परीक्षा का नाम (Exam Name): UPPSC/UPPCS – 2017
विषय (Subject) : सामान्य हिंदी (General Hindi)
माध्यम (Medium): Hindi

नोटः

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न के अंक के अंत में अंकित हैं।

1. निम्नांकित गद्यावतरण को ध्यान से पढ़कर उसके अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए

एक ओर यह मानना अंधविश्वास होगा कि स्नातकों को जो शिक्षा मिलती है उससे अच्छी शिक्षा हो ही नहीं सकती. या कि उस ओर उन्नति की कोई गुंजाइश ही नहीं है, तो दूसरी ओर यह सुझाना भी अन्याय होगा कि उसका कोई मूल्य अथवा उपयोगिता नहीं है। समूचे शिक्षा संस्थान की और भारतीय समाज में शिक्षा मात्र की सीमाओं और त्रुटियों को स्वीकार करते हुए भी उसकी उपादेयता पर बल देना आज जैसे अवसर के लिए उपयुक्त है, और उसके भविष्यत लक्ष्यों की ओर संकेत करना ही वास्तविक समावर्तन है जो एक दीक्षान्त को नये दीक्षारम्भ में परिणित कर देता है।
शिक्षा संस्थान और समाज की चर्चा के साथ साथ एक और शब्द आमने सामने लाना चाहता हूँ, संस्कृति जैसे सामाजिक संदर्भ के बिना शिक्षा और उसकी उपयोगिता का विचार अधूरा रह जाता है, उसी प्रकार सांस्कृतिक संदर्भ सामने रखे बिना समाज की कोई पहचान नहीं बनती। ऐसा भी कह सकते हैं कि संस्कृति समग्र समाज की कारयित्री अथवा निर्माणी प्रतिभा होती है। यदि हम संस्कृति को उसके इन सही रूपों में पहचान सकें तो हम तुरन्त यह भी पहचानेंगे कि शिक्षा वास्तव में संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण उपकरण है। शिक्षा का काम है संस्कार देना ।
यह खेद की बात है कि शिक्षा के और इसलिए संस्कृति के इस महत्त्वपूर्ण पक्ष की ओर हमारा मनोभाव उपेक्षा का हो गया है। शिक्षा पर हम बहुत बल देते हैं, लेकिन उसके इस पक्ष की उपेक्षा करते हुए केवल जानकारी का भण्डार बढ़ाने का ही आग्रह करते रहते हैं। जानकारी का संग्रह वास्तविक शिक्षा के बिना भी हो सकता है।

(क) प्रस्तुत गद्यावतरण का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
(ख) प्रस्तुत गद्यावतरण का सारांश लिखिए।
(ग) रेखांकित अंशों की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।

2. निम्नलिखित पत्र का सारिणी रूप (Tabular Form) मे सार लिखिए।

पत्रांक: 2810 (02)15/2017
दिनांक:

प्रेषक,
सचिव,
जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्रालय
भारत सरकार, नई दिल्ली

सेवा में,
मुख्य सचिव
उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ

विषय: नदियों में प्रदूषण की समस्या ।

महोदय,

मुझे आपको यह सूचित करने का आदेश हुआ है कि उत्तर प्रदेश की सीमा में गंगा नदी एवं अन्य नदियों में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को लेकर भारत सरकार अत्यंत चिन्तित है। नदियों में बढ़ते प्रदूषण के कारण जहाँ जलीय पारितंत्र को गम्भीर खतरा उत्पन्न हो गया है, वहीं जनजीवन पर भी इसका घातक प्रभाव पड़ रहा है। इस स्थिति में भारत सरकार का विचार है कि नदियों के जल प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु निम्नांकित उपाय किये जाये।

  1. नदियों के तटवर्ती महानगरों एवं नगरों में ठोस अपशिष्ट का सही ढंग से प्रबंधन किया जाये।
  2. किसी भी दशा में औद्योगिक अपशिष्ट नदियों में न जाने पाये। सभी कारखानों में अनिवार्य रूप से शोधन संयंत्र स्थापित कराए जाये।
  3. श्मशान स्थलों पर अधिक से अधिक विद्युत शवदाह गृहों की स्थापना कराई जाये तथा नदियों के किनारे पौधरोपण कराया जाये।
  4. खुले में शौच से मुक्ति के अभियान को सफल बनाने हेतु यथावश्यक कार्यवाही की जाये।

भवदीय
क ख ग

सं. 2/51/89 (जल संसाधन मंत्रालय)

नई दिल्ली

दिनांक :……….
सूचनार्थ प्रति:………….

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(क) अर्थशासकीय पत्र का लिखित रूप में प्रारूप प्रस्तुत कीजिए।
(ख) प्राप का आशय समझाते हुए उसका लिखित प्रारूप बनाइये।
(ग) विज्ञप्ति का आशय स्पष्ट करते हुए उसके प्रारूप की रुपरेखा प्रस्तुत कीजिए।

4. निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए

(क) निम्नलिखित अंग्रेजी शब्दों के हिन्दी रूप लिखिए:

(i) ADMINISTRATIVE
(ii) CIVIL DEFENCE
(iii) COGNIZABLE OFFENCE-
(iv) ETIQUETTE –
(v) GRANT IN AID

(ख) निम्नलिखित हिन्दी शब्दों के अंग्रेजी रूप लिखिए

(i) ग्राहक
(ii) परिवीक्षाधीन
(iii) प्राधिकरण
(iv) स्वरोजगार
(v) अपरिहार्य

(ग) निम्नलिखित मुहावरों लोकोक्तियों का अर्थ लिखते हुए उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए

(i) कागजी घोड़े दौड़ाना
(ii) अंगूठा दिखाना
(iii) होनहार बिरवान के होत चीकने पात
(iv) अपनी करनी पार उतरनी
(v) प्रभुता पाइ काहि मद नाहीं

5. कम्प्यूटर सम्बन्धी निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए

(i) पर्सनल कम्प्यूटर सर्वप्रथम किस कम्पनी ने बनाया था?
(ii) एम. एस. वर्ड क्या है?
(iii) रैम (RAM) क्या है ?
(iv) पेन ड्राइव (Pen Drive) क्या है ?
(v) भारत में निर्मित सुपर कम्प्यूटर का निर्माण किस संस्था ने किया है?