UPSC Geography Optional Question Paper 2019: प्रश्न पत्र I

खण्ड- A

1. निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) अग्राशय विस्फोटों और उनके परिणामों का वर्णन कीजिए।
(b) संभाव्य वाष्पन-वाष्पोत्सर्जन का परिकलन करने की थॉर्नथ्वेट द्वारा सुझाई गई तकनीकों को स्पष्ट कीजिए।
(c) सैंडस्पिट और टोम्बोलों किस प्रकार बनते हैं?
(d) सहजीवित एक जैव कारक है, जो स्पिशीज की भौगोलिक सीमाओं का निर्धारण करता है। व्याख्या कीजिए।
(e)पर्वतारोही माउण्ट एवरेस्ट के लिए किस प्रकार खतरा है?

2. (a) स्पिशीज की आनुवंशिक विविधता का संरक्षण करना किस कारण आवश्यक है? क्या संरक्षित क्षेत्र इस संबंध में कोई उपयोगी प्रयोजन अदा करते हैं?
(b) विभिन्न प्रकार की प्लेट सीमाओं के बीच समानताएं और विषमतायें स्पष्ट कीजिए।
(c) नगरीय जलवायु की प्रकृति व वैश्विक पर्यावरण परिवर्तन पर उनके प्रभाव की व्याख्या कीजिए।

3. (a) वायुमंडलीय परिसंचरण के त्रि-कोशिकीय मॉडल की विस्तार से विवेचना कीजिए।
(b) मृदा अम्लता व क्षरीयता किस प्रकार मृदा उर्वरता से अम्बन्धित हैं?
(c) “जीवन की चादर किसी जोड़ के बिना है और पारिस्थितिक तंत्र के किसी एक भाग में विघटन के परिणामों की लहरें समस्त में व्याप्त हो जाती हैं।” सुस्पष्ट कीजिए।

4. (a) भूकंपों की तीव्रता व परिमाण मापने की विधियों की विवेचना कीजिए। भूकम्पी क्षेत्रों का सीमांकन कैसे किया जाता है?
(b) संकट मानचित्रण के द्वारा जन व माल पर बाढ़ों के प्रभाव को सर्वाधिक प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है। टिप्पणी कीजिए।
(c) समुद्री तरंगे कैसे बनती हैं? दोलन की तरंग और स्थानांतरण की तरंग के बीच विभेदन कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) “भाषा एक विशेष स्थान पर उत्पन्न होती है और इसके बोलने वालों के प्रवास के माध्यम से अन्य स्थानों में फैलती है।” भाषा हॉट स्पॉटों और संकटापन्न भाषा हॉट स्पॉटों के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिए।
(b) बौनापन (स्टंटिंग ) और शारीरिक क्षय (वेस्टिंग) को परिभाषित कीजिए। क्या कारण है कि ये विकासशील राष्ट्रों के बच्चों में अधिक विद्यमान हैं?
(c) जनसंख्या की निवल जनन दर (एन. आर. आर.) और जनसंख्या के वास्तविक प्रतिस्थापन स्तर के बीच सम्बन्ध को स्पष्ट कीजिए।
(d) प्राकृतिक प्रदेश क्या हैं? आयोजना प्रदेशों से वे किस प्रकार भिन्न हैं?
(e) हार्टशोर्न द्वारा सुझाई गई सीमाओं के आनुवंशिक वर्गीकरण पर चर्चा कीजिए।

6. (a) मानव विकास सूचकांक (एच ० डी ० आइ ०) णे विकास के प्रक्रम के बारे में लोगों की सोच में आमूल परिवर्तन लाया है। एच ० डी ० आइ ० की अंतर्निहित परिसीमाओं का समलीचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(b) “विनिर्माण में बड़े पैमाने पर वैश्विक स्थानांतरण विकसित संसार में वीउद्योगिकरण का परिणाम है जो विकासशील संसार में उद्योगीकरण के बराबर है। ” इस कथं का विश्लेषण कीजिए।
(c) ‘जलवायु प्रवासियों’ से आप क्या समझते हैं? उनके पुनःस्थापन के लिए उचित नीतियाँ व कार्यक्रम सुझाइए।

7.(a) जलवायु परिवर्तन और शहरों में आपदा भेद्यताओं सहित परिवर्तनशील पर्यावरण का मुकाबला करने के लिए मानव बस्तियों की वर्तमान आयोजना, प्रबंधन और शासन में किन-किन परिवर्तनों की आवश्यकता है?
(b) वैश्वीकरण अक्सर लोक संस्कृति को समाहित कर सकता है। इसके सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव क्या है?
(c) “विभिन्न स्थानों पर संवृद्धि एक समान नहिं है।” इस कथन का वृद्धि ध्रुव थियोरी के परिप्रेक्ष्य में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

8.(a) ‘आइसोडापेन’ व ‘आइसोटिम’ में विभेद कीजिए। अल्फ़ेड वेबर द्वारा दी गई औद्योगिक अवस्थिति की न्यूनतम लागत थियोरी का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(b) वृद्ध आबादियों के सर्वाधिक बड़े अंशों वाले राष्ट्रों के लिए चुनौतियों का आकलन कीजिए।
(c) समकालीन जगत में ‘रिमलैंड थियोरी’ की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए।


UPSC Geography Optional Question Paper 2019: प्रश्न पत्र II

खण्ड- A

1. (a) आपको दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित सभी की स्थिति को अंकित कीजिए। अपनी क्यू. सी. ए. पुस्तिका में इन स्थानों में से प्रत्येक का भौतिक/ वाणिज्यिक/ आर्थिक/ पारिस्थितिक/ पर्यावरणीय/ सांस्कृतिक महत्व अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए :

(i) लोथल
(ii) ब्यास नदी
(iii) चिखल्दरा
(iv) नरोरा
(v) लेंगपुई
(vi) कूल्डिहा वन्यजीव अभयारण्य
(vii) थेनमाला
(viii) अनामुडी
(ix) बैरन द्वीप
(x) दुर्गादुआनी ज्वरीय नदी

(b) भारत में भू-जल अवक्षय के प्रमुख कारणों का परिक्सन कीजिए।
(c) भारतीय मानसून स्वभावतः अनियमित क्यों होता है ? व्याख्या कीजिए।
(d) भारत के सूखा सम्भावित क्षेत्रों में शुष्क कृषि की महत्ता की व्याख्या कीजिए।

2. (a) भारत के कृषि-जलवायिक क्षेत्रों को कृषि-पारिस्थितिक प्रदेशों से सहसंबंधित कीजिए।
(b) भारत के आर्थिक विकास में बहुराष्ट्रीय निगमों की भूमिका का उपयुक्त उदाहरणों सहित समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
(c) विवेचना कीजिए कि जलविभाजक प्रबंधन भारत में ग्रामीण निर्धनता के उन्मूलन में एक उपकरण कैसे बन गया है।

3. (a) कृषि में रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और कृमिनाशकों के प्रयोग और मानव स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव की विवेचना कीजिए।
(b) भारत के अविरत अंतरिक्ष कार्यक्रमों और भविष्य में राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु उनके निहितार्थों का परीक्षण कीजिए।
(c) भारत में वर्षा प्रतिरूप की विवेचना तथा प्राकृतिक वनस्पति के स्थानिक वितरण के साथ uसे सहसंबंधित कीजिए।

4. (a) हिमालय के राजनैतिक आयामों की विवेचना कीजिए। व्याख्या कीजिए कि इसने भारतीय संघवाद की भू-सामरिक, भू-राजनीति एवं क्षेत्रीय जागरूकता को कैसे प्रभावित किया है।
(b) भारत में सूचना प्रौद्योगिकी के विकास तथा कार्य संस्कृति व समाज पर उसके प्रभाव का परीक्षण कीजिए।
(c) भारत में आयु-संरचना की वर्तमान स्थिति और कार्यशक्ति की उपलब्धता की व्याख्या कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में लिखिए ।
(a) भारत की पश्चिम वाहिनी नदियों की उल्लेखनीय विशिष्टताओं को प्रस्तुत कीजिए।
(b) भारत में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन की समस्याओं की विवेचना कीजिए।
(c) भारत के बड़े नगरों में भूमि के मूल्य, नगरों की ऊर्ध्वाधर वृद्धि तथा झुँगियों की वृद्धि को सहसंबंधित कीजिए।
(d) भारत में पिछड़े प्रदेशों के विकास में पाद-निर्बंध उद्योगों के महत्व का आकलन कीजिए।
(e) भारत में हिमनदीय झील प्रस्फोटन बाढ़ (जी. एल. ओ. एफ.) की समस्याओं का परीक्षण कीजिए।

6. “नदियों के अन्तः बेसिन जुड़ाव आर्थि, सामाजिक और पारिस्थितिक रूपों में अधिक साध्य हैं”। भारत से उपयुक्त उदाहरणों सहित विवेचना कीजिए।
(b) भारत में उदीयमान सन्नगरों का एक सकारण विवरण दीजिए तथा उनसे सम्बद्ध समस्याओं की व्याख्या कीजिए ।
(c) भारत में पर्वतीय के संधारणीय विकास हेतु हरित पर्यटन की प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिए।

7. (a) भारत में प्रादेशिक असमानता में यंत्रराज्यीय प्रवसन की भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
(b) दक्षिण भारतीय नगरों की तुलना में उत्तर भारतीय नगरों में प्रदूषण के उच्च स्तर का एक सकारण विवरण दीजिए।
(c) भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में प्रादेशिक असंतुलनों को दूर करने हेतु प्रोत्साहन अभिकेंद्रित कार्यक्रमों का विश्लेषण कीजिए।

8.(a) अंतरराष्ट्रीय व्यापार की प्रकृति और प्रतिरूपों में परिवर्तनों का भारत के विशेष संदर्भ में परीक्षण कीजिए। प्रमुख प्रभावी कारकों का उल्लेख कीजिए।
(b) हिमालय में उन्नतांशीय एवं भू-पर्यावरणीय खतरों का वर्णन कीजिए।
(c) “भारत हिन्द महसागरीय परिमंडल से संबंधित एक भूमंडलीय शक्ति के रूप में उभड़ रहा है।” विस्तारण कीजिए।


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments