पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-2 सामान्य अध्ययन-1: (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर -1) General Studies (GS) Paper -1
साल (Year): 2016
माध्यम (Medium): Hindi

प्रश्न 1. प्रारम्भिक बुद्धा स्तूप कला, लोक वर्ण्य-विषयो एवं कथानको को चित्रित करते हुए बौद्ध आदर्शों की सफलतापूर्वक व्याख्या करती है? विशदीकरण कीजिए।

प्रश्न 2. विजयनगर नरेश कृष्णदेव रॉय न केवल स्वयं एक कुशल विद्वान थे अपितु विद्या एवं साहित्य के महान संरक्षक भी थे? विवेचना करिए।

प्रश्न 3. यह स्पष्ट कीजिए कि 1857 का विप्लव किस प्रकार औपनिवेशिक भारत के प्रति ब्रिटिश नीतियों के विकासक्रम में एक महत्वपूर्ण एतिहासिक मोड है।

प्रश्न 4. स्वतन्त्रता संग्राम में, विशेष तौर पर गांधीवादी चरण के दौरान महिलाओं कि भूमिका का विवेचन कीजिए।

प्रश्न 5. स्वतन्त्रता के लिए संघर्ष में सुभाष चन्द्र बोस एवं महात्मा गांधी के मध्य दृष्टिकोण की भिन्नताओं पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 6. क्या भाषाई राज्यों के गठन नें भारतीय एकता के उद्देश्य को मजबूती प्रदान की है?

प्रश्न 7. पश्चिमी अफ्रीका में उपनिवेश-विरोधी संघर्षों को पाश्चात्य शिक्षित अफ्रीकियों के नव संभ्रांत वर्ग के द्वारा नेतृत्व प्रदान किया गया था? परीक्षण करिए।

प्रश्न 8. वैश्वीकरण नें भारत में सांस्कृतिक विविधता के आंतरक (कोर) को किस सीमा तक प्रभावित किया है? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 9. “गरीबी उन्मूलन की एक अनिवार्य शर्त गरीबों को वंचितता के प्रक्रम से विमुक्त कर देना है।” उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस कथन को पुष्ट कीजिए।

प्रश्न 10. क्या कारण है कि भारत में जनजातियों को फ्अनुसूचित जनजातियाँय् कहा जाता है? भारत के संविधान में प्रतिष्ठापित उनके उत्थापन के लिए प्रावधानों को सूचित कीजिए।

प्रश्न 11. भारत में नगरीय जीवन कि गुणता कि संक्षिप्त पृष्ठभूमि के साथ, ‘स्मार्ट नगर कार्यक्रम’ के उद्देश्य और रणनीति बताइये।

प्रश्न 12. प्रादेशिकता का क्या आधार है? क्या ऐसा प्रादेशिक स्तर पर विकास के लाभों के असमान वितरण से हुआ, जिसने कि अंततः प्रादेशिकता को बढ़ावा दिया? अपने उत्तर को पुष्ट कीजिए।

प्रश्न 13. वायु संहति की संकल्पना की विवेचना कीजिए तथा विस्तृत क्षेत्रीय जलवायवी परिवर्तनों में उसकी भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 14. “हिमालय भूस्खलन के प्रति अत्याधिक प्रवण है।” कारणों कि विवेचना कीजिए तथा अल्पीकरण के उपाय सुझाए।

प्रश्न 15. भूमि तथा जल संसाधनो का प्रभावी प्रबंधन मानव विपत्तियों को प्रबल रूप से कम कर देगा। स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 16. वर्तमान संदर्भ में दक्षिणी चीन सागर का भू-राजनीतिक महत्त्व बहुत बढ़ गया है। टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 17. भारत के प्रमुख नगर बाढ़ दशाओं से अधिक असुरक्षित होते जा रहे है। विवेचना कीजिए।

प्रश्न 18. सिंधु जल संधि का एक विवरण प्रस्तुत कीजिए तथा बदलते हुए द्विपक्षीय संबंधो के संदर्भ में उसके पारिस्थितिक आर्थिक एवं राजनीतिक निहितार्थों का परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 19. भारत में अंतर्देशीय जल परिवहन की समस्याओं एवं संभावनाओं को गिनाइए।

प्रश्न 20. भारत में सूखा-प्रवण एवं अर्धशुष्क प्रदेशों में लघु जलसंभर विकास परियोजनाएं किस प्रकार जल संरक्षण में सहायक है?


पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-3: सामान्य अध्ययन-2: (शासन व्यवस्था, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 2) General Studies (GS) Paper – 2
साल (Year): 2016
माध्यम (Medium): Hindi

प्रश्न 1. 69वे संविधानं संशोधन अधिनियम के उन अत्यावश्यक तत्वों और विषमताओं, यदि कोई हो, पर चर्चा कीजिए, जिन्होंने दिल्ली के प्रशासन में निर्वाचित प्रतिनिधियों और उप-राज्यपाल के बीच हाल में समाचारों में आये मतभेदों को पैदा कर दिया है। क्या आपके विचार में इससे भारतीय परिसंधीय राजनीति के प्रकार्यण में एक नई प्रवत्ति का उदय होगा?

प्रश्न 2. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370, जिसके साथ हाशिया नोट फ्जम्मू-कश्मीर राज्य के सम्बन्ध में अस्थाई उपबंधय् लगा हुआ है, किस सीमा तक अस्थाई है? भारतीय राज्य-व्यवस्था के सन्दर्भ में इस उपबंध की भावी सम्भावनाओ पर चर्चा कीजिए?

प्रश्न 3. “भारतीय राजनीतिक पार्टी प्रणाली परिवर्तन के ऐसे दौर से गुजर रही है, जो अंतरर्विरोधो और विरोधाभासों से भरा प्रतीत होता है।” चर्चा कीजिए।

प्रश्न 4. संघ और राज्यों के लेखाओं के संबध में, नियंत्रक और महालेखापरीक्षक की शक्तिओं का प्रयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 149 से व्युत्पन्न है। चर्चा कीजिए कि क्या सरकार की नीति कार्यान्वयन की लेखापरीक्षा करना अपने स्वयं (नियंत्रक और महालेखापरीक्षक) की अधिकारिता का अतिक्रमण करना होगा या कि नहीं।

प्रश्न 5. ‘उद्देशिका (प्रस्तावना) में शब्द ‘गणराज्य’ के साथ जुड़े प्रत्येक विशेषण पर चर्चा कीजिए। क्या वर्तमान परिस्थितियों में वे प्रतिरक्षणीय है?

प्रश्न 6. कोहिलो केस में क्या अभिनिर्धारित किया गया था? इस सन्दर्भ में, क्या आप कह सकते है की न्यायिक पुनर्विलोकन संविधान के बुनियादी अभिलक्षणों में प्रमुऽ महत्त्व का है?

प्रश्न 7. क्या भारत सरकार अधिनियम, 1935 ने एक परिसंघीय संविधान निर्धारित कर दिया था? चर्चा कीजिए।

प्रश्न 8. अर्ध-न्यायिक (न्यायिकवत) निकाय से क्या तात्पर्य है? ठोस उदहारणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 9. प्रोफेसर अमर्त्य सेन ने प्राथमिक शिक्षा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्रे में महत्वपूर्ण सुधारों की वकालत की है। उनकी स्थिति और कार्य-निष्पादन में सुधार हेतु आपके क्या सुझाव है?

प्रश्न 10. “भारतीय शासकीय तंत्र में, गैर-राजकीय कर्ताओं की भूमिका सीमित ही रही है।” इस कथन का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 11. “विभिन्न स्तरों पर सरकारी तंत्र की प्रभाविता तथा शासकीय तंत्र में जन-सहभागिता अन्योन्याश्रित होती है।” भारत के सन्दर्भ में इनके बीच संबध पर चर्चा कीजिए।

प्रश्न 12. “ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनलय् के ईमानदारी सूचकांक में, भारत काफी नीचे के पायदान पर है। संक्षेप में उन विधिक, राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक कारकों पर चर्चा कीजिए, जिनके कारण भारत में सार्वजानिक नैतिकता का ह्वास हुआ है।

प्रश्न 13. क्या भारतीय सरकारी तंत्र ने 1991 में शुरू हुए उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की माँगो के प्रति पर्याप्त रूप से अनुक्रिया की है? इस महत्त्वपूर्ण परिवर्तन के प्रति अनुक्रियाशील होने के लिए सरकार क्या कर सकती है?

प्रश्न 14. “पारंपरिक अधिकारीतंत्रीय संरचना और संस्कृति ने भारत में सामाजिक-आर्थिक विकास की प्रक्रिया में बाधा डाली है।” टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 15. राष्ट्रीय बाल नीति के प्रमुऽ प्रावधानों का परीक्षण कीजिए तथा इसके क्रियान्वयन की प्रस्थिति पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 16. “भारत में जनांकिकीय लाभांश तब तक सैद्धांतिक ही बना रहेगा जब तक कि हमारी जनशक्ति अधिक शिक्षित, जागरूक, कुशल और सृजनशील नहीं हो जाती।” सरकार नें हमारी जनसंख्या को अधिक उत्पादनशील और रोजगार-योग्य बनने की क्षमता में वृद्धि के लिए कौन कौन से उपाय किये है?

प्रश्न 17. विश्व व्यापार संगठन (डब्लू.टी.ओ.) के अधिक व्यापक लक्ष्य और उद्देश्य वैश्वीकरण के युग में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रबंधन और प्रोन्नति करना है। परन्तु (संधि) वार्ताओं की दोहा परिधि मृत्योन्मुखी प्रतीत होती है, जिसका कारण विकसित और विकासशील देशो के बीच मतभेद है।य् भारतीय परिप्रेक्ष्य में, इस पर चर्चा कीजिए।

प्रश्न 18. शीतयुद्धोत्तर अंतर-राष्ट्रीय परिदृश्य के सन्दर्भ में, भारत की पूर्वोन्मुखी नीति के आर्थिक और सामरिक आयामों का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 19. “भारत के बढ़ते हुए सीमापारीय आतंकी हमले और अनेक सदस्य-राज्यों के आंतरिक मामलों में पाकिस्तान द्वारा बढ़ता हुआ हस्तक्षेप सार्क (दक्षिणी एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) के भविष्य के लिए सहायक नहीं है।” उपयुक्त उदहारण के साथ स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 20. यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) के मैक्ब्राइड आयोग के लक्ष्य और उद्देश्य क्या क्या है? इनमे भारत की क्या स्थिति है?


पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-4: सामान्य अध्ययन-3: (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा- प्रबंधन)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 3) General Studies (GS) Paper – 3
साल (Year): 2016
माध्यम (Medium): Hindi

प्रश्न 1. भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्वीकरण के परिणामस्वरूप औपचारिक क्षेत्र में रोजगार कैसे कम हुए? क्या बढ़ती हुई अनोपचारिकता देश के विकास के लिए हानिकारक है?

प्रश्न 2. भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए जेंडर बजटिंग अनिवार्य है। भारतीय प्रसंग में जेंडर बजटिंग की क्या आवश्यकताएँ एवं स्थिति है?

प्रश्न 3. प्रधान मंत्री जन धन योजना (पी. एम. जे. डी. वाई.) बैंकरहितों को संस्थागत वित्त में लाने के लिए आवश्यक है।क्या आप सहमत है कि इससे भारतीय समाज के गरीब तबके के लोंगों का वित्तीय समावेश होगा? अपने मत की पुष्टि के लिए तर्क प्रस्तुत कीजिये।

प्रश्न 4. ‘स्मार्ट शहरों’ से क्या तात्पर्य है? भारत के शहरी विकास में इनकी प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए। क्या इससे ग्रामीण तथा शहरी भेदभाव में बढ़ोत्तरी होगी? पी- यू- आर- ए- एवं आर- यू- आर- बी- ए- एन- मिशन के संदर्भ में ‘स्मार्ट गाँव’ के लिए तर्क प्रस्तुत कीजिये?

प्रश्न 5. भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में एफ. डी. आई. की आवश्यकता की पुष्टि कीजिए। हस्ताक्षरित समझौता-ज्ञापनों तथा वास्तविक एफ. डी. आई. के बीच अंतर क्यो है? भारत में वास्तविक एफ. डी. आई. को बढ़ाने के लिए सुधारात्मक कदम सुझाइये।

प्रश्न 6. भारतीय संदर्भ में समवेशी विकास में निहित चुनौतियों, जिनमे लापरवाह और बेकार जनशक्ति शामिल है, पर टिप्पणी कीजिये। इन चुनौतियों का सामना करने के उपाय सुझाइये।

प्रश्न 7. जल-उपयोग दक्षता से आप क्या समझते है? जल-उपयोग दक्षता को बढ़ाने में सूक्ष्म सिचाई की भूमिका का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 8. एलीलोपैथी क्या है? सिंचित कृषि-क्षेत्रें की प्रमुख फसल पद्धतियों में इसकी भूमिका का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 9. कृषि विकास में भूमि सुधारों की विवेचना कीजिए। भारत में भूमि सुधारों की सफलता के लिए उत्तरदायी कारकों को चिन्हित कीजिए।

प्रश्न 10. भारतीय कृषि की प्रकृति की अनिश्चितताओं पर निर्भरता के मद्देनजर, फसल बीमा की आवश्यकता की विवेचना कीजिए और प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (पी. एम. एफ. बी. वाई.) की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 11. देश की नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोतों के सन्दर्भ में इनकी वर्तमान स्थिति और प्राप्त किए जाने वाले लक्ष्यों का विवरण दीजिये। प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एल- ई- डी-) पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के महत्त्व की विवेचना संक्षेप में कीजिए।

प्रश्न 12. अन्तरिक्ष विज्ञान और प्रौधौगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की चर्चा कीजिये। इस प्रौधौगिकी का प्रयोग भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में किस प्रकार सहायक हुआ है?

प्रश्न 13. अतिसूक्ष्म प्रौधौगिकी (नैनो टेक्नोलॉजी) 21वी शताब्दी की प्रमुख प्रौधौगिकियों में से एक क्यो है? अतिसूक्ष्म विज्ञान और प्रौद्यौगिकी पर भारत सरकार के मिशन की प्रमुख विशेषताओं तथा देश के विकास के प्रक्रम में इसके प्रयोग के क्षेत्र का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 14. बड़ी परियोजनाओ के नियोजन के समय मानव बस्तियों का पुनर्वास एक महत्वपूर्ण परिस्थितिक संघात है, जिस पर सदैव विवाद होता है। विकास की बड़ी परियोजनाओ के प्रस्ताव के समय इस संघात को कम करने के लिए सुझाए गए उपायों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 15. कई वर्षों से उच्च तीव्रता की वर्षा के कारण शहरों में बाढ़ की बारंबारता बढ़ रही है। शहरी क्षेत्रें में बाढ़ के कारणों पर चर्चा करते हुए इस प्रकार की घटनाओं के दौरान जोखिम कम करने की तैयारियों की क्रियाविधि पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 16. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एन. डी. एम. ए.) के सुझावों के संदर्भ में, उत्तराखंड के अनेकों स्थानो पर हाल ही में बादल फटने की घटनाओं के संधात को कम करने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 17. “उग्र अनुसरण” एवं “शल्यक प्रहार” पदों का प्रयोग प्रायः आतंकी हमलों के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही के लिए किया जाता है। इस प्रकार की कार्यवाहियो के युद्धनीतिक प्रभाव की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 18. “पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद एक प्रतिस्पर्धात्मक उद्योग के रूप में उभर रहा है।” उपर्युक्त कथन का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 19. दुर्गम क्षेत्र एवं कुछ देशों के साथ शत्रुतापूर्ण संबंधो के कारण सीमा प्रबंधन एक कठिन कार्य है। प्रभावशाली सीमा प्रबंधन की चुनौतियों एवं रणनीतियों पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 20. गैर-राज्यों अभिकर्ताओं द्वारा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का विध्वंसकारी गतिविधियों हेतु प्रयोग सुरक्षा के लिए एक वृहद चिंता का विषय है। हाल ही में इनका दुष्प्रयोग किस प्रकार हुआ है? उपर्युक्त खतरे को नियंत्रित करने के लिए प्रभावकारी सुझाव सुझाइये।


पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-5: सामान्य अध्ययन-4: (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिवृत्ति)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 4) General Studies (GS) Paper – 4
साल (Year): 2016
माध्यम (Medium): Hindi

खण्ड – A (Section – A)

प्रश्न 1.

  1. स्पष्ट कीजिए कि आचारनीति समाज और मानव का किस प्रकार भला करती हैं।
  2. क्या कारण है कि निष्पक्षता और अपक्षपातीयता को लोक सेवाओं में, विशेषकर वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ में, आधारभूत मूल्य समझना चाहिए? अपने उतर को उदाहरणों के साथ सुस्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 2.

  1. ‘शासन’, ‘सुशासन और ‘नैतिक शासन’ शब्दों से आप क्या समझते हैं?
  2. महात्मा गाँधी की सात पापों की संकल्पना की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 3.

  1. भारत के संदर्भ में सामाजिक न्याय की जॉन रॉल्स की संकल्पना का विश्लेषण कीजिए।
  2. द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग द्वारा सिफारिशकृत (अनुशंसित) लोक सेवा संहिता की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 4.

  1. ‘भ्रष्टाचार सरकारी राजकोष का दुरुपयोग,’ प्रशासनिक अदक्षता एवं राष्ट्रीय विकास के मार्ग में बाधा उत्पन्न करता है।’ कौटिल्य के विचारों की विवेचना कीजिए।
  2. सामाजिक प्रभाव और समझाना-बुझाना स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए किस प्रकार योगदान कर सकते हैं?

प्रश्न 5. विधि एवं आचारनीति मानव आचरण को नियन्त्रित करने वाले दो उपकरण माने जाते हैं ताकि आचरण को सभ्य सामाजिक अस्तित्व के लिए सहायक बनाया जा सकें।

  1. चर्चा कीजिए कि वे इस उद्देश्य की किस प्रकार पूर्ति करते हैं।
  2. उदाहरण देते हुए यह बताइए कि ये दोनों अपने उपागमों में किस प्रकार एक-दूसरे से भिन्न हैं।

प्रश्न 6. जीवन, कार्य, अन्य व्यक्तियों एवं समाज के प्रति हमारी अभिवृतियां आमतौर पर अनजाने में परिवार एवं उस सामाजिक परिवेश के द्वारा रुपित हो जाती हैं, जिसमें हम बड़े होते हैं। अनजाने में नागरिकों के लिए अवांछनीय होते हैं।

  1. आज के शिक्षित भारतीयों में विद्यमान ऐसे अवांछनीय मूल्यों की विवेचना कीजिए।
  2. ऐसी अवांछनीय अभिवृत्तियों को कैसे बदला जा सकता है तथा लोक सेवाओं के लिए आवश्यक समझे जाने वाले सामाजिक-नैतिक मूल्यों को आकांक्षी तथा कार्यरत लोक सेवकों में किस प्रकार संवर्धित किया जा सकता है?

प्रश्न 7. क्रोध एक हानिकारक नकारात्मक संवेग है। यह व्यक्तिगत जीवन एवं कार्य जीवन दोनों के लिए हानिकर है।

  1. चर्चा कीजिए कि यह किस प्रकार नकारात्मक संवेगों और अवांछनीय व्यवहारों को पैदा कर देता है।
  2. इसे कैसे व्यवस्थ्ति एवं नियंत्रित किया जा सकता हैं?

प्रश्न 8. “मैक्स वैबर ने कहा था कि जिस प्रकार के नैतिक प्रतिमानों को हम व्यक्तिगत अंतरात्मा के मामलों पर लागू करते हैं, उस प्रकार के नैतिक प्रतिमानों को लोक प्रशासन पर लागू करना समझदारी नहीं है। इस बात को समझ लेना महत्वपूर्ण है कि हो सकता है कि राज्य के अधिकारीतंत्र के पास अपनी स्वयं की स्वतंत्र अधिकारीतंत्रीय नैतिकता हो।” इस कथन का समालोचनापूर्वक कीजिए।

खण्ड-B (Section – B)

प्रश्न 9. इंजीनियरी की एक नई स्नातक (ग्रेजुएट) को एक प्रतिष्ठावान रासायनिक उद्योग में नौकरी मिली है। वह कार्य को पसन्द करती है। वेतन भी अच्छा है। फिर भी, कुछ महीनों के पश्चात् इत्तफाक से उसने पाया कि उच्च विषाक्त अपशेष को गोपनीय तरीके से नजदीकी नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। यह अनुप्रवाह में रहने वाले ग्रामीणों, जो पानी की आवश्यकता के लिए नदी पर निर्भर हैं, के स्वास्थ्य की समस्याओं का कारण बनता जा रहा है। वह विचलित है और वह अपनी चिन्ता सहकर्मियों को प्रकट करती है, जो लम्बे समय से कम्पनी के साथ रहे हैं। वे उसे चुप रहने की सलाह देते हैं क्योंकि जो भी इस विषय का उल्लेख करता है, उसको नौकरी से निकाल दिया जाता है। वह अपनी नौकरी खोने का खतरा नहीं ले सकती, क्योंकि वह अपने परिवार की एकमात्र जीविका चलाने वाली है तथा उसे अपने बीमार माता-पिता एवं भाई-बहनों का भरण-पोषण करना होता है। प्रथमतः वह सोचती है यदि उसके वरिष्ठ चुप हैं, तो वह ही क्यों अपनी गर्दन बाहर निकाले। परन्तु उसका अन्तःकरण नदी को एवं नदी पर निर्भर रहने वाले लोगों को बचाने कें लिए दिया गया परामर्श उचित नहीं है, यद्यपि वह उसके कारण नहीं बता सकती है। वह सोचती है कि आप एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं तथा वह आपका परामर्श पूछती है।

  1. चुप रहना उसके लिए नैतिक रुप से सही नहीं है यह दर्शाने के लिए आप क्या तर्क प्रस्तुत कर सकते हैं?
  2. आप उसे कौन-सा रास्ता अपनाने की सलाह देंगे और क्यों देंगे?

प्रश्न 10. खनन, बांध एवं अन्य बड़े पैमाने की परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि अधिकांशतः आदिवासियों, पहाड़ी निवासियों एवं ग्रामीण समुदायों से अर्जित की जाती है। विस्थापित व्यक्तियों को कानूनी प्रावधानों के अनुरुप मौद्रिक मुआवजा दिया जाता है। फिर भी भुगतान प्रायः धीमी गति से होता है। किसी भी हालत में विस्थापित परिवार लम्बे समय तक जीवनयापन नहीं कर पाते। इन लोगों के पास बाजार की आवश्यकतानुसार किसी दूसरे धंधे में लगने का कौशल भी नहीं होता है। वे आखिरकार कम मजदूरी वाले आवर्जिक (प्रवासी) श्रमिक बन जाते है। इसके अलावा, उसके सामुदायिक जीवन के परम्परागत तरीके अधिकांशतः समाप्त हो जाते हैं। अतः विकास के लाभ उद्योगों, उद्योगपतियों एवं नगरीय समुदायों को चले जाते हैं, जबकि विकास की लागत इन गरीब असहाय लोगों पर डाल दी जाती है। लागतों एवं लाभों का यह अनुचित वितरण अनैतिक है।

यदि आपको ऐसे विस्थापित व्यक्तियों के लिए अच्छे मुआवजे एवं पुनःवास की नीति का मसौदा बनाने का कार्य दिया जाता है, जो आप इस समस्या के सम्बन्ध में क्या दृष्टिकोण रखेंगे एवं आपके द्वारा सुझाई गई नीति के मुख्य तत्व कौन-कौन से होगें?

प्रश्न 11. कल्पना करें कि आप एक सामाजिक सेवा योजना की क्रियान्विती के कार्य प्रभारी हैं, जिससे बूढ़ी एवं निराश्रय महिलाओं की सहायता प्रदान करनी है। एक बूढ़ी एवं अशिक्षित महिला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास आती है। यद्यपि, उसके पास पात्रता के मानदंडों को पूरा करने वाले कागजात दिखाने के लिए नहीं हैं। परन्तु उससे मिलने उवं उसे सुनने से आप यह महसूस करते हैं कि उसे सहायता की निश्चित रूप से आवश्यकता है। आपकी जांच में यह भी आया है कि वास्तव में वह दयनीय दशा में निराश्रित जीवन व्यतीत कर रही है। आप इस धर्मसंकट में हैं कि क्या किया जाए। उसे बिना आवश्यक कागजात के योजना में सम्मिलित किया जाना, नियमों का स्पष्ट उल्लंघन होगा। उसे सहायता के लिए मना करना भी निर्दयता एवं अमानवीय होगा।

  1. क्या आप इस धर्मसंकट के समाधान के लिए कोई तार्किक तरीका सोच सकते है?
  2. इसके लिए अपने कारण बतलाइए।

प्रश्न 12. आप एक सरकारी कार्यालय में अपने विभाग के निदेशक के सहायक के रूप में कार्यरत एक युवा, उच्चाकांक्षी एवं निष्कपट कर्मचारी है। जैसा कि आपने अभी पद ग्रहण किया है, आपको सीखने एवं प्रगति की आवश्यकता है। भाग्यवश आपका उच्चस्थ बहुत दयालु एवं आको अपने कार्य के लिए प्रशिक्षित काने के लिए तैयार है। वह बहुत बुद्धिमान एवं पूर्ण जानकार व्यक्ति है, जिसे विभिन्न विभागों का ज्ञान है। संक्षेप में, आप अपने बॉस का सम्मान करते हैं तथा उससे बहुत कुछ सीखने के उत्सुक हैं।

जैसा कि आपके साथ बॉस के सम्बन्ध अच्छे हैं, वह आप पर निर्भर करने लगा है। एक दिन खराब स्वास्थ्य के कारण आपको कुछ आवश्यक कार्य पूरा करने के लिए घर पर बुलाया।

आप उसके घर पहुँचे एवं घंटी बजाने से पूर्व आपने जोर-जोर से चिल्लाने का शोर सुना। आपने कुछ समय प्रतीक्षा की। घर में प्रवेश करने पर बॉस ने आपका अभिन्दन किया तथा कार्य के बारे में बतलाया। परन्तु आप एक औरत के रोने की आवाज से निरन्तर व्याकुल रहे। अन्त में आपने अपने बॉस से पूछा परन्तु उसने सन्तोषप्रद जवाब नहीं दिया।

अगले दिन आप कार्यालय में इसके बारे में आगे जानकारी करने को उद्वेलित हुए मालूम हुआ कि उसका घर में अपनी पत्नी के साथ व्यवहार बहुत खराब है। वह अपनी पत्नी की मारपीट भी करता है। उसकी पत्नी ठीक से शिक्षित नहीं है तथा अपने पति की तुलना में एक सरल महिला है। आप देखते हैं कि आपका बॉस कार्यालय में अच्छा व्यक्ति है, परन्तु घर पर वह घरेलू हिंसा में संलिप्त है।

इस स्थिति में, आपके सामने निम्नलिखित विकल्प बचे हैं। प्रत्येक विकल्प का परिणामों के साथ विश्लेषण कीजिए।

  1. इसके बारे में सोचना छोड़ दीजिए क्योंकि यह उनका व्यक्तिगत मामला है।
  2. उपयुक्त प्राधिकारी को मामले को प्रेषित कीजिए।
  3. स्थिति के बारे में आपका स्वयं का नवप्रवर्तनकारी दृष्टिकोण।

प्रश्न 13. ए.बी.सी. लिमिटेड एव बड़ी पारराष्ट्रीय कम्पनी है जो विशाल शेयरधारक के आधार पर विविध व्यापारिक गतिविधियां संचालित करती है। कम्पनी द्वारा निरन्तर विस्तार एवं रोजगार सृजन हो रहा है। कम्पनी ने अपने विस्तार एवं विविधता कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासपुरी, जो एक अविकसित क्षेत्र है, में एक नया संयंत्र स्थापित करने का निर्णय किया है। नया संयंत्र ऊर्जा दक्ष प्रौद्योगिकी के प्रयोग के अनुरूप प्रारूपित किया गया है जो कम्पनी के उत्पादन लागत को 20% बचाएगी। कम्पनी के निर्णय सरकार की अविकसित क्षेत्रें के विकास के लिए निवेश को आकर्षित करने की नीति के अनुरूप हैं। सरकार ने उन कम्पनियों को पाँच वर्ष के लिए करों में छूट (टेक्स होलीडे) की घोषणा की है जो अविकसित क्षेत्र में निवेश करती हैं। फिर भी, नया संयंत्र विकासपूरी क्षेत्र के शान्तिप्रिय निवासियों के लिए अव्यवस्था पैदा कर देगा। नए संयंत्र के परिणामस्वरुप की लागत बढ़ेगी, क्षेत्र में विदेशी प्रवसन से सामाजिक एवं आर्थिक व्यवसथा प्रभावित होगी। कम्पनी को सम्भावित विरोध का आभास होने पर उसने विकासपुरी क्षेत्र के लोगों एवं जनता को यह बताने की कोशिश की कि कम्पनी की निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व की नीति विकासपुरी क्षेत्र के निवासियों की सम्भावित कठिनाइयों को रोकने में मददगार रहेगी। इसके बावजूद भी विरोध प्रारम्भ होता है तथा कुछ निवासी न्यायपालिका जाने का इस आधार पर निर्णय करते हैं कि इससे पूर्व सरकार के सामने दिए गए तर्कों का कोई परिणाम नहीं निकला था।

  1. इस मामले में अन्तःनिहित समस्याओं की पहचान कीजिए।
  2. आप कम्पनी के लक्ष्यों एवं प्रभावित निवससियों की सन्तुष्टि के लिए क्या सुझाव दे सकते हैं?

प्रश्न 14. सरस्वती यू.एस.ए. सूचना प्रौद्योगिकी की एक सफल पेशेवर थी। अपने देश के लिए कुछ करने की राष्ट्र-भावना से प्ररित होकर वह वापस भारत आई। उसने गरीब ग्रामीण समुदाय के लिए एक पाठशाला निर्माण के लिए एक-जैसे विचारों वाले कुछ मित्रें के साथ मिलकर एक गैर-सरकारी संगठन बनाया।

पाठशाला का लक्ष्य नाममात्र की लागत पर उच्च स्तरीय आध्ुनिक शिक्षा प्रदान करना था। उसने जल्दी ही पाया कि उसे कई सरकारी ऐजेन्सियों से अनुमति लेनी होगी। नियम एवं प्रक्रियाएं काफी अस्पष्ट एवं जटिल थीं। अनावश्यक देरियों, अधिकारियों की कठोर प्रवृत्ति एवं घूस की लगातार मांग से वह सबसे ज्यादा हतोत्साहित हुई। उसके एवं उस जैसे दूसरों के अनुभव ने लोगों को सामाजिक सेवा परियोजनाओं को लेने से रोका हुआ है।

स्वैच्छिक सामाजिक कार्य पर सरकारी नियन्त्रण के उपाय आवश्यक हैं। परन्तु इन्हें बाध्यकारी या भ्रष्टरूप में प्रयोग में नहीं लिया जाना चाहिए। आप क्या उपाय यह सुनिश्चित करने के लिए सूझाऐंगे कि जिससे आवश्यक नियन्त्रण के साथ नेक इरादों वाले ईमानदार गैर-सरकारी संगठन के प्रयासों में बाधा नहीं आए?


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments