UPSC Geography Optional Question Paper 2013: प्रश्न पत्र I

खण्ड- A

1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हों :

(a) डेविस के परसामान्य चक्र और शुष्क चक्र के बीच अंतर।
(b) झंझा महोर्मियों और सरतल दोलनों के बीच विभेदन कीजिए।
(c) नोटोजिअनक्षेत्र में प्राणिजात की विलक्षणता।
(d) अत्यंत नूतन हिमकाल का पृथ्वी की पर्पटी पर प्रभाव।
(e) विशेषक्षेत्री पादपों के प्रकार और विलोपन के प्रति उनकी सुभेद्यता की मात्रा।

2. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में हों :
(a) उपयुक्त उदाहरणों सहित, किसी क्षेत्र की जलवायु पर स्थानीय पवनों के प्रभाव को उजागर कीजिए।
(b) वे कौन-से अभिलक्षण हैं, जो सी. एच. सी. (CHC) को पारिस्थितिक तंत्र के लिए एक गंभीर खतरा बना देते हैं? उदाहरण दीजिए।
(c) ‘निम्नतम तल’ से क्या तात्पर्य है? निम्नतम तल के प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।

3. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में हों :
(a) “अपतट ध्वानिक अध्ययन ने समुद्र अधस्तल विस्तारण की संकल्पना के विकास में सहायता प्रदान की थी।” स्पष्ट कीजिए।
(b) ओसांक और संघनन के विभिन्न रूपों पर चर्चा कीजिए।
(c) पर्वत जीवोम में जलवायु और वनस्पति के बीच के संबंध को उजागर कीजिए।

4. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए , जो प्रत्येक लगभग 400 शब्दों में हों :
(a) प्रवाल भित्तियों के विरचन पर अवतलन और हिमानी नियंत्रण सिद्धांतों की तुलना कीजिए।
(b) रव प्रदूषण के स्तरों और उसका नियंत्रण करने के विधायी अध्युपायों को स्पष्ट कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हों :

(a) “ऐलन चर्चिल सेंपल निर्धारणवाद का एक प्रचण्ड पोषक है।” स्पष्ट कीजिए।
(b) तेल के उत्पादन और निर्यात में वेनेजुएला की भूमिका।
(c) ग्रामीण-शहरी प्रक्रम की मिश्रा की सैद्धांतिक अवस्थाएं।
(d) नाभिकीय शक्ति की कामबंदी के मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित देश।
(e) समकालीन संसार में केंद्र-स्थल सिद्धांत की प्रासंगिकता।

6. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए, जो लगभग 250 शब्दों में हों :

(a) जराचिकित्सा किसको कहते हैं? वृद्धजन आबादी से संबद्ध क्या-क्या समस्याएं होती हैं?
(b) संसार में कॉफी के उत्पादन और निर्यात के परिवर्तनशील प्ररूप पर चर्चा कीजिए।
(c) क्रिस्टेलर के केन्द्रीय स्थान मॉडल में आधारित अभिधारणाएं क्या हैं?

7. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में हों :

(a) “शहरी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन महानगरीय योजनाकरण में सबसे बड़ी चुनौती प्रस्तुत करता है।” सविस्तार स्पष्ट कीजिए।
(b) उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मत्स्यन क्षेत्रों के , तुलनात्मक दृष्टि से अल्प विकास के कारणों का विश्लेषण कीजिए।
(c) संसार में मानव विकास सूचकांक के आकलन और स्थानिक प्ररूप के लिए प्राचलों को स्पष्ट कीजिए।

8. निम्नलिखित के विषय में लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 400 शब्दों में हों :

(a) “नगरीय भूगोल और कुछ नहीं केवल नगर “भीतर” क्षेत्र और नगर “के रूप में” क्षेत्र है।”स्वीसतात समझाइए।
(b) विश्व व्यापार के प्ररूप में परिवर्तनों के कारणों का विश्लेषण कीजिए।


UPSC Geography Optional Question Paper 2013: प्रश्न पत्र II

खण्ड- A

1. (a) आपको दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित सभी की स्थिति को अंकित कीजिए। अपनी क्यू. सी. ए. पुस्तिका में इन स्थानों में से प्रत्येक का भौतिक/ वाणिज्यिक/ आर्थिक/ पारिस्थितिक/ पर्यावरणीय/ सांस्कृतिक महत्व अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए :

(i) मिश्मी पहाड़ियाँ
(ii) लीपुलेख दर्रा
(iii) व्यास नदी
(iv) रिहंद बांध
(v) अमरनाथ

(b) शिवालिक श्रेणी की स्थलाकृतिक व संरचनात्मक विशेषताओं का विवरण दें। (150 शब्द)
(c) भारत के मानसून तंत्र की विवेचना करें। (150 शब्द)
(d) भारत के प्रमुख औद्योगिक खंडों को चिन्हित करें और उनके विकास का विवरण दें। (150 शब्द)
(e) भारत के संदर्भ में फसल-संघ क्षेत्रों को चित्रित करने की प्रणाली को विस्तार से समझाइए। (150 शब्द)

2. (a) पश्चिमी व मध्य हिमालय में बागवानी की संभावनाओं और वर्तमान स्थिति की विवेचना करें। (250 शब्द)
(b) भारत के कोयला भंडारों को चित्रित करें और उनकी विशिष्ट विशेषतायें भी बताएं। (250 शब्द)
(c) बहुराष्ट्रीय इकाइयों की भारत में औद्योगिक भूमंडलीकरण संबंधी भूमिका का विवरण दें। (250 शब्द)

3. (a) भारत में उद्योगों का विवरण पैटर्न, देश को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बांटने का आवश्यक आधार प्रदान नहीं करता। इसको विस्तार से बताएं। (250 शब्द)
(b) भारत में कृषि पैटर्न को आकार देने में संस्थागत कारकों की भूमिका की विवेचना करें। (150 शब्द)
(c) ‘युवा भारत’ से आप क्या समझते हैं? वर्तमान जनसंख्या रचना को किस प्रकार देश के लिए संपत्ति में परिवर्तित किया जा सकता है? (150 शब्द)

4. (a) भारत की नदियों के अंतर्प्रवाह (आपस में जोड़ने) की व्यवहारिकता और इससे संभावित जल-समस्या के समाधान में योगदान पर टिप्पणी करें (250 शब्द)
(b) कृषि उत्पादकता को परिभाषित करें। उसकी माप की प्रणाली बताएं और उसके क्षेत्रीय वितरण की असमताओं को इंगित करें। (150 शब्द)
(c) भारत के औद्योगिक क्षेत्र में भूमंडलीकरण और उदारीकरण से हो सकने वाले लाभों की प्राप्ति में आने वाली समस्याओं की विवेचना करें। (150 शब्द)

खण्ड ‘B’

5. प्रश्न सं ० 5(a) से 5(d) के लिए प्रत्येक पर लगभग १५० शब्दों में लिखें तथा प्रश्न सं ० 5(e) का उत्तर उसमें दिए गए निर्देशानुसार दें :

(a) क्षेत्रीयनियोजन व विकास के लिए शहरी क्षेत्रों को प्रादेशिक इकाई बनाना
(b) भारत की खाद्य (अन्न) सुरक्षा नीति में कमियाँ
(c) जनसांख्यिकीय लाभ और भारतीय सामाजिक-आर्थिक वातावरण पर उसका प्रभाव
(d) भएर में ‘आदिवासी क्षेत्रों’ का योजनाकरण और विकास

(e) आपको दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित सभी की स्थिति को अंकित कीजिए। अपनी क्यू. सी. ए. पुस्तिका में इन स्थानों में से प्रत्येक का भौतिक/ वाणिज्यिक/ आर्थिक/ पारिस्थितिक/ पर्यावरणीय/ सांस्कृतिक महत्व अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए :

(i) राजगीर
(ii) सिंद्री
(iii) राष्ट्रीय राजमार्ग सं ० 24
(iv) चुर्क
(v) इंदिरा गांधी नहर

6. (a) हिन्द महासागर क्षेत्र की भूराजनीति पर एक आलेख लिखें। (250 शब्द)
(b) वर्ष 2000 में भारत में नए राज्यों की स्थापना के आधार पर टिप्पणी करें। (150 शब्द)
(c) भारत में विकास के मूल संकेतों को लिपिबद्ध करें और विकास में स्थानिक असमानताओं को चिन्हित करने में उनके उपयोग का विवरण दें। (150 शब्द)

7. (a) औपनिवेशिक भारत में राष्ट्रीय निबटान प्रणाली के निर्गमन पर एक टिप्पणी लिखें और स्वाधीनता उपरांत जिन कारकों ने शहरीकरण में योगदान दिया, उनकी चर्चा करें। (250 शब्द)
(b) गंदी बस्तियों (स्लम्स) को परिभाषित करें और उनसे जुड़ी समस्याओं का वर्णन करें। (150 शब्द)
(c) भारत में ‘समावेशी ग्रामीण विकास’ कार्यक्रम के लिए व्यवहार्य गाँव इकाई के निर्माण में ‘विजन 2020’ के उद्देश्यों की विवेचना करें। (150 शब्द)

8. (a) भूकंप-प्रवण क्षेत्रों को चिन्हित करें और उनके प्रबंधन हेतु रणनीति का सुझाव दें। (250 शब्द)
(b) भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विकास पर भाषा-आधारित विषमताओं के प्रभाव की विवेचना करें। (150 शब्द)
(c) भारत में शहरीकरण किस प्रकार वायु व जल प्रदूषण फैलाता है, वर्णन करें। (150 शब्द)


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments