रहे हैं तथा वह निरंतर तनाव ग्रस्त , चिंतित एवं दबाव महसूस करने लगा है। उसका मन नकारात्मकता से भरा हुआ था और उसे मानसिक यातना,पीड़ा और व्यथा को झेलना पड़ रहा था। आखिरकार इसने उसके व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। घर पर भी वह अब उल्लासित, प्रसन्न और संतुष्ट नही रहता था, बल्कि बिना किसी कारण के वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपना आपा खो देता था। पारिवारिक वातावरण अब सुखद और अनुकूल नही रह गया था। उसकी पत्नी, जो हमेशा उसका साथ देती थी, वह भी नकारात्मकता और शत्रुतापूर्ण व्यवहार का शिकार हो गई । कार्यालय में उसके अपमान और उत्पीड़न के कारण उसके जीवन से आराम और खुशी लगभग गायब हो गई। इस प्रकार इसने उसके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाया।
(a) इस स्थिति से निपटने के लिए पवन के पास कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं?
(b) कार्यालय और घर में शांति, प्रशांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण लाने के लिए पवन को क्या दृष्टिकोण अपनाना चाहिए?
(c) एक बाहरी व्यक्ति के रूप में वरिष्ठ अधिकारी तथा अधीनस्थ डोनी के लिए इस स्थिति से उबरने और कार्यनिष्पादन, मानसिक तथा भावात्मक स्वास्थ्य में सुधार के लिए आपके क्या सुझाव हैं?
(d) उपर्युक्त परिदृश्य में, आप सरकारी कार्यालयों में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के लिए किस प्रकार के प्रशिक्षण का सुझाव देंगे? (250 शब्द)


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments