UPSC Anthropology Optional Question Paper 2021 (मानवविज्ञान प्रश्न पत्र)

UPSC Anthropology Optional Question Paper 2021: प्रश्न पत्र I

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित पर लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में टिप्पणियाँ लिखिए :

(a) सर्वात्मवाद (जीववाद) एवं नितल पारिस्थितिकी
(b) विवाह नियम एवं वैवाहिक बंधन (एलायन्स) सिद्धांत
(c) ऐतिहासिक विशिष्टतावाद एवं फ्रांज बोआस
(d) “जैव-सांस्कृतिक दृष्टिकोण जैविक नृविज्ञान की पहचान है।” स्पष्ट कीजिए।
(e) थर्मोल्यूमिनेसेंस (टी.एल.) तिथि-निर्धारण

2. (a) होमो इरेक्टस की शारीरिक और सांस्कृतिक विशेषताएँ क्या हैं? इसकी फाइलोजेनेटिक स्थिति की विवेचना कीजिए। (20)
(b) एक उपयुक्त उदाहरण के साथ क्लिफोर्ड गीर्ट्ज़ के “ठोस विवरण” की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए। (15)
(c) प्रारंभिक कृषि संस्कृतियों और निकट पूर्व के नवपाषाण काल की विशेषताओं का वर्णन कीजिए। (15)

3. (a) साधारण समाजों के राजनीतिक संगठन शक्ति, सत्ता और वैधता कैसे स्थापित करते हैं? (20)
(b) सूक्ष्म और दीर्घ उद्विकास के आनुवंशिक तंत्रों की व्याख्या कीजिए। (15)
(c) मध्यपाषाणकालीन यूरोप की विभिन्न परम्पराओं की मुख्य विशेषताओं की चर्चा कीजिए। (15)

4. (a) नृविज्ञान के दायरे को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत कीजिए और अन्य सामाजिक विज्ञानों के क्षेत्र में इसकी विशिष्टता को स्पष्ट कीजिए। (20)
(b) भाषाई नृविज्ञान की प्रमुख शाखाओं का उल्लेख कीजिए तथा सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में भाषा के उपयोग पर चर्चा कीजिए। (15)
(c) “क्रोमोसोमल विपथन मानव शरीर और दिमाग पर कहर बरपा सकते हैं।” उपयुक्त उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए। (15)

खण्ड B

5. निम्नलिखित पर लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में टिप्पणियाँ लिखिए :

(a) मानव किशोर वृद्धि में उछाल
(b) सीधे खड़ी मुद्रा के नुकसान और लाभ
(c) क्या नस्ल एक वैध और जैविक रूप से सार्थक अवधारणा है?
(d) वंश समूह
(e) निर्वाह के तरीके

6. (a) पर्यनुकूलन क्या है? अधिक ऊँचाई और ठंडी जलवायु के लिए अनुकूली प्रतिक्रियाओं पर चर्चा कीजिए। (20)
(b) विवादित पितृत्व के मामलों को कैसे सुलझाया जाता है? हाल की तकनीकों पर चर्चा कीजिए। (15)
(c) लुईस मॉर्गन के परिवार के वर्गीकरण का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए। (15)

7. (a) उपयुक्त उदाहरणों के साथ विभिन्न प्रकार के सामाजिक स्तरीकरणों का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए। (20)
(b) उर्वरता और प्रजनन-क्षमता के जैव-सामाजिक निर्धारकों की चर्चा कीजिए। (15)
(c) मानवमिति क्या है? किसी व्यक्ति की पोषण स्थिति और खेल क्षमता का आकलन करने में इसकी भूमिका की चर्चा कीजिए। (15)

8. (a) मानवशास्त्रीय अनुसंधान के संचालन में डेटा संग्रह के विभिन्न साधनों की चर्चा कीजिए। (20)
(b) वयोवृद्धि के शारीर-क्रियात्मक और विकासवादी सिद्धान्तों पर चर्चा कीजिए। (15)
(c) लेवी-स्ट्रॉस द्वारा प्रस्तावित नातेदारी के संरचनात्मक विश्लेषण की व्याख्या कीजिए। (15)


UPSC Anthropology Optional Question Paper 2021: प्रश्न पत्र II

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में लघु टिप्पणी लिखिए :

(a) आज के परिवेश में पुरुषार्थ एवं न्यायसंगत जीवन
(b) जनजाति-जाति सातत्य की प्रासंगिकता
(c) हड़प्पन मोहरें
(d) जाति और सामाजिक पूँजी
(e) गुटबंदी और ग्रामीण भारत में राजनीति

2. (a) सिंधु घाटी सभ्यता की उत्पत्ति का समीक्षात्मक वर्णन कीजिए। पूर्व-हड़प्पन स्थलों से इसकी देशज उत्पत्ति के प्रमाणों का उल्लेख कीजिए।
(b) भारत में उच्च पुरापाषाण संस्कृति के विस्तार और विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
(c) रामापिथीकस की आकृति-संबंधी विशेषताओं और जातिवृत्तीय स्थान का वर्णन कीजिए।

3. (a) प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग पर प्रकृति-मानव-अलौकिक आत्मा संकुल अवधारणा के प्रभाव का उपयुक्त उदाहरण के साथ वर्णन कीजिए।
(b) जनजातीय जीवन में प्रथानुगत विधि की भूमिका को प्रमुखता देने पर एस० सी० राय के योगदानों का परीक्षण कीजिए।
(c) जनजातीय संस्कृति और पहचान पर ईसाई धर्म के प्रभाव का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

4. (a) भारतीय समाज में जाति व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
(b) संस्कृतिकरण (Sanskritization) की अवधारणा का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(c) भारतीय ग्राम के सामाजिक संगठन में जजमानी प्रथा की भूमिका का वर्णन कीजिए।

खण्ड—B

5. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में लघु टिप्पणी लिखिए :

(a) शहरीकरण और जनजातीय संस्थाएँ
(b) पारम्परिक संचार-माध्यम और सामाजिक जागरूकता
(c) सांस्कृतिक बहुरूपता एवं बहुसंस्कृतिवाद
(d) जनजाति की अवधारणा एवं भारतीय जनगणना
(e) पहचान और वंचितकरण की राजनीति

6. (a) भारत के जनजातीय लोगों की आजीविका और संस्कृति पर वन अधिकार अधिनियम (2006) के प्रभाव का वर्णन कीजिए।
(b) जनजातीय भारत में कुपोषण के उत्तरदायी कारकों का परीक्षण कीजिए और समस्या के समाधान हेतु हस्तक्षेपों को बताइए।
(c) भारतीय जनसंख्या में जनन-क्षमता को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए।

7. (a) जनजातीय सामाजिक संगठन पर आनुक्रमिक भूमि अधिग्रहण अधिनियमों के प्रभाव की व्याख्या कीजिए।
(b) भारत में विकास परियोजनाओं के कारण विस्थापित जनजातियों को पुनर्वासित एवं पुनःस्थापित करने में आई समस्याओं का वर्णन कीजिए।
(c) जनजातीय महिलाओं के सशक्तिकरण में गैर-सरकारी संगठनों के हस्तक्षेपों का वर्णन कीजिए।

8. (a) परीक्षण कीजिए कि कृषिक समाज की अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक परिवर्तन, पारम्परिक सामाजिक संबंधों को कैसे प्रभावित कर रहा है।
(b) भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए संवैधानिक सुरक्षा का उल्लेख कीजिए।
(c) उत्तर-पूर्व भारत के विशेष संदर्भ में जनजातीय अशांति के कारणों को पहचानिए।


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted