UPSC Anthropology Optional Question Paper 2023 (मानवविज्ञान प्रश्न पत्र)

UPSC Anthropology Optional Question Paper 2023: प्रश्न पत्र I

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित पर लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में टिप्पणियाँ लिखिए : (10×5=50)

(a) सामाजिक तथा सांस्कृतिक मानवविज्ञान का विस्तार एवं प्रासंगिकता
(b) लौह-युग का सांस्कृतिक प्रभाव
(c) नस्ल तथा नृजातीयता
(d) प्रथागत कानून एवं पर्यावरणीय संरक्षण
(e) जीन प्रकटन

2 (a) दक्षिण तथा पूर्वी अफ्रीका से खोजी गई प्रमुख ऑस्ट्रेलोपिथेकस प्रजातियों की विवेचना कीजिए। टाउंग शिशु की खोज, शारीरिक लक्षण एवं महत्व का वर्णन कीजिए। (20)
(b) भारत के विशेष संदर्भ में उपलब्ध साक्ष्यों के आलोक में पुरापाषाण पर्यावरण की विवेचना कीजिए। (15)
(c) विभिन्न प्रकार के कुपोषण को स्पष्ट कीजिए। उपयुक्त उदाहरणों सहित प्रोटीन-कैलोरी कुपोषण का विवरण प्रस्तुत कीजिए। (15)

3. (a) मानवीकरण प्रक्रिया क्या होती है? उपयुक्त उदाहरणों एवं चित्रों की सहायता से उद्विकास की प्रमुख प्रवृत्तियों की विवेचना कीजिए। (20)
(b) क्लिफोर्ड गीर्ट्ज ने धर्म को किस तरह देखा? धर्म के अध्ययन में मानवशास्त्रीय तथा मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोणों में अन्तर स्पष्ट कीजिए। (15)
(c) मानव वृद्धि के अध्ययन में मिश्रित-अनुदैर्ध्य प्रविधि क्या होती है? इसके गुण एवं दोषों की विवेचना कीजिए। (15)

4. (a) भारत में परम्परागत समाजों की सामाजिक एकजुटता को सुदृढ़ बनाने हेतु विवाह अधिनियमों की भूमिका की विवेचना कीजिए। (20)
(b) कंकालीय अवशेषों पर आधारित व्यक्तिगत शिनाख्त की विभिन्न प्रविधियों की विवेचना कीजिए। (15)
(c) भारत के विशिष्ट संदर्भ में प्रमुख मध्यपाषाणकालीन स्थलों की पहचान कीजिए तथा इनके रूप-प्रौद्योगिकीय लक्षणों का विवरण प्रस्तुत कीजिए। (15)

खण्ड – B

5. निम्नलिखित पर लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में टिप्पणियाँ लिखिए : (10×5=50)

(a) बहुजीनी वंशागति
(b) राखीगढ़ी का प्रागैतिहासिक महत्व
(c) भाषाकालक्रमविज्ञान
(d) रजोनिवृत्ति के लक्षण
(e) विलियम ओगबर्न एवं सांस्कृतिक अन्तराल

6. (a) ब्रोनिस्लॉ मालिनोव्स्की तथा मार्गरेट मीड के क्षेत्रीय कार्यों से संबंधित विवादों की समालोचनात्मक विवेचना कीजिए। (20)
(b) देशज समुदायों की आर्थिक व्यवस्थाओं पर वैश्वीकरण के प्रभाव की विवेचना कीजिए। (15)
(c) वर्तमान परिदृश्य में डीएनए प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक अनुप्रयोगों का विवरण प्रस्तुत कीजिए। (15)

7. (a) गुणात्मक डेटा विश्लेषण की विभिन्न प्रविधियों का विवरण प्रस्तुत कीजिए। गुणात्मक विश्लेषण में प्रयोग आने वाले कुछ लोकप्रिय कम्प्यूटर सॉफ्टवेयरों को इंगित कीजिए। (20)
(b) किसी जनसमष्टि के आनुवंशिक संतुलन में बने रहने हेतु किन धारणाओं का पूरा होना आवश्यक है? आनुवंशिक संतुलन के महत्व को स्पष्ट कीजिए। (15)
(c) राष्ट्रीय चरित्र अध्ययनों के राजनीतिक एवं पद्धतिशास्त्रीय पक्षों की विवेचना कीजिए। ऐसे अध्ययनों की समसामयिक प्रासंगिकता को स्पष्ट कीजिए। (15)

8. (a) अर्जुन अप्पादुरई द्वारा प्रतिपादित वैश्विक सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था की अवधारणा का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (20)
(b) गुणसूत्रों की संरचनात्मक विकृतियों के कारणों का उपयुक्त उदाहरणों सहित विवरण प्रस्तुत कीजिए। (15)
(c) नातेदारी अध्ययनों में ए. एल. क्रोएबर के योगदान की समालोचनात्मक विवेचना कीजिए। (15)


UPSC Anthropology Optional Question Paper 2023: प्रश्न पत्र II

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में लघु टिप्पणी लिखिए : (10×5=50)

(a) भौतिक संस्कृति और पुरातत्त्व
(b) पुरुषार्थ और आश्रम के बीच अंतरापृष्ठ
(c) जजमानी व्यवस्था : निरन्तरता एवं परिवर्तन
(d) उत्तराखण्ड की प्रागैतिहासिक शैल कला
(e) धार्मिक बहुलवाद और सामाजिक एकजुटता

2. (a) “जनजाति पिछड़े हिन्दू हैं।” जी. एस. घुर्ये के योगदान के संदर्भ में आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिए। (20)
(b) “सिन्धु घाटी बड़ी सभ्यता की पहली बस्ताहट थी।” समालोचनात्मक टिप्पणी कीजिए। (15)
(c) जैन धर्म के मूल सिद्धान्तों और भारतीय समाज पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिए। (15)

3. (a) “संस्कृतिकरण एक संस्कृति-बद्ध अवधारणा है।” सामाजिक परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए सैद्धान्तिक रूपरेखा विकसित करने में इस अवधारणा की सामर्थ्य और सीमा का आकलन करने के लिए आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिए। (20)
(b) क्या मध्यपाषाण संस्कृति स्थानबद्ध जीवनशैली की ओर पहला कदम थी? उपयुक्त उदाहरण देते हुए अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए। (15)
(c) समकालीन जनजातीय समाजों पर आधुनिक लोकतान्त्रिक संस्थाओं के प्रभाव का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। उपयुक्त नृवंशविज्ञान-सम्बन्धी उदाहरणों को देकर स्पष्ट कीजिए। (15)

4. (a) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं और उनके विकास के लिए विशेष कार्यक्रमों के निर्माण में प्रमुख चुनौतियों पर प्रकाश डालिए। (20)
(b) भारत के लोगों के वर्गीकरण के लिए रिस्ले और सरकार के दृष्टिकोणों की आलोचनात्मक तुलना कीजिए। (15)
(c) क्या जाति गतिशीलता एक हाल ही की परिघटना है? इंडोलॉजिकल तथा आनुभाविक (एम्पीरिकल) संदर्भ के प्रकाश में चर्चा कीजिए। (15)

खण्ड – B

5. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में लघु टिप्पणी लिखिए : (10×5=50)

(a) अनुसूचित क्षेत्र
(b) रामापिथेकस–शिवापिथेकस वाद-विवाद
(c) छोटे गणतंत्र के रूप में गाँव
(d) द्रविड़ भाषाएँ और उनके उपसमूह
(e) कर्म और पुनर्जन्म

6. (a) क्या जाति का विनाश सम्भव है? भारतीय राज्य द्वारा उठाए गए विभिन्न सक्रिय उपायों के आलोक में जाति व्यवस्था के भविष्य पर चर्चा कीजिए। (20)
(b) जातीय पहचान और जातीयता के बीच अन्तर करते हुए जनजातीय क्षेत्रों में जातीय संघर्ष के लिए जिम्मेदार कारकों पर चर्चा कीजिए। (15)
(c) “शिवालिक तलछट विभिन्न प्रकार के नियोजीन जीवाश्म प्राइमेट्स दिखाते हैं।” आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (15)

7. (a) औपनिवेशिक और उत्तर-औपनिवेशिक काल में भारत की जनजातीय नीतियों के बदलते क्षेत्रों को स्पष्ट कीजिए। (20)
(b) पनबिजली नदी बाँध परियोजनाओं के कारण आदिवासी समुदायों के विस्थापन ने स्थानीय सन्दर्भ में महिलाओं को कैसे प्रभावित किया है, इसका आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। उपयुक्त नृवंशविज्ञान-सम्बन्धी उदाहरणों के साथ समझाइए। (15)
(c) राष्ट्र निर्माण में मानवविज्ञान की भूमिका को स्पष्ट कीजिए। उपयुक्त उदाहरणों के साथ समझाइए। (15)

8. (a) भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में जनजातियों के वितरण की विवेचना कीजिए। इन क्षेत्रों के जनजातीय समाजों की विशिष्ट संस्थागत विशेषताओं की पहचान कीजिए। (20)
(b) भारतीय मानवविज्ञान में एस. सी. राय के योगदान का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए। (15)
(c) अन्य पिछड़ा वर्ग की पहचान कैसे की जाती है? महत्त्वपूर्ण विशेषताओं की गणना करते हुए उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन में हाल के परिवर्तनों को स्पष्ट कीजिए। (15)


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted