विषय (Subject) : पेपर – II: सामान्य अध्ययन- I: भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज )

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर -1) General Studies (GS) Paper -1
साल (Year): 2020
माध्यम (Medium): Hindi

प्रश्न 1- शैलकृत स्थापत्य प्रारंभिक भारतीय कला एवं इतिहास के ज्ञान के अति महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक का प्रतिनिधित्व करता है। विवेचना कीजिए (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 2- भारत में बौद्ध धर्म के इतिहास में पाल काल अति महत्वपूर्ण चरण हैं विश्लेषण कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 3- लॉर्ड कर्जन की नीतियों एवं राष्ट्रीय आंदोलन पर उनके दूरगामी प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 4- परि-प्रशान्त क्षेत्र के भू-भौतिकीय अभिलक्षणों का विवेचन कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 5- मरुस्थलीकरण के प्रक्रम की जलवायविक सीमाएँ नहीं होती हैं। उदाहरणों सहित औचित्य सिद्ध कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 6- हिमालय के हिमनदों के पिघलने का भारत के जल-संसाधनों पर किस प्रकार दूरगामी प्रभाव होगा? (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 7- वर्तमान में लौह एवं इस्पात उद्योगों की कच्चे माल के स्रोत से दूर स्थिति का उदाहरणों सहित कारण बताइए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 8- बहु-सांस्कृतिक भारतीय समाज को मझने में क्या जाति की प्रासंगिकता समाप्त हो गई है? उदाहरणों सहित विस्तृत उत्तर दीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 9- कोविड-19 महामारी ने भारत में वर्ग असमानताओं एवं गरीबी को गति दे दी है टिप्पणी कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 10- क्या आप सहमत हैं कि भारत में क्षेत्रीय बढ़ती हुई सांस्कृतिक मुखरता का परिणाम प्रतीत होती है? तर्क कीजिए (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 11- भारतीय दर्शन एवं परम्परा ने भारतीय स्मारकों की कल्पना और आकार देने एवं उनकी कला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विवेचना कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 12- मध्यकालीन भारत के फ्रारसी साहित्यिक स्रोत उस काल के युगबोद्ध का प्रतिबिंब हैं। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 13- 1920 के दशक से राष्ट्रीय आंदोलन ने कई वैचारिक धाराओं को ग्रहण किया और अपना सामजिक आधार बढ़ाया। विवेचना कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 14- नदियों को आपस में जोड़ना सूखा, बाढ़ और बाधित जल-परिवहन जैसी बहु-आयामी अन्तर्सम्बन्धित समस्याओं को व्यवहार्य समाधान दे सकता है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 15- भारत में दशलक्षीय नगरों जिनमें हैदराबाद एवं पुणे जैसे स्मार्ट सिटीज़ भी सम्मिलित हैं, में व्यापक बाढ़ के कारण बताइए। स्थायी निराकरण के उपाय भी सुक्षाइए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 16- भारत में सौर ऊर्जा की प्रचुर संभावनाएँ हैं हालांकि इसके विकास में क्षेत्रीय भिन्नताएं हैं। विस्तृत वर्णन कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 17- भारत के वन संसाधनों की स्थिति एवं जलवायु परिवर्तन पर उसके परिणामी प्रभावों का परीक्षण कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 18- क्या भारत में विविधता एवं बहुलवाद वैश्वीकरण के कारण संकट में हैं? औचित्यपूर्ण उत्तर दीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 19- रीति-रिवाओं एवं परम्पराओं द्वारा तर्क को दबाने से प्रगतिविरोध उत्पन्न हुआ है। क्या आप इससे सहमत हैं? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 20- भारत में डिजिटल पहल ने किस प्रकार से देश की शिक्षा व्यवस्था के संचालन में योगदान किया है? विस्तृत उत्तर दीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)


विषय (Subject) : पेपर – III: सामान्य अध्ययन- II: शासन व्यवस्था, संविधान शासन-प्रणाली, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 2) General Studies (GS) Paper – 2
साल (Year): 2020
माध्यम (Medium): Hindi

  1. “लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम कर अंतर्गत भ्रष्ट आचरण के दोषी व्यक्तियों को आयोगगय ठहरने की प्रक्रिया के सरलीकरण की आवश्यकता है”। टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)
  2. “सूचना का अधिकार अधिनियम में किए गए हालिया संशोधन सूचना आयोग की स्वायत्तता और स्वतंत्रता पर गंभीर पेबहाव डालेंगे। विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  3. आपके वउचार में सहयोग, स्पर्धा एवं संघर्ष ने किस प्रकार से भारत में महासंघ को किस सीमा तक आकार दिया है? अपने उत्तर को प्रमाणित करने के लिए कुछ हालिया उदाहरण उद्धृत कीजिए। (150 शब्द)
  4. हाल के समय में भारत और यू. के. की न्यायिक व्यवस्थाएं अभिसरणीय एवं अपसरणीय होती पेटिट हो रही हैं। दोनों राष्ट्रों की न्यायिक कार्यप्रणालियों के आलोक में अभिसरण तथा अपसरण के मुख्य बिंदुओं को आलोकित कीजिए। (150 शब्द)
  5. ‘एकदा स्पीकर, सदैव स्पीकर ! क्या आपके विचार में लोकसभा अध्यक्ष पद की निष्पक्षता के लिए इस कार्यप्रणाली को स्वीकारना चाहिए? भारत में संसदीय प्रयोजन की सुदृढ़ कार्यशैली के लिए इसके क्या परिणाम हो सकते है? (150 शब्द)
  6. सामाजिक विकास की संभावनाओं को बढ़ाने के क्रम में, विशेषकर जराचिकित्सा एवं मातृ स्वास्थ्य देखभाल संबंधी नीतियों की आवश्यकता है। विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  7. “आर्थिक प्रदर्शन के लिए संस्थागत गुणवत्ता एक निर्णायक चालक है”। इस संदर्भ में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए सिविल सेवा में सुधारों के सिझाव दीजिए। (150 शब्द)
  8. “चौथी औद्योगिक क्रांति (डिजिटल क्रांति) के प्रादुर्भाव ने ई-गवर्नेंस को सरकार का अविभाज्य अंग बनाने में पहल की है”। विवेचना कीजीए। (150 शब्द)
  9. कोविड-19 महामारी के दौरान वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू. एच. ओ. ) की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
  10. ‘अमेरिका एवं यूरोपीय देशों की राजनीति और अर्थव्यवस्था में भारतीय प्रवासियों को एक निर्णायक भूमिका निभानी है’। उदाहरणों सहित टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)
  11. राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए भारतीय संविधान केन्द्रीकरण करने की प्रवृत्ति प्रदर्शित करता है। महामारी अधिनियम, 1897; आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 तथा हाल में पारित किए गए कृषि क्षेत्र के अधिनियमों के परिप्रक्ष्य में सुस्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
  12. न्यायिक विधायन, भारतीय संविधान में परिकल्पित शक्ति पृथक्करण सिद्धांत का प्रतिपक्षी है । इस संदर्भ में कार्यपालक अधिकरणों को दिशा-निर्देश देने की प्रार्थना करने संबंधी, बड़ी संख्या में दायर होने वाली, लोक हित याचिकाओं का न्याय औचित्य सिद्ध कीजिए। (250 शब्द)
  13. भारत में स्थानीय निकायों की सुदृढ़ता एवं संपोषित ‘प्रकार्य, कार्यकर्ता व कोष’ की अपनी रचनात्मक प्रावस्था से ‘प्रकार्यात्मकता’ की समकालिक अवस्था की ओर स्थानांतरित हुई है। हाल के समय में प्रकार्यात्मकता की दृष्टि से स्थानीय निकायों द्वारा सामना की जा रही अहम चुनौतियों को आलोकित कीजिए। (250 शब्द)
  14. विगत कुछ दशकों में राज्य सभा एक ‘उपयोगहीन स्टेपनी टायर’ से सर्वाधिक उपयोगी सहायक अंग में रूपांतरित हुआ है। उन कारकों तथा क्षेत्रों को आलोकित कीजिए जहां यह रूपांतरण दृष्टिगत हो सकता है। (250 शब्द)
  15. एक आयोग के संविधानिकीकरण के लिए कौन-कौन से चरण आवश्यक है? क्या आपके विचार में राष्ट्रीय महिला आयोग को संविधानिकता प्रदान करना भारत में लैंगिक न्याय एवं सशक्तिकरण और अधिक सुनिश्चित करेगा? कारण बताइए। (250 शब्द)
  16. “केवल आय पर आधारित गरीबी के निर्धारण में गरीबी का आपतन और तीव्रता अधिक महत्वपूर्ण है”। इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी गरीबी सूचकांक की नवीनतम रिपोर्ट का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
  17. “सूक्ष्म-वित्त एक गरीबी-रोधी टीका है जो भारत में ग्रामीण दरिद्र की परिसंपत्ति निर्माण और आयसुरक्षा के लिए लक्षित है”। स्वयं सहायता समूहों की भूमिका का मूल्यांकन ग्रामीण भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ उपरोक्त दोहरे उद्देश्यों के लिए कीजिए। (250 शब्द)
  18. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 धारणीय विकास लक्ष्य-4 (2030) के साथ अनुरूपता में है। उसका ध्येय भारत में शिक्षा प्रणाली की पुनःसंरचना और पुनःस्थापना है। इस कथं का समालोचनात्मक निरीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
  19. ‘चतुर्भुजीय सुरक्षा संवाद (क्वाड)’ वर्तमान समय में स्वयं को सैनिक गठबंधन से एक व्यापारिक गुट में रूपांतरित कर रहा है- विवेचना कीजिए। (250 शब्द )
  20. भारत-रूस रक्षा समझौतों की तुलना में भारत-अमेरिका रक्षा समझौतों की क्या महत्ता है? हिन्द-प्रशांत महसागरिय क्षेत्रों में स्थायित्व के संदर्भ में विवेचना कीजिए। (250 शब्द)

विषय (Subject) : पेपर – IV: सामान्य अध्ययन- III: प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 3) General Studies (GS) Paper – 3
साल (Year): 2020
माध्यम (Medium): Hindi

  1. समावेशी संवृद्धि एवं संपोषणीय विकास के परिप्रेक्ष्य में, आंतपीढ़ी एवं अंतपीढ़ी साम्या के विषयों की व्याख्या कीजिए। (150 शब्द)
  2. संभाव्य स ० प ० उ ० (जी ० डी ० पी ०) को परिभाषित कीजीए तथा उसके निर्धारकों की व्याख्या कीजिए। वे कौन-से कारक हैं, जो भारत को अपने संभाव्य स ० प ० उ ० (जी ० डी ० पी ०) को साकार करने से रोकते रहे हैं? (150 शब्द)
  3. भारत में कृषि उत्पादों के परिवहन एवं विपणन में मुख्य बाधाये क्या हैं? (150 शब्द)
  4. देश में खाद्य प्रसंशकरण क्षेत्र की चुनौतियाँ एवं अवसर क्या हैं? खाद्य प्रसंशकरण को प्रोत्साहित कर कृषकों की आय में पर्याप्त वृद्धि कैसे की जा सकती है? (150 शब्द)
  5. नैनोटेक्नोलॉजी से आप क्या समझते हैं और यह स्वास्थ्य क्षेत्र में कैसे मदद कर रहा है? (150 शब्द)
  6. विज्ञान हमारे जीवन में गहराई तक कैसे गूथ हुआ है? विज्ञान-आधारित प्रौद्योगिकियों द्वारा करिद्धी में उत्पन्न हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन क्या हैं? (150 शब्द)
  7. पर्यावरण प्रभाव आकलन ( ई ० आइ ० ए ०) अधिसूचना, 2020 प्रारूप मौजूदा ई ० आइ ० ए ० अधिसूचना, 2006 से कैसे भिन्न है? (150 शब्द)
  8. जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा प्रवर्तित जल शक्ति अभियान की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं? (150 शब्द)
  9. साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों और इस खतरे से लड़ने के आवश्यक उपायों की विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  10. प्रभावी सीमावर्ती क्षेत्र प्रबंधन हेतु हिंसावादियों को स्थानीय समर्थन से वंचित करने के आवश्यक उपायों की विवेचना कीजिए और स्थानीय लोगों में अनुकूल धारणा प्रबंधन के तरीके भी सुझाइए। (150 शब्द)
  11. एक अर्थव्यवस्था में पूंजी निर्माण के रूप में विनियोग के अर्थ की व्याख्या कीजिए। उन कारकों की विवेचना कीजिए, जिन पर एक सार्वजनिक एवं एक निजी निकाय के मध्य रिआयत अनुबंध (कॉन्सेशन एग्रीमेंट) तैयार करते समय विचार किया जाना चाहिए। (250 शब्द)
  12. वस्तु एवं सेवा कर (राज्यों को क्षतिपूर्ति) अधिनियम, 2017 के तर्काधार की व्याख्या कीजिए। कोविड-19 में कैसे वस्तु एवं सेवा कर क्षतिपूर्ति निधि (गई ० एस ० टी ० कॉमपेन्सेशन फन्ड) को प्रभावित और नए संघीय तनावों को उत्पन्न किया है? (250 शब्द)
  13. धन-गेहूं प्रणाली को सफल बनाने के लिए कौन -से प्रमुख कारक उत्तरदायी हैं? इस सफलता के बावजूद यह प्रणाली भारत में अभिशाप कैसे बन गई है? (250 शब्द)
  14. रिक्तिकरण परिदृश्य में विवेकी जल उपयोग के लिए जल भंडारण और सिचाई प्रणाली में सुधार के उपायों को सुझाइए। (250 शब्द)
  15. कोविड-19 महामारी ने विश्वभर में अभूतपूर्व तबाही उत्पन्न की है। तथापि, इस संकट पर विजय पाने के लिए प्रौद्योगिकीय प्रगति का लाभ स्वेच्छा से लिया जा रहा है। इस महामारी के प्रबंधन के सहायतार्थ प्रौद्योगिकी की खोज कैसे की गई, उसका एक विवरण दीजिए। (250 शब्द)
  16. पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन के विपरीत सूर्य के प्रकाश से विद्युत ऊर्जा प्राप्त करने के लाभों का वर्णन कीजिए। इस प्रयोजनार्थ हमारी सरकार द्वारा प्रस्तुत पहल क्या है? (250 शब्द)
  17. भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एन ० सी ० ए ० पी ०)की प्रमुख विशेषता क्या है? (250 शब्द)
  18. आपदा प्रबंधन में पूर्ववर्ती प्रतिक्रियात्मक उपागम से हटते हुए भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए अभिनूतन उपायों की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)
  19. भारत के पूर्वी भाग में वामपंथी उग्रवाद के निधारक क्या है ? प्रभावित क्षेत्रों में खतरों के प्रतिकारार्थ भारत सरकार, नागरिक प्रशासन एवं सुरक्षा बलों को किस सामरिकी को अपनाना चाहिए? (250 शब्द)
  20. आंतरिक सुरक्षा खतरों तथा नियंत्रण रेखा साहित म्यामार, बांग्लादेश और पाकिस्तान सीमाओ पर सीमा-पार अपराधों का विश्लेषण कीजिए । विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा इस संदर्भ में निभाई गई भूमिका की विवेचना भी कीजिए। (250 शब्द)

विषय (Subject) : पेपर – V: सामान्य अध्ययन- IV: नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि 

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर – 4) General Studies (GS) Paper – 4
साल (Year): 2020
माध्यम (Medium): Hindi

खंड -A
(SECTION -A)

  1. (a) व्यापक राष्ट्रीय शक्ति (सी. एन. पी.) के तीन मुख्य घटकों जैसे मानवीय पूंजी, मृदु शक्ति (संस्कृति और नीतियाँ) तथा सामाजिक सद्भाव की अभिवृद्धि में नीति-शास्त्र और मूल्यों की भूमिका का विवेचन कीजिए। (150 शब्द)
    (b) “शिक्षा एक निषेधाज्ञा नही है, यह व्यक्ति के समग्र विकास और सामाजिक बदलाव के लिए एक प्रभावी और व्यापक साधन है।” उपरोक्त कथन के आलोक में नई शिक्षा नीति, 2020 (एन.ई. पी. ,2020) का परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
  2. (a) ‘घृणा व्यक्ति की बुद्धिमत्ता और अंतःकरण के लिए संहारक है जो राष्ट्र के चित को विषाक्त कर सकती है।’ क्या आप इस विचार से सहमत हैं? अपने उत्तर की तर्कसंगत व्याख्या करें। (150 शब्द)
    (b) संवेगात्मक वृद्धि के मुख्य घटक क्या हैं? क्या उन्हे सीखा जा सकता है? विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
  3. (a) बुद्ध की कौन सी शिक्षाएं आज सर्वाधिक प्रासंगिक हैं और क्यों? विवेचना कीजिए। (150 शब्द)
    (b) ‘शक्ति की इच्छा विद्यमान है,लेकिन विवेकशीलता और नैतिक कर्तव्य के सिद्धांतों से uसे साधित और निर्देशित किया जा सकता है।’ अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में इस कथं का परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
  4. (a) विधि और नियम के बीच विभेदन कीजिए। इनके सूत्रीकरण में नीति-शास्त्र की भूमिका का विवेचन कीजिए (150 शब्द)
    (b) सकारात्मक अभिवृत्ति एक लोक सेवक की अनिवार्य विशेषता मानी जाती है जिसे प्रायः नितांत दबाव में कार्य करना पड़ता है। एक व्यक्ति की सकारात्मक अभिवृत्ति में क्या योगदान देता है? (150 शब्द)
  5. (a) भारत में लैंगिक असमानता के लिए कौन से मुख्य कारक उत्तदायी हैं? इस संदर्भ में सवित्रीबाई फूले के योगदान का विवेचन कीजिए । (150 शब्द)
    (b) ‘सामयिक इंटरनेट विस्तारण ने सांस्कृतिक मूल्यों के एक भिन्न समूह को मनासीन किया है, जो प्रायः परंपरागत मूल्यों से संघर्षशील रहते हैं। विवेचना कीजिये । (150 शब्द)
  6. निम्नलिखित में से प्रत्येक उद्धरण का आपके विचा से क्या अभिप्राय है?
    (a) “किसी की भर्त्सना नही कीजिए : अगर आप मदद का हाथ आगे बढ़ सकते हैं, तो ऐसा कीजिए। यदि नही तो आप हाथ जोड़िए, अपने बंधुओ को आशीर्वचन दीजिए और उन्हे अपने मार्ग पर जाने दीजिए।” – स्वामी विवेकानंद (150 शब्द)
    (b) “स्वयं को खोजने का सर्वोत्तम मार्ग यह है की अपने आप को अन्य की सेवा में खो दें।” – महात्मा गांधी (150 शब्द)
    (c) “नैतिकता की एक व्यवस्था जो की सापेक्ष भावनात्मक मूल्यों पर आधारित है केवल एक भ्रांति है, एक अत्यंत अशिष्ट अवधारण जिसमें कुछ नही युक्तिसंगत नही है और न ही सत्य।” – सुकरात (150 शब्द)

खंड -B
(SECTION -B)

7. राजेश कुमार एक वरिष्ठ लोक सेवक है, जिनकी ईमानदारी और स्पष्टवादिता की प्रतिष्ठा है, आजकल वित्त मंत्रालय के बजट विभाग के प्रमुख हैं। वर्तमान में उनका विभाग राज्यों को बजटीय सहायता की व्यवस्था करने में व्यस्त है, जिनमे से चार राज्यों में इसी वित्तीय बर्ष में चुनाव होने वाले है।
इस वर्ष के वार्षिक बजट ने राष्ट्रीय आवास योजना (एन. एच. एस. ) को 8300 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। यह समाज के कंजीर समूहों के लिए केंद्र प्रायोजित सामाजिक आवास योजना है। जून माह तक 775 करोड़ रुपये एन. एच. एस. हेतु लिए गए हैं।
निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य मंत्रालय काफी समय से एक दक्षिणी राज्य में विशेष आर्थिक जोन (एस. आइ. जेड.) स्थापित करने की पैरवी कर रहा है। केंद्र और राज्य के मध्य दो वर्षों तक चली विस्तृत चर्चा के बाद अग्रत माह में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी । आवश्यक भूमि प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई ।
अट्ठारह माह पूर्व एक उत्तरी राज्य में क्षेत्रीय गैस ग्रिड के लिए एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई ने विशाल गैस प्रसंशकरण संयंत्र स्थापित करने की आवश्यकता बताई थी। सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई (पी. एस. यू. ) के पास आवश्यक भूमि पहले से ही है। राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा व्यूहरचना में यह गैस ग्रिड एक अनिवार्य घटक है। वैश्विक बोली (ग्लोबल बिडिंग ) के तीन चरणों के बाद इस योजना को एक बहुराष्ट्रीय उद्योग (एम. एन. सी. ) मैसर्स एक्स वाई जेड हाइड्रोकार्बन को आवंटित किया गया । दिसंबर में इस बहुराष्ट्रीय उद्योग को भुगतान की पहली किश्त देना निर्धारित है। इन दो विकास योजनाओ को समय से 6000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि आबंटित करने के लिए वित्त मंत्रालय को कहा गया। यह निर्णय लिया गया की पूरी राशि एन. एच. एस. आबंटन में से पुनर्विनियोजित करने की संस्तुति की जाए। फ़ाइल को समीक्षा और अग्रिम कार्यवाही के लिए बजट विभाग में प्रेषित कर दिया गया। फ़ाइल का अध्ययन करने पर राजेश कुमार को यह आभास हुआ की पुनर्विनियोजन करने से एन. एच. एस. योजना को क्रियान्वित करने में अत्यधिक विलंब हो सकता है, वरिष्ठ राजनेताओं के द्वारा आयोजित सभाओं में इस योजना की काफी चर्चा हुई थी। दूसरी ओर वित्त की अनुपलब्धता से एस. ई. जेड. में वित्तीय क्षति होगी और अंतरराष्ट्रीय योजना में विलंबित भुगतान से राष्ट्रीय शर्मिंदगी भी ।
राजेश कुमार ने इस प्रसंग पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार -विमर्श किया। उन्हे बताया गया की राजनीतिक रूप से इस संवेदनशील स्थिति पर तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए। राजेश कुमार ने महसूस किया की एन. एच. एस. योजना से राशि के विपथन पर सरकार के लिए संसद में कठिन प्रश्न खड़े हो सकते हैं।
इस प्रसंग के संदर्भ में निम्नलिखित का विवेचन कीजिए :
(a) कल्याणकारी योजना से विकास योजना में राशि के पुनर्विनियोजन में निहित नीतिपरक मुद्दे।
(b) सार्वजनिक राशि के उचित उपयोग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, राजेश कुमार के समक्ष उपलब्ध विकल्पों का विवेचन कीजिए। क्या पदत्याग एक योग्य विकल्प है? (250 शब्द)

8. भारत मिसाइल लिमिटेड (बी. एम. एल. ) के अध्यक्ष टीवी पर एक कार्यक्रम देख रहे थे जिसमें प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के विकास की आवश्यकता पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे। अवचेतन रूप में उन्होंने हामी भरी और मन ही मन मुसकुराते हुए बी. एम. एल. की विगत दो दशकों की यात्रा की मानसिक पुनरसमीक्षा की। प्रथम पीढ़ी (फर्स्ट जनरेशन) की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ए. टी. जी. एम. ) के उत्पादन में प्रशंसनीय रूप से आगे बढ़ कर बी. एम. एल. अब अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित ए. टी. जी. एम. हथियार प्रणालियों के डिजाइन और उनका उत्पादन कर रहा था जो विश्व की किसी भी सेना के लिए ईर्ष्या का कारण होंगे। आह भरते हुए उन्होंने अपनी इस पूर्वधारणा के साथ समझौता किया की संभवतया सरकार सैनिक हथियारों के निर्यात पर प्रतिबंध की यथास्थिति को नही बदलेगी।
उन्हे आश्चर्य हुआ की अगले ही दिन महानिदेशक, रक्षा मंत्रालय से बी. एम. एल. द्वारा ए. टी. जी. एम. के उत्पादन में वृद्धि करने की रीतियों पर चर्चा करने के लिए उन्हे फोन आया क्योंकि संभावना है की एक मित्र विदेशी देश को उनका निर्यात किया जा सकता है। महानिदेशक चाहते थे की अध्यक्ष अगले सप्ताह दिल्ली में उनके अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करें।
दो दिन बाद, एक संवाददाता सम्मेलन में, रक्षामंत्री ने कहा की अगले पाच वर्षों मे वे वर्तमान हथियार निर्यात स्तरों को दो-गुण करने का ध्येय रखते है। यह देशज हथियारों के विकास और निर्माण के वित्तपोषण को प्रोत्साहन देगा। उन्होंने यह भी कहा की सभी देशज हथियार निर्माता राष्ट्रों का अंतर्राष्ट्रीय हथियार व्यापार में बड़ा अच्छा रिकार्ड है।
बी. एम. एल. के अध्यक्ष के रूप मे निम्नलिखित बिंदुओं पर आपके क्या विचार हैं :
(a) हथियार निर्यातक के रूप में भारत जैसे उत्तरदायी देश के हथियार व्यापार में नीतिप्रक मुद्दे क्या हैं?
(b) विदेशी सरकारों के हथियारों के विक्रय संबंधी निर्णय को प्रभावित करने वाले पाच नीतिपरक कारकों को सूचीबद्ध कीजिए। (250 शब्द)

9. रामपुरा, एक सुदूर जनजाति बहुल जिला, अत्यधिक पिछड़ेपन और दयनीय निर्धनता से ग्रसित है। कृषि स्थानीय आबादी की आजीविका का मुख्य साधन है लेकिन बहुत छोटे भूस्वामित्व के कारण यह मुख्यतया निर्वाह खेती तक सीमित है। औद्योगिक या खनन गतिविधियों यहाँ नगण्य हैं। यहाँ तक की लक्षित कल्याणकारी कार्यक्रमों से भी जनजाति आबादी को अपर्याप्त लाभ हुआ है। इस प्रतिनधित परिदृश्य मे, पारिवारिक आय के अनुपूरण हेतु युवाओं को समीप स्थित राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। अवयस्क लड़कियों की व्यथा यह है कि क्षमिक ठेकेदार उनके माता -पिता को बहल फुसला कर उन्हे एक नजदीक राज्य में बी. टी. कपास फार्मों में काम करने भेज देते हैं। इन अवयस्क लड़कियों की कोमल अंगुलियाँ कपास चुनने के लिए अधिक उपयुक्त होती हैं। इन फार्मों में रहने और काम करने की अपर्याप्त स्थितियों के कारण अवयस्क लड़कियों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो गई हैं। मूल निवास और कपास फार्मों के जिलों में स्वयंसेवी संगठन भी निष्प्रभावी लगते हैं और उन्होंने क्षेत्र के बाल श्रम और विकास की दोहरी समस्याओं हेतु कोई ठोस प्रयास नहीं किए हैं।
आप को रामपुरा का जिला कलेक्टर नियुक्त किया जाता है। यहाँ निहित नीतिपरक मुद्दों की पहचान कीजिए। अपने जिले के सम्पूर्ण आर्थिक परिदृश्य को सुधारने और अवयस्क लड़कियों की स्थितियों में सुधार और अवयस्क लड़कियों की स्थितियों में सुधार लाने के लिए आप क्या विशिष्ठ कदम उठायेंगे? (250 शब्द)

10. आप एक बड़े नगर के निगम आयुक्त हैं तथा आपकी छबि एक अत्यंत ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की है। आपके नगर में रक विशाल बहूद्देशीय मॉल निर्माणाधीन है जिसमें बड़ी संख्या में दैनिक मजदूरी पाने वाले श्रमिक की तात्कालिक मृत्यु हो जाती है जिनमें दो अवयस्क हैं। अनेक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हे तत्काल चिकित्सा सेवा की आवश्यकता थी। दुर्घटना से मचे हाहाकार ने सरकार को जांच के आदेश देने हेतु बढ़ी किया।
आपकी प्रारम्भिक जांच में अनेक विसंगतियों का खुलासा हुआ। निर्माण में ली गई सामग्री निम्न गुणवत्ता की थी। स्वीकृत निर्माण योजना में केवल एक निम्नतल की अनुमति थी लेकिन एक अतिरिक्त निम्नतल का निर्माण कर लिया गया। नगर निगम के इंस्पेक्टर द्वारा समय-समय पर किए गए निरीक्षण के दौरान इसको अनदेखा किया गया। अपनी जांच के दौरान आपने पाया की मास्टर प्लान में उल्लिखित हरित पट्टी एवं एक अभिगम मार्ग के प्रावधान के बाद भी मॉल के निर्माण को अनुमति प्रदान की गई। मॉल के निर्माण स्वीकृति पूर्व निगम आयुक्त के द्वारा डी गई थी जो न केवल आपके वरिष्ठ है और पेशेवर रूप से आपसे अच्छी तरह परिचित हैं, साथ ही आपके अच्छे मित्र भी हैं।
प्रथम दृष्ट्या, यह प्रसंग नगर निगम के अधिकारियों और निर्माणकर्ता के बीच व्यापक साठ गाठ प्रतीत होता है। आपके सहकर्मी आप पर जांच को मंद गति से करने का दबाव डाल रहे है । निर्माणकर्ता जो की समृद्ध और प्रभावशाली है, राज्य मंत्रिमंडल के एक शक्तिशाली मंत्री का निकट का रिस्तेदार है। निर्माणकर्ता आपको बड़ी राशि स=देने का वादा करके प्रसंग को रफादफा करने के किए बहला फुसला रहा है। वो यह भी ईसर करता है की यदि प्रसंग उसके हित में शीघ्र निपटाया नहीं जाता है तो कार्यालय में कोई आपके विरुद्ध यौन उत्पीड़न कार्यस्थल अधिनियम (पोश एक्ट) के अंतर्गत मामला दर्ज करने का इंतजार कर रही है।
इस प्रसंग में निहित नीतिपरक मुद्दों का विवेचन कीजिए। इस परिस्थिति में आपके पास कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? आप के द्वारा चयनित क्रिया विधि को स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

11. परमल एक छोटा लेकिन अविकसित जिला है। यहाँ की जमीन पथरीली है जो कृषि योग्य नही हिय, यद्यपि थोड़ी जीविका करिद्धी जमीन के छूटे टुकड़ों पर की जाती है। क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा होती है और सिचाई की एक नहर बहन से बहती है। अमरिया एक माध्यम श्रेणी का शहर है जो की इस जिले का प्रशासनिक केंद्र है। यहाँ एक बड़ा जिला अस्पताल, एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कुछ निजी कौशल प्रशिक्षण केन्द्र हैं। एक जिला मुख्यालय की सभी सुविधाएं यहाँ उपलब्ध हैं। अमरिया से लगभग 50 कि. मी. दूर एक मुख्य रेलवे लाइन गुजरती है। इसकी कमजोर संयोजकता यहाँ पर किसी भी प्रकार के बड़े उद्योग के अभाव का मुख्य कारण है। नए उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 10 वर्षों के लिए कारावकाश दे रखा है।
वर्ष 2010 में, अनिल, एक उद्योगपति ने विभिन्न लाभों को लेने के लिए नूरा गाव में, जो कि अमरिया से 20 कि . मी. दूर है, अमरिया प्लास्टिक वर्क्स (ए. पी. डब्ल्यू.) स्थापित करने का निर्णय लिया। जिस समय इस फैक्ट्री का निर्माण हो रहा था तब अनिल ने आवश्यक मुख्य श्रमिकों को रोजगार देकर उन्हें अमरिया के कौशल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षित करवाया। उसके इस कृत्य से मुख्य श्रमिक ए. पी. डब्ल्यू. के प्रति बहुत वफादार हो गए।
नूरा गाव से ही सभी श्रमिकों को लेकर ए. पी. डब्ल्यू. ने 2011 में उत्पादन प्रारंभ किया। अपने घरों के पास ही रोजगार प्राप्त कर के गाव वाले बहुत खुश थे और मुख्य श्रमिकों ने उत्पादन के लक्ष्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा केने के लिए प्रेरित किया। ए. पी. डब्ल्यू. ने बहुत लाभ कमाना प्रारंभ किया जिसका एक बड़ा भाग नूरा गाव में जीवन स्तर को सुधारने के लिए उपयोग में लिया गया। 2016 तक नूरा गाँव एक हरा-भरा गाँव होने का तथा गाँव के मंदिर के पुनर्निर्माण पर गर्व कर सकता था। स्थानीय विधायक से संपर्क साध कर अनिल ने अमरिया जाने के लिए गाँव से बस सेवाओं की निरन्तरता भी बढ़ा दी । सरकार ने नूरा गाँव में ए. पी. डब्ल्यू. द्वारा निर्मित भवनों में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक विद्यालय भी खोल दिए । अपने सी. एस. आर. कोष का उपयोग करते हुए ए. पी. डब्ल्यू. ने महिला स्वयं सहायता समूह स्थापित किए, गाँव के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए उपदान प्रदान किया और अपने कर्मचारियों और गरीबों के उपयोग के लिए एक रोगी वाहन प्राप्त किया ।
2019 में ए. पी. डब्ल्यू. में एक छोटी सी आग लगी । चूंकि फैक्ट्री में अग्नि शमन सुरक्षा की उपयुक्त व्यवस्था थी इसलिए आग को शीघ्र बुझा दिया गया। जांच में पता चला कि फ़ाउकत्री अपनी अधिकृत क्षमता से अधिक बिजली का उपयोग कर रही थी। इसे शीघ्र ही सुलझा लिया गया । अगले वर्ष, देशव्यापी लॉकडाउन के कारण उत्पादन की आवश्यकता में चार महीनों के लिए गिरावट आ गई। अनिल ने निर्णय लिया कि सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से भुगतान किया जाएगा। उसने कर्मचारियों को वृक्षारोपण और गाँव के प्राकृतिक वास को सुधारने के लिए काम में लिया।
ए. पी. डब्ल्यू. ने उच्चस्तरीय उत्पादन और अभिप्रेरित श्रमिक बल की ख्याति अर्जित की।
ए. पी. डब्ल्यू. की कहानी का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए और अंतर्निहित नीतिपरक मुद्दों का उल्लेख कीजिए। क्या आप ए. पी. डब्ल्यू. को पिछड़े हुए क्षेत्रों के विकास के लिए आदर्श मॉडल के रूप में देखते हैं? कारण दीजिए। (250 शब्द)

12. नगरीय अर्थतन्त्र के सहायक श्रमिक बल के रूप में मुक रह कर सेवा प्रदान करते हुए, प्रवासी श्रमिक सदैव हमारे समाज के सामाजिक-आर्थिक हाशिये पर रहे है। महामारी ने उन्हें राष्ट्रीय केन्द्रबिन्दु पर ला दिया है।
देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा से, प्रवासी श्रमिकों की एक बड़ी संख्या ने अपने रोजगार के स्थानों से अपने मूल गांवों को लौटने का निर्णय लिया। आवागमन की अनुपलब्धता ने अपनी समस्याएं खड़ी कर दी । इसके अलावा अपने परिवारों की भुखमरी और असुविधा का डर भी उन्हे सता रहा था।
इनके चलते प्रवासी श्रमिकों ने अपने गांवों को लौटने के लिए मजदूरी और आवागमन की सुविधाएं मांगी। उनकी मानसिक व्यथा बहु कारणों से और भी बढ़ गई जैसे आजीविका का आकस्मिक नुकसान, भोजन के अभाव की संभावना और समय पर घर नही पहुँच पाने से रवी की फसल की कटाई में मदद नहीं करने की असमर्थता। उनकी आशंकाये ऐसी खबरों से और भी बढ़ गई जिनमें रास्ते में कुछ जिलों में रहने और खाने के अपर्याप्त प्रबंध के बारे में बताया गया था।
जब आपको अपने जिले के जिला आपदा मोचन बल की कार्यवाही का संचालन करने की जिम्मेदारी डी गई थी तो इस परिस्थिति से आपने अनेक सबक हासिल किए। आपके मतानुसार सामयिक प्रवासी संकट में क्या नीतिपरक मुद्दे उभर कर आए? एक नीतिपरक सेवा प्रदाता राज्य से आप क्या समझते हैं? समान परिस्थितियों में प्रवासियों की कम करने में सभ्य समाज क्या सहायता प्रदान कर सकता है? (250 शब्द)


Similar Posts

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments