UPSC History Optional Question Paper 2020 in Hindi (इतिहास)

UPSC History Optional Question Paper 2020: प्रश्न पत्र I

खण्ड- A

1. आपको दिए गए मानचित्र पर अंकित निम्नलिखित स्थानों की पहचान कीजिए एवं अपनी प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में उनमें से प्रत्येक पर लगभग 30 शब्दों की संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। मानचित्र पे अंकित प्रत्येक स्थान के लिए स्थान-निर्धारण संकेत क्रमानुसार नीचे दिए गए हैं :
(i) पुरापाषाणकालीन स्थल
(ii) पुरापाषाणकालीन कारखाना स्थल
(iii) नवपाषाणकालीन स्थल
(iv) पूर्व एवं पूर्ण विकसित हड़प्पा स्थल
(v) ताम्रपाषाणिक स्थल
(vi) मुद्रा एवं मोहर साँचा स्थल
(vii) प्राचीन प्रशासन केंद्र
(viii) प्राचीन राजनैतिक मुख्यालय
(ix) प्राचीन मंदिर स्थल
(x) पूर्व एवं आद्य ऐतिहासिक स्थल
(xi) प्राचीन राजधानी नगर
(xii) शैव मंदिर स्थान
(xiii) मंदिर संकुल का विश्व विरासत केंद्र
(xiv) एक अभिलेख स्थल
(xv) जैन मंदिर स्थान
(xvi) विशालतम बौद्ध मठ
(xvii) प्राचीन मंदिर संकुल
(xviii) प्राचीनतम मस्जिद स्थान
(xix) शिव को समर्पित मंदिर संकुल
(xx) प्राचीन शिक्षा केंद्र

2. (a) वैदिक धर्म को पुनर्जीवित और लोकप्रिय बनाने में पुराण नवप्रवर्तनकारी साहित्यिक शैली थे। सोदाहरण विस्तार कीजिए।
(b) उत्तरवैदिक कालोपरांत नगरीकरण की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले कारकों की विवेचना कीजिए।
(c) ऋग्वेद में उल्लिखित धर्म के स्वरूप और देवताओं के वर्गीकरण पर प्रकाश डालिए।

3. (a) मौर्योत्तरकालीन उत्तर भारत के प्रमुख राजनैतिक वैशिष्ट्यों का मूल्यांकन कीजिए। इसके प्रमुख स्रोत क्या हैं ?
(b) यद्यपि भारत पर सिकन्दर के आक्रमण के दीर्घकालिक प्रभावों के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है, अनेक विद्वानों ने सिकन्दर को ‘महान’ माना है। टिप्पणी कीजिए।
(c) संगम साहित्य में परिलक्षित होने वाले दक्षिण भारत की सांस्कृतिक परंपराओं के विशिष्ट लक्षणों की विवेचना कीजिए।

4. (a) ‘शास्त्रीय गुप्तयुगीन संस्कृत साहित्य ने पूर्वमध्यकालीन भारत के लिए मानकों को स्थापित किया’। इस कथन का प्रातिनिधिक उदाहरणों सहित मूल्यांकन कीजिए।
(b) प्राचीन भारत में तंत्रवाद के परिवर्तनशील प्रतिरूप को सोदाहरण रेखांकित एवं अभिनिर्धारित कीजिए।
(c) पल्लवों के विशेष संदर्भ में दक्षिण भारत के प्रादेशिक मंदिर स्थापत्य के उदय और विकास का वर्णन कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखीत में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में लिखिए :
(a) तुगलक वंश के काल में मुस्लिम अमीर वर्ग का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
(b) विजयनगर राज्य की जानकारी देने वाले विदेशी यात्रियों के वृत्तान्त का विस्तार पूर्वक वर्णन कीजिए।
(c) 13-14 वीं शताब्दी ईस्वी के दौरान उत्तर भारत में अन्तराष्ट्रीय व्यापार ने नगरीकरण को कैसे प्रोत्साहित किया ?
(d) मुगल काल के दौरान संस्कृत धर्मग्रंथों के फारसी भाषा में हुए अनुवादों के लक्ष्य और प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।
(e) छत्रपति शिवाजी के इतिहास के प्रमुख स्रोतों का शिवभारत एवं सभासद खबर के विशेष संदर्भ में परीक्षण कीजिए।

6. (a) तुर्की आक्रमण के सामने उत्तरभारतीय राज्यों के पराजित होने के कारणों का आकलन कीजिए।
(b) दुर्ग, ब्राह्मण और विरल जनजातीय समूह के संबंधों पर अमुक्तमाल्यद ध्यान केंद्रित करता है। टिप्पणी कीजिए।
(c) अला-उद-दीन खिलजी के कृषि संबंधी सुधारों का विस्तारण कीजिए।

7. (a)मध्यकालीन दक्कन ग्राम प्रशासन और अर्थव्यवस्था का वर्णन कीजिए।
(b) कुछ नई हस्तकलाओं के उत्पादन का सूत्रपात तुर्कों द्वारा किया गया। टिप्पणी कीजिए।
(c) समस्त जाति और पंथों को जोड़ने वाले एक प्रेमधर्म को प्रचारित करना कबीर का जीवन-लक्ष्य था। व्याख्या कीजिए।

8. (a) व्यापार एवं वाणिज्य, प्रशासनिक और कृषि सुधारों में शेरशाह के योगदान का मूल्यांकन कीजिए।
(b) रंगों, तकनीक, विषयवस्तुओं और उन पर हुए प्रभावों के संदर्भ मे मुगल शासकों के अंतर्गत चित्रकला के विकासक्रम का एक आकलन कीजिए।
(c) संस्कृति और अर्थव्यवस्था के संदर्भ मे अठारहवीं सदी के भारत के इतिहास का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।


UPSC History Optional Question Paper 2020: प्रश्न पत्र II

खण्ड- A

1. निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए :

(a) “महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु सन् 1839 में हुई थी। उनकी मृत्यु पूरे पंजाब के लिए अराजकता के विस्फोट का संकेत था।”
(b) “अपने प्रारम्भिक चरणों में जब भारतीय राष्ट्रवाद अपरिपक्व था तथा अभी-अभी अंकुरित मात्र ही था, इसने अपनी अभिव्यक्ति अनेकों उदार धार्मिक-सुधार आन्दोलनों से प्राप्त की।”
(c) “20 वीं शताब्दी के प्रारम्भ में अनेकों स्त्री संगठन अस्तित्व में आए जिन्होंने जन क्षेत्र में बहुत सक्रियता से कार्य किया तथा अपना ध्यान अधिक प्रत्यक्षता से स्त्रियों के राजनीतिक तथा कानूनी अधिकारों पर केंद्रित किया।”
(d) “भारत में ट्रेड यूनियन आन्दोलन ने महत्वपूर्ण पड़ावों पर न केवल राष्ट्रीय संघर्ष के आह्वान का समर्थन किया वरन् अनेक मार्गों से इसके विषय तथा स्वरूप को भी प्रभावित किया।”
(e) “भारतीय नेताओं से अपने वार्तालाप तथा अपने मत के आधार पर लार्ड माउण्टबैटन शीघ्र इस निष्कर्ष पर पहुचे कि विभाजन ही एकमात्र व्यावहारिक तथा यथोचित समाधान था।”

2. (a) ” डूप्ले ने पहली बार भारतीय राजाओं के आपसी विवादों में हस्तक्षेप का मार्ग प्रशस्त करके विस्तृत राज्य क्षेत्रों पर राजनीतिक नियंत्रण प्राप्त किया – इस तकनीक को बाद में अंग्रेजी ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने निपुणता के साथ उपयोग किया।” सविस्तार व्याख्या कीजिए।
(b) 1857 के विद्रोह को एक लम्बे समय तक बंगाल की सेना के भारतीय सिपाहियों का गदर मात्र समझा जाता रहा। उसके कारणों की खोज केवल सेना के असन्तोष के रूप में ही न करके वरन् उस मूलभूत सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की लम्बी प्रक्रिया में की जानी चाहिए जिसने कृषक समुदायों को परेशान कर दिया। विवेचना कीजिए।
(c) क्या आपके मतानुसार भारत में 1857 से पूर्व हुआ 1855 – 56 का संथाल हूल (विद्रोह) सबसे प्रभावशाली जनजातीय आन्दोलन था?

3. (a) अपने आरम्भिक काल में राजनीतिक व्यवहार की दृष्टि से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कभी भी एक आमूल परिवर्तनवादी संगठन नहीं रहा, साथ ही संस्थापकों ने कांग्रेस की स्थापना में ए. ओ. ह्यूम को भी शामिल किया था। क्या ये तथ्य इस बात की पुष्टि करते हैं कि काँग्रेस की स्थापना एक ‘सुरक्षा वाल्व’ के रूप में की गई थी? स्पष्ट कीजिए।
(b) क्या आप इस तथ्य से सहमत हैं कि असहयोग आन्दोलन की परोक्ष असफलता तथा राष्ट्रवादी परिदृश्य पर छायी उदासी ने क्रान्तिकारी गतिविधियों के लिए परिस्थितियों का निर्माण किया? विवेचना कीजिए।
(c) योजना को उस शक्तिशाली औजार के रूप में देखा गया जिसके उपयोग से क्षेत्रीय असमानता को समाप्त किया जा सकता था । परीक्षण कीजिए।

4. (a) “भारतीय राजनीति के विभाजित तथा विवादास्पद क्षेत्र में गाँधीजी अपने लिए एक मध्यवर्ती स्थिति का दावा कर सके क्योंकि उन्होंने किसी को अलग नहीं किया बल्कि युक्तिपूर्वक नरमपंथियों के लक्ष्य को गरमपंथियों के साधनों से जोड़ दिया । ” विवेचना कीजिए।
(b) “भारतीय स्वतंत्रता के पश्चात भारत-चीन सम्बन्ध बहुत गरमजोशी के साथ शुरू हुए, परन्तु आने वाले वर्षों में भारत को चीनी आक्रामकता के कड़वे अनुभव का सामना करना पड़ा।” सविस्तर व्याख्या कीजिए।
(c) “भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन राष्ट्रीय सुदृढीकरण तथा एकीकरण का प्रमुख पहलू था।” टिप्पणी कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए :

(a) “प्रबोधन के सिद्धान्त कुछ प्रकार से वैज्ञानिक क्रान्ति की खोजों तथा सिद्धांतों का विस्तार थे।”
(b) “सन् 1789 की फ्रांस की क्रान्ति के कारणों में दीर्घकालिक तथा ढाँचागत कारणों के साथ-साथ तात्कालिक घटनाएं भी शामिल थी।”
(c) “असैम्बली लाइन कारखानों, शहरीकरण तथा शहरी मजदूर वर्ग के उदय के साथ औद्योगिक क्रान्ति के दूरगामी समजीक तथा राजनीतिक परिणाम हुए।”
(d) “नए आजाद हुए देशों के बाहुल्य को ‘तृतीय विश्व’ के रूप में जाना गया जो न तो प्रथम बिश्व के पूंजीवादी लोकतन्त्र थे, और ना ही दूसरे विश्व के साम्यवादी देशों से सम्बन्धित थे।”
(e) “मई 1948 में, अंग्रेजों ने फिलिस्तीन से हटना शुरू करना था, और उस दिन के लिए दोनों पक्षों ने तैयारी की थी। अरबों तथा यहूदियों के मध्य जातीय हिंसा और भड़क गई।”

6. (a) “नेपोलियन स्वयं एक क्रान्तिकारी नही था परन्तु उसने 1789 से 1791 के मध्य हुए अनेकों क्रान्तिकारी परिवर्तनों को सुदृढ़ता प्रदान की तथा उसने स्वयं प्रबोधन चिंतकों के अनेकों विचारों तथा प्रस्तावों का समर्थन किया।” सिद्ध कीजिए।
(b) “लिंकन की मुख्य अभिधारणा थी कि दासप्रथा के मुद्दे का किसी न किसी रूप में निर्णय करना होगा तथा इसे समझौतों द्वारा अधिक समय तक टाला नहीं जा सकता।” अमरीकी गृह युद्ध में लिंकन की भूमिका के संदर्भ में टिप्पणी प्रस्तुत कीजिए।
(c) “सन् 1848 की क्रान्तियों ने यूरोपीय राजाओं को भयभीत कर दिया तथा उनमें से अनेकों को पद छोड़ना पड़ा। जो बचे रहे उन्हें उदारवाद, राष्ट्रवाद तथा समाजवाद जनित धमकियों का ज्ञान था।” टिप्पणी कीजिए।

7. (a) “बिस्मार्क का ‘रक्त तथा लोहे’ का भाषण तथा जर्मनी के एकीकरण में उसके द्वारा किए गए शक्तिशाली कार्यों ने बिस्मार्क को लौह चांसलर के रूप में विख्यात कर दिया।” समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(b) क्या आप इस कथन से सहमत हैं कि द्वितीय विश्व युद्ध इतिहास का सबसे विध्वंसक युद्ध था? सविस्तर व्याख्या कीजिए।
(c) उन परिस्थितियों की विवेचना कीजिए जिनके कारण सन् 1962 में फ्रांस को अल्जीरिया छोड़ना पड़ा था।

8. (a) स्टालिन ने किस प्रकार लेनिन की विरासत बॉल्शेविक क्रान्ति को आगे बढ़ाया तथा सर्वसत्तावाद के नए तत्वों को जोड़कर सोवियत संघ (यू. एस. एस. आर.) को एक महाशक्ति बना दिया ?
(b) सहित युद्ध की समाप्ति के पश्चात विश्व राजनीति में एक नए शक्ति समीकरण का उदय हुआ। विश्लेषण कीजिए कि किस प्रकार संयुक्त राज्य अमरीका (यू. एस. ए.)एकमात्र महाशक्ति बन गया।
(c) आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए कि क्या यह कहना उचित होगा कि एक शताब्दी तक यूरोपियों पर निर्भरता के कारण अफ्रीकी राष्ट्र-निर्माण के कार्य के लिए भली-भाँति तैयार नहीं थे।


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments