UPSC Geography Optional Question Paper 2022 in Hindi (वैकल्पिक विषय भूगोल)

UPSC Geography Optional Question Paper 2022: प्रश्न पत्र I

खण्ड- A

1. निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) ‘स्पेलियोथेम’ को परिभाषित कीजिए। स्पेलियोथेम के विभिन्न रूपों एवं लक्षणों की चर्चा कीजिए।
(b) उच्च ऊंचाई पर्यावरणीय खतरे क्या हैं? उचित उदाहरणों द्वारा वर्णन कीजिए।
(c) प्रदूषण गुम्बद क्या है? इसके निर्माण एवं प्रभावों की चर्चा कीजिए।
(d) जब प्रवाल तनाव से प्रभावित होते हैं तो तनाव के कारण पूर्णरूप सेश्वेत हो जाते हैं । इस घटना के कारणों की व्याख्या कीजिए।
(e) पूर्णरूप से विकसित मृदा में आम तौर पर मृदा परिच्छेदिका के विभिन्न स्तर स्पष्ट प्रदर्शित होते हैं। विस्तृत वर्णन कीजिए।

2. (a) भूमि उपयोग एवं भुआवरण में अनुक्रमिक परिवर्तनों ने वैश्विक एवं प्रादेशिक पारिस्थितिक में परिवर्तन एवं असंतुलन उत्पन्न किया है। स्पष्ट कीजिए।
(b) सरिता आकारिकी के विविध पहलुओं का ज्ञान किस प्रकार परिवहन,बस्ती एवं भूउपयोग नियोजनों तथा बाढ़ नियन्त्रण एवं बाढ़ प्रबंधन में उपयोग किया जाता है वर्णन कीजिए।
(c) महासागरीय धाराओं एवं वैश्विक धरातलीय पवन तंत्रों में क्या अन्तःसंबंध है? उदाहरणों द्वारा वर्णन कीजिए कि किस प्रकार उत्तरी गोलार्ध के जलधारा घूर्णन दक्षिणी गोलार्ध के जलधारा घूर्णन से पृथक है।

3. (a) पादप एवं जन्तु जो एक विशिष्ट पारिस्थितिक तंत्र में रहते हैं वे अपने को उस प्राकृतिक-वास एवं पर्यावरणीय दशाओं से समाकूलन करने में सफल हो चुके हैं। उचित उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिए।
(b) उचित उदाहरणों द्वारा वायुराशियों के गतिमान होने पर महाद्वीपों के विभिन्न भागों में मौसम एवं पवनों पर पड़ने वाले प्रभावों का वर्णन कीजिए।
(c) भुदृश्य विकास में ढाल, ऊंचाई एवं उच्चावच की भूमिका की चर्चा कीजिए।

4. (a) सागर सतह के तापमान में वृद्धि का गंभीर परिणाम होता है। इससे संबंधित विश्व में संभाव्य परिवर्तनों एवं खतरों का विस्तृत वर्णन कीजिए।
(b) तापमान में अल्पकालिक परिवर्तनों का सम्बन्ध किस प्रकार पृथ्वी के धरातल एवं वायुमंडल के सौर्यिक ऊर्जा प्राप्ति एवं व्यय तंत्र से संबंधित है। वर्णन कीजिए।
(c) उचित आरेखों की सहायता से पर्वत निर्माण एवं पर्वत के प्रकारों का वर्णन कीजिए। विश्व के विविध पर्वत तंत्रों से उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(a) भाषाओं पर वैश्वीकरण के प्रभावों का विश्लेषण कीजिए।
(b) “वैश्विक व्यापार प्रतिरूपों का परिवर्तन नवीन अवसर उत्पन्न करता है।” इस कथन का परीक्षण कीजिए।
(c) नगरों की उत्पत्ति एवं विकास को प्रभावित करने वाले आकारिकी कारकों का परीक्षण कीजिए।
(d) प्रादेशिक विकास में परिवहन सुगम्यता की भूमिका की चर्चा कीजिए।
(e) उदाहरणों सहित ज्यामितीय सीमाओं का वर्णन कीजिए।

6. (a) “संस्कृति एक गतिशील संकल्पना है”। उदाहरणों द्वारा विस्तृत व्याख्या कीजिए।
(b) “स्वचालन तीव्रगति से श्रमिक अर्थव्यवस्थाओं को परिवर्तित कर रहा है तथा व्यापार प्रतिरूप को व्यापक पैमाने पर प्रभावित करेगा”। स्पष्ट कीजिए।
(c) “अति भीड़ भारतीय नगरों में दीर्घकालिक आवासीय अभाव की समस्या को उत्पन्न करती है”। उपयुक्त उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।

7. (a) “जलवायु परिवर्तन विश्व खाद्य सुरक्षा एवं गरीबी उन्मूलन में एक गंभीर समस्या है”। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(b) मात्रात्मक क्रांति की सार्थकता एवं भूगोल के विकास में मात्रात्मक क्रांति के प्रभाव का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(c) आर्थिक विकास पर प्रादेशिक भिन्नता के प्रभाव का सविस्तार वर्णन कीजिए।

8. (a) अभिकर्ष एवं धक्का के कारक किस प्रकार प्रवास को प्रभावित करते हैं? नवीन बस्ती प्रतिरूपों को समझने में उपरोक्त कारक किस प्रकार की भूमिका प्रस्तुत करते हैं?
(b) वर्तमान विश्व में वॉन थ्यूनेन के कृषि-स्थान सिद्धांत की प्रासंगिकता एवं प्रयोज्यता की व्याख्या कीजिए।
(c) जी. के. जीप्फ द्वारा दिए गए ‘कोटि-आकार-नियम’ संकल्पना की चर्चा कीजिए। क्या यह नियम भारतीय संदर्भ में प्रासंगिक है?


UPSC Geography Optional Question Paper 2022: प्रश्न पत्र II

खण्ड- A

1. (a) आपको दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित सभी की स्थिति को अंकित कीजिए। अपनी क्यू. सी. ए. पुस्तिका में इन स्थानों में से प्रत्येक का भौतिक/ वाणिज्यिक/ आर्थिक/ पारिस्थितिक/ पर्यावरणीय/ सांस्कृतिक महत्व अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए :

(i) तरंगमबाड़ी
(ii) माहे
(iii) बोमडिला
(iv) ढोला सदिया पुल
(v) तला-कावेरी
(vi) सतकोसिया
(vii) ढोलावीरा
(viii) सोनामर्ग
(ix) मलिकू एटॉल
(x) गंगासागर

(b) दिल्ली एन. सी. आर. क्षेत्र में चरम कणिकीय प्रदूषण एक लाइलाज विषय क्यों बना हुआ है?
(c) भारत की भौम्याकृति तथा जलवायु देश की जैव-विविधता की व्याख्या कैसे करती है?
(d ) मरुस्थलीकरण की प्रक्रिया मृदा जल-शुष्कन तथा मृदा ह्रास को प्रेरित करती है। स्पष्ट कीजिए।

2. (a) भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून प्रणाली की अनिश्चितता को प्रभावित करने वाले कारकों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(b) भारत की प्रायद्वीपीय स्थिति गैर-पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों के दोहन के लिए अवसर प्रदान करती है। उदाहरण सहित विवेचना कीजिए।
(c) भारत के तीव्र विस्तारित नगरीय परिदृश्य में भूजल -संदूषण एक प्रमुख जन-स्वास्थ्य समस्या बनता प्रतीत होता है। विवेचना कीजिए।

3. (a) भारत में कृषि क्षेत्र में संस्थागत तंत्रों में लाए गए अभिनव परिवर्तनों की विवेचना कीजिए। देश की कृषि अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।
(b) भारत के उत्तरी-पश्चिमी नदी-बहाव के राज्यों में जल-विभाजन पर होने वाले निरंतर विवाद की विवेचना कीजिए।
(c) भारत की मृदा, संरचना तथा प्रक्रमों का स्पष्ट प्रतिबिम्ब हैं। टिप्पणी कीजिए।

4. (a) भारत की भूगर्भिक संरचना समृद्ध खनिज संसाधन प्रदान कराती है। उपर्युक्त कथन को भारत के बृहद खनिज क्षेत्रों से सहसंबंधित कीजिए।
(b) भारत के सूखा-प्रवण क्षेत्रों में ‘शुष्क -भूमि’ कृषि के महत्व की विवेचना कीजिए।
(c) हाल के समय में चरम अतिवृष्ट तथा आकस्मिक बाढ़ की घटनाएं देश के निचले क्षेत्रों तथा बाढ़ मैदान में रहने वाले लोगों के लिए विनाशकारी परिणाम प्रस्तुत करती हैं। विवेचना कीजिये।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) भारत में स्थानीय वन-जीवी समुदायों पर वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभाव की विवेचना कीजिए।
(b) क्या पंचायत राज संस्थागत भारत में आधारभूत स्तर पर नियोजन में एक भूमिका निभा सकते हैं? यदि हाँ तो कैसे, विवेचना कीजिए।
(c) देश के बाह्य व्यापार में भारत के पश्चिमी तट पर स्थित नवीन बंदरगाहों के महत्व की विवेचना कीजिए।
(d) भारत के अनेक राज्यों में प्रतिस्थापन स्तर से नीचे के कुल प्रजनन दर (TFR) में पतन भविष्य में कैसे देश की जनसंख्या संरचना को प्रभावित कर सकता है?
(e) कालापानी विवाद से भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक नया मोर्चा खुल गया है। स्पष्ट कीजिए।

6. (a) भारत जैसे बृहद देशों में प्रदेशों में विकास तथा आय में असमानता क्यों पाई जाती है? अभिनव ए. डी. पी. योजना इस विषय का निदान किस प्रकार करती है?
(b) भारतीय उपग्रह नेविगेशन प्रणाली में आइ. आर. एन. एस. एस. नाविक योजना की भूमिका का अमलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(c) भारतीय मलिन बस्तियों में अत्यधिक जनसंख्या संकेन्द्रण की भूमिका का परीक्षण कीजिए जो उन्हें कोविड-19 जैसी महामारी के समय अधिक सुभेद्य बनाती है।

7.(a) पश्चिमी भारत के औद्योगिक संकुलों की मुख्य विशेषताओं की विवेचना कीजिए। इस क्षेत्र पर एस. ई. जेड. नीति के प्रभाव का परीक्षण कीजिए।
(b) भारत में भाषायी क्षेत्रों तथा राज्यों के उद्भव की विवेचना कीजिए।
(c) देश के प्रमुख नगरों के सीमांत पर शहरी फैलाव के प्रेरक क्या हैं? परिवहन परियोजनाओं में नये निवेश ने कैसे शहरी फैलाव को समर्थन प्रदान किया है?

8. (a) भारत में बृहद-कृषि प्रादेशीकरण में कृषि-जलवायु तथा भूमि क्षमता के सूचकांक कैसे सहायक होते हैं? उपयुक्त मानचित्र सहित स्पष्ट कीजिए।
(b) हिन्द-प्रशान्त परिमण्डल में क्षेत्र के समुद्री व्यापार के संदर्भ में क्वाड के भू-राजनीतिक महत्व की विवेचना कीजिए।
(c) भारत के गरीबों को खाद्य उपलब्ध कराने में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments