परीक्षा का नाम (Exam Name): UPPSC/UPPCS – 2020
विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – 1 (General Studies Paper – 1)
माध्यम (Medium): Hindi

नोटः

  1. कुल 20 प्रश्न दिए गए हैं। खण्ड-अ से 10 प्रश्न लघु उत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द-सीमा 125 तथा खण्ड-ब से 10 प्रश्न दीर्घउत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 200 निर्धारित हैं। जो हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।
  2. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।
  4. प्रश्नों में इंगित शब्द-सीमा को ध्यान में रखें।
  5. उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दें।

खण्ड – अ

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. हड़प्पा सभ्यता काल में शहरी नियोजन पर टिप्पणी लिखिये ।
2. वर्ण व्यवस्था पर गाँधी के विचारों का मूल्यांकन कीजिये ।
3. इटली में फॉसीवाद के नेता मुसोलिनी की विदेश नीति पर समीक्षात्मक टिप्पणी लिखिए ।
4. भारत को एक संमिश्रित सांस्कृतिक समाज होने के लाभों का वर्णन कीजिए ।
5. समकालीन भारत में प्रमुख महिला संगठनों के योगदानों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये ।
6. समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये कि क्या ‘भारत में गरीबी का मुख्य कारण बढ़ती हुई जनसंख्या है या जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण गरीबी है’ ।
7. उत्तर प्रदेश को प्रमुख भौतिक प्रदेशों में विभाजित करते हुए इसके भॉबर और तराई क्षेत्रों की भौगोलिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए ।
8. ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ क्या है ? पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस योजना हेतु चुने गये नगरों की प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
9. उ. प्र. के बुन्देलखण्ड पर्यटन सर्किट के प्रमुख पर्यटन स्थलों की अवस्थिति का वर्णन कीजिए।
10. भारत के विशेष संदर्भ में सीमान्त (फ्रंटियर) और सीमा (बाउंडरी) का अन्तर स्पष्ट कीजिए ।

खण्ड – ब

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :

11. भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में पाश्चात्य प्रभावों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये ।
12. भारत में गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली के काल में ब्रिटिश शासन के प्रसार की विवेचना कीजिये ।
13. जैकोबिन्स कौन थे ? फ्रांसीसी क्रान्ति में उनकी क्या भूमिका थी ?
14. साम्प्रदायिकता के सन्दर्भ में राष्ट्र और नागरिकता के प्रत्यय का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये ।
15. उदारीकरण क्या है ? उदारीकरण ने भारतीय सामाजिक संरचना को किस प्रकार प्रभावित किया है ?
16. उत्तर प्रदेश में सिंचाई के साधनों में क्रमशः हो रहे परिवर्तनों को रेखांकित कीजिए ।
17. ज्वालामुखी के उद्गार के कारणों की विवेचना कीजिए तथा उसके लावा के निक्षेपण से बने स्थल-रूपों का वर्णन कीजिए ।
18. हिन्द महासागर के संसाधनों के शोषण और उपयोग से जुड़ी विभिन्न पारिस्थितिकीय समस्याओं पर प्रकाश डालिये।
19. ‘विपरीत प्रवास’ क्या है ? कोविड- 19 लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था पर इसका क्या प्रभाव पड़ा ?
20. उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में स्थल-रूपों को आकार प्रदान करने में हिमनदों की भूमिका का वर्णन कीजिए।


परीक्षा का नाम (Exam Name): UPPSC/UPPCS – 2020
विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – 2 (General Studies Paper – 2)
माध्यम (Medium): Hindi

लघु उत्तरीय प्रश्न

खण्ड – अ

1.न्यायिक सक्रियतावाद की व्याख्या कीजिये तथा भारत में कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के पारस्परिक सम्बन्धों पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये।
2. “भारत का राष्ट्रपति तानाशाह नहीं बन सकता।” समझाइये ।
3. भारत में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने में अन्तर राज्यीय परिषद की भूमिका का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये ।
4. अनुच्छेद 32 भारत के संविधान की आत्मा है।’ संक्षेप में व्याख्या कीजिये ।
5. उत्तर प्रदेश में ग्रामीण विकास हेतु गैर-सरकारी संगठनों (N.G.Os.) की भूमिका का परीक्षण कीजिए ।
6 सरकारी नीतियों के सन्दर्भ में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये।
7. भारत में मानव संसाधन प्रबन्धन से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण कीजिये।
8. महामारी के दौरान श्रम प्रवास के परिप्रेक्ष्य में अपनी अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को आकर्षित करने में उत्तर प्रदेश के प्रयासों का परीक्षण कीजिये ।
9. भारत की प्रवासी-नीति क्या है ? वर्तमान में भारतीय प्रवासियों के समक्ष क्या चुनौतियाँ हैं ?
10. भारत-अमरीका “2+2 मंत्रीस्तरीय संवाद” पर टिप्पणी कीजिये ।

खण्ड – ब / SECTION – B

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

11. “लोकहित का प्रत्येक मामला, लोकहित वाद का मामला नहीं होता।” मूल्यांकन कीजिये ।
12. एक संस्था के रूप में चुनाव आयोग द्वारा वर्तमान में किन किन समस्याओं का सामना किया जा रहा है ? इसके समाधान का भी उल्लेख कीजिये ।
13. वित्त आयोग के क्या कार्य हैं ? राजकोषीय संघवाद में इसकी उभरती भूमिका की समीक्षा कीजिये ।
14. भारतीय राजनीति में प्रमुख दबाव समूहों की पहचान कीजिये और भारत की राजनीति में उनकी भूमिका का परीक्षण कीजिए।
15. ई-शासन ने प्रशासनिक तंत्र को किस सीमा तक अधिक नागरिक केंद्रित बनाया है ? क्या ई-शासन प्रणाली को और अधिक सहभागी बनाया जा सकता है ?
16. “सूचना अधिकार अधिनियम ने लोकसेवकों को स्टील फ्रेम के बाहर आकर निष्ठापूर्वक जनता की सेवा करने के लिये बाध्य किया है।” व्याख्या करें।
17. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के कल्याण हेतु क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये ।
18. प्रधानमंत्री मोदी एवं चीनी राष्ट्रपति के बीच सौहार्दपूर्ण मामल्लपुरम शिखर बैठक के बावजूद, कई वर्षों के अन्तराल के बाद फिर वास्तविक नियन्त्रण रेखा पर विवाद गहरा गया है। आपके अनुसार इसके पीछे क्या कारण हैं ?
19. चतुर्भुज सुरक्षा संवाद’ (क्वाड) के बारे में आप क्या जानते हैं ? क्या मालाबार सैन्य अभ्यास विश्व राजनीति में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने में सफल होगा ?
20. कोरोना काल (कोविड- 19 ) में विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका का विवेचन कीजिये ।


परीक्षा का नाम (Exam Name): UPPSC/UPPCS -2020
विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – 3 (General Studies Paper – 3)
माध्यम (Medium): Hindi

खण्ड – अ

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. सतत विकास लक्ष्यों के संदर्भ में “किसी को पीछे न छोड़ना” से आप क्या समझते हैं ?
2. नीति आयोग के क्या लक्ष्य हैं ? इसके तीन वर्षीय कार्य योजना को समझाइये ।
3. “भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विकसित देशों की गति के साथ नहीं बढ़ा है।” इसकी व्याख्या कीजिए।
4. उत्तर प्रदेश के लघु उद्योगों को समझाइये तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था में इसके योगदान को रेखांकित कीजिए।
5. भारत में कृषि उत्पादकता में कमी के क्या कारण हैं ?
6. ‘एस-सी.एन.जी.’ क्या है ? इसका विभिन्न उपयोग बताइये ।
7. वन्य जीवों के संरक्षण की चुनौतियों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए ।
8. ‘नार्को आतंकवाद’ भारत की आन्तरिक सुरक्षा के लिये खतरा है। इसकी विवेचना कीजिये
9. ‘मनी लॉन्डिंग एवं मानव तस्करी’ की गैर-परम्परागत सुरक्षा चुनौतियों के रूप में समीक्षा कीजिए ।
10. भारत के सुरक्षा परिदृश्य में ‘रिवोलूशन इन मिलिट्री अफेयर्स’ क्या है ?

खण्ड -ब / SECTION B

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

11. व्यापार, रोजगार, विशेषकर महिला रोजगार, आय और सम्पत्ति वितरण की समानता आदि पर वैश्वीकरण के प्रभाव की विवेचना कीजिए।
12. उत्तर प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं एवं उसकी भूमिका को समझाइये ।
13. भारत में गरीबी और असमानता को कम करने में प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं ?
14. ‘गरीबी की रेखा’ से क्या अभिप्राय है ? भारत में ‘गरीबी निवारण’ के लिए चालू किये गये कार्यक्रम समझाइये।
15. राष्ट्रीय विनिर्माण नीति के उद्देश्य क्या है ? ‘मेक इन इण्डिया’ तथा ‘स्टार्ट अप इण्डिया’ का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
16. विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति 2020 की व्याख्या कीजिए ।
17. भारत में नक्सलवाद का सामना करने के लिये सरकार द्वारा उठाये गये कदमों को समझाइये ।
18. नाभिकीय प्रसार के मुद्दों एवं विद्यमान नियन्त्रण तन्त्र का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिये ।
19. ‘भारत के उच्चतर रक्षा संगठन’ को समझाइये।
20. वर्तमान उभरती सुरक्षा चुनौतियों में नाभिकीय हथियार भारत की सुरक्षा प्रबंधन में किस प्रकार लाभदायक हो सकता है ? इसको समझाइये ।


परीक्षा का नाम (Exam Name): UPPSC/UPPCS- 2020
विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – 4 (General Studies Paper – 4)
माध्यम (Medium): Hindi

खण्ड – अ

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. मूल्य सृजन में परिवार, समाज और शिक्षण संस्थाओं की भूमिका की विवेचना कीजिए।
2. शासन में पारदर्शिता के लिए ‘सूचना के अधिकार’ की भूमिका की विवेचना कीजिए।
3. “बेईमान अधिकारियों के अभियोजन के लिए सरकार की स्वीकृति की आवश्यकता, भ्रष्टाचार के लिए एक सुरक्षा की ढाल है।” इस कथन का परीक्षण कीजिये।
4. सिविल सेवा के सन्दर्भ में निम्नलिखित की विवेचना कीजिए।

अ) निष्पक्षता
ब) प्रतिबद्धता

5. एक कर्मचारी अपने कार्यालय में रिश्वत ले रहा था। उसके अधिकारी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। अधिकारी जानता है कि यदि उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाता है, तो उसके वृद्ध माता-पिता बेघर व बेसहारा हो जायेंगे। इसलिए अधिकारी ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। कल्पना कीजिए कि आप वही अधिकारी हैं। इन स्थितियों में आप क्या करेंगे ? विस्तृत चर्चा करिये।
6. आप प्रशासनिक कार्यों में संवेगात्मक बुद्धि को कैसे लागू करेंगे ? व्याख्या कीजिये।
7. ‘लोक सेवक’ शब्द से आप क्या समझते हैं ? लोक सेवा के लिए आवश्यक रूप से किस प्रकार की अभिक्षमता का होना विचारणीय है ? विवेचना कीजिए।
8. निम्नलिखित में विभेद कीजिए।

अ) सहिष्णुता और सहानुभूति
ब) अभिवृत्ति और अभिक्षमता

9. कमजोर वर्गों के प्रति सहिष्णुता एवं करुणा के मूल्य लोक सेवा में किस प्रकार अभिव्यक्त होते हैं ? उपयुक्त उदाहरणों के साथ व्याख्या कीजिए।
10. मनोवृत्ति परिवर्तन में विश्वासोत्पादक संचार के महत्व की व्याख्या कीजिए।

खण्ड /SECTION-B

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

11. ईमानदारी क्या है? शासन में ईमानदारी के दार्शनिक आधार की स्पष्ट व्याख्या कीजिये।
12. आचार-सिद्धान्त के किन पाँच सिद्धान्तों को आप प्राथमिकता प्रदान करेंगे और क्यों ? विवेचना कीजिये।
13. गीता का ‘अनासक्त योग क्या है ? सिविल सेवकों के लिए यह क्या संदेश देता है ? व्याख्या कीजिये।
14. काण्ट का ‘कर्तव्य के लिए कर्तव्य’ का सिद्धान्त क्या है ? सिविल सेवा में इस सिद्धान्त की क्या भूमिका है? विवेचना कीजिए।
15. देवानन्द, पेंशन विभाग में अनुसचिव के रूप में कार्य करते हैं। एक दिन उसके मित्र गुरुदत्त) जो स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में एक पी.ओ. है, निम्न घटना का जिक्र करते हैं।
1) पिछले दो वर्षों से सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी श्री अशोक कुमार अपनी मासिक पेंशन का 30% श्रीमती बिन्दू चोपड़ा को चेक के माध्यम से हर महीने भुगतान कर रहे हैं।
2) मैंने पाया कि श्रीमती चोपड़ा पेंशन कार्यालय में आपके अधीन कार्य कर रहे अनुभाग अधिकारी श्री प्रेम चोपड़ा की पत्नी हैं।
3) मुझे इसमें संशय लग रहा है कि हो सकता है, यह घूस सम्बन्धी घोटाला हो, जिसमें एक वरिष्ठ नागरिक को प्रेम चोपड़ा से पेंशन सम्बन्धी फाइल का निपटारा करने के लिए घूस देने के लिए बाध्य किया जा रहा हो और पत्नी के खाते में घूस जमा करने को विवश किया जा रहा हो।
देवानन्द, श्री अशोक कुमार के घर जाते हैं और पाते हैं कि वे अल्ज़ाइमर के रोग से ग्रस्त है और सुसंगत उत्तर देने में अक्षम है। निराश देवानन्द सीधे प्रेम चोपड़ा से ही पूछताछ करने लगते हैं। प्रेम चोपड़ा बताते हैं, “श्री अशोक कुमार उसके पिता के मित्र हैं। उनकी न तो कोई संतान है और न ही रिश्तेदार, मेरी पत्नी बिन्दू लम्बे समय से उनकी देखभाल पुत्री की तरह कर रही हैं। इसलिए श्री अशोक कुमार शुभेच्छा से हमें धन प्रदान कर रहे हैं, जिससे कि हम अपने पुत्र को कोटा (राजस्थान) में आई.आई.टी. की महंगी कोचिंग करा रहे हैं। यह वैयक्तिक पारिवारिक मामला है और इससे आपका (देवानन्द) कोई लेना देना नहीं है”।

आप क्या सोचते हैं कि देवानन्द ने भयंकर गलती की या वे अपने नैतिक कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।

16. क्रोध एक हानिकारक नकारात्मक संवेग है, यह व्यक्तिगत जीवन एवं कार्य जीवन दोनों के लिए हानिकारक है। इसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता है ? व्याख्या कीजिये।
17. “ऐसा कहा जाता है कि सरकारी अफसर घूस इसलिए लेते हैं क्योंकि लोग उनको घूस देते हैं। यदि लोग घूस देना बंद कर दें, तो घूस की समस्या समाप्त हो जायेगी।” इस कथन के बारे में आपका क्या विचार है ? आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
18. लोक सेवकों के लिए आवश्यक बुनियादी मूल्यों को संक्षेप में प्रस्तुत कीजिए।
19. सामाजिक प्रभाव और अनुनय ने भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में योगदान दिया है। विवेचना कीजिए।
20. आप एक लोक सेवक हैं, जो ऐसे प्रदेश में तैनात हैं जहाँ अभी-अभी चुनाव सम्पन्न हुए हैं। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के चुनाव घोषणा-पत्र में शराब बंदी प्रमुख वादा था। इस वादे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शराब की खरीद एवं बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया। क्या सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए जो ज्यादातर के द्वारा व्यक्तिगत पसंद / इच्छा का मामला माना जाता हो ? तर्कसंगत रूप से समीक्षा कीजिए ।