UPSC Mains Geography Questions: भूगोल प्रश्न

2020

  • परि-प्रशान्त क्षेत्र के भू-भौतिकीय अभिलक्षणों का विवेचन कीजिए।
  •  मरुस्थलीकरण के प्रक्रम की जलवायविक सीमाएँ नहीं होती हैं। उदाहरणों सहित औचित्य सिद्ध कीजिए। 
  •  हिमालय के हिमनदों के पिघलने का भारत के जल-संसाधनों पर किस प्रकार दूरगामी प्रभाव होगा?
  • वर्तमान में लौह एवं इस्पात उद्योगों की कच्चे माल के स्रोत से दूर स्थिति का उदाहरणों सहित कारण बताइए। 
  • नदियों को आपस में जोड़ना सूखा, बाढ़ और बाधित जल-परिवहन जैसी बहु-आयामी अन्तर्सम्बन्धित समस्याओं को व्यवहार्य समाधान दे सकता है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 
  • भारत में दशलक्षीय नगरों जिनमें हैदराबाद एवं पुणे जैसे स्मार्ट सिटीज़ भी सम्मिलित हैं, में व्यापक बाढ़ के कारण बताइए। स्थायी निराकरण के उपाय भी सुक्षाइए।
  • भारत में सौर ऊर्जा की प्रचुर संभावनाएँ हैं हालांकि इसके विकास में क्षेत्रीय भिन्नताएं हैं। विस्तृत वर्णन कीजिए।
  • भारत के वन संसाधनों की स्थिति एवं जलवायु परिवर्तन पर उसके परिणामी प्रभावों का परीक्षण कीजिए। 

2019

  • पर्वत पारिस्थितिकी तंत्र को विकास पहलों और पर्यटन के ऋणात्मक प्रभाव से किस प्रकार पुनःस्थापित किया जा सकता है?
  •  दक्ष और किफायती (ऐफोर्डेबल) शहरी सार्वजनिक परिवहन किस प्रकार भारत के द्रुत आर्थिक विकास की कुंजी है?
  • महासागर धाराएँ और जल राशियाँ समुद्री जीवन और तटीय पर्यावरण पर अपने प्रभावों में किस-किस प्रकार परस्पर भिन्न हैं? उपयुक्त उदाहरण दीजिए।
  • क्या प्रादेशिक संसाधन-आधारित विनिर्माण की रणनीति भारत में रोजगार की प्रोन्नति करने में सहायक हो सकती है?
  •  उत्तर-पश्चिमी भारत के कृषि-आधारित खाद्य प्रक्रमण उद्योगों के स्थानीयकरण के कारकों पर चर्चा कीजिए।
  • ‘‘महिला सशक्तिकरण जनसंख्या संवृद्धि को नियंत्रित करने की कुंजी है।’’ चर्चा कीजिए
  • जल प्रतिबल (वाटर स्ट्रैस) का क्या मतलब है? भारत में यह किस प्रकार और किस कारण प्रादेशिकतः भिन्न-भिन्न है?
  • वैश्विक तापन का प्रवाल जीवन तंत्र पर प्रभाव का, उदाहरणों के साथ, आकलन कीजिए।
  •  मैंग्रोवों के रिक्तीकरण के कारणों पर चर्चा कीजिए और तटीय पारिस्थितिकी का अनुरक्षण करने में इनके महत्व को स्पष्ट कीजिए।

2018

  • भारतीय प्रादेशिक नौपरिवहन उपग्रह प्रणाली (आई. आर. एन. एस. एस.) की आवश्यकता क्यों है ? यह नौपरिवहन में किस प्रकार सहायक है ?
  • भारत आर्कटिक प्रदेश के संसाधनों मे किस कारण गहन रुचि ले रहा है ?
  • ‘मेंटल प्लूम’ को परिभाषित कीजिए और प्लेट विवर्तनिकी में इसकी भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
  • समुद्री पारिस्थितिकी पर ‘मृतक्षेत्रों’ (डैड ज़ोन्स) के विस्तार के क्या-क्या परिणाम होते है ?
  • भारत में अवक्षयी (डिप्लीटिंग) भौम जल संसाधनों का आदर्श समाधान जल संरक्षण प्रणाली है।” शहरी क्षेत्रों में इसको किस प्रकार प्रभावी बनाया जा सकता है ?
  • नीली क्रांति’ को परिभाषित करते हुए भारत में मत्स्यपालन की समस्याओं और रणनीतियों को समझाइये ।
  • भारत में औद्योगिक गलियारों का क्या महत्व है ? औद्योगिक गलियारों को चिन्हित करते हुए उनके प्रमुख अभिलक्षणों को समझाइये ।
  • भारत में ‘महत्त्वाकांक्षी जिलों के कायाकल्प’ के लिए मूल रणनीतियों का उल्लेख कीजिए और इसकी सफलता के लिए, अभिसरण, सहयोग व प्रतिस्पर्धा की प्रकृति को स्पष्ट कीजिए ।

2017

  • ‘नासा’ का जूनों मिशन पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास को समझने में किस प्रकार सहायता करता है?
  • “प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभाव के बावजूद, कोयला खनन विकास के लिए अभी भी अपरिहार्य है।”विवेचना कीजिए।
  • दलहन की कृषि के लाभों का उल्लेख कीजिए जिसके कारण संयुक्त राष्ट्र के द्वारा वर्ष 2016 को अंतर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष घोषित किया गया था।
  • हिमांक-मंडल (क्रोमोस्फेयर ) वैश्विक जलवायु को किस प्रकार प्रभावित करता है?
  • “सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रों के रूप में संवृद्धि ने रोजगार के नए मार्ग खोल दिए हैं, परंतु साथ में नई समस्याएं भी पैदा कर दी हैं।” उदाहरणों सहित इस कथं की पुष्टि कीजिए।
  • महासागरीय लवणता में विभिन्नताओं के कारण बताइए तथा इसके बहु-आयामी प्रभावों की विवेचना कीजिए।
  • पेट्रोलियम रिफाइनरियाँ आवश्यक रूप से कच्चा तेल उत्पादक क्षेत्रों के समीप अवस्थित नही है, विशेषकर अनेक विकासशील देशों में। इसके निहितार्थों को स्पष्ट कीजिए।
  • भारत में बाढ़ों को सिचाई के और सभी मौसम में अन्तर्देशीय नौसंचालन के एक धारणीय स्रोत में किस प्रकार परिवर्तित किया जा सकता है?
  • मानसून एशिया में रहने वाली संसार की 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या के भरण-पोषण में सफल मानसून जलवायु को क्या अभिलक्षण समनुदेशित किए जा सकते हैं?

2016

  •  भारत में नगरीय जीवन कि गुणता कि संक्षिप्त पृष्ठभूमि के साथ, ‘स्मार्ट नगर कार्यक्रम’ के उद्देश्य और रणनीति बताइये।
  • वायु संहति की संकल्पना की विवेचना कीजिए तथा विस्तृत क्षेत्रीय जलवायवी परिवर्तनों में उसकी भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
  •  “हिमालय भूस्खलन के प्रति अत्याधिक प्रवण है।” कारणों कि विवेचना कीजिए तथा अल्पीकरण के उपाय सुझाए।
  •  भूमि तथा जल संसाधनो का प्रभावी प्रबंधन मानव विपत्तियों को प्रबल रूप से कम कर देगा। स्पष्ट कीजिए।
  • वर्तमान संदर्भ में दक्षिणी चीन सागर का भू-राजनीतिक महत्त्व बहुत बढ़ गया है। टिप्पणी कीजिए।
  • भारत के प्रमुख नगर बाढ़ दशाओं से अधिक असुरक्षित होते जा रहे है। विवेचना कीजिए।
  • सिंधु जल संधि का एक विवरण प्रस्तुत कीजिए तथा बदलते हुए द्विपक्षीय संबंधो के संदर्भ में उसके पारिस्थितिक आर्थिक एवं राजनीतिक निहितार्थों का परीक्षण कीजिए।
  • भारत में अंतर्देशीय जल परिवहन की समस्याओं एवं संभावनाओं को गिनाइए।
  • भारत में सूखा-प्रवण एवं अर्धशुष्क प्रदेशों में लघु जलसंभर विकास परियोजनाएं किस प्रकार जल संरक्षण में सहायक है?

2015

  •  महासागरी धाराओं की उत्पत्ति के उत्तरदायी कारकों को स्पष्ट कीजिये। वे प्रादेशिक जलवायुओं, समुद्री जीवन तथा नौचालन को किस प्रकार प्रभावित करती हैं?
  •  मुंबई, दिल्ली और कोलकाता देश के तीन विराट नगर हैं, परंतु दिल्ली में वायु प्रदूषण, अन्य दो नगरों की तुलना में कहीं अधिक गंभीर समस्या है। इसका क्या कारण है?
  • भारत अलवणजल (फ्रैश वाटर) संसाधनों से सुसंपन्न है। समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिये कि क्या कारण है कि भारत इसके बावजूद जलाभाव से ग्रसित है।
  • पर्यटन की प्रोन्नति के कारण जम्मू और काश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के राज्य अपनी पारिस्थितिक वहन क्षमता की सीमाओं तक पहुँच रहे हैं? समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
  • आप कहाँ तक सहमत हैं कि मानवीकारी दृश्यभूमियों के कारण भारतीय मानसून के आचरण में परिवर्तन होता रहा है। चर्चा कीजिये।
  • ‘भारत में स्मार्ट नगर स्मार्ट गाँवों के बिना जीवित नहीं रह सकते हैं।’ ग्रामीण-नगरीय एकीकरण की पृष्ठभूमि में इस कथन पर चर्चा कीजिये।
  • उत्तरध्रुव सागर में तेल की खोज के क्या आर्थिक महत्व हैं और उसके संभव पर्यावरणीय परिणाम क्या होंगे?

2014

  • असामान्य जलवायवी घटनाओं में से अधिकांश एल-नीनो प्रभाव के परिणाम के तौर पर स्पष्ट की जाती हैं। क्या आप सहमत हैं?
  •  क्या कारण है कि संसार का वलित पर्वत तंत्र उपमहाद्वीपों के सीमांतों के साथ-साथ उपस्थित है? वलित पर्वतों के वैश्विक वितरण और भूकंपों एवं ज्वालामुखीयों के बीच साहचर्य को उजागर कीजिए।
  • इंडोनेशियाई और फिलिपीनी द्वीपसमूहों में हजारों द्वीपों के विरचन की व्याख्या कीजिए।
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात अधिकांशतः दक्षिणी चीन सागर, बंगाल की खाड़ी और मैक्सिकों की खाड़ी तक ही परिसीमित रहते हैं। ऐसा क्यों है?
  • भारतीय उप-महाद्वीप में घटती हुई हिमालयी हिमनदियों और जलवायु परिवर्तन के लक्षणों के बीच संबंध उजागर कीजिए।
  • जबकि अंग्रेज बागाान-मालिकों ने असम से हिमाचल प्रदेश तक शिवालिक पर्वतमाला और निम्न हिमालय के साथ-साथ चाय बागान विकसित किए थे, परिणाम में वे दार्जिलिंग क्षेत्र से बाहर सफल नहीं हुए। स्पष्ट कीजिए।
  • क्या कारण है कि भारत में हरित क्रांति प्रदेश में उर्वरक मृदा और जल की बढि़या उपलब्धता के बावजूद, असलियत में उससे बच कर आगे निकल गई?
  •  विश्व में लौह एवं इस्पात उद्योग के स्थानिक प्रतिरूप में परिवर्तन का विवरण कीजिए।
  • विश्व में संसाधन संकट से निपटने के लिए महासागरों के विभिन्न संसाधनों, जिनका उपयोग किया जा सकता है, का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
  •  उभरते प्राकृतिक संसाधन समृद्ध अफ्रीका के आर्थिक क्षेत्र में भारत अपना क्या स्थान देखता है?

2013

  1. (a) महाद्वीपीय विस्थापन’ के सिद्धान्त से आप क्या समझते हैं? इसके पक्ष में प्रमुख साक्ष्यों की विवेचना कीजिए।
    • (b) भारत के पूर्वी तट पर हाल ही में आए चक्रवात को ‘फाइलिन’ (Phailin) कहा गया। संसार में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को कैसे नाम दिया जाता है? विस्तार से बताइए।
  2. (a) संसार के शहरी निवास-स्थानों में ताप-द्वीपों के बनने के कारण बताइए।
    • (b) मौसम-विज्ञान में ‘तापमान व्युत्क्रम’ की घटना से आप क्या समझते हैं? उस स्थान के मौसम तथा निवासियों को यह कैसे प्रभावित करता है?
  3. उत्तरी-गोलार्ध में मुख्य गर्म मरुभूमि 20-30 डिग्री उत्तरी आक्षांश पर और महाद्वीपों के पश्चिम की ओर स्थित है। क्यों?
  4. (a) पश्चिमी घाट की तुलना में हिमालय में भूस्खलन की घटनाओं के प्रायः होते रहने के कारण बताइए।
    • (b) पश्चिमी घाट की नदियाँ डेल्टा नहीं बनाती। क्यों?
  5. (a) क्या आप इस बात से सहमत हैं कि भारत के दक्षिणी राज्यों में नई चीनी मिलें खोलने की प्रवृत्ति बढ़ रही है? न्यायसंगत विवेचन कीजिए।
    • (b) भारत में अति-विकेन्द्रीकृत सूती-कपड़ा उद्योग की स्थापना में कारकों का विश्लेषण कीजिए।
  6. जीवाश्मी ईंधन की बढ़ती हुई कमी के कारण भारत में परमाणु ऊर्जा का महत्त्व अधिकाधिक बढ़ रहा है। परमाणु ऊर्जा बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल की भारत व संसार में उपलब्धता की विवेचना कीजिए।
  7. यह कहा जाता है कि भारत में देश की 25 वर्ष की आवश्यकता-पूर्ति के लिए शिला-तेल और गैस का पर्याप्त भण्डार है। तथापि, कार्यसूची में सम्पत्ति की निकासी उच्च स्थान पर नजर नहीं आती। इसकी प्राप्यता तथा आवेष्टित समस्याओं की समालोचनात्मक विवेचना कीजिए।

Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments