UPSC Geography Optional Question Paper 2020: प्रश्न पत्र I

खण्ड- A

1. निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) हैलोवीन तूफान पर एक टिप्पणी लिखिए।
(b) भूजलवैज्ञानिक अनुसंधानों को विश्लेषित करने के लिए मानचित्रण क्यों महत्वपूर्ण है? प्रासंगिक उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए।
(c) समुद्री संसाधन आर्थिक तौर पर बहुत महत्वपूर्ण हैं। उपयुक्त उदाहरण उद्धृत करते हुए विवेचना कीजिए।
(d) भारत में वन्य पौधों की वृद्धि को कौन-से कारक प्रभावित करते हैं? उनके आर्थिक महत्व की विवेचना कीजिए।
(e) भारत में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों में जीवन्त पर्यावरण से संबंधित समस्याओं की विवेचना कीजिए। इनका प्रबंधन कैसे किया जा सकता है?

2. (a) विभिन्न सिद्धांतों और मॉडलों का उपयोग करते हुए महाद्वीपों और महासागरों के क्रमविकास पर एक निबंध लिखिए।
(b) प्रवाल विरंजन की संकल्पना, इसकी पुनर्प्राप्ति तथा इस प्रक्रम के कारण दीर्घशैवाल प्रवृत्ति विस्थापन की विवेचना कीजिए।
(c) उत्तर अटलांटिक महासागर की धाराओं और पश्चिमी यूरोप की जलवायु में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की व्याख्या कीजिए।

3. (a) व्याख्या कीजिए कि विभिन्न कारक भारतीय मॉनसून प्रणाली की उत्पत्ति और विकास को कैसे प्रभावित करते हैं।
(b) वनोन्मूलन के प्रभावों और कारणों तथा भारत में कृषि के प्रतिरूपों पर इसके प्रभाव की व्याख्या कीजिए।
(c) वाताग्रजनन और वाताग्रविनाश की अभिलाक्षणिक विशेषताओ की व्याख्या कीजिए।

4. (a) अपरदन पृष्ठों की समस्याओं की विवेचना कीजिए और उपयुक्त चित्रों सहित उनको पहचानने की विभिन्न विधायों की व्याख्या कीजिए।
(b) विश्व के अर्ध-शुष्क प्रदेशों में भू-उपयोग/भू-आच्छादन और मृदा प्रकार चारे की मात्रा और गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं प्रासंगिक उदाहरणों के साथ विवेचना कीजिए।
(c) भारत में संकटों और आपदाओं के प्रति मानव अनुक्रिया एवं प्रबंधन की विवेचना कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) जनसंख्या वृद्धि के संदर्भ में भारत की खाद्य सुरक्षा का विश्लेषण कीजिए।
(b) ऊर्जा संकट के कारणों और प्रभावों को पहचानिए तथा इस समस्या के समाधान हेतु उपयुक्त उपाय सुझाइए।
(c) गतिशीलता और प्रवसन के बीच भेद कीजिए। भारत में गवों से नगरों की ओर होने वाले प्रवसन के कारण और परिणाम क्या हैं?
(d) “जहाँ आर्थिक वृद्धि लम्बी कालावधि तक बनी रहती है वहाँ इसका प्रभाव स्थानिक अर्थव्यवस्था के एक क्रमिक एकीकरण के लिए कार्य करता है।” सुस्पष्ट कीजिए।
(e) वर्तमान काल के संदर्भ में वॉन थ्यूनेन के कृषि अवस्थिति सिद्धांत की प्रासंगिकता पर एक टिप्पणी लिखिए।

6. (a) जनसंख्या वृद्धि, संसाधन उपयोग और पर्यावरणीय प्रभाव के संदर्भ में माल्थसवास और नव-माल्थसवाद के परिप्रेक्ष्य की तुलना और उनमे भेद कीजिए।
(b) “भूमि अवनयन उत्पादकता और संपोषणीय संसाधन प्रबंधन के लिए खतरा है।” भारत से उपयुक्त उदाहरण लेते हुए व्याख्या कीजिए।
(c) आधुनिक विश्व में अधिकतर सरहदें परिसीमाओं से प्रतिस्थापित कर दि गई हैं। कारणों की व्याख्या कीजिए।

7. (a) भारत के कस्बों और नगरों के संदर्भ में संपोषणीय विकास हेतु नियोजन के प्रसंग में नगरीय सुनम्यता की संकल्पना की विवेचना कीजिए।
(b) भारत के मेट्रोपॉलिटन नगरों में औद्योगिक अवस्थिति की गत्यात्मकता का विश्लेषण कीजिए।
(c) संतुलित मानव विकास के संदर्भ में भारत में लिंग साम्या और समानता पर एक निबंध लिखिए।

8.(a) विवेचना कीजिए कि विश्व युद्धों के पश्चात मैकिन्डर ने अपनी धुराग्र क्षेत्र की संकल्पना को कैसे और क्यों संशोधित किया।
(b) जननता ह्रास और समजीक-आर्थिक विकास के संदर्भ में विश्व जनसंख्या संक्रमण का एक विवरण प्रस्तुत कीजिए।
(c) “मानव पारिस्थितिकी लोगों और उनके पर्यावरण, प्राकृतिक एवं सामाजिक दोनों, के पारस्परिक सम्बन्ध का अध्ययन है।” पारिस्थितिक संकल्पनाओं का उपयोग करते हुए सविस्तार विवेचना कीजिए।


UPSC Geography Optional Question Paper 2020: प्रश्न पत्र II

खण्ड- A

1. (a) आपको दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित सभी की स्थिति को अंकित कीजिए। अपनी क्यू. सी. ए. पुस्तिका में इन स्थानों में से प्रत्येक का भौतिक/ वाणिज्यिक/ आर्थिक/ पारिस्थितिक/ पर्यावरणीय/ सांस्कृतिक महत्व अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए :

(i) वधावन
(ii) सलखन
(iii) कूर्ग
(iv) महू
(v) उमरोई
(vi) तूतूकुडी
(vii) बारगढ़
(viii) अटल सुरंग
(ix) गुरुशिखर
(x) बुम ला

(b) जलवायु परिवर्तन ने ऋतुओं की लय को अस्थिर कर दिया है । उदाहरणों एवं अनुभाविक साक्ष्यों सहित टिप्पणी कीजिए।
(c) ग्रामीण भारत में प्रदूषण घटाने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन की विधियों की विवेचना कीजिए।
(d) जम्मू एवं कश्मीर के लोगों की प्रादेशिक आकांक्षाये क्या राज्य के पुनर्गठन के माध्यम से पूरी हो पायी है ? मूल्यांकन कीजिए।

2. (a) जनजातीय उपयुजन के अंतर्गत संरक्षित क्षेत्रों की पहचान सहित उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आरंभ किए गए कार्यक्रमों की विवेचना कीजिए।
(b) भारत में रंगों के आधार पर वर्गीकृत मृदा प्रकारों में विशिष्ट रासायनिक एवं खनिज विशेषताएं होती है। विवेचन कीजिए।
(c) भारत का औषधीय उद्योग कच्चे माल के आयात पर निर्भर करता है। भारत-चीन संबंधों के दृष्टिकोण से इस कथन का मूल्यांकन कीजिए।

3. (a) भारत ने निजी क्षेत्र के लिए अपने अंतरिक्ष को उपग्रह आधारी गतिविधियों हेतु खोल दिया है । प्रमुख सुरक्षा दुश्चिंताओ को इंगित करते हुए इसके निहितार्थों का समलीचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(b) भारत के तिलहन उत्पादक क्षेत्रों की पहचान कीजिए। साथ ही खाद्यतेल उद्योग को प्रोत्साहन करने वाले उपायों की विवेचना कीजिए।
(c) भारत में परिवर्तनशील ग्रामीण लोकगृहों का एक तर्कयुक्त भौगोलिक विवरण दीजिए।

4.(a) सीमावर्ती क्षेत्र विकास एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्राथमिकता है। शांतिपूर्ण सीमाओं हेतु आवश्यक स्थितिस्थापक कदम क्या हैं?
(b) बच्चों में रुद्धविकास एवं क्षयरोग खाद्य असुरक्षा के प्रमुख परिणाम हैं। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा उनकी उपलब्धियों की विवेचना कीजिए।
(c) आवश्यक वस्तु (संशोधन) बिल 2020 का लक्ष्य कृषि उपजो के उत्पादन, आपूर्ति एवं विवरण को नियंत्रण-मुक्त करना है। इसके क्षेत्रीय परिणामों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) पंचायती राज की सफलता लोगों की आधार स्तर पर सार्थक सहभागिता पर निर्भर करती है। परीक्षण कीजिए।
(b) भारतीय कृषि को नीम लेपित यूरिया योजना से होने वाले लाभों को स्पष्ट कीजिए।
(c) नहर सिचाई ने भारत में एकलसस्यन को जन्म दिया है। उपयुक्त उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए।
(d) प्रकृति में वृद्धिमान पारिस्थितिक पद-चिन्हों का प्रतिरूप असमान है। भारत के भूमि संसाधनों के संदर्भ में विश्लेषण कीजिए।
(e) भारत के प्रजनक एवं पराश्रयिक नगरों की चुनौतियों की पहचान कीजिए तथा उनके सम्भावित उपचार बताएं।

6. (a) विकास में प्रादेशिक विषमता को घटाने हेतु भारत में ‘डिजिटल विभाजक’ का त्वरित निवारण आवश्यक है। उपयुक्त उदाहरणों सहित विवरण प्रस्तुत कीजिए।
(b) हिमालय में हिमस्खलन एक प्रमुख खतरा है। इसके कारण तथा प्रशमन उपाय क्या हैं?
(c) भारत में जनांकिकीय संक्रमण की प्रक्रिया एक समान नहीं है। जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत के संदर्भ में, इस कथन का परीक्षण कीजिए।

7. (a) भारत के भूकम्पी क्षेत्रों का सीमांकन करते हुए अत्यंत संवेदनशील भूकम्पी क्षेत्रों में शरणीय मानव अधिवसों हेतु उपयुक्त हस्तक्षेप सुझाइए।
(b) ब्लू फ्लैग प्रमाणित समुद्री तटों की विक्षेशताएं क्या हैं? भारत में समुद्र तटीय पर्यटन में उनके महत्व की विवेचना कीजिए।
(c) नियोजित शहरों के चतुर्दिक विकसित नगरीय विस्तार के फलस्वरूप अनधिकृत अधिवास प्रकट होते हैं। इस प्रकार की वाह्यवृद्धि के लाभों तथा हानियों की विवेचना कीजिए।

8. (a) भारत में ग्रामीण-नगरीय विभाजक के संदर्भ में श्रमशक्ति के संघटन की परिवर्तनशील प्रकृति का विश्लेषण कीजिए।
(b) दक्षिण चीन सागर में भारत के आर्थिक, समुद्री एवं सामरिक हितों का वर्णन कीजिए।
(c) भारत में रोजगार में कमी वाले प्रदेशों हेतु किस प्रकार के कौशल प्रोत्साहन कार्यक्रम प्रारम्भ किए गए हैं? व्याख्या कीजिए।


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments