UPSC Sociology Optional Question Paper 2018 (समाजशास्त्र प्रश्न पत्र)

UPSC Sociology Optional Question Paper 2018: प्रश्न पत्र I

खण्ड- A

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:

(a) समाजशास्त्र का फोकस बिन्दु अन्योन्यक्रिया पर आधारित है। आप इसको सामान्य बुद्धि से किस प्रकार प्रभेदित करते हैं?
(b) वेबर की प्रोटेस्टैंट आचारनीति और पूंजीवाद की आत्मा के बीच तथ्य और मूल्य में भेद कीजिए।
(c) क्या आपके विचार में मीड के कार्य में ‘आइ’ और ‘मी’ केन्द्रीय शब्द हैं?
(d) प्राकृतिक और सामाजिक असमता के बीच क्या विभेद है? जाति और वर्ग विमाओं से उदाहरण दीजिए।
(e) विकसित समाजों में परिवार के नवीन स्वरूप क्या-क्या हैं? चर्चा कीजिए।

2. (a) क्या अप्रत्यक्षवादी कार्यप्रणाली वैज्ञानिक है? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
(b) आत्महत्या पर दुर्खीम के आधारिक तर्कों की व्याख्या कीजिए। क्या आप समकालीन भारतीय समाज की उच्च आत्महत्या दरों का विश्लेषण दुर्खीम की थियोरी के द्वारा कर सकते हैं?
(c) मूल्यांकन कीजिए कि क्या समाज के लिए सामाजिक स्त्रीकरण प्रकार्यात्मक है।

3. (a) क्या प्रकार्यात्मक का ढेर होना और मार्क्सवाद का दिवालियापन आधुनिकता के विच्छेद के साठ संपाती है? विवेचना कीजिए।
(b) पितृतंत्र की परिभाषा दीजिए। अंतर्वैयक्तिक संबंधों में पितृतंत्र किस प्रकार अभिव्यक्त होता है?
(c) मर्टन और दुर्खीम के बीच अप्रतिमानता में क्या असमानता है? व्याख्या कीजिए।

4. (a) मार्क्स के अनुसार मानव अपनी मानवीय संभाव्यता से किस प्रकार विसंबंधित होते हैं और इसका परिवर्तन करने के लिए वह क्या सुझाव देता है?
(b) शिक्षा समाज के सभी सदस्यों की ऊर्ध्वमुखी गतिशीलता को सुनिश्चित नही करती है। वर्ग समाजों के संदर्भ में विवेचना कीजिए।
(c) धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र-राज्य के लिए धार्मिक पुनरुद्धार-वृत्ति के द्वारा उत्पन्न चुनौतियों की विवेचना कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:

(a) क्या वर्तमान समय में सांस्कृतिक पश्चता की थियोरी वैध है? विवेचना कीजिए।
(b) क्या सामाजिक आंदोलन कार्यसूची में प्रगतिशील और साधनों में आदिम होते हैं? व्याख्या कीजिए।
(c) क्या वैज्ञानिक विधि समाजशास्त्र को एक विज्ञान बना देती है? दुर्खीम की विधि के साथ अपने उत्तर को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
(d) भारतीय समाज से उपयुक्त उदाहरणों के साथ, डाटा एकत्रीकरण की मात्रात्मक और गुणात्मक तकनीकों के बीच विभेदन कीजिए।
(e) क्या सामाजिक गतिशीलता, स्तरीकरण की संवृत प्रणालियों में संभव है? अनुसंधान कार्य से सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।

6. (a) पूंजीवादी समाज में कार्य के सामाजिक संगठन की प्रकृति की विवेचना ‘कार्य-दिवस की सीमाओं’ के संदर्भ में कीजिए।
(b) कुटुम्ब विकास की संकल्पना के संदर्भ में परिवार और कुटुम्ब में विभेदन कीजिए।
(c) सामाजिक अनुसंधान के व्याख्यात्मक और अन्वेषणात्मक डिजाइनों की उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए।

7. (a) समाज में मुख्य समस्याओं का विश्लेषण करने में पार्संस के ‘ए. जी.आई.एल.’ ढांचे का किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है? विवेचना कीजिए।
(b) श्रमिक बचनबद्धता क्या है? विनिर्माण उद्योग के अध्ययनों के उल्लेख के साथ इसकी विवेचना कीजिए।
(c) परेटो के अनुसार आभिजात्यों के बुनियादी अभिलक्षण क्या -क्या हैं? विवेचना कीजिए।

8. (a) “समाजशास्त्रीय कल्पना हमें इतिहास और जीवनचरित को और समाज में दोनों के बीच संबंध को समझने में समर्थ बनाती है।” – सी. डब्ल्यू. मिल्स। व्याख्या कीजिए।
(b) पंथ क्या हैं? आनुभविक उदाहरणों सहित बहु-धर्मीय समाजों में उनकी भूमिका की विवेचना कीजिए।
(c) दुर्खीम ने किस तरीके से धर्म को समाज के लिए प्रकार्यात्मक के रूप में अनुभव किया था?


UPSC Sociology Optional Question Paper 2018: प्रश्न पत्र II

खण्ड- A

1. निम्नलिखित प्रश्नों के समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य से संक्षिप्त उत्तर लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो:

(a) भारतीय समाज को समझने का जी ० एस ० घूर्ये के भारतविद्याई परिप्रेक्ष्य पर एक टिप्पणी लिखिए।
(b) आन्द्रे बेटेई के तंजौर गाँव के अध्ययन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
(c) मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। विवेचना कीजिए।
(d) भारत में मध्यवर्गीय महिलाओं की परिवर्तित हो रही भूमिकाओं पर एक टिप्पणी लिखिए।
(e) भारत में धार्मिक पंथों की संवृद्धि की विवेचना कीजिए।

2. (a) भारत के विकास के पथ पर ए ० आर ० देसाई के विचारों का विश्लेषण कीजिए।
(b) औपनिवेशिक भारत में चंपारण किसान आंदोलन की समाजशास्त्रीय गत्यात्मकता का परीक्षण कीजिए।
(c) स्वामीनाथन आयोग (2004-2006) की सिफारिशें किस प्रकार भारतीय जनता के लिए भोजन एवं पोषण की सुरक्षा को सुनिश्चित करती है?

3. (a) विविक्त जातियों और संभ्रमित सोपानों से आप क्या समझते हैं? अपने उत्तर को उपयुक्त उदाहरणों के द्वारा पुष्ट कीजिए।
(b) भारत में जनजातीय विद्रोह के संदर्भ में, विकास-प्रेरित विस्थापन पर चर्चा कीजिए। भारत से संबंधित किसी एक विस्तृत उदाहरण के द्वारा अपने उत्तर को पुष्ट कीजिए।
(c) विवाह एवं परिवार की परिवर्तित हो रही संस्थाओं में ‘कन्यादान’ एवं ‘कुलवधू’ के महत्व की उदाहरण सहित विवेचना कीजिए।

4. (a) नव आर्थिक नीति (1991) ने किस प्रकार भारत में नवीन मध्यवर्ग की जीवन-शैली एवं जीवन-अवसरों को प्रभावित किया है?
(b) भारत में आर्थिक अल्पसंख्यकों की चिंताओं पर एक समालोचनात्मक लेख लिखिए।
(c) भारतीय समाज में हिजड़ा/किन्नर (ट्रांसजेंडर) की हकदारी से संबंधित मुद्दों की विवेचना कीजिए।

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित प्रश्नों के समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य से संक्षिप्त उत्तर लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो:

(a) बी ० आर ० अंबेडकर द्वारा प्रस्तुत संवैधानिक नैतिकता की संकल्पना को सविस्तार प्रतिपादित कीजिए।
(b) भारत में बाल उत्पीड़न की बढ़ती हुई प्रवृत्ति पर समाजशास्त्रीय विवेचन की रचना कीजिए।
(c) समकालीन भारत में नव्य किसान आंदोलन की गत्यात्मकता को समझाइए।
(d) बालिका की शिक्षा के उन्नयन में राज्य की भूमिका का आकलन कीजिए।
(e) ‘मैं भी (मी टू)’ आंदोलन एवं भारत में उसके प्रभाव को सविस्तार स्पष्ट कीजिए।

6. (a) भारत में महानगरों के विकास की संवृद्धि और भारत के लोगों के मानसिक एवं सामाजिक जीवन पर इसके प्रभाव को आप किस प्रकार संबंध करते हैं ?
(b) क्या ‘हरित क्रांति’ ने ग्रामीण भारत में नए शक्ति संभ्रांत वर्ग के विरचन को उत्पन्न किया है? अपने उत्तर की सविस्तार व्याख्या कीजिए।
(c) नगरीय निर्धनों के लिए मुहैया कराए गए ‘नगरीय निर्धनों के लिए आधारिक सेवाएं (बी ० एस ० यू ० पी ०)’ और ‘एकीकृत आवासन और गंदीबस्ती सुधार (आइ ० एच ० एस ० डी०)’ कार्यक्रमों पर एक टिप्पणी लिखिए।

7. (a) क्या भारत में जाति व्यवस्था ने लोकतंत्र एवं वयस्क मताधिकार में बाधाएं डाली हैं? विवेचना कीजिए।
(b) समकालीन भारत में दलित आग्रहिताओं के विभिन्न स्वरूपों को सविस्तार स्पष्ट कीजिए। भारतीय राजनीतिक व्यवस्था पर इसके क्या निहितार्थ हैं?
(c) क्या शिक्षा में वृद्धि और विकास के द्वारा भारतीय समाज और अधिक धर्मनिरपेक्ष हो रहा है?

8. (a) पुरुषों के प्रवसन से सम्बद्ध कौन-कौन से मुद्दे हैं और इनका जन्मदर पर क्या प्रभाव होता है? क्या आवश्यक रूप से इसका परिणाम विषय लैंगिक अनुपात होता है?
(b) पश्चिमी पितृतंत्र, जो नारीवादी सिद्धांतों को त्याग देता हिय, भारत में एक नई विकास परियोजना है। क्या आप इस विचार से सहमत हैं? क्यों?
(c) भारत में मुस्लिम समुदाय में, विवाह एवं विवाह-विच्छेद पर ‘तीन तलाक’ पर प्रतिबंध के प्रभाव का आकलन कीजिए।


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments